Monday, December 31, 2018

अटल मंथन
समय की बलिहारी,
देख रही दुनिया सारी !
( नव संदेश - 2019 )
----------------------------------------------------------------------
नव वर्ष एक,समय अलग अलग
न्यूजीलैंड,भारत होकर,अमेरिका तक !
2019 का आगाज,हो चुका है
समूचा देश आज,जश्न में डूबा है !
समय के साथ,हम सभी चलेंगे
प्रतिज्ञा करें,अपव्यय नहीं करेंगे !
समय धन है,इसकी कीमत समझिये
प्रतिस्पर्धा के युग में,सदुपयोग कीजिये !
--------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Sunday, December 30, 2018

अटल मंथन
हवाई लड़ाई जोरदार
चुनाव पूर्व उपयुक्त वार !
-----------------------------------------------------------------------------
हेलीकॉप्टर-विमान सौदे,खूब उछाले जा रहे
बीजेपी और कांग्रेस को,कटघरे में ला रहे !
2019 के चुनाव में,मुख्य मुद्दा बनेंगे
दोनों दलों के पास क्या,पर्याप्त सबूत हैं ?
मिशेल की गांधीगिरी से,बीजेपी उत्साहित है
तो कांग्रेस ने चौकीदारी,पर सवाल दाग दिये !
----------------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Saturday, December 29, 2018

अटल मंथन
कुदरत का कहर,भारत पर विशेष
अमेरिका सहित,लपटाये कईं देश !
----------------------------------------------------------------------
ठंड का दूसरा दौर,चरम पर पहुंचा
पहाड़ों पर बर्फबारी ने,आतंक मचाया !
पर्यटकगण यहां वहां,फंस गए हैं
नये साल के जश्न में,विघ्न पड़े है !
अम्बाला में गाड़ियां,आपस में टकराई
कोहरे के प्रकोप से,कईयों ने जान गंवाई !
----------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Friday, December 28, 2018

अटल मंथन
'ऑंधी' आने वाली है,
बदलकर अपना नाम 
'किस्सा कुर्सी का' देखिये,
समझकर अभिप्राय !
----------------------------------------------------------------------
द एक्सीडेंटल पीएम,फिल्म आ रही है
जनवरी 19 में रिलीज,बताई जा रही है !
किताब से ज्यादा,कमाल दिखायेगी
आगामी चुनाव में,धमाल मचायेगी !
बीजेपी के हीरो,इसमें रोल निभा रहे
पार्टी के प्रति अपना,अनुराग दिखा रहे !
फिल्म सुपर हिट होगी,इसमें संदेह नहीं
ट्रेलर पर चर्चा ने,साबित कर दिया अभी !
--------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Thursday, December 27, 2018

अटल मंथन
 शादी ब्याह गुड्डे गुड्डी का,खेल न रहा
कानून की मदद से,गुनहगार को सजा !
-------------------------------------------------------------------------------------
हिन्दू हो या मुस्लिम,समाज सुधार समय की जरूरत
बेहतर जीवन शैली,देने की सरकार की हसरत !
कईं मुस्लिम देशों में भी,तीन तलाक प्रतिबंधित है
ऐसे में संसद का निर्णय,यकीनन प्रशंसनीय है !
सोच समझकर विवाह करें तो,तलाक की नौबत न आये
और यदि आ जाए तो,पुनर्विचार का समय मिल जाए !
नसीहत -
विवाह को स्थायित्व,देने का नेक ईरादा है
महिलाओं को शोषण से,हर हाल में बचाना है !
--------------------------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल  

Wednesday, December 26, 2018

अटल मंथन
जहर उगलते बयान
जैसे तीर कमान
हर दल की है शान !
------------------------------------------------------------------------------------
राजनीति नफरत का,पर्याय बनती जा रही
सत्ता की चाहत के चलते,कट्टरता अपना रही !
दुश्मनी दिखाने का,अवसर न कोई छोड़ते
जब देखो तब मौका देख,सीधे कालिख पोतते !
जातिभेद की राजनीति कर,साम्प्रदायिक सद्भाव मिटाते
और दलगत विविध सोच पर,दंगाफसाद तक करवाते !
----------------------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Tuesday, December 25, 2018

अटल मंथन
टैंक उतारो या विमान उड़ाओ
चीन को जब चाहे चमकाओ
बोगीबील ब्रिज भारत की शान
पांच किलोमीटर लम्बा कीर्तिमान !
------------------------------------------------------------------------
ब्रह्मपुत्र पर भारतीय,बह्मास्त्र तैनात है
ड्रेगन की दादागिरी को,बेबाक जवाब है !
बोगीबील रोड रेल ब्रिज,अस्तित्व में आया
असम को अरुणाचल के,और करीब लाया !
युद्ध के हालात में,यह सीमाओं का रखवाला
चीन की दीवार से भी,बेहतर तोड़ बना डाला !
-------------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल   

Sunday, December 23, 2018

अटल मंथन
खुश खबरिया,रोज मिला करेगी
संसद में जाने की,चाह बनी रहेगी !
-----------------------------------------------------------------
जनता के हित में,सुविधाएं बढ़ाई हैं
चुनाव में सत्ता,हथियाने की लड़ाई है !
जीएसटी में रियायतें,इसका प्रमाण है
भूल सुधारने का,नया अच्छा प्लान है !
मध्यप्रदेश में सस्ती,बिजली दी जायेगी
केजरीवाल शासन की,कॉपी की जायेगी ?
किसानों की कर्जमाफी,पहले से घोषित है
वोटर हर दल के,दिल में सुशोभित है !
----------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल  

Thursday, December 20, 2018

अटल मंथन
वोटर के ईशारे
सत्ता को समझा रहे
गल्तियां सुधारे !
----------------------------------------------------------------------
मोहभंग हो रहा,पर विकल्प नहीं दिखता
राजनेता गल्तियों से,अफसोस नहीं सीखता !
वित्तीय फैसले कईं,गलत लिये गए
जो चुनाव परिणाम में,स्पष्ट प्रकट हुए !
भूल सुधार के लिए,अब वक्त कम बचा है
लोकसभा चुनाव से पहले,अंतिम मौका है !
---------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Wednesday, December 19, 2018

अटल मंथन
एनडीए और यूपीए,दोनों में फूट पड़ी
सीटों के बंटवारे हेतु,तकरारें बढ़ीं !
--------------------------------------------------------------------
पत्रकारगण,राजनीतिज्ञों,पर भी भारी हैं
अटका दें नेताजी को,रखते तैयारी वे !
वाक् चातुर्य दोनों का ही,देखने लायक है
परिस्थिति देख पलटने वाले,जननायक हैं !
एकतरफा प्रचार-प्रसार,अब शायद घटेगा
लोकसभा चुनाव में,मुकाबला कड़ा रहेगा ?
--------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Tuesday, December 18, 2018

अटल मंथन
सर्दी के शिखर बने,परेशानी का सबब
ध्रुवीय इलाकों जैसा,भारत में दिखा असर !
----------------------------------------------------------------------------
लेह-लद्दाक में,जमने लगी झीलें
सैलानियों के चेहरे,ख़ुशी से खिले !
पहाड़ों पर सफेद चादर,बिछने लगी
कंपकंपाती सर्दी से,मुश्किलें बढ़ीं !
मैदानी बस्तियों में भी,ठंड का बोलबाला
अबकी शीतलहर ने,पिछला रिकार्ड तोड़ डाला !
---------------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Monday, December 17, 2018

अटल मंथन
उत्सव के रंग में,भंग देखकर दंग
लोकसभा चुनाव की,है अब जंग !
(शपथ पर दखल-चैनल पर बहस)
-----------------------------------------------------------------
अदालत के फैसले,देर से आते हैं
पर जब आते हैं,तहलका मचाते हैं !
सज्जन को सजा,उम्र कैद की हुई
राजनीति की दृष्टि से,उपयुक्त कही गई !
कमलनाथ को भी,लपेटे में लिया
सिख समुदाय ने,प्रदर्शन किया !
कांग्रेस पर राजनीतिक,प्रहार हो गया
कद घटाने का,प्रयास दिख रहा !
---------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Sunday, December 16, 2018

अटल मंथन
चुनाव 2019 में,प्रतिस्पर्धा बढ़ी
कांग्रेस विजय पाकर,जोश से भरी !
------------------------------------------------------------------------------------
जनता की जिद के सम्मुख,राजनीति हुई बेबस
उलटफेर ने सभी दलों को,विस्मित किया बेशक !
नोटा ने नोट की कीमत,कम करके दिखाई
सुविधाएं जो दी गईं ,वोटर को न भाई !
वोट बैंक जिसके कब्जे में,उसी की अबकि चांदी है
राजनीतिज्ञों के सम्मुख,अब लोकसभा की आंधी है !
-----------------------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Thursday, December 13, 2018

अटल मंथन
ऊर्जा का दुरूपयोग,नहीं होना चाहिये
सरकार को एक अदद,मोहरा चाहिये ?
----------------------------------------------------------------------
प्रशंसा करके गवर्नर को,पछाड़ दिया
सरकार ने बड़ा ही,कमसीन वार किया !
रिजर्व मनी केंद्र को,भरपूर चाहिये
बीच में नौकरशाह,जरा न आईये !
राष्ट्रपति तक से मुहर,मिल जाती है
तो बैंक किस बात पर,इतना इतराती है ?
----------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Friday, December 7, 2018

अटल मंथन
एक छत्र राज,बड़ा कठिन है आज
वोटर का दिल,जीतना मुश्किल काज !
--------------------------------------------------------------------
परिणाम से पहले,परिणाम पेश हैं
चौंकाने वाले होंगे,हर प्रदेश में ?
एक्जिट पोल,उलट फेर से भरे हुए
नींदें उड़ाने के,कार्य में जुटे !
चुनावी बहस के,दौर जारी हैं
सबको अपनी,सीट प्यारी है !
जीतने पर,पांच बरस चांदी
हार गए तो,जांच की आंधी !
-----------------------------------------------------------------
डॉ श्याम 

Thursday, December 6, 2018

अटल मंथन
चुनाव परिणाम जब आयेंगे,
कईं चेहरे मुरझायेंगे -
चुनाव क्यूंकर लड़ा,
सोचकर प्रत्याशी पछतायेंगे !
------------------------------------------------------------------------------
बयानों के तीर,हृदय चीर देते हैं
साथीगण सदैव,विजय धीर देते !
चुनावी गाड़ी यूं,चलती रहती है
प्रचार की अग्नि,जलती रहती है !
मतपेटी में भाग्य,ज्यूँ ही बंद होता है
एक की जीत,शेष सबको दण्ड मिलता है !
विजय माल और हार,गले पड़ जाती
भाग दौड़ की जिंदगी,कुछ पल थम जाती !
कोई सदमे से,उबरता रहेगा
कोई सितारा बन,चमकने लगेगा !
शतरंज की बाजी,बिछाई गई है
सट्टेबाजी से ये,कम तो नहीं है !
------------------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Wednesday, December 5, 2018

अटल मंथन
साम दाम दण्ड भेद,कोई कसर न छोड़ेंगे
ठीक वोटिंग के पहले,कांग्रेस का मनोबल तोड़ेंगे ?
( संदर्भ - राजदार राजस्थान )
----------------------------------------------------------------------------------
कहते करते और दिखाते,ऐसे पीएम मोदी हैं
चुनाव प्रचार के बहाने,आरोपों की खेती है !
बिगड़ा रुख अनुकूल करने में,बड़े माहिर हैं वे
माँ-बेटे को जमानत पर,क्या सरकार बनाने दें ?
टाइम प्लानिंग के साथ,मिशेल को पकड़ लाए
हेलीकॉप्टर घोटाले पर,यूपीए की खबर लेंगे ?
माल्या पर भी विजय पताका,जल्दी ही फहरायेंगे
लोकसभा चुनाव से पहले,उसे भी भारत लायेंगे ?
---------------------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Tuesday, December 4, 2018

अटल मंथन
राजस्थान में राजपाट की,जुबानी जंग जारी है
सबसे ज्यादा उलटफेर की,क्या वाकई तैयारी है ?
---------------------------------------------------------------------------------------
चुनाव प्रचार जोरदार,बीजेपी का दिखता है
क्या मीडिया भी सरकारी,भाषा सीखता है ?
आम वोटर टीवी पर,जो भी दृश्य  देखता है
मन-मस्तिष्क पर उसी दल का,चित्र खींचता है !
नतीजे चौंकाने वाले,पेश किये जा रहे
आकलन सही बैठेगा,पाठक समझ न पा रहे !
ईवीएम पर शक की सुई,घूमती ही रहेगी
हार-जीत का ठीकरा,फोड़े बगैर चुप न बैठेगी !
------------------------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Monday, December 3, 2018

