Thursday, December 31, 2015

अटल मंथन
दिल्ली में सर्दी में भी,गर्मी का अहसास है
ऑड-ईवन कारों के चलते,नित नए फसाद हैं !
-----------------------------------------------------------------
दिल्ली को प्रदूषण मुक्त,बनाने के चक्कर में
सरकार और जनता में,मतभेदों की टक्कर है !
नव वर्ष के जश्न का मजा,किरकिरा हो गया है
मीडिया का ध्यान भी बस,ऑड-ईवन पर टिका है !
राजधानी का दुर्भाग्य है कि,सरकारें उल्टी चुनीं
बी जे पी की आप से लड़ाई,बन गई मजबूरी !
-----------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Wednesday, December 30, 2015

अटल मंथन
देश की राजधानी देखने के,हैं यदि अरमान
तो जनवरी 15 तक कृपया,रुक जाएं मेहमान !
-----------------------------------------------------------------
बस में धक्के खाना बंधु,सीख लेना अब
महिने में 15 दिन,उपयोग करेंगे सब !
मेट्रो में चढ़ने हेतु,कतार में लगिए
थोड़ी धक्का मुक्की केवल,2 सप्ताह सहिये !
ऑटो वाले पर निर्भर,रहना अब सीख लें
मुंहमांगे पैसे देकर,उसकी भी जेब भरें !
-----------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Tuesday, December 29, 2015

अटल बोलता है - 375
सेहत ही धन है !
-------------------------------------------------- --------------------
व्यायाम की कमी, जिम्मेदार है
दिल के दौरे के अधिकांश के लिए
और घूमना, सर्वश्रेष्ठ में से एक
कि व्यायाम से बचाने के लिए!
-------------------------------------------------- --------------------
डॉ। श्याम अटल
ATAL SPEAKS - 375
HEALTH IS WEALTH !
----------------------------------------------------------------------
LACK OF EXERCISE IS RESPONSIBLE,
FOR MOST OF HEART ATTACKS
AND WALKING IS ONE OF THE BEST,
EXERCISE TO SAVE FROM THAT !
----------------------------------------------------------------------
DR. SHYAM ATAL
अटल वाणी - 483
सूर्य नमस्कार !
(चमत्कार को नमस्कार ! )
------------------------------------------------------
सूर्य ऊर्जा का,अक्षय भंडार है
दृश्यमान देव से,हमें प्यार है !
रोशनी से जीवन को,रोशन कर लें
आज से अवसाद को,तिलांजलि दें !
------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 
अटल मंथन
31 को रिहर्सल है,1 से चालान कटेंगे
नए वर्ष पर सरकारी,खजाने पुरजोर भरेंगे !
-----------------------------------------------------------------------
कार है मगर बेकार है,उन्हें रिक्शे से प्यार है
वे बस में सवार हैं,पर मेट्रो भी तैयार है !
दिल्ली सरकार का,नायाब उपहार है
नए वर्ष में सुविधाओं का,भरपूर भंडार है ?
2016 की पूर्व संध्या पर,सड़कें खाली नजर आयेंगी
दिल्ली का वह दृश्य देखकर,जनता ताली बजायेगी !
----------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Monday, December 28, 2015

अटल बोलता है - 374
प्रकाश जीवन है!
-------------------------------------------------- -------------------
'सन' आकाश में एक दिव्य, दिन दीपक है
'चंद्रमा' आकाश में एक मंद, रात चिराग है
मनुष्य-मत रोना नहीं कह
अच्छा दिन ! शुभ रात्रि ! अलविदा !
-------------------------------------------------- -------------------
डॉ। श्याम अटल
ATAL SPEAKS - 374
LIGHT IS LIFE !
---------------------------------------------------------------------
'SUN' IS A DIVINE,DAY LAMP IN THE SKY
'MOON' IS A DIM,NIGHT LAMP IN THE SKY
SAYING HUMAN BEINGS-DO NOT CRY
GOOD DAY ! GOOD NIGHT ! BYE - BYE !
---------------------------------------------------------------------
DR. SHYAM ATAL
अटल वाणी - 482
सर्वत्र प्रभु दर्शन !
---------------------------------------------------
भगवान,भक्त के,भाव के आधीन हैं
स्वरूप चुनने में,भक्त स्वाधीन हैं !
---------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 
अटल मंथन
ऑड-ईवन आफत है,राहत के आसार नहीं
हे भगवान ! बचा फंदे से,सबकी है चाहत यही !
---------------------------------------------------------------------
सड़कें सिकुड़ रही हैं,व्यवस्था बिगड़ रही है
गाड़ी तो घर में है,पर नहीं निकल रही है !
राजधानी में रहना,मुश्किल हो गया है
लगता है पलायन के ,दिन आ गए हैं !
कार चालक,ऑटो चालक,बन जाएं तो बुराई क्या ?
ऑड-ईवन के दायरे से,बाहर आएं तो बुराई क्या ?
-------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Friday, December 25, 2015

अटल मंथन
तनावग्रस्त हैं नेता,इन दिनों दिल्ली के
जाने कब किस पर,बिजली गिरे !
--------------------------------------------------------
देश की राजनीति,एक नए मोड़ पे
नीचा दिखाने की,सबमे होड़ है !
नया इतिहास,रचने का दौर है
भ्रष्टाचार मिटाने पर,पूरा जोर है !
विजेता रहेगा कौन,इस दौड़ में ?
कहना मुश्किल है,अभी तो शोर में !
-------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल  
अटल मंथन
चिंतनीय !
-----------------------------------------------------------------
खोले बिना ही नाम,खुल जाता है
पहेली बनकर प्रश्न,सामने आता है !
कहिये कौन-कौन,खलनायक भ्राता हैं ?
हमें तो सर्वत्र दाग,नजर आता है !
जिस भी प्रकरण को खोलेंगे,भ्रष्टाचार मिलेगा
जिसे चाहेंगे उसका,सिंहासन हिलेगा !
----------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 
अटल मंथन
दुश्मनी की दीवारें,गिरना चाहिये
नये सिरे से दोस्ती,करना चाहिये !
------------------------------------------------------------------
अटल जी के जन्मदिवस पर,पाक से तोहफा लाए
मोदी नवाज शरीफ के भी,दिल दिमाग पर छाए !
क्रिसमस के मौके पर,दोस्ती का हाथ बढ़ाया
नव वर्ष के स्वागत में,पड़ौसी को गले लगाया !
सीमा पर शान्ति बहाली का,प्रयास प्रशंसनीय है
समस्त पूर्वाग्रह छोड़कर,सभी दल सहयोग दें !
------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Wednesday, December 23, 2015

अटल मंथन
चिंतनीय !
------------------------------------------------------------------------
स्वयं को दूध का धूला बताकर,अन्यों को भ्रष्टाचारी कहें
जिस पर भी आरोप लगाए,वो भला इसे कैसे सहे ?
भ्रष्टाचार मिटाते-मिटाते,मिटाने वाले मिट गए
और भ्रष्टाचारी तब भी,इस संसार में 'हिट' गए !
भ्रष्टाचार की नींव पर,यह संसार टिका है
कोई सस्ता तो कोई,बड़ा महंगा बिका है !
------------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Tuesday, December 22, 2015

अटल मंथन
घर का भेदी,लंका ढहाये
कोई उसे,न समझा पाए !
---------------------------------------------------------------------
हिस्सा न मिले तो,गुस्सा आ जाता है
अपना ही आदमी,विद्रोह के गीत गाता है !
पदवी न मिले तो,बिफर जाता है
अपने ही दल को,पलीता लगाता है !
विनाश काले विपरीत बुद्धि,इस देश में खूब हो रहा
राजनीतिक गलियारों में,चर्चा का विषय बन गया !
--------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Monday, December 21, 2015

अटल मंथन
बात-बात पर अब,अदालत की धौंस है
राजनीति में इन दिनों,तीव्र आक्रोश है !
------------------------------------------------------------------
असहयोग आंदोलन,कुछ ज्यादा ही चलन में
प्रत्येक दल मानो,दूसरे का दुश्मन है !
चलिये हर कदम , फूंक-फूंक के
जाने कब कोई,नया दाव चल दे !
ऊँचे-ऊँचे पद और,बड़ी-बड़ी कुर्सियां
दुखदायी जैसे,चुभती हुई सुइयां !
------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Sunday, December 20, 2015

अटल मंथन
आजाद हुए कीर्ति,पताका फहराएंगे ?
अरुणोदय होते ही जेटली,अदालत जायेंगे !
--------------------------------------------------------------------------
केंद्र और दिल्ली सरकार,अब अदालत में भिड़ेंगी
गिनीज बुक के लिये,क्या कीर्तिमान गढेंग़ी ?
भ्रष्टाचार लगता है,समाप्त होकर रहेगा
क्यूंकि एक पक्ष दूजे को,धराशायी करेगा !
अदालतों के बढ़ते चलन का,ह्रदय से स्वागत है
त्वरित निर्णय जानने की,जनता की चाहत है !
------------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 
अटल मंथन
न्याय मिलने में,बरसों लग जाते हैं 
कोर्ट बदलते बदलते,जूते घिस जाते हैं !
------------------------------------------------------------------------
आरोप तो लगते हैं,पर साबित नहीं हो पाते हैं
सबूतों के अभाव में,ज्यादातर छूट जाते हैं !
हाजिर भी हुए तो,जमानत मिल जाती है 
जिंदगी तनाव के साथ,तब भी गुजर जाती है !
न्यायप्रणाली की खामियां,और प्रकरणों का अम्बार
भी नहीं होने देता,अदालत में हार !
-----------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल   

Inbox
x

Shyam Atal ujjainshyam@gmail.com

Dec 18 (2 days ago)
to mp.editorial
अटल मंथन
एक जुट हुए बगैर,आतंक से मुक्ति नहीं 
मुस्लिम राष्ट्र भी मान रहे,सबसे सही युक्ति यही !
---------------------------------------------------------------------------
एक भस्मासुर पैदा हुआ,आई एस आई एस नाम रखा
जिसे ठिकाने लगाने का,कुछ देशों ने इंतजाम किया !
बड़ी अच्छी पहल है ये,यकीनन तारीफे काबिल
मुस्लिम देश अनेकों ही,इस मुहिम में हुए शामिल !
हद से ज्यादा कट्टरवादिता,दुनिया को नुक्सानप्रद
जितनी जल्दी हो सके,लड़ लें अब दोनों ही गुट !
--------------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Thursday, December 17, 2015

अटल मंथन
मुसीबतों के मारे,विरोधी करीब आ रहे
मिलकर मुकाबले का,प्लान बना रहे !
-----------------------------------------------------------------------
भ्रष्टाचार पर इन दिनों,अच्छा काम हो रहा
प्रत्येक दल दूसरी पार्टी का,खुलकर नाम ले रहा !
एक दूसरे की पोल खुले तो,जनता रहेगी लाभ में
घूसखोरी निश्चित ही घटेगी,देशवासी यह जान लें !
प्रादेशिक-केंद्रीय सरकार,सब संदेह के घेरे में
मीडिया की खोजी खबरों से,अब न किसी की खैर है !
----------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Tuesday, December 15, 2015

अटल मंथन
भ्रष्टाचारी ढूंढेंगे तो,कईं मिल जायेंगे
जहां चाहेंगे वहीँ,किले हिल जायेंगे !
------------------------------------------------------------------------
आप पाक-साफ और,अन्य भ्रष्टाचारी
बात बी जे पी के गले,उतर नहीं पा रही !
सी बी आई छापे मारे तो,हाहाकार मच जाती है
हो चाहे कोई सी एम,कुर्सी हिल जाती है !
जहर उगलना जायज है,पर कार्रवाही न की जाए
वोट बैंक भर लूटा जाए,और राजनीति कायम रहे !
-----------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Sunday, December 13, 2015

अटल मंथन
सीजन का लाभ,लेगी दिल्ली सरकार
चालान से कमाएगी,धन बेशुमार !
--------------------------------------------------------------------
2015 जाते जाते सतायेगा,2016 आते ही रुलायेगा
दिल्ली में वाहन चलाना,मुश्किल हो जायेगा !
सख्ती का ऐलान हो चुका है,भारी जुर्माना लगायेंगे
शराबियों की शामत होगी,जेल तक भिजवाएंगे !
रेड सिगनल-ओवर स्पीड पर,चालान काटे जायेंगे
बड़े चालाक ड्रायवर,गाड़ी चलाना भूल जायेंगे !
--------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 
अटल मंथन
गंगा की आरती ने,आबे का मन मोहा
मोदी बुलेट स्पीड वाले,ऐसा भी बोला !
-------------------------------------------------------------------------
लीक से हटकर काम के लिए,मोदी जाने जाते हैं
देश और दुनिया के प्रभावी,नेता माने जाते हैं !
पी एम जापान गये तो,जापानी पी एम खिंचे आये
साथ में कईं समझौतों की,सौगात साथ में वे लाए !
अरबों डॉलर का निवेश होगा,रक्षा सहयोग भी मिलेगा
संयुक्त युद्ध अभ्यास देखकर,चीन पर दबाव बढ़ेगा !
-------------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Saturday, December 12, 2015

अटल मंथन
एक उपाय जो,शायद काम आए
आपको थोड़ी,राहत दिलाये !
-----------------------------------------------------------------
दो ऑड हैं किसी के पास,दो इवन हैं आपके पास
ऑड ले लें - इवन दे दें,दोनों दिल्ली के मजे ले लें !
ऑड-इवन कार नंबर का,जलवा जारी है
दिल्ली पुलिस की जुर्माने की,पूरी तैयारी है !
वायु प्रदूषण यकीनन,कम होकर रहेगा
क्यूंकि डीजल कारों पर,अब बैन लगेगा !
-----------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Friday, December 11, 2015

देव उतर आए धरती पर,सबने खूब समां बाँधा
महाकाल के भक्तों ने,सिंहस्थ को परखा और जांचा !
--------------------------------------------------------------------------------
त्रिदेवों की चर्चा किये बिन,मन नहीं मान रहा
कलेक्टर,एस पी और कमिश्नर,को शहर जान रहा !
वैचारिक यज्ञ में भाग लेकर,आप सभी ने मन मोहा
इसलिए प्रशस्ति भाव से,लिखा हृदय से ये दोहा !
कुम्भ पर्व की सफलता हेतु,ब्रह्मा-विष्णु-महेश प्रयासरत
कार्य शैली-सकारात्मक सोच का,तहे दिल से हार्दिक स्वागत !
पुनश्च ,
अतिथि देव दिल्ली से भी पधारे,अग्निपथ को खूब सराहे
मीडिया व असहिष्णुता पर,दे गए दोनों कुछ नये नारे !
-------------------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 
कवि कालिदास के प्रांगण में,आज वैचारिक कुम्भ है
उज्जयिनी के प्रबुद्ध जनों से,निवेदन है आहूति दें !
-----------------------------------------------------------------------------------
'शिव' महिमा गान,जब-जब किया जाता है
'अग्निपथ' पर चलने का,आव्हान हो जाता है !
विचार यज्ञ में आहूति,आज दी जायेगी
देश और दुनिया में,जो जागृति लायेगी !
सिंहस्थ पर्व पर चर्चा का,श्री गणेश किया जायेगा
'इंडिया टूडे' पर 'आज तक' का,दिग्दर्शन जो करायेगा !
पत्रकार पुरस्कृत होंगे,सम्मानित होंगे समाजसेवी
प्रतिस्पर्धा के इस युग में,ये हस्तियां प्रोत्साहन देंगी !
प्रशासन प्रमुख विद्वानों के,अनमोल वचन सुनने पधारें
'चंदेल परिवार' की ओर से कृपया,आत्मीय आमंत्रण स्वीकारें !
--------------------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Wednesday, December 9, 2015

अटल मंथन
चिंतनीय !
------------------------------------------------------------------
अपने आका को बचाने,साथी कूदे मैदान में
सदन ठप्प देखकर,देशवासी हैरान हैं !
मीडिया से जो जाना हमने,प्रकरण में जान है
अदालत से बेदाग निकले,तो जनता में मान है !
भ्रष्टाचार की आग से,देश झुलस रहा है
भष्टाचारियों को अभी,ज्यादा फल रहा है !
-------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल  