अटल मंथन
चुनाव करीब आने पर,
यूपी सुलगने लगता है -
जिसकी ज्वाला का,
देशव्यापी असर दिखता है !
---------------------------------------------------------------------------------
दिल्ली के पास में,बुलंद शहर है
जहां पर गौहत्या के,चलते कहर है !
चुनावी राजनीति का,रंग दिया गया
गौकशी प्रकरण पर,संज्ञान लिया गया !
पुलिस अधिकारी की,जान चली गई
भड़की हुई भीड़ ने,अनहोनी कर दी !
साम्प्रदायिक सद्भाव को,आंच न आने दें
बहुमूल्य मानव जीवन,व्यर्थ न गंवाने दें !
-------------------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल  

Monday, November 12, 2018

अटल मंथन
चुनावी मैच ड्रॉ न होगा,
हार जीत होकर रहेगी -
जनता की अदालत,
भाग्य का फैसला करेगी !
-----------------------------------------------------------------
बड़ी मछली छोटी को,खाये तो क्या
वोटर को गर लाभ नहीं,तो जरा बता !
उठापटक जिंदगी का,नियम हो चला
परिणाम चाहे जो घटे,लेकिन करें भला !
सत्ता मिलते ही सब,सेवा देना चाहते
मेवे की चाहत में,धन लगाया पास से ?
चुनाव यकीनन,बहुत बड़ा जुंआ है
कच्चे दिलवालों के लिये,मौत का कुंआ है !
------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Sunday, November 11, 2018

अटल मंथन
पढ़ो,समझो,करो
वोट गुप्त रखो !
-----------------------------------------------------------------------
बी एस एन एल बिगड़ा,अन्यों का बैंड बजा
अम्बानी की लिंक ने,सभी को पछाड़ दिया !
मोदी मैजिक इसे भी कहें तो,अचरज की क्या बात है
दिन कहो तो दिन है भईया,वरना सुहानी रात है !
सस्ता मिले मोबाइल डाटा,और फ्री बात हो
तो समझना चाहिये,आप देश प्रमुख के राज में !
योग्य अयोग्य का भेद जो जाने,वही कलाकार है
अबकि चुनाव में वोट देना,अच्छे से विचार के !
----------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Saturday, November 10, 2018

अटल मंथन
जो कभी कभी की बात थी,
वो आज रोज का काम है -
चुनावी राजनीति के चलते,
अब बदला हुआ नाम है ?
( जैसे फैजाबाद = अयोध्या )
--------------------------------------------------------
नाम बदलने की,होड़ लगी हुई है
प्रदेशों के बीच,दौड़ लगी हुई है !
देशवासियों को,संदेश देना चाह रहे
हिन्दुस्तान की सचाई,मानो बताना चाहते !
नाम बदलना,सुखद जरूर लगता है
पर पैमाना रिटेल से,थोक हो गया है !
--------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Friday, November 9, 2018

अटल मंथन
अमेरिका का कोई प्रांत,अछूता न रहा
आतंकी हमले का,है ये नया चेहरा ?
( केलिफोर्निया दुर्घटना )
----------------------------------------------------------
अमेरिका में जीवन,सुरक्षित न रहा
अंधाधुंध गोलीबारी,का चलन वहां !
जहान में ये ही एक,ऐसा देश है
जहां अपराध होते हैं,आकर तैश में !
समृद्धि संग अपराध,पनपते यहीं देखे
वरना तो भूखमरीवश,चोरी-डकैती चले !
---------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Tuesday, November 6, 2018

अटल मंथन
दीपोत्सव दिवाली - अयोध्या की खुशहाली !
----------------------------------------------------------------
पहली बार नगर का नाम,सही बदला गया
भगवान की नगरी को,अयोध्या कहा गया !
मेडिकल कॉलेज भी बनेगा,दशरथ नाम से
रामायण के पात्र सजीव हुए,ऐसे काम से !
पुष्पक विमान भी उड़ेंगे,श्री राम एयरपोर्ट से
त्रेता युग की उन्नत तकनीक,का प्रमाण बनेंगे !
मंदिर तो बनना तय है ही,विकास भी चलेगा
अयोध्या उत्सव दुनिया को,आकर्षित करेगा !
--------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल  

Monday, November 5, 2018

अटल मंथन
चिंतनीय
प्रकृति पूरे वर्ष,कहर बरपाती है
धरती के प्राणी,सह नहीं पाते हैं !
-----------------------------------------------------
दिल्ली की वायु,प्रदूषण भरी
सांस लेने में,कठिनाई बढ़ी !
हिमाचल,उत्तराखंड,और कश्मीर
बर्फ की चादर में,बिजली विहीन !
फसल फलों की,चौपट हुई
जिंदगी जीना,दूभर कर गई !
आतंक की ठांय ठांय,है चहुं ओर
नारकीय पीड़ा,पृथ्वी पर घनघोर !
----------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल  

Sunday, November 4, 2018

अटल मंथन
चुनाव से पहले,कुछ जरुर ऐसा होगा
जो मंदिर बनने का,मार्ग प्रशस्त करेगा ?
-----------------------------------------------------------
दिल्ली में संत सभी,एक मत हुए
निर्माण कार्य,अविलम्ब शुरु करें !
मुख्यमंत्री योगी भी,जोश से भरे
जन अपेक्षा पूरी,करने को आतुर हैं !
दीपोत्सव दिवाली,अयोध्या का देखिये
समूचे राष्ट्र को,जो जगमगा दे !
सरकार पर इस समय,बहुत दबाव है
आरएसएस-संतों का,ऐसा प्रभाव है !
सुप्रीम फैसले का,इन्तजार जारी है
अध्यादेश लाने की,भी तैयारी है ?
सम्मानजनक समाधान -
लखनऊ में अमन की,मस्जिद जरुर आये
अयोध्या को राम मंदिर,सहर्ष दिया जाए !
----------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Saturday, November 3, 2018

अटल मंथन
उलटफेर होने लगे,परिणाम पर पता नहीं
क्रांतिकारी कदम उठाकर,बोलेंगे वे खता नहीं !
--------------------------------------------------------------------------
जोड़तोड़ में एक और टूटा,अपने ही जीजा से रुठा
संजय सिंह ने पंजा पकड़ा,कमलनाथ को आका माना !
शिव का राज उन्हें न भाया,दिया तले अन्धेरा छाया
पैसे की है सारी माया,विरोधी दल ने खूब लुटाया ?
प्रेमचंद को कमल सुहाए,कांग्रेस को वे तज आये
अचम्भित है जनता सारी,आपस में चली राय शुमारी !
स्वार्थपूर्ति से जुड़ा है नाटक,खुलेंगे कुछ और भी फाटक
दल बदलेंगे टिकट की खातिर,इतना तो बनना है शातिर !
-------------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Friday, November 2, 2018

अटल मंथन
पटाखों के धंधे पर,आंच जरुर आयेगी
व्यवसायिक जीवन में,अंधियारा लायेगी !
( राजधानी विशेष )
---------------------------------------------------------------------
पटाखे दीवाली की जान है,पर प्रदूषण फैलाते
दिल्ली में इतना ज्यादा कि,अध्यादेश निकलाये !
ग्रीन पटाखों का उपयोग,वहां किया जायेगा
पर उपलब्ध न होने पर,कोई कैसे उत्सव मनायेगा ?
निश्चित ही महंगे मिलेंगे,कालाबाजारी भी होगी
फरमान आया बड़ी देर से,पालन होगा संशय है !
पुनश्च,
आज जगे तो अगली दिवाली,पटाखे मिल पायेंगे
पूरे बरस बनाते रहे,तब उपयोग में आयेंगे !
-------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Tuesday, October 30, 2018

अटल मंथन
बड़ी मछलियां छोटी को,निगल रही हैं
दूसरे के कंधों से बंदूक,चल रही है !
-------------------------------------------------------------
दिग्गजों ने यमन को,युद्ध का अखाड़ा बनाया
तैल के खेल से,दुनिया को दहलाया !
दो खेमों में महाशक्तियां,बंट गई हैं
ईरान और सऊदी अरब को,मदद दी गई है !
अमेरिका-ब्रिटेन फ्रांस,सऊदी के साथ हैं
ईरान जबकि रूस और,चीन के हाथ में !
दुनिया पर कब्जे की,इनकी ख्वाहिश है
इसलिये यमन पर,बमबारी की साजिश है !
-----------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Monday, October 29, 2018

अटल मंथन
चुनावी बहस को,खूब हवा मिली
राजनीतिक दलों को,कुछ दवा मिली !
------------------------------------------------------------------
राहुल ने शिव भक्ति की,कांग्रेस को शक्ति दी
माधव भी उनके साथ थे,भक्तगण खुश हुए !
कहीं झुके ना झुके,नेता मंदिर में झुकते हैं
भले ही थोड़ी देर भर,वे वहां पर रुकते हैं !
वोटर समझदार है,उसे अपनों से प्यार है
बड़ी हस्तियों के दर्शन से,काहे इंकार है !
थरुर जरूर राह में,कांटे बिछाते दिखते हैं
पर राजनीति के गुर,गांधी ने सीख लिये हैं !
------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Sunday, October 28, 2018

अटल मंथन
येन केन प्रकारेण,सत्ता पाने सब भागे
कड़ी टक्कर देना है तो,विपक्ष सुस्ती त्यागे !
--------------------------------------------------------------------
जोड़तोड़ की राजनीति में,तोड़फोड़ ज्यादा है
कोई भी सुख दे सका तो,समझो पूरा वादा है !
बिखरा विपक्ष एकजुट,अब तक नहीं हो पाया है
गठबंधन के बदले अकेले,भिड़ने का मन बनाया है !
'आप' राजस्थान में,किसी से नहीं जुड़ने वाली
बीजेपी और कांग्रेस में,जंग करायेगी भारी ?
------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Saturday, October 27, 2018

अटल मंथन
एक तीर से,दो निशाने
वोटर जनता,के बहाने !
-------------------------------------------------------------------------
न्यायपालिका से राजनीति का,मतभेद उजागर हुआ
सबरीमाला प्रकरण ने,स्पष्ट कर दिया !
ऐसे निर्णय न हों,जो जनमानस न माने
रामजन्म भूमि सुनवाई पर,यह चेतावनी है ?
पुलिस-प्रशासन जनआक्रोश,शायद न संभाल सके
इसलिये ऐसे फैसले हों,जो उपद्रव न होने दें !
अमिट बयान पर,बहस जरूर की जायेगी
चुनाव पूर्व राजनीति,बहुत अधिक गर्मायेगी !
-----------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Friday, October 26, 2018

अटल मंथन
नेतृत्व की बागडोर
किसके हाथ में
देखकर वोटर सोचेंगे
क्या साथ दें ?
-----------------------------------------------------------
धरना प्रदर्शन,गिरफ्तारी शुरु
देशव्यापी आंदोलन,का रुख यूं ?
कांग्रेस एकजुट हुई
राहुल ने अगुवाई की !
सत्ता सस्ते में नहीं मिलती
गद्दी आसानी से नहीं हिलती !
जनता देख रही ड्रामा
नित नया होता हंगामा !
सतर्कता जितनी,बरती जाए कम है !
रॉफेल प्रकरण में,क्या सच में दम है ?
आलोक याने उजियारा,की फिर उम्मीद है
दुनिया पर छा जाने,की मानो जिद है !
-----------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Thursday, October 25, 2018

अटल मंथन
कूटनीतिक चालें,हर दल चल रहा है
समय बतायेगा कौन,इसमें सफल हुआ है ?
------------------------------------------------------------------
चुनावी सरगर्मियां,बढ़ने लगी है
मतदान प्रतिशत बढ़ाने की,मुहिम चली है !
पीएम से बॉलीवुड सितारे,दिल्ली मिलकर आये
परदे के पीछे शायद,समर्थन दे आये !
सुरक्षा सलाहकार मजबूत,सरकार चाहते हैं
राष्ट्रहित में जो,कड़े फैसले ले सके !
ईडी ने शिकंजा,और कसा है
अच्छे अच्छों का मुंह,बंद कर रखा है !
राहुल ने रॉफेल का,पुनः राग अलापा
सीबीआई दफ्तर पर,प्रदर्शन का है ईरादा !
---------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Wednesday, October 24, 2018