Tuesday, December 8, 2015

अटल मंथन
घोटाले हर दल में कायम,कोर्ट का निर्णय बिल्कुल जायज
जो परिणाम सामने आए,सिर आँखों पर उसे बिठाएं !
-----------------------------------------------------------------------------
नेशनल हेराल्ड नेहरू के समय से,कांग्रेसी कब्जे में रहा
उत्तराधिकारी गांधी परिवार ने,समय रहते खरीद लिया !
फर्जीवाड़े से फंड जुटाया,इसलिए प्रकरण सामने आया
स्वामी ने सुअवसर समझकर,अदालत में केस लगाया !
राजनीतिक हस्तियों के बीच,आरोप-प्रत्यारोप चलते रहेंगे
न्याय पालिका के ही भय से,भ्रष्टाचारी काबू में रहेंगे !
-------------------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Monday, December 7, 2015

अटल मंथन
चिंतनीय !
---------------------------------------------------------------------------
तीसरे देश का उपयोग,बढ़ता जा रहा है
अपनी धरती पर काम,नहीं हो पा रहा है !
भारत-पाक क्रिकेट,कहीं और खेल सकते हैं
एन एस ए बैंकाक में मिलकर,बयान जारी करते हैं !
नये ताबड़तोड़ प्रयोग,करने की कोशिश है
पर इससे बदनामी के,टीके सिर पर लगेंगे !
----------------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल  

Friday, December 4, 2015

अटल मंथन
आम आदमी पार्टी,अब आम न रही
ये तो लक्जरी का,जाम हो गई !
----------------------------------------------------------------------------------------
सरकारी गाड़ियों का अब,दिल्ली की सड़कों पर कब्जा होगा ?
निजी गाड़ियों के चालान की कमाई से,सरकार का खर्चा चलेगा ?
सड़क पर सफर की स्वतंत्रता,दिल्ली में छिन गई है
अपनी तनखा बढ़ाकर 'आप'की,जनता से ठन गई है !
आम आदमी पार्टी अब,ख़ास हो चली है
दिल्लीवासियों की उससे,आस न बची है !
आपके बे-कार निर्णय,पर पुनः विचारिये
कोई और राह खोजकर,अपनी साख सुधारिये !
एक सलाह यह भी-
'बी आर टी एस' बंद करने का,आईडिया ड्रॉप कीजिये
बस में ऑफिस भिजवाने का,निर्णय 'आप' लीजिये ?
--------------------------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 
अटल मंथन
दिल्ली से पलायन,करने का वक्त आ गया ?
'आप'का स्वार्थी रवैया,हर वर्ग को सता गया !
---------------------------------------------------------------
आपके निर्णय सभी,हैं अजीबोगरीब
टिक सकते दिल्ली में,अब केवल अमीर !
एक कार से काम चले ना,दो-दो रखना चाहिये
ऑड-ईवन नंबर से,तब ही पार पाईये !
विधायक तो खरीद लेंगे,दो चमचमाती कार
दिल्लीवासी लोन,लेने को रहें तैयार !
पुनश्च,
दो कार रखने हेतु,दुगनी जगह चाहिये
घर छोटे करवाकर,पार्किंग स्पेस भी बढ़वाईये !
-------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Thursday, December 3, 2015

अटल मंथन
काश सभी,विधायक होते
तो आप,कभी न रोते !
------------------------------------------------------------------
दिल्ली में विधायकों की,तनख्वाह बढ़ने वाली
बोझ जनता ढोयेगी,और बजायेगी ताली ?
खजाने में पैसे नहीं,तो कहाँ से आयेंगे
कुछ नये टैक्स लगाकर,ही तो लाये जायेंगे ?
वेतन-भत्ते तिगुने करके,महंगाई बढ़ाई जायेगी
'आम आदमी पार्टी',आपको अब रुलायेगी !
------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Wednesday, December 2, 2015

अटल मंथन
सौ वर्ष का,कीर्तिमान टूटा
चेन्नई महानगर,बाढ़ में डूबा !
-------------------------------------------------------
समूचा तमिलनाडू,बाढ़ की चपेट में
इन्द्र देवता के,कोप की लपेट में !
जो जहाँ है,वहीँ पर अटक गया
रेल-हवाई यातायात,सब रुक गया !
जीना वहां पर,दूभर हो रहा
दृश्य देखकर,दिल दहलने लगा !
-------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Tuesday, December 1, 2015

अटल मंथन
पर्यावरण पर वैश्विक,पहल वाजिब है
दुनिया के देशों का,दखल वाजिब है !
--------------------------------------------------------
धरती पर जीवन,यकीनन खतरनाक
बन जायेगा एक दिन,यह तो श्राप !
'ग्लोबल वार्मिंग',एक कड़वी हकीकत है
जिससे जीने में,जनता की फजीहत है !
ग्लेशियर गलने से,जलस्तर बढ़ेगा
विश्व का समुद्री,किनारा क्या डूबेगा ?
------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Monday, November 30, 2015

अटल मंथन
नवाज की शराफत,पाक में नहीं चलती है
इसलिये उनकी बातें,विश्वसनीय नहीं हैं !
----------------------------------------------------------------
कश्मीर पर शरीफ ने,'यू टर्न' लिया है
पी एम से पेरिस में,हाथ मिला लिया है !
पर साथ में पर्याप्त,जासूस भी छोड़े हैं
पकड़े जाने पर जिनने,कईं राज खोले हैं !
समस्या समाधान हेतु,सभी विकल्प खुले रखें
सावधान,आँख मींचकर,अन्धविश्वास न करें !
----------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Sunday, November 29, 2015

अटल मंथन
चीन,नेपाल को,हड़प रहा है
नेपाल,भारत पर,भड़क रहा है !
------------------------------------------------------------------
भूकम्प के वक्त मदद हेतु,भारत सबसे आगे आया
बदले में नेपाल ने हमें,धूर्तता पूर्वक धता बताया !
अहसान फरामोश कहें तो,गलत नहीं होगा
नेपाल ने भारत के साथ,किया बड़ा धोखा !
भारतीय चैनल्स बंद करके,ईरादे जता दिए
आत्मघाती कदम चीन की,ओर उठा लिए !
-------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Saturday, November 28, 2015

अटल मंथन
आरोप-प्रत्यारोप,राजनीति का हिस्सा है
रोज का यह तो,सरकारी किस्सा है !
----------------------------------------------------------
केजरीवाल,मोदी के,पीछे पड़े हैं
जवाब देने,प्रशांति भूषण उतरे हैं !
जन लोकपाल पर,अरविन्द को घेरा
डाल चुके हैं 'वे',दिल्ली में डेरा !
भ्रष्टाचारी को,'आप' बचायेंगे
ऐसा कमजोर,लोकपाल जो लायेंगे !
-----------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Thursday, November 26, 2015

अटल मंथन
ऊर्जा भरपूर है,लक्ष्य नहीं दूर है
हमारे पी एम,दुनिया में मशहूर हैं !
-----------------------------------------------------------
मोदी दुनिया के,सर्वश्रेष्ठ वक्ता हैं
लाखों-करोड़ों उनके,प्रशंसक श्रोता हैं !
वह दिन दूर नहीं,जब दुनिया सराहेगी
भारत में भले ही,अन्य पार्टियां कराहेंगी !
नीयत सही है,ईरादे बुलंद हैं
कथनी को करनी में,बदलने का प्रबंध है !
पी एम को सुनने का,दिल चाहता है
देश को सुधारने का,उनका वायदा है !
----------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Tuesday, November 24, 2015

अटल मंथन
सत्ता हथियाने हेतु,राजनीतिक हथियार है
कट्टरता फैलाने हेतु,असहिष्णु वार है !
------------------------------------------------------------------
मुद्दे न होने पर भी,बना दिये जाते हैं
असहिष्णुता बताकर,उठा दिये जाते हैं !
वोटों की राजनीति,डराकर ही हो सकती है
धर्म निरपेक्षता की छवि,सस्ते में खो सकती है !
'असहिष्णुता' उड़ाई,जाने वाली खबर है
सच कहें तो खालिस,राजनीतिक जहर है !
------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Monday, November 23, 2015

अटल मंथन
नए समीकरण से पहले,'रण' हो जाता है
पटखनी देने का मन में,प्रण हो जाता है ?
--------------------------------------------------------------
नेताजी के जन्मदिवस पर,अमर सिंह आए
आजम खान के सीने पर,सांप लोट गए !
केजरीवाल को लालू,प्रेम से गले लगाए
तो 'आप'ने वंशवाद के,आरोप मड़ दिए !
पुरानी फांस संबंधों को,जुड़ने नहीं देती
राजनीति शिकवे-शिकायत,मिटने नहीं देती !
--------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Saturday, November 21, 2015

अटल मंथन
महाशक्तियां बगदादी के,पीछे पड़ी हुईं हैं
क्या तेल के कुओं पर,कब्जे की साजिश है ?
-----------------------------------------------------------
बगदादी आतंक का,पर्याय बन चुका है
दहशतगर्दी का वहशी,अध्याय लिख चुका है !
'धर्म' की दुहाई देकर,युवाओं को बर्गला रहा
तृतीय विश्व युद्ध का,जनक बनने जा रहा ?
वह जमाना न रहा जब,मैदानों पर युद्ध हुए
आज तो समूची दुनिया,लड़ाई का मैदान है !
------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Friday, November 20, 2015

अटल मंथन
विपक्षी नेता काम छोड़कर,पटना पहुंच गए
समाजवादी सोच के साथ,मुलायम कठोर बने !
-------------------------------------------------------------------
राजनीतिक मजबूरियां,घटा देतीं दूरियां
गले मिलते हैं विरोधी,मन में लेकर छुरियां ?
मंत्री पद तबियत से बंटे,एक-एक को तीन-तीन
लालू के लायक लालों ने,कब्जे में किये 'क्रीम' !
मीडिया में बहस का,आनंद लीजिये
गठबंधन कईं और बनें,दुआ कीजिये !
------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Thursday, November 19, 2015

अटल मंथन
बिहार में नीतीश,फिर से सी एम बनेंगे
और शान के साथ,दोबारा राज करेंगे !
-------------------------------------------------------------------------------
आठ राज्यों के सी एम,नीतीश को 'चीफ' बनायेंगे
और बी जे पी की रातों की,नींद अवश्य उड़ायेंगे !
राहुल गरजने लगे हैं,मोदी पर बरसने लगे हैं
सीटें तो कम जीतीं हैं,पर मंत्री पद हड़प कर रहेंगे !
और तो और मांझी भी,कार्यक्रम में आयेंगे
माफी मांगकर क्या वे,पुनः प्यार जताएंगे ?
--------------------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Wednesday, November 18, 2015

अटल वाणी - 481
उठो - चलो !
--------------------------------------------------------------
वजन घटे न घटे,बस चलते रहिये आप
ह्रदय रोग के लिए,महामृत्युंजय जाप !
--------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 
ATAL SPEAKS - 373
DO YOU FACE ?
----------------------------------------------------------------------------------------
ASSIGNMENTS ARE TOO MANY,TIME ALLOTED LESS
THAT'S WHY EVERYBODY,IS LIVING UNDER STRESS !
---------------------------------------------------------------------------------------
DR. SHYAM ATAL
अटल मंथन
पेड़ तो काटे-वृक्ष न रोपे,सूखे से किसान लाचार
जमीन बेचकर खेत खतम किये,करना चाहे अन्य व्यापार !
------------------------------------------------------------------------------
बच्चे पैदा हो रहे,पर पैदावार नहीं
इसलिये महंगाई की,जनता पर मार सही !
कृषि भूमि पर बने मकान,खत्म हो रहे हैं मैदान
ऐसे में महंगाई सताए,कैसे संभाले कोई मेहमान ?
कृषि को प्रोत्साहन देकर,कृपा करे यदि सरकार
तो अब भी एक अवसर बाकी,बढ़ सकती है पैदावार !
------------------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Tuesday, November 17, 2015

अटल मंथन
महंगाई तो प्रतिदिन,बढ़ना है
इससे हर शख्स को,लड़ना है !
-------------------------------------------------------------------
सातवें वेतन आयोग में,वेतन वृद्धि तय है
इसीलिये हर मद में,महंगाई का भय है !
रेल्वे ने किराया,आखिरकार बढ़ा ही दिया
पांच रूपये की टिकट को,दस में तब्दील किया !
गैस सब्सिडी स्वयं छोड़िये,या छुड़वा ली जायेगी
तानाशाही की राह पर,क्या सरकार आयेगी ?
-------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Monday, November 16, 2015

अटल मंथन
विनाशकाले विपरीत बुद्धि,का भी लाभ है
आतंक के सफाये का,अब रास्ता साफ है !
----------------------------------------------------------------------
आई एस आई एस का खात्मा,सुनिश्चित लगता है
क्यूंकि उसने पेरिस पर,हाथ डाला है !
महाशक्तियां एकजुट होकर,सामने आयेंगी
और ड्रोन हमलों से,कहर ढायेंगी !
भारत में पनपने से पहले,अमरीका निपटा देगा
वाशिंगटन पर हमले की,धमकी का बदला लेगा ?
-------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Sunday, November 15, 2015

अटल मंथन
यात्रीगण कृपया ध्यान दें,बोरिया बिस्तर बाँध लें
जनता जनार्दन भी ध्यान दे,महंगाई आसमान पे !
--------------------------------------------------------------------
'स्वच्छ भारत सेस' के नाम से,सर्विस टैक्स बढ़ाया
महंगाई पहले से थी,अब नया कीर्तिमान बनाया !
अधिक टैक्स लेकर सरकार,बदले में नहीं देती सेवा
जनता तक आते आते,लुट जाता सारा मेवा !
दीवाली पर दीवाले का,इंतजाम कर डाला
नव वर्ष में महंगाई से,पड़ना है फिर पाला !
---------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Saturday, November 14, 2015

अटल मंथन
मानव पर अत्याचार,मानवता जार-जार
राष्ट्राध्यक्ष करें,रोकथाम का विचार !
--------------------------------------------------------------------
आतंकवाद ने बेरहमी से,पुनः पैर पसारे
पेरिस हमले में मरे,कईं बेगुनाह बेचारे !
आई एस आई एस ने विस्फोट की,जिम्मेदारी ली
दुनिया को दहशत में,जीने की धमकी दी !
अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलनों में,आतंक पर चर्चा करें
महाशक्तियां मिलकर,मुकाबले का जिम्मा लें !
-------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Sunday, November 8, 2015

अटल मंथन
आपसी भाईचारा-सद्भाव,बनाकर साथ रहें
लालू-नीतीश की जोड़ी,बिहार का भला करे !
---------------------------------------------------------------------------
महा गठबंधन की विजय हुई,और बी जे पी की हार
सी एम नीतीश को पुनः मिला,बिहारी जनता का प्यार !
पी एम न बन सके तो क्या,पी एम मोदी को हराया
प्रांत वाद के बल पर,गुजरात को सबक सिखाया ?
केंद्र सरकार से तालमेल में,अड़ंगा न आना चाहिये
बिहार को 'बम्पर पैकेज' का,लाभ उठाना चाहिये !
--------------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Saturday, November 7, 2015

अटल मंथन
वन डे और ट्वंटी- टवंटी का,डबल बदला लो
टेस्ट सीरीज में अफ्रीका को,हार का स्वाद दो !
--------------------------------------------------------------------
मोहाली में जीत का,सुंदर माहौल बना
टीम इण्डिया ने दिया,दिवाली का तोहफा !
विराट विजय यकीनन,तारीफे काबिल है
जश्ने जीत में हम भी,ह्रदय से शामिल हैं !
अश्विन और जडेजा,आगे भी धूम मचाएं
बंगलौर टेस्ट मैच में भी,विजयश्री दिलाएं !
--------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Friday, November 6, 2015

अटल मंथन
अब दाऊद की,खैर नहीं
पकड़े जाने में,देर नहीं !
----------------------------------------------------------------
राजन हाथ में क्या आया,बांछें खिल गई
मानो दाऊद पर दबाव की,कुंजी मिल गई !
मुंबई पुलिस में दाऊद के,अठारह अफसर थे ?
कईं हवाला कारोबारी भी,आयेंगे चक्कर में !
सी बी आई ने डॉन को,हिफाजत से रखा है
दिखाने हेतु 'डुप्लीकेट' भी,ढूंढ लिया है !
----------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Thursday, November 5, 2015

अटल मंथन
सबके अपने दावे,धड़कन बढ़ाए
नतीजे जब तक,सामने न आएं !
----------------------------------------------------------------------------
'एक्जिट पोल' कहते हैं,बराबरी की टक्कर है
लालू की नजर में जबकि,'क्लीन स्वीप' का चक्कर है !
लालू जहाँ द्विशतकीय,पारी का दावा करते हैं
'पोल' वहीं प्रतिद्वंद्वियों को,सैकड़ा लगवा देते हैं !
परिणाम चाहे जो निकले,सट्टे का बाजार गर्म रहेगा
अबकि दिवाली जो हारेगा,उसका दीवाला निकलेगा !
---------------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Tuesday, November 3, 2015