अटल मंथन
चुनाव करीब आते ही,अफरातफरी शुरु
आफत आने से पहले ही,हटा दें गुरु !
-----------------------------------------------------------------
सीबीआई के दो डायरेक्टर,छुट्टी पर भेजे गए
और लगभग एक दर्जन,स्थानांतरित हुए !
संस्थान की विश्वसनीयता,पर प्रश्नचिन्ह लगा
राहुल ने राफेल से,प्रकरण को जोड़ा !
विपक्ष मुखरित हुआ,नया मुद्दा मिला
न्यायपालिका प्रकरण की,याद दिला गया !
दाल में कुछ तो काला है,कहीं तो घोटाला है
सत्यमेवजयते कहने को,अदालत का पाला है !
----------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Tuesday, October 23, 2018

अटल मंथन
पाक के नापाक इरादे,सामने आने लगे
दुश्मनी के दुष्परिणाम,सिर उठाने लगे !
-------------------------------------------------------
हाफिज है मोहरा,इमरान असली चेहरा
नफरत का आलम,जेहन में गहरा !
भारत के चुनाव पर,पाक की नजर है
नए साल में देखेंगे,पीएम की पकड़ वे ?
कितना झुकना है,तय करना चाहते
हार जाए बीजेपी तो,जश्न की बात है !
मंसूबे न पूरे होंगे,आज बात जान लें
जोर लगा ले चाहे जितना,मोदी मात देंगे !
-------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल    

Monday, October 22, 2018

अटल मंथन
उत्सव मातम में बदला
देश का दिल दहला !
---------------------------------------------------------------
अमृतसर में धार्मिक,उन्माद की पराकाष्ठा दिखी
रावण तो नकली मरा,पर असली जानें गयीं !
रावण दहन देखने गए,लोग रेल से कुचल गए
पटरी पर इकट्ठे खड़े थे,आत्मघाती गलती किये !
बिन फाटक के रेलवे क्रासिंग,अब भी अनेकों हैं
ऐसे में हादसों की पुनरावृत्ति,आगे भी सम्भव है !
रेल विभाग,पुलिस-प्रशासन,जागरुक यदि रहे
तो सस्ते में जान गंवाने की,नौबत ही न बने !
जान हथेली पर लेकर,यदि नागरिक न चलें
तो अमृतसर जैसे हादसे,आगे कहीं न घटे !
--------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Wednesday, October 17, 2018

अटल मंथन
मुस्लिम कहें फकीर थे वे,हिन्दू माने जैसे भगवान
शिरडी की पावन भूमि से,राष्ट्र हित में शंखनाद !
------------------------------------------------------------------
शिरडी साईं समाधि,शताब्दी वर्ष मनाया जा रहा
समूचे विश्व से भक्त वृन्द,पर्व मनाने आ रहा !
त्रिदिवसीय कार्यक्रम में,एक दिन पीएम भी आयेंगे
धर्म निरपेक्षता की धारा,निश्चित ही वे बहायेंगे !
हिन्दू-मुस्लिम एकता की,शिरडी साईं मिसाल रहे
साम्प्रदायिक सद्भाव की,अभी सामयिक जरूरत है !
पुनश्च,
विजयादशमी पर्व पर,सभी को शुभकामनाएं
अग्निपथ पर तपकर ही,स्वर्णिम भविष्य की संभावनाएं !
-----------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Tuesday, October 16, 2018

अटल मंथन
दूसरे की थाली में,घी ज्यादा
या टिकट मिलने का,पक्का वादा ?
-----------------------------------------------------------------
बीजेपी के असंतुष्टों ने,दलबदल अपनाया है
दूसरे दलों से जुड़कर,अपना रोष जताया है !
जसवंत के बेटे मानवेन्द्र,अब कांग्रेसी हो गए
उन्हें ऐसा लगता मानो,सत्तापलट होने को है ?
शत्रुघ्न ने भी बीजेपी से,आखिर किनारा कर लिया ?
आरजेडी को थामकर,फायदे का सौदा किया ?
खबरें कईं और अभी,आना बाकी हैं
दूर के ढोल सुहावने,यह तो चुनावी झांकी है !
जवाबी पलटवार -
गोवा में बीजेपी का,देखिये चुनावी प्रहार
कांग्रेस से दो विधायक,कर लिये बाहर !
-----------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Monday, October 15, 2018

अटल मंथन
योगी जोर लगा रहे,मंदिर न बनवा पा रहे
चुनाव करीब आ रहे,बड़ा दबाव ला रहे ?
------------------------------------------------------------------
चुनाव पूर्व हिन्दू-मुस्लिम,राजनीति जोरों पर है
एक ही दल के दो नेता,विपरीत बातें बोल रहे ?
राहुल गांधी नगरी-नगरी,मंदिर द्वारे जा रहे
पर शशि थरूर अयोध्या मुद्दा,पुनः गरमा रहे !
कांग्रेस को राम मंदिर पर,रुख बताना चाहिये
जिससे पता चले वोटर को,उसे कौन दल चाहिये !
पुनश्च,
शिव सेना को संसद में,ऐसा कानून चाहिये
जो मंदिर निर्माण की राह,तुरंत प्रशस्त कर जाए !
----------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Sunday, October 14, 2018

अटल मंथन
मुकदमेबाजी,होकर रहेगी
वजह-बेवजह,ठोकर लगेगी !
--------------------------------------------------------------
प्रतिष्ठितों की प्रतिष्ठा पर,आंच आ रही है
जाँच की मांग,बढ़ती ही जा रही है !
'मी टू केम्पेन' से,नामी परेशान हैं
बदनामी देखकर,हर कोई हैरान है !
चुनाव पूर्व होने से,हस्तियां स्तब्ध हैं
कूटनीतिक चाल का ये,जाल तो नहीं है ?
आरोपों के टाइमिंग की,बात हो रही है
सच है या झूठ ?,बौछार हर कहीं है !
मान हानि के मुकदमे,दायर किये जायेंगे
प्रकरणों की हकीकत,जो सामने लायेंगे !
------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल  

Saturday, October 13, 2018

अटल मंथन
मीडिया महिमा - रखिये गरिमा।
मीडिया खबर न दे,तो जग अंधेरे में
मीडिया का सूरज,चारों प्रहर चमके।
मीडिया दिखाये जो,जाने जग वही
चाहे वो खबरें, छिपा दे आज अभी।
सत्ता का समीकरण, मीडिया तय करे
स्टार प्रचारक सारे,उसी पर निर्भर हैं।
निष्कर्ष-
जिसका मीडिया , उसकी सत्ता
समझ सके तो,समझ ले बच्चा।
डॉ श्याम अटल

Friday, October 12, 2018

अटल मंथन
पीएम ने बैठक की है,रियायत की मंशा से ?
सम्भव है तेल पर,खुशखबरी वे देंगे ?
--------------------------------------------------------------
पेट्रोल-डीजल प्रतिदिन,महंगा किया जा रहा
जबकि कच्चे तेल का,भाव गिरावट पर आ रहा !
अमेरिका,भारत को,चेतावनी दिये जा रहा
ईरान से तेल लेने पर,प्रतिबंध लगवा रहा ?
वैश्विक समीकरण,तनाव बढ़ाये जा रहा
नित नये संकट का,पैगाम मानो ला रहा !
-------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Monday, October 8, 2018

अटल मंथन
देश की अखंडता पर,खतरे की घंटी
गृह कलह छेड़ने की,देशद्रोही गल्ती !
----------------------------------------------------------
राजनीति एक नये,मोड़ पर खड़ी
जिसमें प्रांतीयता की,भावना लड़ी !
पीएम के गुजरात को,निशाना बनाया
साम्प्रदायिक ताकतों ने,सिर उठाया !
चुनावी उपद्रव,उत्पात यह तो है
घातक परिणामों का,जनक जो है !
बड़ा ही पेचीदा,तीर चलाया है
आम जनता को,निशाना बनाया है !
हर कोई जोड़ने की,दुहाई दे
पर तोड़ने वाली,कुटिल चालें चले !
--------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Saturday, October 6, 2018

अटल मंथन
फूट डालो,राज करो
कल भी,और आज करो !
( संदर्भ- मध्य प्रदेश )
-----------------------------------------------------------------
5 राज्यों में विधानसभा,चुनाव होने वाले हैं
2018 में ही,परिणाम लाने वाले हैं !
बीजेपी संगठित है,विपक्ष एकजुट न हो पाया
एसपी-बीएसपी ने,गठबंधन न बनाया !
कांग्रेस को भरोसा है,उसे सहारा न चाहिये
पर यूपी के दलों से,वोट जरूर बंट जायेंगे !
त्रिकोणीय संघर्ष से,किसका लाभ नहीं पता
नतीजे चौंका सकते हैं,ऐसा हमें अभी लगता !
---------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Friday, October 5, 2018

अटल मंथन
रूठे रूस को,लगता है मना लिया
और अमरीका को,रूठने से बचा लिया ?
---------------------------------------------------------------
भारत ने सबसे,दोस्ती का फैसला लिया
रूस और अमेरिका,दोनों को बता दिया !
एस 400 डिफेन्स सिस्टम,रूस से खरीदेंगे
अमरीकी विरोध,पीएम मोदी न सहेंगे !
पाक और चीन पर,दबाव जरूर आयेगा
दुश्मन द्वय को यह,याराना न भायेगा !
कूटनीतिक मुलाकातें,होती रहनी चाहिये
संसार की भलाई का,लक्ष्य पा जाईये !
-------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Wednesday, October 3, 2018

अटल मंथन
अंतर्राष्ट्रीय परिस्थितियां,चुनाव प्रभावित करती हैं
सत्ता चाहे कोई संभाले,कुर्सी जरूर हिलती है !
----------------------------------------------------------------
राजनीति विपक्ष की,आलोचना पर चलती है
देशवासियों की ज्वलंत,समस्याएं उठा करती हैं !
डॉलर 73 रूपये के भी,पार चला गया
मुद्रा का अवमूल्यन,बढ़ता ही जा रहा !
पेट्रोल-डीजल रोज,महंगा किया जा रहा
सरकार का नियंत्रण,इस पर भी ना रहा !
ये ही विषय उठाकर,सरकार चलन में आई
अब इन्हीं मुद्दों पर,विपक्ष करे खिंचाई !
---------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Tuesday, October 2, 2018

अटल मंथन
कांग्रेस और बीजेपी में,जयंती पर होड़ दिखी
दोनों ही दलों की जिससे,छवि और निखरी !
----------------------------------------------------------------
गांधीजी पर हर दल,अपना अधिकार जताये
उनकी बताई राह को,अपनाना चाहे !
जिसे जहां मौका मिला,चढ़ा आया श्रद्धा सुमन
बंट जायेगा जिससे लगता,वोटर का भी मन !
चुनाव करीब होने से,अवसर जरा न चूकना
जब जहां जरुरत समझें,विनम्र होकर झुकना !
---------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Friday, September 28, 2018

अटल मंथन
मीडिया मददगार है
तो संदेश असरदार है !
------------------------------------------------------------
सर्जिकल स्ट्राइक डे,मनाना अच्छा रहा
सेना का मनोबल,इससे बहुत बढ़ा !
फिल्म निर्माता,न जाने कब तक बनाते
न्यूज़ मीडिया वाले,समय पर दिखा गए !
चुनावी लाभ की बात,विपक्ष कह रहा
पर सेना के अफसरों का,विवरण जंचा !
युद्ध की नई विधा,देशवासियों ने देखी
कमांडो की चौकड़ी ने,जीत हांसिल की !
महाभारत की तर्ज पर,अभिमन्यु घुसे
चक्र व्यूह भेदकर,सुरक्षित वापस लौटे !
ऑपरेशन की टाइमिंग,सही की गई
कब करना,कब दिखाना,लाभप्रद रही !
---------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Thursday, September 27, 2018

अटल मंथन
अहम सुप्रीम फैसले,रोज लिये जा रहे
सर्व वर्ग हितकारी,जो कहे जा रहे !
-----------------------------------------------------------
राम मंदिर प्रकरण पर,बात आगे बढ़ी है
मीडिया के मार्फत,दिल दिमाग पर चढ़ी है !
अटक कर चलती गाड़ी,द्रूत गति से दौड़ेगी
सुप्रीम सुनवाई अब,रोजाना जल्दी ही होगी !
यह संयोग समझिये,चुनाव पूर्व सब होना है
देशवासियों को लेकिन,धैर्य जरा न खोना है !
अयोध्या केस में,दाव पेंच वकीलगण जानें
जनता जरुर समझती है,मतलबी मायने !
------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Wednesday, September 26, 2018

अटल मंथन
सर्वोच्च स्वीकृति से,राहत की सांस
ऊपर से प्रशंसा का,बोनस है पास !
---------------------------------------------------------------------
आधार को पहचान मिली,सरकार की जान बची
सशर्त स्वीकार किया,प्रोटेक्शन एक्ट लाने को कहा !
अनोखा है आधार,चलाएं व्यापार
पैन कार्ड के साथ,बेजोड़ साझीदार !
नागरिकता की,पहचान दमदार
सुप्रीम निर्णय से,खुश है सरकार !
---------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Tuesday, September 25, 2018