अटल मंथन
वाड्रा तुरुप का,पत्ता है
बी जे पी की,सत्ता है !
-----------------------------------------------------------------
दामाद के लिये सोनिया को,आंदोलन करना पड़ा
समूची सेना के साथ,राष्ट्रपति को ज्ञापन दिया !
बी जे पी भी प्रदर्शन में,कांग्रेस से कम नहीं
मौका मिला तो केजरीवाल के,घर तक चली गई !
राजनीति में ध्यानाकर्षण,प्रस्ताव जरुरी कर्म है
सत्ता की कुर्सी हेतु,हर पार्टी का ये धर्म है !
-----------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Monday, November 2, 2015

अटल मंथन
सत्ता की चाह वाजिब है,परन्तु राह कठिन है
वक्त ही बतायेगा,किसकी हार-जीत है ?
---------------------------------------------------------------------
प्रधान मंत्री बारम्बार,बिहार जा रहे
कांटे के मुकाबले का,संदेश ला रहे ?
केंद्र से सहयोग करे तो,बिहारी जनता लाभ में
वरना दिल्ली की तरह,मुसीबत अपने आप है !
महागठबंधन जीता भी तो,दुष्परिणाम तय है
लालू-नीतीश को मोदी से,असहयोग का भय है !
--------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Sunday, November 1, 2015

अटल मंथन
जो जीता,वही सिकंदर
पर कोई न,होगा अंदर !
----------------------------------------------------------------------------
चुनाव प्रचार में बुराईयां,जमकर की जाती हैं
पर कार्रवाही किसी पर भी,नहीं हो पाती है !
नोटिस जरूर थमा दिये जाते,पर असर वो नहीं दिखाते
खानापूर्ति कर दी जाती,जो जीता वो सही था साथी !
बिहार चुनाव में जो देखा,वो ही कहा हमने भाई
कोई नेता न रहा अछूता,सबने आयोग से 'घुड़की' पाई !
---------------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Saturday, October 31, 2015

अटल मंथन
बगदादी का अंत,निकट दिखता है
जिस तरह रूस,उसके पीछे पड़ा है !
-----------------------------------------------------
सिनाई में आई एस ने,'सिन' किया
रुसी सवारी विमान,मार गिराया !
बेगुनाह मुसाफिरों की,जानें गईं
छिड़ेगी लड़ाई,अब फिर से नई !
आतंक का खात्मा,नहीं आसान
हमले अभी होंगें,कईं घमासान ?
----------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Friday, October 30, 2015

अटल मंथन
जुबानी जंग से,बाज आईये
धीरता-वीरता,दोनों दिखाईये !
-----------------------------------------------------------
राजनीतिक स्वार्थ,सरकार न चलाने दे
'गठबंधन' से बाहर,होने को प्रेरित करे !
शादियां जिस तरह,निभती मुश्किल से
घटक दल भी उसी तरह,बड़े तंगदिल हैं !
शिवसेना-बी जे पी में,चरम पर तकरार
तलाक से महाराष्ट्र का,करेंगे बंटाढार ?
----------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Thursday, October 29, 2015

अटल मंथन
हथकड़ियाँ दाऊद के हत्थे,चढ़ने को बेताब हैं
अफ़्रीकी देश भी भारत से,सहयोग को तैयार हैं !
-------------------------------------------------------------------------
राजन को भारत ला पाये तो,राज सही मानेंगे
सरकार में सच में दम है,बिन कहे जानेंगे !
दाऊद के दीदार को भी,जनता दिल से बेचैन है
पकड़ने पर आरोप जड़ेंगे,मिलीभगत का खेल है ?
अच्छे को भी बुरा बताना,विरोधियों की आदत है
पर इसमें जरा शक नहीं,अब दाऊद की भी शामत है !
------------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Wednesday, October 28, 2015

अटल मंथन
प्राकृतिक प्रकोपों से,मिलकर लड़ें
वैश्विक भाईचारे का,परिचय दें !
---------------------------------------------------------------
आए दिन भूकम्प,आते रहते हैं
सम्भल जा मानव,संदेश देते हैं !
पर्यावरण की रक्षा,जब तक न होयेगी
मानवता घायल,होकर रोयेगी !
युद्ध की विभीषिका से,बचना चाहिये
राहत कार्य मिलकर,करना चाहिये !
---------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Tuesday, October 27, 2015

अटल मंथन
युद्ध के रोग से,जो मुक्त रहेगा
देश वही प्रगति,कर सकेगा !
-----------------------------------------------------------------------------
भूकम्प ने पाक को चेताया,विनाशकारी युद्ध से बाज आ
वरना पूरी ताकत झोंक,फिर भी दुष्परिणाम भोग !
न जीता न जीने देता,पाक पड़ौसी है ही ऐसा
न चाहकर भी करना पड़ता,भारत को जैसे का तैसा !
प्राकृतिक प्रकोपों से,पाक सबक ले
सीमा पर गोलाबारी,अविलम्ब बंद करे !
------------------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Sunday, October 25, 2015

अटल मंथन
अफसोस बल्लेबाज,कोई न टिका
साउथ अफ्रीका,सीरीज जीता !
------------------------------------------------------------------
'हेट्रिक' हो जाती,तो 'हेट्स ऑफ' करते
सीरीज जीतकर,हम टॉप पर रहते !
अफसोस मगर,ऐसा न हो सका
प्रशंसकों ने,हार का दर्द सहा !
चल चलकर रन लिये,फिर भी बने चार सौ
और यदि दौड़ते 'वे',हो जाते आठ सौ !
रनों के तूफ़ान में,'टीम इण्डिया' उड़ गई
बदनसीबी की बिंदी,माथे पर जुड़ गई !
ए बी के छक्के,हाय रे हाय रे
निकले जिधर से,धूम मचाये रे !
'टीम इण्डिया',हार-हार जाये रे
ए बी का तोड़,कहां से लायें रे ?
----------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Saturday, October 24, 2015

अटल मंथन
इंद्र देव नाराज हैं,लालू के कहने से ?
राजनीतिज्ञ बिहार के,तांत्रिक के चक्कर में !
-----------------------------------------------------------------
लच्छेदार बातों के,चक्रव्यूह में
कह रहे लालू,झूम-झूम के
हमसे बड़ा तांत्रिक,न कोई दूजा है
चाहे कोई कर ले,कितनी भी पूजा रे !
सी एम नीतीश का वीडियो,'वायरल' क्या हो गया
लालू ने पी एम को,'अपशकुनी कह दिया !
-----------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Thursday, October 22, 2015

अटल मंथन
हो गई आखिर जीत
गाएं खुशी के गीत !
-----------------------------------------------------------------------------
'विराट' रन स्कोर खड़ा किया,'कोहली' के दम पर
अब मुंबई में खेलेंगे,निर्णायक मैच जमकर !
सभी बॉलर्स ने विकेट लिये,इसलिए अफ्रीकी धराशायी हुए
'विजयादशमी' पर जीत मिली,प्रशंसकों की तबियत खिली !
बराबरी की टक्कर अब तक,देखने में आई
मन कहता है सीरीज जीतेंगे,टीम को अग्रिम बधाई !
----------------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Wednesday, October 21, 2015

अटल मंथन
दलितों को जिन्दा जलाना,वहशी कृत्य है
आरोपियों को सजा दिलाना,विपक्ष का फर्ज है !
-----------------------------------------------------------------------
मीडिया से प्रकाश में आया,हर दुष्कृत्य निंदनीय
और जो भी आवाज उठाये,वह शख्स वंदनीय !
हर दल के नेता को,सभी मुद्दे उठाने दीजिये
'पिक्चर पॉलिटिक्स' कहकर,क्रोधित मत कीजिये !
जन जागृति विपक्ष की,वाजिब हसरत है
सरकार को सुधारने की,सामयिक जरूरत है !
----------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Tuesday, October 20, 2015