अटल मंथन
कीचड़ में कमल,खूब खिलता है
सरकार को सहारा,यूं मिलता है !
------------------------------------------------------
कहो तो मरो,न कहो तो भी
राजनीति की,बड़ी कठिन डगर जी !
चुनावी शतरंज की,बाजी बिछ चुकी
खेल चलेगा और,कईं माह तक जी !
शह और मात पर,चौकस है निगाह
वोटर का दिल,देगा किसे पनाह ?
चोर-साहूकार कौन,कहना कठिन
लेन-देन के आरोप पर,खड़ा प्रश्न चिन्ह ?
-----------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Monday, September 24, 2018

ATAL SPEAKS - 412
EARTH IS WORTH !
----------------------------------------
LIFE IS NOTHING
BUT GOD'S GAME
WHERE HE PLAYS
IN OUR NAME !
---------------------------------------
DR. SHYAM ATAL
अटल वाणी - 521
एक ही ईश्वर - लीलाधर !
---------------------------------------------
देवासुर संग्राम,है लीला भर
देखकर बंधु,तू जरा न डर !
---------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Tuesday, September 18, 2018

अटल मंथन
'स्मार्ट फेंसिंग सिस्टम' में,
दिखा गृहमंत्री का राज-
सीमा सुरक्षा को लेकर,
सरकार का सिंह नाद !
--------------------------------------------------
सुरक्षा का पुख्ता,इंतजाम किया
स्वागत योग्य कदम,उठा लिया !
पाक को आखिर,चमका ही दिया
ड्रेगन से शिकायत,करेगा भिया !
समय के साथ पैंतरे,बदलना पड़ते हैं
पड़ौसी दुश्मन के,पर काटना पड़ते हैं !
सैनिकों का मनोबल,खूब बढ़ेगा
देशवासियों का,समर्थन मिलेगा !
--------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल  

Monday, September 17, 2018

अटल मंथन
पेट्रोल-डीजल चुनावी मुद्दा,अवश्य बनेगा
पर ट्रम्प कार्ड अभी तक,चला नहीं गया !
---------------------------------------------------------------
दिल्ली में पेट्रोल-डीजल,महंगा हुआ
कर्नाटक ने किन्तु,दो रुपये सस्ता किया !
केंद्र सरकार लगता है,देर से जागेगी
विपक्षी प्रदेश सरकार,जाग चुकी है ?
सौ सुनार की एक लुहार की,कब होने वाला है ?
चुनाव से ठीक पूर्व,वोटर को रिझाना है ?
-------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Tuesday, September 11, 2018

अटल मंथन
माल्या-नीरव-चौकसी,धोखाधड़ी कर भागे
हो गए परदेसी,जब तक सरकार जागे !
--------------------------------------------------------------
बैंक कईं तरह से,लूट ली जाती हैं
लोन बांटकर लोन,वापस न ले पाती हैं !
बैंकों में निवेश भी,खतरों से खाली नहीं
जमा धन के सदुपयोग की,गारंटी नहीं !
जमाकर्ता यकीनन,ईमानदार कहलायेंगे
पर लोन वाले बेईमानों से,कैसे धन बचायेंगे ?
-------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Saturday, September 8, 2018

अटल मंथन
भारत बंद पर एक और,सशक्त मुद्दा ले आए
आम जन को महंगाई से,जो वाकिफ कराए !
( प्रस्तावित तारीख - 10 सितंबर )
--------------------------------------------------------------------------
पेट्रोल-डीजल  के दाम घटाना,सरकार के बस की बात नहीं
ले सकती है धन जनता से,पर देने में विश्वास नहीं ?
चुनावी मुद्दा बहुत बड़ा,विपक्ष के हाथ में आ गया
जितना भुना सकेंगे उतना,वोट बैंक बढ़ जायेगा ?
रूपये का अवमूल्यन भी,अब जग जाहिर हो चला
अंतर्राष्ट्रीय परिस्थितियों ने,मानो कुटिल प्रहार किया !
पुनश्च,
बैठकों के दौर पर,सबकी निगाह है
बीजेपी पर चहुँओर से,चुनावी प्रहार है !
--------------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल अटल मंथन

Friday, September 7, 2018

अटल मंथन
2019 का चुनाव भी,मुश्किल होता जा रहा
आसानी से कोई भी दल,जीत नहीं पायेगा !
---------------------------------------------------------------------
चुनाव के दिनों में,राजनीति से प्रेरित घटता
चाहे कुछ भी कीजिये,जुड़ जायेगा रिश्ता !
सीटों के हानि लाभ की,गणना रहे दिमाग में
तब कोई भी योजना,ली जाती है हाथ में !
हर निर्णय के दो पहलू,इसी तरह से दल बदलू
जिसको जो भी रास आये,उस दल का वह साथ दे !
--------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Thursday, September 6, 2018

अटल मंथन
आंदोलन की राह पर,देश चल पड़ा
गृह कलह का नया दौर,दिखाई दिया !
----------------------------------------------------------------------
एस सी-एस टी एक्ट पर,भारत बंद किया गया
सरकार को सतर्क,करने का प्रयास दिखा !
सवर्णों को अपने साथ,अन्याय नजर आया
इसलिए भी मिल-जुलकर,विरोध जताया !
जातिगत राजनीति,खतरनाक हो सकती है
'नोटा' बटन की नौबत,वोटर में ला सकती है !
चुनावी उठापटक  कहें तो,अतिश्योक्ति नहीं
2019 आने तक मुद्दे,उठेंगे और कईं !
उपाय - सुझाव,
भविष्य में एक दिन,जाति भेद तजना ही होगा
समान नियमावली का,पालन करना ही होगा !
---------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Tuesday, September 4, 2018

अटल मंथन
राजनीतिक स्वार्थ,बढ़ रहा है
जनहित-परमार्थ,घट रहा है !
------------------------------------------------------
चुनावी हिंसा की,शुरुआत हो गई
रैली पर पथराव की,घटना घटी !
मध्यप्रदेश में,अफ़सोस यह हुआ
शिवराज को आशीर्वाद,यूँ दिया गया !
आरोप-प्रत्यारोपों का,बाजार गर्म है
मांगे मनवाने का ये,प्रयास बेशर्म है !
जो हुआ वह,अच्छा न हुआ
चुनाव निर्विघ्न हों,ईश्वर से दुआ !
पुनश्च-
सत्ता का सिंहासन,हिलाने की कोशिश
चुनावी माहौल,गरमाने की साजिश !
---------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Saturday, September 1, 2018

अटल मंथन
तरुण ज्ञान के सागर का,अब भक्त ह्रदय में वास है
ऐसा लगता है मुनिवर, कहीं यहीं हमारे पास हैं ।
----------------------------------------------------------------------------
कड़वे प्रवचनों के लिये जाने गये, सारी दुनिया में माने गये
तरुण सागर समाधि सागर में,आखिरकार लीन हुए।
प्रवचन का विशेष लहजा, ध्यानाकर्षित करता था
जैन धर्म की पताका, जग में फहराता रहता था।
संसार को सुखी बनाने का,आजीवन अथक प्रयास किया
इंटरनेट के इस युग में, वाणी को अमर बना ही लिया।
शरीर भले ही ना रहा, अदृश्य मार्गदर्शक रहेंगे वे
भक्तों का दायित्व है ये,उनकी बताई राह पर चले ।
श्रद्धा सुमन समर्पित हैं, हर देशवासी गमगीन है
मुनि श्री से रुबरू होने की,स्मृति ही अब शेष है।
===========================================
डॉ श्याम अटल

Friday, August 31, 2018

अटल मंथन
राहुल की,सर्वत्र फजीहत
देते उन्हें,सभी नसीहत !
--------------------------------------------------------------------------
सीमावर्ती क्षेत्रों की यात्रा,विदेश यात्रा कहलाती है ?
चीन से मैत्री की बातें,खुलकर कही जाती है !
शिव भक्ति करने निकले तो,शिव भक्त कोई न माने
चाहे कैलाश यात्रा ही हो,जग उसको राजनीति ही जाने !
ज्यूं-ज्यूं चुनाव करीब आ रहे,माहौल गर्माता जा रहा
कुछ भी करे कोई राजनेता,शक के घेरे में ही आ रहा !
धुंआधार चुनाव प्रचार की,जरुरत आन पड़ी जल्दी
समय गंवा दिया ऐसे ही तो,कहलाये ना बड़ी गल्ती ?
--------------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Thursday, August 30, 2018

अटल मंथन
अमरीकी दादागिरी,जग के सम्मुख आई
भारत पर भी ट्रम्प ने,शर्त लगाई !
( विचारणीय )
------------------------------------------------------------
रुस से अमेरिका का,झगड़ा है
ट्रम्प ने भारत को,पकड़ा है !
रुस से भारत,हथियार न खरीदे
बात यदि न माने,तो बैन सम्भव है !
दुनिया को दो खेमे में,बांटने की साजिश
दोस्त और दुश्मन,तलाशने की कोशिश ?
------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Tuesday, August 28, 2018

अटल मंथन
चुनाव भारत में,अभियान दुनिया में
बदनाम करने की,नापाक साजिश है ?
------------------------------------------------------------
जियो और जीने दो,समाप्त हो चला
राजनीति के चलते,नहीं किसी का भला !
आजकल अमेरिका में,विरोध का चलन है
खालिस्तान समर्थकों का,वहां हुजूम है !
योगी-भागवत अमेरिका,अभी पहुंचे नहीं हैं
पर विरोध का फैसला,विद्रोही ले चुके हैं !
ट्रम्प सरकार आशा है,चुप न बैठेगी
अपनी धरती का गलत,उपयोग न होने देगी !
पुनश्च -
प्रजातंत्र के नाम पर,खुल्लमखुल्ला बदमाशी
आंदोलन की राह पर,एनआरआई नरनारी ?
------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Monday, August 27, 2018

अटल मंथन
भारतीय सेना पर,हमें बड़ा नाज़ है
चौकसी की बदौलत, सुरक्षित हम आज हैं !
---------------------------------------------------------
अनुच्छेद 35 ए को,हटाने की अफवाह उड़ाई
कश्मीर घाटी में,उपद्रवियों ने आफत मचाई ।
मोदी सरकार को,इशारा किया गया ?
सर्वोच्च न्यायालय पर, दबाव बनाया गया ?
चुनाव पूर्व विरोधी, माहौल बनाया जा रहा
केंद्र को ही कटघरे में,यूं रखा जा रहा ?
कश्मीर अशांत है, युवा वहां भ्रांत हैं
पत्थरबाजी के लिये,जिम्मेदार पाक है।
---------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Saturday, August 25, 2018

अटल मंथन
दिन फिरते,लगे न देर
आस किरण,मिटाये अंधेर ?
-----------------------------------------------------------
कभी अकेले भारी थे,अब साथीगण चाहिये
कांग्रेस को मुकाबले हेतु,सहयोग देने आईये !
गठबंधन की घोषणा,विदेशी धरती से
राहुल ने यूरोप से,ये बातें कहीं !
चुनाव हेतु चंदे की,चाहना रही ?
इसलिये भी सवारी,सैर को चली !
विदेशी मुद्रा रुपये पर,अभी तो भारी है
स्विस धन आ जाए तो,बेहतर तैयारी है !
---------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Friday, August 24, 2018

अटल मंथन
राजनीतिक लाभ की खातिर,नए मुद्दे उठाये जाते
मीडिया की मदद से,वोटर का दिल खूब लुभाते !
--------------------------------------------------------------------------
राजनीतिक माहौल खराब है,कुछ भी करो विरोध होगा
मतभेदों के चलते,मुश्किल में व्यक्ति जो बोला !
अटल अस्थि कलश यात्रा को,राजनीति से खूब जोड़ा
आरोप-प्रत्यारोपों का,चल रहा खुलकर हथौड़ा !
हर दल का कट्टर समर्थक,अपने आका के संग दौड़ा
जो भी बयान सामने आया,उसने उससे मुख न मोड़ा !
-------------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Wednesday, August 22, 2018

अटल मंथन
भारत चुप न बैठेगा
सबक सिखाकर दम लेगा !
-----------------------------------------------------------------------
पाकिस्तान कश्मीर को,कब्रिस्तान बनाना चाहता
ईद के त्यौहार को,गमगीन बना डाला !
हिज्बुल के आतंकियों ने,गुस्ताख़ कदम उठाया
मस्जिद में नमाज पढ़ते,जवान- को मारा !
भारतमाता की जय कहना,कबूल नहीं दहशतगर्दों को
फारुख को परेशान किया है,पाक प्रेमी नामर्दों ने !
पत्थरबाजों के हौसले,फिर बुलंद होने लगे हैं
सीमा पार के प्रभाव में,वे होश खोने लगे हैं !,
निष्कर्ष -
इमरान की लाचारी,स्पष्ट नजर आ रही
कठपुतली पीएम बने हैं,कोई सुनता नहीं !
-----------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Tuesday, August 21, 2018