ATAL SPEAKS - 372
DIVINE ACT !
--------------------------------------------------------------------------------------------
YOU ARE DEAR NONE OTHER THAN,'GOD' YOURSELF
AS AND WHEN YOU COME FORWARD,FOR OTHERS' HELP !
--------------------------------------------------------------------------------------------
DR. SHYAM ATAL
ATAL SPEAKS - 371
WORK WITHOUT JERK !
------------------------------------------------------------------------------
'BEGIN YOUR WORK',TO ACCOMPLISH THE TARGET
MOST IMPORTANT TASK FIRST,DO NOT FORGET !
------------------------------------------------------------------------------
DR. SHYAM ATAL
ATAL SPEAKS - 370
LIFE STYLE !
------------------------------------------------------------------------------
DO NOT HARM ANYONE,INCLUDING YOURSELF
WHOSOEVER DOES THIS,IS LIVING LIFE WELL !
------------------------------------------------------------------------------
DR. SHYAM ATAL
अटल मंथन
दाल करे बेहाल
जनता पूछे सवाल ?
----------------------------------------------------------------
अरहर की दाल का,अकाल पड़ गया
भाव सातवां,आसमान छू गया !
आयात करने की,नौबत आ गई
कालाबाजारी क्यूंकि,दाल खा गई !
हजारों टन माल,फिर भी ढूंढ निकाला
बिहार चुनाव हेतु,बहस का मसाला ?
---------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Monday, October 19, 2015

अटल मंथन
बैंक 'विकास' में,बाधा न बन जाएं
जब जब जरूरत हो,तो बंद ही पाएं !
--------------------------------------------------------------
शनिवार बैंक में,अवकाश रहता है
मुश्किल से कारोबारी,यह दर्द सहता है !
21 से 25 अक्टोबर तक,छुट्टी रहेगी  
ग्राहकों से बैंक की,फिर कुट्टी रहेगी !
धन घर में रखना,सुरक्षित नहीं है
और बैंक में रखें तो,मिलता नहीं है !
--------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Sunday, October 18, 2015

अटल मंथन
राजनीति के भोले - लालू बड़बोले !
---------------------------------------------------------------------------
सदाबहार हीरो की तरह,राजनीति में छाये हैं
दीवाली पर रोशनी,'लालटेन' में लाये हैं !
शुद्ध बिहारी बोली,जब 'वे' बोलते हैं
तो वोटर के दिल भी,संग डोलते हैं !
कितनी सीटें ला पायेंगे,जानना दिलचस्प होगा
अपने ही साथी नीतीश से,मुकाबला जबर्दस्त होगा ?
-------------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Saturday, October 17, 2015

अटल मंथन
मंतर किसका भारी ? किसकी अधिक तैयारी ?
अंतर क्या रहेगा ? जल्दी पता चलेगा !
---------------------------------------------------------------------------
तंत्र मंत्र का हथियार,राजनीति में चलता है
पंखा गिरने पर लालू का,मन ऐसा कहता है !
नवरात्रि में ताबीज़ ने,रक्षा कवच प्रदान किया
चुनाव जीतने का मानो,उन्हें वरदान दिया ?
राजनीतिज्ञों की बुद्धि पर,तरस आता है
सरकार बनाने हेतु क्या कुछ,नहीं कहा जाता है !
-------------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Friday, October 16, 2015

अटल मंथन
चिंतनीय !
------------------------------------------------------------------------
साहित्य और राजनीति का,आपस में नाता है
साहित्यकारों का इस्तीफा,रोजाना आता है !
साहित्य अकादमी पुरस्कार,मुश्किल से मिलता है
नित्य तिरस्कार देखकर,हृदय हिलता है !
मतभेदों को सहज भाव से,स्वीकारना चाहिये
साहित्य का राजनीतिकरण,नहीं होना चाहिये !
------------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Thursday, October 15, 2015

ATAL SPEAKS - 369
TAKE IT EASY !
----------------------------------------------------------------------------------
LIFE IS AN EXAMINATION,EVERYDAY ALL THE TIME 
WHILE LIVING THROUGH,LEARN IT LIKE A RHYME !
----------------------------------------------------------------------------------
DR. SHYAM ATAL

Wednesday, October 14, 2015

अटल मंथन
आखिर किस्मत जागी
इंदौर में मनी दीवाली !
----------------------------------------------------------------------
दूसरा वन डे जीतकर,बदनामी से बचे
टीम इण्डिया के खिलाड़ी,अब 'फेन्स' को जंचे !
धोनी की आश्चर्यजनक,पुनः वापसी हुई
'मैन ऑफ द मैच' यकीनन,चुना उन्हें सही !
बॉलिंग-फील्डिंग दोनों में,पहले से सुधार दिखा
एक-एक से बराबरी कर,इसीलिये उद्धार हुआ !
---------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Tuesday, October 13, 2015

अटल मंथन
बिहार चुनाव के,रंग अनेक
आशान्वित,प्रत्याशी प्रत्येक !
------------------------------------------------------------------------------
एन डी ए के समर्थन में,मुलायम बोलने लगे हैं
समधी की कारस्तानी से,मन उनके डोल गए हैं !
लालू लोग न जुटने से,बौखला से रहे हैं
माइक पर गुस्से से,तिलमिलाने लगे हैं !
हेलीकॉप्टर से हीरो ने,भीड़ को दर्शन दिए
और वेताल की तरह हवा में,गायब हो गए !
----------------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Sunday, October 11, 2015

अटल मंथन
नवरात्रि पर्व पर,किस्मत पलटना चाहिये
इंदौर वन डे क्रिकेट मैच में,बदला ले डालिये !
---------------------------------------------------------------------
गेंदबाजी और बल्लेबाजी में,फिनिशिंग न थी
इसलिये पहले वन डे में,हार सुनिश्चित हुई !
धोनी केवल टेस्ट मैच के,लायक रह गए
कप्तानी के दबाव में वे,आक्रामक न रहे !
केवल रोहित के दम पर,कब तक टिक पाएंगे ?
बाकी खिलाड़ी दर्शन देने,भर यदि आएंगे !
--------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Saturday, October 10, 2015

s ·
अटल वाणी - 380
जीवन दर्शन !
----------------------------------------------------------
परमात्मा की 'हाँ' में,जिसकी 'हाँ' है
वह समझ लीजिये,सुखी बंदा है !
प्रभु प्रदत्त काम,मनोयोगपूर्वक कीजिये
व्यक्तिगत योगदान,सेवा भाव से दीजिये !
---------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल
अटल वाणी - 379
जीवन शैली !
----------------------------------------------------------
हर काम प्रभु का मानकर,प्रेमपूर्वक किया करें
धरा पर स्वर्ग जानकर,सुखपूर्वक जिया करें !
---------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल
अटल मंथन
चुनाव जीताने में मीडिया की,अहम भूमिका है
वोटर का मन पलटाने का,जायज जरिया है !
------------------------------------------------------------------------
बिहार के चुनाव पर,सबकी निगाहें टिकी हुईं
'सर्वे' देखकर लगता,कुछ टी वी चैनल बिकी हुईं  !
कोई समर्थक एन डी ए की,कोई गठबंधन के पक्ष में
एक तरफा विजय अनुमान,इस बात के प्रमाण हैं !
सर्वे देखकर वोटर का मन,डोलने लगता है
उत्साहित नेता अनर्गल,बोलने लगता है !
-----------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Thursday, October 8, 2015

अटल मंथन
सरकार नहीं चल पा रही,जम्मू-कश्मीर में
शीर्षस्थ नेताओं में,तालमेल नहीं है !
-----------------------------------------------------------------
विधान सभा में मारपीट का,दृश्य देखिये
राजनीतिक हठधर्मिता का,दंश झेलिये !
जातिवाद का जहर,पिलाया जायेगा
कट्टरवाद का कहर,बरपाया जायेगा !
मतभेदों के चलते,यह होता रहेगा
लोकतंत्र कायम रहेगा,पर सोता रहेगा !
----------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Tuesday, October 6, 2015

अटल वाणी - 378
हृदयोपचार
( टहलिए ! )
------------------------------------------------------
शरीर रूपी गाड़ी को,रोज चलाईये
बैटरी 'डिस्चार्ज',होने से बचाईये !
------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल
s ·
अटल वाणी - 377
सर्वत्र तू ही तू !
--------------------------------------------------
दृश्य नजर जो आते हैं
ईश्वर की झलक दे जाते हैं !
--------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल
अटल वाणी - 376
दिव्य दर्शन !
---------------------------------------------------------
'निराकार' आकार ले,तो चमत्कार है
पंच महातत्वों से,साक्षात्कार है !
---------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 
अटल मंथन
बेहिसाब कमाई हेतु,सबसे बड़ा दाव
जुंआ बन गई राजनीति,देती है हार पर घाव !
------------------------------------------------------------------------------------
सत्ता पर कब्जा बहुत जरूरी,हारना तो है अनचाही मजबूरी
लगा दी सबने पूरी ताकत,निकल आए कमसे कम लागत !
चुनावी चंदा बहुत मिला है,इसलिये चेहरा अभी तो खिला है
सूद सहित लौटाना है धन,दीजिये प्रचार में मन से तन !
बयानों के तीरों से,चुनावी युद्ध चल रहा है
जहरीले प्रयासों से,खूब क्रुद्ध कर रहा है !
------------------------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Monday, October 5, 2015