अटल मंथन
जल की जरुरत पूरी करने,
धमाकेदार मानसून आ गया,
उमड़ घुमड़कर बादल बरसे,
बाढ़ का तांडव डरा गया !
-----------------------------------------------------------------------
पानी न गिरे तो प्यासे,और बाढ़ आये तो तबाही
चित भी उनकी,पट भी उनकी,ईश्वर की मनमानी !
केरल तबाह हुआ,पर्यटन की पसंदीदा जगह
मानसून का प्राकट्य स्थल,जहां से देश को मिले जल !
देश विदेश से सहायता सामग्री,खूब भेजी जा रही
यूएई के 700 करोड़ ने तो,वाकई धूम मचा दी !
केंद्र को अतिरिक्त मदद की,घोषणा करना चाहिये
बाढ़ पीड़ितों की सेवा का,अवसर न खोना चाहिये !
-----------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Monday, August 20, 2018

अटल मंथन 
पीएम ने पाक पीएम को,खत लिखा 
इमरान को सीख देने का,रुख दिखा !
---------------------------------------------------------------------
सरकार बदलने पर,दोस्ती की मंशा वाजिब है 
पीएम की कुर्सी पर अब,इमरान खान काबिज हैं !
गरीबी में आटा गीला,आशा है वे न करेंगे 
युद्ध के भयावह अंजाम से,अवश्य ही डरेंगे !
स्वतंत्रता दिवस की,परेड सार्थक की जाए
शपथ समारोह की गरिमा,इमरान को समझ में आए !
ईद पर चाँद के साथ,पाक का रुख दिखेगा
उम्मीद तो यही है,जनता का दुःख घटेगा !
सलाह - उपाय - नई शुरुआत -
यथास्थिति कायम रखकर,सकारात्मक कदम उठाईये
बहुत हुईं आतंकी घटनाएं,अब अमन-चैन पर आईये ! 
--------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Sunday, August 19, 2018

अटल मंथन
यहां-वहां गले लगाना,खतरे से खाली नहीं
उम्मीद तो थी बहुत,,पर बजती ताली नहीं !
----------------------------------------------------------------------------
क्रिकेटर नेता बन जाए तो,शिखर पर भी पहुंच सकते
इमरान ने साबित किया,वे पाक पीएम बन गए !
समारोह में अनेकों जाने थे,जा पाया बंदा बस एक
पर मुसीबत में पड़ा,इरादे जबकि थे उसके नेक !
गले लगाना गलत तो न था,गले की हड्डी बन गया
जनरल से दोस्ती का हाथ,दुश्मनी बढ़ा गया ?
राजनीति के आंगन में,व्यक्ति नहीं पार्टी है मुख्य
सिध्धू सिद्ध करने में जुटे,फिर भी खतम न उनके दुःख !
मणिशंकर की कांग्रेस वापसी,मुद्दा और उछाल गई
बीजेपी ने मौका देखकर,इसलिये डबल खिंचाई की ?
पुनश्च -
मारने के साथ पुचकारना भी,चलते रहना चाहिये
जब जो दाव उचित लगे,शॉट लगाते जाईये !
----------------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Saturday, August 18, 2018

अटल मंथन
तेरा तुझको अर्पण,क्या लागे मेरा ?
दोहरा चेहरा जरा नहीं,मन दर्पण मेरा !
-----------------------------------------------------------------
पीएम ने केरल को,500 करोड़ दिए
बाढ़ के नुक्सान का,हवाई ब्यौरा लिए !
दिल खोलकर मदद की,कंजूसी जरा न की
दक्षिण को उत्तर से,जोड़ने की कोशिश की !
भेदभाव वह करे,जिसके मन में अपना पराया
मोदी ने तो सभी को,अपनों से भी अपना पाया !
निष्कर्ष -
प्रदेश सरकार हो,किसी भी दल की
केंद्र सरकार,मदद करेगी सभी की !
-----------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Thursday, August 16, 2018

अटल मंथन
अटल बिहारी वाजपेयी,अब न हमारे बीच हैं
उनकी यादें अमर रहेंगी,राजनीतिक आदर्श लिये !
--------------------------------------------------------------------
क्रिसमस पर जन्मे,स्वाधीन होकर की अलविदा
अद्वितीय जीवन शैली पर,देशवासी रहे फिदा !
जनसंघ से श्री गणेश करके,बीजेपी बनाई
इसी की छत्रछाया में,प्रधानमंत्री की छवि पाई !
परमाणु शक्ति बनाकर,भारत माँ का मान बढ़ाया
उनकी इस काबिलियत का,दुनिया ने लोहा माना !
लोकप्रियता लाजवाब,हर दल के दिलों पर किया राज
देश का प्रत्येक नागरिक इन्हें,रखेगा सदैव याद !
संगठन के बने पर्याय,लिखे अनेक नए अध्याय
भारत रत्न के पदचिन्हों पर,जारी रहे जनकल्याण !
--------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Monday, August 13, 2018

अटल मंथन
स्वतंत्रता का मजा लें,समझदारी दिखाकर
आतंक न बढ़ाएं,बहकावे में आकर !
-----------------------------------------------------------------
स्वतंत्रता दिवस लगता है,मनेगा अमन चैन से
कैदियों की रिहाई का,तोहफा दिया गया है !
भारत से 7,पाक से,29 कैदी रिहा होंगे
सौजन्य-सौहार्द्र का,वे प्रतिनिधित्व करेंगे !
इमरान की ताजपोशी,से उपजी यह गर्मजोशी
स्वागत योग्य है,संबंध सुधारने की कोशिश करें !
----------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल  

Sunday, August 12, 2018

अटल मंथन
जल तो चाहिये,पर तबाही साथ न लाए
बारिश में बेघर होकर,लोग कहाँ जाएं ?
-------------------------------------------------------------
उत्तर से दक्षिण तक देश,बाढ़ की चपेट में
रुह काँप जाती है,तबाही के दृश्य देख के !
इंद्र देव के कोप का,तोड़ नहीं दिखा
जो जहां था वहीं,राह अवरुद्ध होने से रुका !
धन,बल और समय देकर,जो सड़कें बनाई गयीं
अतिवृष्टि के चलते टूटकर,बाढ़ में बहीं !
आर्थिक उत्थान देश का,हो नहीं पाता है
दो कदम चलकर विकास,फिर थम सा जाता है !
-------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Saturday, August 11, 2018

अटल मंथन
तीन तलाक बिल,चुनावी ट्रम्प कार्ड
एक की जीत है,तो दूसरे की हार !
-----------------------------------------------------------------
राज्यसभा की हार का,बदला ले लिया
तीन तलाक बिल,अधर में लटका दिया !
अगले सत्र में पुनः,पेश किया जायेगा
तब तक जनता का,रुख भी सामने आयेगा !
वोटों के ध्रुवीकरण का,ये राजनीतिक दाव है
जिसमें नेकनीयती का भी,पुख्ता प्रमाण है !
वोटर ही तय करेंगे,वे किसका साथ देंगे
कीचड़ में कमल खिले,या कांग्रेसी हाथ पकड़ेंगे !
महिला-पुरुष वोट यकीनन,बंट सकते हैं
कहना मुश्किल होगा,सीट किसके कब्जे में ?
------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Thursday, August 9, 2018

अटल मंथन
दरार पर तकरार,व्यर्थ है
राजनीतिक एकता,का अर्थ है !
-----------------------------------------------
वोट बैंक पीएम,के पास है
सांसद भी उन्हीं,का साथ दें !
नोट बैंक सरकार,के पास है
रिजर्व बैंक जरुरत,में साथ है !
राज्यसभा में,मनचाहा काम हुआ
हरिवंश को,कार्यभार मिला !
हरिप्रसाद-विपक्षी,हार गए
गठबंधन पर,सवाल उठे !
---------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Tuesday, August 7, 2018

अटल मंथन
निर्विवाद नेता के,अंतिम संस्कार पर विवाद
अदालत के आदेश से,क्या मिलेगा इंसाफ ?
------------------------------------------------------------------------------
करुणानिधि स्वर्ग सिधारे,दक्षिण के नेता थे प्यारे
प्रत्येक दल ने उन्हें सराहा,तमिलनाडू को दिया सहारा !
उम्र का शतक लगभग लगाया,सक्रिय रहकर राज चलाया
डीएमके ने नाम कमाया,कईयों को सांसद बनवाया !
संसद के किंगमेकर बनकर,मंत्रालय पाए बढ़चढ़कर
तब सरकार काम कर पाई,कार्यकाल पूरा कर पाई !
दुःख भी देखे अनेकानेक,बेटी ने झेली है जेल
फिर भी विजयी रहे सदैव,राजनीति रही प्रिय खेल !
----------------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Monday, August 6, 2018

अटल मंथन
तवा गरम है,चोट हो जाए
तत्काल बाद फिर,वोट हो जाए !
------------------------------------------------------------
वर्चस्व की लड़ाई में,हुए आमने-सामने
चुनाव पूर्व दलों के,दिलों में घाव हैं !
शिवसेना-बीजेपी,मित्र भी शत्रु भी
महाराष्ट्र पर कब्जे की,फिराक में सभी !
मराठा आरक्षण एक ऐसी,चुनावी चाल है
कि वोटर फंस जायेगा,दोनों के ही जाल में !
आरक्षण का आश्वासन,लिखित में चाहिये ?
जल्दी से देकर,चुनाव मैदान में आईये !
-----------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Saturday, August 4, 2018

अटल मंथन
आरक्षण से सत्ता का,संरक्षण होता है
आमजन न चाहकर भी,निर्णय ढोता है !
( चिंतनीय )
-----------------------------------------------------------------------
वोटर की नब्ज देखकर,निर्णय लिये जाते हैं
हार की गुंजाईश नहीं,जीत करीब लाते हैं !
हर स्तर पर आरक्षण से,चुनावी ध्रुवीकरण किया
विपक्ष ने मुद्दा छीनते,देखकर सिर पीट लिया ?
एक बार सत्ता आये तो,पांच साल फिर चिंता नहीं
कठोर-अप्रिय निर्णय लेकर,दिल दहलाना है सही ?
----------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल  

Friday, August 3, 2018

अटल मंथन
देश का धन,देश में लगाएं
चुनाव लड़ने के,लिये लौटाएं !
---------------------------------------------------------------
माल्या को ब्रिटेन से माँगा है,
नीरव पर भी हक दागा है
अब तक तो अंग्रेजों ने कुछ न दिया,
मान जाएं तो गढ़ जीत लिया !
एंटीगुआ ने झांसा दिया,
प्रत्यर्पण संधि नहीं ऐसा कहा
सरकार बेखबर सोती रही,
और चौकसी चल दिया !
विपक्ष चौकस है लूट के मुद्दे पर,
चुनाव में चलेगा बेशक ये जबर !
भगौड़ों के पीछे सरकार दौड़ी है,
सफलता की उम्मीद अभी न छोड़ी है !
---------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Tuesday, July 31, 2018

अटल मंथन
जनसंख्या विस्फोट,और अधिक होगा
सीमा पर घुसपैठ को,यदि नहीं रोका !
-------------------------------------------------------------
एनआरसी से लाखों,फर्जी नाम हटाये गए
असम में एहतियातन,धारा 144 लगवा गए !
सीमाओं पर और कड़ा,पहरा बिठाया गया
बंगलादेशी-रोहिंग्या,शरणार्थियों से बचाया गया ?
विपक्ष कराह उठा,ममता की मुसीबत बढ़ गई
गृहयुद्ध की तैयारी में,मानो अभी से जुट गई ?
सीमायें सुरक्षित रखिये,घुसपैठ को रोकिये
चुनावी मुद्दा नया जुड़ा,विपक्ष सरकार से भिड़ा !
-------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Monday, July 30, 2018

अटल मंथन
मुद्दा चुनावी है
यकीनन अवसरवादी है !
------------------------------------------------------------------------
राजनीतिक स्वार्थ की सिद्धि,आरक्षण की जनक है
गलत लिये गए निर्णय से,समझदार अब सबक लें !
नित नये आरक्षण,मांगे जाते रहे हैं
महाराष्ट्र सरकार के लिये,सिरदर्द बने हुए हैं !
मराठा मोर्चा,खुलकर सामने आया है
चुनाव पूर्व अवसरवाद का,परचम लहराया है !
सुझाव -
या तो सबको आरक्षण दो,या आरक्षण वापस लो
न्यायपालिका से निवेदन,नागरिकों संग न्याय हो !
----------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल   