अटल मंथन                                            
आत्मसमर्पण देखकर,सब्र का बाँध टूटा
हार गए सीरीज,भाग्य भारत से रूठा !
-----------------------------------------------------------------------------
धर्मशाला टी २० में,संघर्ष दिखा थोड़ा
कटक में सीरीज गंवाकर,दर्शकों का दिल तोड़ा !
टीम इण्डिया से ऐसी,उम्मीद किसी ने न की थी
क्रिकेट की दुनिया में साख,मिट्टी में मिला दी !
शुरुआत इतनी बुरी,तो अंत कैसा होगा
कोलकाता के प्रेमियों को,देना न धोखा !
----------------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Sunday, October 4, 2015

अटल मंथन
कूटनीति और युद्धनीति,दोनों रीति से मात दें
भारत की बढ़ती साख से,पाकिस्तान निराश है !
--------------------------------------------------------------------------------
'पी ओ के' में विद्रोह की,आवाज उठने लगी है
आंदोलन की राह पर,आवाम चल पड़ी है !
ऐसे में कश्मीर पर हक़,जताना ध्यान बंटाना है
भारत का सही कहना है,जबरिया कब्जा छुड़ाना है !
पुलवामा में जैश के दो,आतंकी निपटा दिये गए
चोर-सिपाही के इस खेल में,रोज सबक सिखलाते रहें !
--------------------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Saturday, October 3, 2015

अटल मंथन
अच्छा करने की चाहत में,बुरा हो जाता है
घाव इतना गहरा कि,भर नहीं पाता है !
--------------------------------------------------------------------------------
दिल्ली की नाक के नीचे,एक दुर्घटना घटी
सभी राजनीतिक पार्टियां,भुनाने में जुटीं !
जहां जहां चुनाव वे नेता,बयान देने लगे
लालू कुछ अनर्गल कहकर,बुरी तरह फंसे !
हर लीडर ने दादरी जाना,जरुरी समझा
साम्प्रदायिक सद्भाव को,उन्माद में बदला ?
------------------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Friday, October 2, 2015

अटल मंथन
भारत को सोने की,चिड़िया फिर बनाईये
अरबपति घरानों,दानवीर बन जाईये !
---------------------------------------------------------------------------
अमीरी-गरीबी का,अंतर बढ़ रहा
गरीब इस देश में,भूखा मर रहा !
अर्थ व्यवस्था में सुधार की,बेहद जरूरत है
गरीब को भी सुखपूर्वक,जीने की हसरत है !
व्यवसायिक घरानों को,जिम्मेदारी दें
शिक्षा और स्वास्थ्य पर,वे चेरिटी करें !
--------------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Thursday, October 1, 2015

अटल मंथन
'ब्रेन ड्रेन' बढ़ेगा - रोके न रुकेगा !
      ( भविष्य दर्शन )
---------------------------------------------------------------------------------
दुनिया में किसी की ताकत नहीं,भारत से 'आरक्षण' हटा दे
राजनीतिक स्वार्थ के चलते,हमने ये कहा है !
शिक्षा और तंत्र की दुर्बलताएं,इस देश में कायम रहेंगी
क्यूंकि यहां सदैव ही,आरक्षित जाजम बिछेगी !
आर्थिक आरक्षण जोड़कर,समूचे देश को आरक्षित करेंगे
अनारक्षित वर्ग देश से,धीरे-धीरे पलायन करेंगे !
---------------------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Wednesday, September 30, 2015

अटल मंथन
मिड डे मील,कमीशन की योजना ?
बंद करने की,कीजिये घोषणा !
------------------------------------------------------------------------------
घटिया भोजन देकर,सस्ती वाहवाही
जिसमें हो जाती है,अक्सर लापरवाही !
स्कूली बच्चे कईं बार,अस्पताल पहुंच जाते
प्रदूषित भोजन के डर से,पालकगण घबराते !
लगभग सभी सरकारें,यह योजना चलाती
मदद कर सकते बच्चों की,अन्य कईं भांति !
भोजन बनाकर देना,अब छोड़ दीजिये
विद्यार्थियों के हित में,कोई अन्य पोषण ढूंढिये !
------------------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Tuesday, September 29, 2015

अटल मंथन
दुनिया के बाजार पर,चीन का कब्जा है
उसे पटखनी देने का,मोदी में जज्बा है !
----------------------------------------------------------------------
जहां न पहुंचे कोई,वहां पहुंच गए चीनी
सुगंध आ जाती है मानो,उन्हें भीनी भीनी !
मोदी ने चीन को भी,मात दे दी है
दुनिया का दौरा करके,साख बना ली है !
वैश्विक समीकरण,बदलने वाले हैं
हमारे पी एम विश्व में,छाने वाले हैं !
-----------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Monday, September 28, 2015

अटल मंथन 
राजनीतिक सद्भावना,हर दल में नदारद है
प्रत्येक पार्टी के प्रवक्ता,अपने नेता के नारद हैं !
----------------------------------------------------------------------
राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता,बैर बढ़ाती है
अच्छे काम को भी,बुरा बताती है !
मोदी अमरीका में,खूब छा रहे हैं
पर केजरीवाल को,जरा न भा रहे हैं !
काम करने का तरीका,सबका अलग-अलग है
पर सब स्वयं को ही,सर्वश्रेष्ठ समझते !
----------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल
अटल मंथन
मोदी हीरो,शरीफ जीरो
जिनपिंग की भी,छवि फीकी !
------------------------------------------------------------------
साफगोई दिल को,खूब भाती है
मोदी-ओबामा को,गले मिलाती है !
नवाज को शर्मनाक,पटखनी दिलाती है
मोदी से तुलना,जब की जाती है !
यकीनन हमारे पी एम,छा रहे हैं
अरबों का अमरीकी,निवेश ला रहे हैं !
------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल  

Saturday, September 26, 2015

अटल वाणी - 375
सफलता का मंत्र !
-------------------------------------------------------
चिंता करना छोड़ दो,ईश्वर से नाता जोड़ लो
प्रयत्न पूरे करते रहो,और प्रार्थना जारी रखो !
-------------------------------------------------------
 डॉ श्याम अटल
अटल वाणी - 374
शरणागति !
-------------------------------------------------
भगवान के राज में,निश्चिन्त रहता हूँ
भगवान भरोसे,ये बात कहता हूँ !
-------------------------------------------------
 डॉ श्याम अटल
अटल मंथन
चिंतनीय !
----------------------------------------------------
रूपये का अवमूल्यन,होता जाता है
अंग्रेजों का पौंड,दुनिया में छाता है !
रूपये की कीमत,घटती जा रही
डॉलर की अहमियत,पैठ बना रही !
अमीरों के कब्जे में,दुनिया का बाजार
बढ़ती आबादी पर,भारत करे विचार !
----------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Friday, September 25, 2015

अटल मंथन
25 से उम्र घटायेंगे,21 बरस में पिलायेंगे
शराबबंदी के वादे से,'आप' मुकर जायेंगे ?
-----------------------------------------------------------------------------
शराब सेहत के लिये,खराब पेय है
पीकर ऊधम मचाना,कदम हेय है !
राजस्व प्राप्ति हेतु,शराब की बिक्री बढ़ाना है
नशा मुक्ति केंद्र पर,अब आपको न जाना है !
राजनीतिक स्वार्थ,आँखों पर पट्टी बाँध दे
पर्यटकों से निवेदन है,दिल्ली आकर ही जाम पियें !
------------------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Thursday, September 24, 2015

आयरलैंड होते हुए,पी एम पहुंचे अमरीका
दोनों ही देशों के नागरिक,हो गए उन पर फिदा !
---------------------------------------------------------------------------------
रात-दिन दौरे पर मोदी,जितनी तारीफ करें कम
दिखा दिया संसार को,उनमें है बड़ा दम-खम !
पूर्ण समर्पित वैश्विक नेता,ऐसा पहले न हुआ
दुनिया भी लाभान्वित होगी,ऐसी सबकी है दुआ !
संयुक्त राष्ट्र में स्थायी सदस्यता,मिलने के दिन आ गए
अमरीकी समर्थन ने अवसर,निश्चित ही बढ़ा दिए !
--------------------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Wednesday, September 23, 2015