Friday, July 27, 2018

अटल मंथन
समूची दुनिया पानी में,डूबती नजर आ रही
बाढ़ के प्रकोप से,नहीं बच पा रही !
---------------------------------------------------------------
नई से भी नई दिल्ली,बसाने की जरुरत है
बारिश के कहर से,बचाने की हसरत है !
नए से भी नए शहर,बसाने की जरुरत है
निकासी समुचित जहां,कुछ ऐसी हसरत है !
रहने लायक जमीं धरा पर,घटती जा रही
बहुसंख्यक आबादी घरों में,रह नहीं पा रही !
जलभराव की समस्या,हर वर्ष उफान पे
मौसम के मिजाज से,सदैव सावधान रहें !
--------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Thursday, July 26, 2018

अटल मंथन
पाकिस्तान के नए कप्तान,बन गए इमरान
छोड़ चुके क्रिकेट बेट,क्या छोड़ेंगे भारत से हेट ?
-----------------------------------------------------------------------
पड़ौसी पाक एक नए दौर से,गुजरने वाला है
चीन मित्रता के नाते,अब उसका नया रखवाला है ?
भारत से शत्रुता भी,त्यागने के अरमान हैं
पर नापाक जनरलों के,हाथ में कमान है !
हाफिज की चुनावी हार ने,सभी को चौंकाया है
क्या वोट बंटवाकर,क्रिकेटर को जितवाया है ?
पश्चिम प्रेमी-इंग्लिश लुक,आधुनिकता की हिमायती
कट्टरपंथी इमेज उनकी,क्या दुनिया को भायेगी ?
----------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Wednesday, July 25, 2018

अटल मंथन
अदालत के आदेश बगैर,कैसे आरक्षण दे दें ?
आश्वासन देने के सिवा,सरकार और क्या कर सके ?
--------------------------------------------------------------------
आरक्षण का आंदोलन से,सीधा नाता है
किसी को ये भाता,किसी को नहीं सुहाता है !
जातिवाद की धुरी पर,देश चलाया जा रहा
चुनावी रणनीति हेतु,हर दल इसे अपना रहा !
मराठा आंदोलन का,महाराष्ट्र में अभी जोर है
तोड़फोड़-हिंसा का,मुंबई में बड़ा शोर है !
-------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Monday, July 23, 2018

अटल मंथन
मिलीभगत के चलते,भूमाफिया बेखौफ हैं
मीडिया आवाज उठाये,तो ही निर्माण पर रोक है !
( शोक समाचार )
-----------------------------------------------------------------
भ्रष्टाचार की नींव पर,बने भवन गिर रहे
सीमेंट की जगह रेत से,कारीगर मर रहे !
अवैध निर्माण पर,रोक नहीं लगाई जाती
हादसा हो जाने पर,कार्रवाही सामने आती !
गुणवत्ता गौण है,प्रशासन मौन है
यह निर्णय करना कठिन,जिम्मेदार कौन है ?

Saturday, July 21, 2018

अटल मंथन
गले लगना गलत है,यदि इरादे न नेक हैं
संसद के परिदृश्य को,सारी दुनिया देख ले !
------------------------------------------------------------
वाक् चातुर्य का,लाभ अवश्य मिलता है
वोटर का रुख,मुड़ता हुआ दिखता है !
दोहरे चेहरे भी,रोज दिखाई देते हैं
राजनीतिक लाभ की,मंशा कहते हैं !
गले मिलकर,आँख मारना,दुनिया ने देखा
आत्मघात का प्रयोग,किया गया अनूठा !
------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Friday, July 20, 2018

अटल मंथन
अविश्वास प्रस्ताव,विश्वास में बदला
2019-24 तक,दे गया झटका ?
-----------------------------------------------------------------
हर दल ने अपने अपने,दिल की बात कही
सरकार ने शांतिपूर्वक,सबसे खूब सुनी !
प्रत्येक पार्टी अपना प्रचार,करती नजर आई
मतदाता के मन में,सबने अपनी बात बैठाई !
पीएम ने उपलब्धियां गिनाई,विपक्ष ने खामियां बताई
सबने अपने अंदाज में,वोटर तक अपील पहुंचाई !
संवाद से विवाद,सुलझाने का अनुपम प्रयास
देखकर संसद का दृश्य,मन में भया उजास !
विशेष परिदृश्य -
जहां रोज होती लड़ाई,वहां प्रेम उमड़ा
गनीमत है हुआ नहीं,जीत पर भंगड़ा !
-----------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Thursday, July 19, 2018

अटल मंथन
जोर लगाकर हईया
हार न जाना भईया !
----------------------------------------------------------------
एकजुटता की अग्नि परीक्षा,विपक्ष मिलकर देगा
अविश्वास प्रस्ताव को,क्या पास करा लेगा ?
चुनाव पूर्व चुनाव की,तमन्ना क्या पूरी होगी ?
या अपने वोट बैंक से,और अधिक दूरी होगी ?
सरकार न गिरा सके,तो किरकिरी तय है
इसलिये भी विपक्ष को,मन में थोड़ा भय है !
---------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Wednesday, July 18, 2018

अटल मंथन
मानसून सत्र में,हंगामे की बारिश
सदन न चलने देने की,सांसदों की साजिश !
-------------------------------------------------------------------
बहुमत हो या न हो,संसद न चलने देंगे
बिल कोई भी ले आएं,पास न होने देंगे !
अविश्वास प्रस्ताव की,तोप और चला दी है
शुक्रवार को सरकारी,परीक्षा की घड़ी है !
तीन तलाक,महिला आरक्षण,नए चुनावी मुद्दे होंगे
बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही,जिसका श्रेय लेंगे ?
------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Tuesday, July 17, 2018

अटल मंथन
चुनावी लॉटरी
---------------------------------------------------------------------------
सबसे महंगा चुनाव टिकट,हर कोई न खरीद पाए
कहने को पार्टी का खर्चा,पर जेब भी हल्की हो जाए !
मिल गया तो वारे न्यारे,पर अब भी संकट है प्यारे
जीते तो ही वाह वाह,हार गए तो मुंह उतराये !
लॉटरी भले ही अब चले ना,पर इसकी बेहद मांग है
हर कोई है इसी जुगत में,उसका बंदा चुनाव लड़े !
शुभ कामनाएं सभी को,जरुरत पड़े तो ड्रॉ निकालें
किस्मत जिसकी सबसे अच्छी,वही चुनाव में दाव लगाए !
--------------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Monday, July 16, 2018

अटल मंथन
समूचे देश में,पीएम का दौरा
एक सूत्र में,राष्ट्र को पिरो रहा ?
----------------------------------------------------------
चुनाव करीब आ रहे,तनाव बढ़ते जा रहे
जातिगत समीकरण के,प्लान सामने आ रहे !
प्रांतीयता का भी,उपयोग किया जा रहा
यूपी में गठबंधन का,तर्क दिया जा रहा !
एसपी-बीएसपी मिलकर,मैदान में उतरेंगे
वोट प्रतिशत बढ़ाकर,कईं सीटें ले लेंगे ?
-----------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Friday, July 13, 2018

अटल मंथन
राजनीति का अंत,अच्छा नहीं होता
शरीफ प्रधान,पाक जेल में रोता !
( नापाक दास्ताँ )
----------------------------------------------------------
शिखर यात्रा,शून्य पर समाप्त
पूर्व पीएम की,जेल में कटेगी रात !
सत्ता में रहकर,दुष्कर्म जो किये
वे फल पक कर,मुसीबत बने !
भ्रष्टाचार साबित,हुआ अदालत में
परिणाम स्वरुप,झेल रहे आफत वे !
नांम के उलट,सब काम किये
अब बदनामी का,अंजाम भुगते !
----------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Thursday, July 12, 2018

अटल मंथन
शशि थरुर,दुःख पायेंगे जरुर
तोड़ेगी बीजेपी,उनका गरुर ?
------------------------------------------------------------------------
बीजेपी यदि जीती चुनाव,हिन्दू पाकिस्तान बन जायेगा
शशि थरुर का ये बयान,राजनीतिक भूचाल ले आया है !
कांग्रेस ने पल्ला झाड़ा,थरुर ने उनका काम बिगाड़ा
समय रहते सुधार लीजिये,अपनी ये दूषित विचारधारा !
लोकतंत्र को खतरा है ? यह कैसा पहरा है ?
क्या मतदाता बहरा है ? सोच यकीनन सकड़ा है !
-----------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल  

Wednesday, July 11, 2018

अटल मंथन
सत्ताधीश सुखी नहीं,तनाव में रहते
डोर स्टेप डिलीवरी हेतु,अड़ंगे सहते !
--------------------------------------------------------------
केंद्र और राज्य में,सरकार अलग तो
रोज तरह तरह से,तकरार आप लो !
या तो केंद्र की,अधीनता स्वीकार लो
या फिर कोर्ट के सहारे,कार्यकाल पूरा करो !
आयकर को सम्पत्ति का,ब्यौरा चाहिये
आप यदि मंत्री हैं,खबरदार हो जाईये !
सबसे ज्यादा मुश्किलें,दिल्ली के दरबार में
केंद्र राज्य के मध्य,रोज हाहाकार है !
-------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Tuesday, July 10, 2018

अटल मंथन
चिंतनीय
---------------------------------------------------------------------
राम मंदिर निर्माण में,पाकिस्तान खलनायक है
जानकर अचरज हुआ,दखल दुःख दायक है !
शिया वक्फ बोर्ड चीफ को,मेल आया है
जमात ए इस्लामी ने,उन्हें धमकाया है !
चुनाव से ठीक पूर्व,मुद्दा खूब गरमाया
लगता है होकर रहेगा,वोटों का बंटवारा !
राहुल अपने हितैषियों से,गुपचुप बतिया रहे
क्या कोई ख़ास चुनावी,रणनीति अपना रहे ?
-------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Monday, July 9, 2018

अटल मंथन
मीडिया को सेट करें
तो वोट स्वतः भेंट चढ़े !
-------------------------------------------------------
मीडिया की नाव चले,जो चुनाव में
तो जीतने का पूरा,समझो दाव है !
धारा प्रवाह प्रचार,यदि किया जाए
तो वोटर प्रभाव में,जरुर आ जाए !
सरकार का पलड़ा,निःसंदेह भारी है
क्यूंकि चलती का ही,नाम गाड़ी है !
------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Monday, July 2, 2018

अटल मंथन
चिंतनीय
---------------------------------------------------------------------
पहली बार चुनाव में,दुश्मन का कोई रोल दिखाया
या कहें कि जनता को,चुनाव पूर्व जागृत बनाया ?
भरोसा नहीं राजनीति में,ऐसा भी होता होगा
क्या किसी दल विशेष द्वारा,देश संग धोखा होगा ?
पाकिस्तान परस्ती के,बयान आते रहते हैं
राष्ट्रीयता पर आंच की,साजिश को इंगित करते हैं ?
हाफिज कहीं आपस में,भिड़वा तो नहीं रहा है
झूठ बोलकर अपना उल्लू,साधने में लगा है ?
----------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Friday, June 29, 2018

अटल मंथन
भारत-स्विस संधि के चलते,सारा राज खोल दें
कौन आर्थिक अपराधी हैं,सच जल्दी बोल दें ?
---------------------------------------------------------------------
अर्थ व्यवस्था चौपट करके,नामी चेहरे चले गये
सबके अपने चहेते थे वे,इसलिये निडर बने रहे !
वरदहस्त आकाओं का पाकर,उनका-अपना भला किया
जनता को बेवकूफ बनाकर,अपना उल्लू साध लिया !
हर सरकार में होता आया,मानो परम्परागत है
ऐसी प्रवृत्ति नहीं बदली तो,राष्ट्र हित में घातक है !
जब जागें तब ही सवेरा,दूर करें आर्थिक अँधेरा
चुनाव में यह भी मुद्दा रहेगा,ऐसा जनमत कह रहा !
----------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Thursday, June 28, 2018

अटल मंथन
औरंगजेब-हिटलर,निकल आये कब्र से
चुनाव करीब आ गये,काम लें सब्र से !
-------------------------------------------------------------
राजनीतिक बयानों की,कोई सीमा नहीं
जो चाहे कहिये,अभी चलेगा सभी !
हदें पार करना तो,चुनाव मैदान में कूदिये
वाक् युद्ध के नये,मुद्दे रोज ढूंढिये !
मुद्दे आमंत्रित हैं,पुरस्कृत किये जायेंगे
निविदा निकाल दें तो,घर बैठे पायेंगे !
दिमागी खुराक,मनभावन मुद्दा परोसा जाये
स्वादिष्ट-दमदार कि,वोटर भरोसा दिखाये !
-------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Wednesday, June 27, 2018

अटल मंथन
हाँ जी या ना जी ?
------------------------------------------------------------------
एक दूसरे के जानी दुश्मन,बनकर होती राजनीति
एक की होती सदगति,दूसरे दल की दुर्गति !
ईश्वर से आराधना,नेताओं को दें सन्मति
आशा है मेरे मित्रों की,मिलेगी इसमें सम्मति !
सत्ता को लालायित दल,लगाते जान की बाजी
जनता उससे राजी जिसकी,मीडिया घुमा दे चाबी !
पुनश्च,
कान की कच्ची जनता,जो कहो वह मान ले
बशर्ते पार्टी मीडिया द्वारा,प्रचार-प्रसार ठान ले !
-----------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Tuesday, June 26, 2018

अटल मंथन
हिटलर की उपाधि देना,समय की मांग है
यह न भूले जनता,चुनाव पास है !
( हिट विश्लेषण )
-------------------------------------------------------------------
हिटलर हर काल में होते,नाम बदल-बदलकर
नागरिकों का कर्तव्य है,जिये संभल-संभलकर !
सख्त मिजाज नेताओं को,हिटलर कहा जाता है
कुछ लोगों को उनका रवैया,अब भी सहा न जाता है !
राजनीतिज्ञों के कड़वे अनुभव,हर काल में रहे हैं
सत्ता हथियाने की साजिश में,बुरे हाल हुए हैं !
-------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Monday, June 25, 2018

अटल मंथन
विरोधाभासी बयान ऐक्य में,बाधक बनने वाले हैं
नोट बगैर वोट विपक्ष के,खाते में कैसे आयेंगे ?
( नोटबंदी की मार-याने चुनावी हार ! )
-------------------------------------------------------------------------
महागठबंधन बनने के,आसार नजर न आते हैं
बीजेपी से मुकाबले में,अन्य दल पिछड़ जाते हैं !
क्षेत्रीय गठबंधन की बातें,जरुर की जा रही हैं
कुछ प्रदेश हथियाने में,यह नीति काम आ सकती है !
जब तक छोटे दल बड़े में,विलय होकर एक न हो
तब तक वोट का बड़ा प्रतिशत,हांसिल करना कठिन है !
चुनाव के शतरंजी खेल में,विजय पाना ध्येय है
राम मंदिर-आरक्षण का आश्वासन,बीजेपी को श्रेय देंगे ?
-------------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल  

Sunday, June 24, 2018

अटल मंथन
दिल्ली-गुजरात,समूचा देश
हतप्रभ है,दरिंदगी देख !
---------------------------------------------------
देश में सिरफिरे,बढ़ते जा रहे
हत्या करने से,बाज नहीं आ रहे !
मेजर ने मेजर की,पत्नी को मारा
प्रेम के पाश में,बन गया हत्यारा !
वडोदरा में छात्र ने,छात्र को मारा
छुट्टी कराने का,प्लान था सारा ?
मानसिक रोगियों का,उपचार कठिन
जानलेवा हमले,हो रहे प्रति दिन !
उपाय -
जीवन मूल्यों की,शिक्षा पर जोर दें
सकारात्मक सोच,की ओर बढ़ें !
----------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Saturday, June 23, 2018

अटल मंथन
तेज रफ्तार जिंदगी को,सदा के लिये ब्रेक
सावधान न रहे तो,दुर्घटनाएं देख !
--------------------------------------------------------------------
दुर्घटनाएं आम हो गईं,रोज का काम हो गई
जिंदगी वीरान हो रही,गम भरी शाम हो रही !
समय बचाने की दौड़ में,काल पकड़ लेता है
बहुमूल्य जिंदगानी,प्राणघाती बना देता है !
अनगिनत सड़क दुर्घटनाएं,रोज देखते पढ़ते हैं
सबक न लिया तो,मुसीबत में पड़ेंगे !
पुनश्च -
जान हथेली पर रखकर,वाहन न चलाना
ईश्वर नहीं सुनने वाले,कोई भी बहाना !
--------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 
अटल मंथन
कश्मीर भारत का,अभिन्न अंग है
सोज की सोच को,अविलम्ब दंड दें !
---------------------------------------------------------------
कश्मीर की आजादी की,बात कही जा रही
धमकियां दुश्मन से,सीधे सीधे आ रहीं !
आजाद के बयान,पाक में सराहे जा रहे
लश्कर के आतंकी,खुशियां मना रहे !
लोकसभा चुनाव पूर्व,उठापटक तय है
हालात बेकाबू होने,का पूरा भय है !
अमरनाथ यात्रा हेतु,कमांडो तैनात किये
फिर भी तनातनी के,पूरे आसार हैं !
सोच समझकर निर्णय,लिये जाना चाहिये
जान माल का नुक्सान,बचाया जाना चाहिये !
---------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Thursday, June 21, 2018

अटल मंथन
योग भगाये सारे रोग
एम्स से आई रिपोर्ट !
-------------------------------------------------------------
समूची दुनिया में,योग दिवस मना
योग की शक्ति को,सर्वत्र सराहा गया !
रामदेव ने गिनीज बुक में,नाम लिखाया
पीएम ने भी फिटनेस का,मंत्र सिखाया !
देश और दुनिया में,भारतीय गुरु छाये
जल-थल और नभ में,इसकी महिमा गाये !
सरकारी महकमा सारा,एक जुट हुआ
योग के प्रचार-प्रसार में,पूर्ण सफल रहा !
निशुल्क चिकित्सा,इससे बेहतर दूसरी ना
कोई साइड इफ़ेक्ट नहीं,लाभ का सौदा !
------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Tuesday, June 19, 2018

अटल मंथन
मजबूरी का गठबंधन,टूट गया रे
मजबूती से सेना के,ऑपरेशन चलेंगे !
------------------------------------------------------------
पाकिस्तान के झंडे वाले,डंडे खायेंगे
पत्थरबाज अब कश्मीर में,न बच पायेंगे !
रमजान में सीजफायर का,धैर्य दिखाया था
अब यकीनन आक्रामक,रुख अपनाया है !
पीडीपी से गठबंधन भी,इसीलिये तोड़ा
बीजेपी ने हटा दिया,रास्ते का रोड़ा !
सेना को स्वतंत्रता की,बेहद जरुरत थी
उम्मीद है घाटी में स्थिति,अब सुधरेगी !
पुनश्च -
गठबंधन का धर्म निभाना,सरल नहीं होता
जब तक चलता भागीदार,रोजाना रोता !
-------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल  

Saturday, June 16, 2018

अटल मंथन
मन के हारे हार,मन के जीते जीत
दिल दिमाग में समझ ले,बात ये मेरे मीत !
-------------------------------------------------------------------------
मन शरीर को रुग्ण करे,तो शरीर समाप्त हो जाय
अच्छा भला स्वस्थ आदमी,आत्मघात पर आये !
भय्यू जी का महाप्रयाण,चर्चा का विषय बना
समझ में आया जगत में,कोई न किसी का सगा !
गृहकलह-राजनीतिक दबाव,सब मिलकर देते ताव
बदले में दे जाता है,भुक्तभोगी एक गहरा घाव !
समय किसी को नहीं बख्शता,कर्मफल देने को उत्सुक
राजनीतिक अथवा आध्यात्मिक,चाहे बड़ी हो शख्सियत !
विनाशकाले विपरीत बुद्धि,होकर रहता है
संबंधित परिवार विछोह का,दर्द सहता है !
------------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल  

Friday, June 15, 2018

अटल मंथन
टूरिस्ट,कश्मीर कैसे जाएं ?
हर वक्त वहां मौत के साये !
---------------------------------------------------------------
सीजफायर पर फायर,करते रहे देखो वे कायर
रमजान में लेता जान,ऐसा दुश्मन पाकिस्तान !
कश्मीर अशांत है,वहां चेहरे क्लांत हैं
ऐसे में भारत सरकार,कैसे चुपचाप रहे ?
राजनीतिक मजबूरियां,हल निकलने ना देतीं
चुनावी सरगर्मियां,सहते रहिये मानो कहतीं !
सख्ती बगैर हालात,वहां सुधरने वाले नहीं
एक और सर्जिकल स्ट्राइक,करने का ये वक्त सही !
--------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल  

Thursday, June 14, 2018

अटल मंथन
केंद्र-राज्य की लड़ाई,सीमा रेखा के पार
बीजेपी और आपका,धरना बना हथियार !
-------------------------------------------------------------------
विविध-विविध हड़तालें,और राजनीतिक धरना
जो भी आपको करना है,सोच समझकर करना !
राजनीति गांधीगिरी से,अछूती न रही
दिल्लीवासियों की दिनचर्या,संकट में पड़ी !
राजधानी के ये हाल,तो शेष का क्या होगा ?
जिनके हाथ में सत्ता,उनका ये कैसा रोना ?
जिन्हें काम करना चाहिये,फरमा रहे आराम
ऐसे कैसे हो सकेगा,हिंदुस्तान का विकास ?
प्रदूषण से जूझ रही,दिल्ली पर आंधी आई
युद्ध स्तर पर जिन्हें चेतना,वे धरने पर भाई !
केंद्र राज्य के झगड़े में,कोई चैन से बैठे ना
अड़ंगे इतने लगाओ,भूल जाये सुख सत्ता का !
जिससे सुख की आकांक्षा,वह सरकार स्वयं दुखी
बड़ी मछली छोटी के पीछे,हाथ धोकर पड़ी ?
------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल  

Wednesday, June 13, 2018

अटल मंथन
फिटनेस सेहत का मंत्र है,अब राजनीतिक यंत्र है !
(मोदी बड़े फिट हैं,अभी सुपरहिट हैं !)
---------------------------------------------------------------------
पीएम के सम्मुख सीएम,कहाँ लगते हैं ?
सेहत बेहतर होती तो,पीएम न बन जाते ?
राजनीति इस दौर में,चैलेंज के साथ चलती है
कुमार स्वामी को शायद,यही बात खलती है ?
विराट के साथ चैलेंज तो,बराबरी पर छूट जायेगा
पर राजनेता अन्य कोई,कहाँ टिक पायेगा ?
उम्र देखते हुए,पीएम की फिटनेस लाजवाब
विलायती प्रधानों को,टक्कर दे रहे हैं ये जनाब !
---------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Tuesday, June 12, 2018

अटल मंथन
एक ही पार्टी,सत्ता में होती
तो दिल्ली की,दुर्गति न होती !
--------------------------------------------------------------------
बहुमत हो तब भी सरकार,कर न सके काम
केजरीवाल मंत्रियों सहित,धरने को दे रहे अंजाम !
असहयोग आंदोलन अफसरों का,और सहा न जाय
देश के इतिहास में,नया अध्याय लिखा जाए !
दिल्ली को राज्य का दर्जा,समय की नई मांग है
केंद्र सरकार झुककर,कैसे इसे मान ले ?
मानहानि से माफीनामा,करने को मजबूर हुए
देखना दिलचस्प होगा,अरविन्द कब तक चलेंगे ?
----------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Saturday, June 9, 2018

अटल मंथन
सम्पर्क फॉर समर्थन हेतु,जाग गई सरकार
उल्टी गिनती शुरु हुई,करवा दो बेड़ा पार !
-----------------------------------------------------------------
विविध वर्ग की प्रतिभाओं से,बीजेपी सम्पर्क में
आगामी चुनाव के चलते,समर्थन पाने का तर्क है !
फ़िल्मी दुनिया पर इनकी,अति विशेष नजर है
माधुरी दीक्षित-संजय दत्त,मीडिया की खबर बने !
दिल्ली में शाही इमाम से भी,वे मिलकर आ गए
आलाकमान तक शिकायती,मुद्दे भी पहुंचायेंगे !
देखादेखी आप ने भी,चुनावी मीटिंग बुलाई है
कांग्रेस की सुस्ती लेकिन,अब तक न उड़ पाई है !
विशेष-
रामदेव से अमित मिले,अमिट बयान दिलवाया
पीएम मोदी के पक्ष में,चुनावी बिगुल बजवाया !
-----------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल  