अटल मंथन
ऊंट किस करवट बैठेगा,देखने वाली बात है
'महागठबंधन' को अभी तो,जीतने की आस है !
---------------------------------------------------------------------------------
बिहार चुनाव में बंदरबांट,देखने में आई
अपनों को टिकट मिली,परायों की कट गई !
लालू लाभान्वित हुए,दो बेटों के साथ
अन्यों ने आस लगाई,पर मलते रहे हाथ !
राजनीति यकीनन,लाभकारी सौदा है
जीतने के साथ ही,मेवा पाने का मौका है !
----------------------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Tuesday, September 22, 2015

अटल वाणी - 473
प्राणोपासना !
-----------------------------------------------------------------
ईश्वर का ध्यान,'ॐ' में निहित है
आती-जाती श्वांस,जीवन संगीत है !
-----------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 
अटल वाणी - 472
आत्म निरीक्षण !
-----------------------------------------------------------------
कम देकर अधिक लेना,मानव स्वभाव है
अधिक देकर कम लेना,देवत्व का भाव है !
-----------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल
अटल वाणी - 471
देव दर्शन !
---------------------------------------------------------
उगते और डूबते,सूरज को देखिये
ईश्वर के दर्शन,प्रतिदिन कीजिये
जीवन रोशनी से,भर लीजिये !
---------------------------------------------------------
dr श्याम अटल
अटल वाणी - 470
कृपया ध्यान दें !
--------------------------------------------------
'prem' स्वयं तक,सीमित न रहे
'अहम्' आप पर,हावी तो न है ?
--------------------------------------------------
dr श्याम अटल
अटल वाणी - 469
जैसी करनी वैसी भरनी
--------------------------------------------------
बेईमानी करने पर,बुढ़ापा बिगड़ जाता है
अक्सर ऐसा,देखने में आता है !
--------------------------------------------------
dr श्याम अटल
अटल मंथन
आरक्षण ने देश में,बवाल मचाया है
बुद्धिजीवी वर्ग ने,सवाल उठाया है !
----------------------------------------------------------------------------
शिक्षा में फर्जीवाड़ा,सब जानते
प्रायवेट कॉलेज किसी की,बात नहीं मानते !
कुछ मामले हुए उजागर,कईं अभी अनजान
पैसे से प्रवेश मिलता,आज आप लें जान !
नए कॉलेज कोई भी,अब न खोलेगा
खोल लिये थे जिसने,उन्हें अब बेचेगा !
----------------------------------------------------------------------------
dr श्याम अटल

Monday, September 21, 2015

अटल मंथन
सबको सब पता है,फिर भी न खता है
हमारे देश में भ्रष्टाचार,शिष्टाचार बना है !
----------------------------------------------------------------------------------
मेडिकल शिक्षा की दुर्दशा,अब न और देखी जाती
बन न जाएं प्रायवेट कॉलेज,जैसे सफेद हाथी !
 डीमेट परीक्षा करवाना,महंगा सौदा बन गया
कैसे भर्ती कराएं छात्र,अपनी पसंद का ?
ताला जड़ना पड़ेगा,लगता दुर्दिन आ गए
मीडिया और कोर्ट से प्रकरण,जग जाहिर हुए !
-----------------------------------------------------------------------------
dr  श्याम अटल

Sunday, September 20, 2015

ATAL SPEAKS - 368
SET YOUR TARGET !
----------------------------------------------------------------------------
'WEEK END' IS OUR FRIEND,ENJOY IT DEAR ALWAYS
LIFE MAY END ANYTIME,YOU SHOULD NEVER FORGET !
----------------------------------------------------------------------------
DR. SHYAM ATAL
अटल वाणी - 468
सोऽहं सिद्धि !
-----------------------------------------------------------------
जीवन का लक्ष्य है,मिल जाएं परमात्मा
मिलने की देर है,हो जाएं परमात्मा !
-----------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल
अटल वाणी - 467
जीवन का रहस्य-जीवन का लक्ष्य !
-----------------------------------------------------------------
प्रत्येक मानव परमात्मा का,अमूल्य 'अंशावतार' है
धरा को 'स्वर्ग' बनाना उसका,जन्मसिद्ध अधिकार है !
-----------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल
अटल वाणी - 466
जीवन शैली !
-----------------------------------------------------------------
दोषारोपण छोड़कर,पौधारोपण कीजिये
हरियाली चहुंओर देखकर,आनंद लीजिये !
-----------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल
ATAL SPEAKS - 367
YOU ARE UNIQUE !
-----------------------------------------------------------------------
WHAT YOU HAVE,OTHERS DON'T POSSESS
EVERYBODY IS SPECIAL,DON'T FORGET !
-----------------------------------------------------------------------
DR. SHYAM ATAL
ATAL SPEAKS - 366
THINK IT OVER !
-----------------------------------------------------------------------------
EVER GREEN BUSINESS,SHOULD BE ADOPTED
WHERE WORK AND INCOME,IS ALWAYS REWARDED !
-----------------------------------------------------------------------------
DR. SHYAM ATAL
ATAL SPEAKS - 365
THAT'S AN ACE !
-------------------------------------------------------------------------------
YOUR 'ACTION' AND 'REACTION',DECIDES YOUR FATE
WHICH CAN BE IMPROVED BY,ONLY GOD'S GRACE !
-------------------------------------------------------------------------------
DR. SHYAM ATAL
अटल वाणी - 465
पुनर्मिलन !
-----------------------------------------------------------------
कार्य-कारण समीकरण पर,टिके हैं रिश्ते-नाते
पूर्वज पुनः अपने परिवार में,बाल स्वरूप में आते !
-----------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल
अटल मंथन
घूसकांड उजागर,होते रहना चाहिये 
व्यापारिक ईमानदारी,बढ़ना चाहिये !
-----------------------------------------------------------------------------
सरकारी अड़ंगे,बेईमानी बढ़ाते
घूस देने हेतु,दाम बढ़ा दिये जाते !
राजस्थान खनन घोटाला,चौंका देने वाला है
बंद हो या चालू खान,कमाऊ पूत कमाता है !
टेबल पर जो अफसर है,टेबल के नीचे अवसर खोजे
पकड़ा जाकर निलंबित हो तो,अन्यों पर दबाव बढ़े !
----------------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Wednesday, September 16, 2015

अटल मंथन
मीडिया में उजागर करके,भ्रष्टाचार पर रोक लगाएं
पारदर्शिता के इस युग में,और प्रकरण सामने लाएं !
--------------------------------------------------------------------------------------
राजस्थान में रिश्वतखोर,पकड़े जा रहे
भारी भरकम लेन-देन,सामने आ रहे !
ढाई करोड़ राशि के साथ,अधिकारी धराये
खनन विभाग में घूस की,रकम सबको चौकाए !
रेकेट में शामिल सारे,आरोपी पकड़े जाएँ
जांच दस्ता जल्दी से जल्दी,सख्त सजा दिलवाए !
-------------------------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Tuesday, September 15, 2015

अटल मंथन
आपसी लड़ाई का,दूसरा नाम होता है चुनाव
परिणाम आने तक,नित नए दाव और घाव !
----------------------------------------------------------------------------
राजनीति में कोई किसी का,सगा नहीं है
अधिक सीट की मांग करना,खता नहीं है !
एन डी ए के घटक दलों में,अनबन अब भी बनी हुई
चुनाव करीब आ गये,पर उम्मीदवारी नहीं खुली !
ऐसे में,
तीसरा मोर्चा बनाकर,समीकरण बिगाड़ेंगे
नेताजी,पंवार को लेकर,कूदेंगे अखाड़े में !
-----------------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Monday, September 14, 2015

ATAL SPEAKS - 364
USEFUL MESSAGE
-----------------------------------------------------------------
CRITICIZING SOMEONE,REDUCES YOUR SIZE
IT'S ALWAYS WISE,NOT TO CRITICIZE !
-----------------------------------------------------------------
DR. SHYAM ATAL
ATAL SPEAKS - 363
GAINS WITHOUT PAINS !
-------------------------------------------------------------------
HOW TO GET,GRACE OF GOD ?
BY WALKING ON,TRUTHFUL PATH !
-------------------------------------------------------------------
DR. SHYAM