Friday, June 8, 2018

अटल मंथन
महाराष्ट्र के सीएम बोले,पीएम की जान को खतरा है
जबकि हर घड़ी साथ में,सुरक्षा चक्र का पहरा है !
-----------------------------------------------------------------------
दोस्त कईं बनाये,दुश्मन भी स्वतः बन गए
कड़ी कार्रवाही से डरकर,जान के पीछे पद गए ?
भरोसा नहीं होता है पर,खबर में कुछ तो दम है
कईं आतंकी संगठनों का,आक्रमण का मन है ?
नक्सलवाद पर प्रहार करके,कमर तोड़ दी
विशेषकर केरल-बंगाल से,दुश्मनी मोल ली !
रोड शो में खतरा ज्यादा,इससे बचना चाहिये
निकटवर्ती चुनाव के चलते,जो कि मुश्किल काम है !
जमात उद दावा ने भी,मौका भुनाना चाहा है
फरमान निकालकर अरमान,जता डाला है !
------------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Thursday, June 7, 2018

अटल मंथन
अच्छी बातें कहने में,सभी दल होशियार हैं
निर्विवाद चेहरे दिखाना,राजनीतिक हथियार है ?
----------------------------------------------------------------------
आरएसएस से कांग्रेस को,सख्त परहेज है
अतिथि देवो भव बनकर,प्रणब नागपूर पहुंचे !
पूर्व राष्ट्रपति के कथन को,कांग्रेस ने सराहा
वहीं बीजेपी ने भी इनका,ले लिया सहारा !
भागवत ने भी आरएसएस की,कीर्ति पताका फहराई
राजनीति क्या इसके पीछे,जनता समझ न पाई !
कईं दिनों तक सभी के बयान,चर्चित रहेंगे
अपने अपने ढंग से दल,विश्लेषण करेंगे !
----------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल   

Wednesday, June 6, 2018

अटल मंथन
किसी की चांदी,किसी पर आंधी
राजनीति चल,रही तूफानी !
----------------------------------------------------------------------
रामदेव पर कृपा हुई है,हाथ जोड़कर
चिदंबरम पर गाज गिरी है,राज फोड़कर !
वक्त वक्त की बात है,भूत सा भूतकाल है
वर्तमान में जीने वाला,शख्स वाकई कमाल है !
चुनाव जीतने की चाहत में,जितनी राहत दें उतना कम
होना चाहिये आपकी मांग में,बस भरपूर दम !
पुनश्च,
टाटा पर रामदेव,भारी पड़े
टाटा कहते ही,केस जीत गए !
----------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Tuesday, June 5, 2018

अटल मंथन
जुड़कर टूटे,फिर जुड़े,आपकी ओर पुनः मुड़े
अब जो टूटे,तो फिर न जुड़ेंगे,बहुमत से वंचित करेंगे ?
(नीतीश के मन की बात,बिहारी मानस के साथ ! )
( एक सीएम की,पीएम से गुहार )
-------------------------------------------------------------------------
बिहार कहे,कम न आंके,हम यूपी से भी कीमती
वहां पर दुर्गत देखकर,हो गए और भी हिम्मती !
पीएम पुनः बनना है तो,बिहार सीएम बने रहने दो
और जल्दी से जल्दी दादा,विशेष राज्य का दर्जा दो !
सीटों के बंटवारे से पहले,बड़ा काम ये हो जाए
हमरे मन की सुनी जो तुमने,हम छोड़कर फिर न जाएं !
-------------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Sunday, June 3, 2018

अटल मंथन
राजनीति दिलचस्प,होती जा रही
मनमुटाव की रोज,खबरें आ रहीं !
---------------------------------------------------------------
शिवसेना आँखें तरेरे,बीजेपी को रोज घेरे
फिर भी ले रखे हैं,नाखुश शादी के फेरे !
उत्तर प्रदेश का उत्तर,लोकसभा की नींव है
विपक्ष की महागठबंधन,बनाने की जिद है !
गठबंधन बनाना,यकीनन आसान है
पर इसे निभाना,बड़ा मुश्किल काम है !
एनडीए और यूपीए में,घमासान जारी है
समय बतायेगा किसकी,बेहतर तैयारी है !
--------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Saturday, June 2, 2018

अटल मंथन
समस्याएं अनेक,उपाय केवल एक
ध्यानाकर्षण प्रस्ताव,कीजिये पेश !
--------------------------------------------------------------------
सरकारी बैंकों की तर्ज पर,मर्ज का इलाज ढूंढने
आंदोलन की राह पर,किसान निकल पड़े !
10 दिनी 'गाँव बंद' हड़ताल,हुई पहली बार
किसानों के आक्रोश का,नहीं पारावार !
वाजिब हैं मांगें,पर पूर्ति नहीं आसान
चुनाव जीतने हेतु हर दल,कर लेगा स्वीकार !
चुनाव पूर्व सरकार को,चमकाया जा रहा
घोषणा पत्र में लेने का,दबाव बनाया जा रहा ?
निष्कर्ष-
आये दिन हड़ताल से,जनता परेशान है
दूध,फल,सब्जी किल्लत से,रसोई घर वीरान है !
------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Friday, June 1, 2018

अटल मंथन
रसोई गैस पर,अब सरकारी निगाहें
कहाँ जाएं आम जन,महंगाई के मारे ?
-----------------------------------------------------------
गैस सिलिंडर चाहिये,चूल्हा जलाने को
सरकार ने महंगा किया,खाना पकाने को !
जनता ने चाहा,वाहन दौड़ाना तो
सरकार ने दाम बढ़ाये,लगाम लगाने को !
पहले छकायेंगे,फिर राहत पहुंचायेंगे
चुनावी दांवपेंच,कुछ तो आजमायेंगे ?
-------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Thursday, May 31, 2018

अटल मंथन
ट्रेलर देखकर फिल्म का,अनुमान लगाया जा रहा
2019 के चुनाव का,बिगुल बजाया जा रहा ?
------------------------------------------------------------------
बीजेपी से सहयोगियों का,मोह भंग होने लगा
और चुनाव मैदान में,जनाधार खोने लगा ?
विपक्षी छोटे बड़े दल,हाथ मिलाने लगे हैं
किसी हद तक प्रयास में,वे सफल भी रहे हैं !
योगी यू पी पर पकड़,नहीं बनाये रख सके
जबकि चुनावों में,उत्तर का पूरा दखल है !
------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Wednesday, May 30, 2018

अटल मंथन
पेट्रोल-डीजल बेशकीमती,देशवासी जान लें
जिस दिन रेट घटकर आएं,उस दिन टंकी फुल कराएं !
--------------------------------------------------------------------------
सोने-चांदी की तरह,पेट्रोल-डीजल के भाव खुलते
रोजमर्रा की वस्तु पर भी,मूल्य नियंत्रण यूं रखते !
एक पैसे की कीमत,उपभोक्ता ने तब जानी
जब इंडियन ऑयल ने अपनी,लिखा पढ़ी की भूल मानी !
सट्टेबाजी करने का भी,मन सटोरिये रखते होंगे
आपको क्या लगता है,कालाबाजारी के भी रस्ते खुले ?
पानी हो या तैल हो,किफायत से चलना होगा
जीवन के सफर पर कदम,फ़ूंक-फूंककर रखना होगा !
-------------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Tuesday, May 29, 2018

अटल मंथन
चिंतनीय
---------------------------------------------------------------------
ज्वालामुखी विस्फोट ने,हवाई द्वीप तबाह किया
आदमी कितना बौना है,दुनिया भर ने जान लिया !
मानसून आने के साथ,बाढ़ का पर्याय बना
कर्नाटक के तटीय इलाकों पर,बारिश ने कहर ढाया !
यू पी,बिहार,झारखंड पर,आंधी-तूफ़ान टूट पड़ा
कईं लोगों की अकारण,मौत का सबब बना !
उत्तराखंड और जम्मू में,पहाड़ों पर आग लगी
बुझाये न बुझ रही,आवाजाही कईं जगह रुकी !
चीन में भूकंप ने,भारी तबाही मचा रखी
प्राकृतिक प्रकोपों से,दुनिया मुश्किल में पड़ी !
--------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Monday, May 28, 2018

अटल मंथन
राहत भरी खबरें,आती रहीं दिन भर
आगामी चुनावों में,दिखायेंगी असर !
---------------------------------------------------------------
ई सी ने ई वी एम को,हरी झंडी दिखाई
मतदान के मुद्दे पर,जरा आंच न आई !
जेटली ने कुमार पर,विश्वास जताया
केस जो लगाया था,खारिज करवाया !
राजनीतिक दल आर टी आई के,दायरे से बाहर
चुनाव पूर्व ई सी से आई,राहत भरी खबर !
कांग्रेस की दया पर,टिकी है सरकार
कर्नाटक के स्वामी,कर रहे स्वीकार !
----------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Sunday, May 27, 2018

अटल मंथन
वॉच टावर उड़ाया,तो पाक बौखलाया
नापाक हरकतों ने,धूर्त को मरवाया !
------------------------------------------------------------
पाक के नापाक इरादे,जगजाहिर हुए
सीमा पर गोलीबारी से,युद्ध के हालात बने !
पाक रमजान से,उसे न लेना देना है
रिहायशी इलाकों पर,धोखे से हमला करता है !
महबूबा से मतभेद,स्पष्ट नजर आ रहे
बेकसूर कश्मीरी बंधु,रोज मारे जा रहे !
मुंहतोड़ जवाब देकर,सख्ती से पेश आईये
दुश्मन को दुष्कृत्य पर,कठोर सबक सिखाईये !
निष्कर्ष-
लातों के भूत बातों से,कभी न मानेंगे
घर में घुसकर मारेंगे,तो तलवे चाटेंगे !
------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Saturday, May 26, 2018

अटल मंथन
पेट्रोल,प्याज से,महंगा मुद्दा है
चुनावी इरादे,चुनवा सकता है !
-------------------------------------------------------------------
पेट्रोल-डीजल की कीमतें,आग उगल रही है
सरकार से मूल्य वृद्धि,नहीं सम्भल रही है !
गर्मी ने वैसे ही,धूम मचा रखी है
ऐसे में नई विपदा,आन खड़ी हुई है !
कालाबाजारी से,इंकार नहीं कर सकते हैं
नेपाल की तरह किल्लत से,देशवासी डरते हैं !
दुनिया के हालात,भारत के अनुकूल नहीं
मूल्यवृद्धि मजबूरी है,क्या सरकारी भूल नहीं ?
निष्कर्ष-
पेट्रोल-डीजल का,महंगाई से सीधा नाता है
रोजमर्रा की हर वस्तु का,मूल्य बढ़ता जाता है !
--------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल   

Friday, May 25, 2018

अटल मंथन
बंदूक की नोक पर,शांति वार्ता धड़ाम
दुनिया बन गई है,युद्ध का मैदान ?
( ताजा पैगाम )
----------------------------------------------------------------
राष्ट्रवाद पर राजनीति,चला करती है
विश्व बंधुत्व की गुंजाइश,नहीं रहती है !
समझौता होने में,अहंकार बाधक बनता है
इसलिये संसार सदैव,तनाव में रहता है !
ट्रम्प के सम्मुख,किम कार्ड न चल पाया
नार्थ-साउथ कोरिया ने,गठबंधन नया बनाया !
भारत को भी चीन-रुस ने,खूब ललचाया
अमेरिका के खिलाफ,कूट नीति का खेल रचाया ?
-----------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Thursday, May 24, 2018

अटल मंथन
पेट्रोल की पेट्रोलिंग,की जा रही
चेलेंज की राजनीति,सामने आ रही !
-------------------------------------------------------------
भारत ,भूटान को,पेट्रोल-डीजल देता है
घटी दरों पर देने से,वहां सस्ता मिलता है !
दिया तले अँधेरा,जनाब होता ही है
घर का सदस्य,तकलीफ भोगता ही है !
रोज बढ़ाने से बेहतर,एक बार बढ़ाते
10 दिनों के बदले रेट,10 से गुणा कर जाते !
झटका कम लगता,चर्चा कम होती
बदनामी बहुत के बदले,थोड़ी सी होती !
एक्साइज ड्यूटी बढ़ाकर,महंगाई न लादें
अंतर्राष्ट्रीय सस्ती दरों का,जनता को लाभ दें !
-------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Tuesday, May 22, 2018

अटल मंथन
महंगाई का नया,कीर्तिमान रचेगा ?
क्या डीजल-पेट्रोल से,कोई किला ढहेगा ?
-----------------------------------------------------------------
पेट्रोल की कीमतें,आसमान छू रही हैं
चलते रस्ते भरी जेब,खाली कर रही है !
विभिन्न शहरों में,अलग-अलग बढ़े दाम
कर रहे सरकार को,रोज बदनाम !
जीएसटी लागू करके,एकरूपता लाईये
सर्वप्रथम 'एक भाव' पर,जल्दी आईये !
वोट बैंक घटेगा,सीटें भी घट सकती हैं
गरीब जनता महंगा तैल,नहीं खरीद सकती है !
निष्कर्ष-
मौन जनता चुनाव में,बोल सकती है
सरकार को तराजू में,तौल सकती है !
-----------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल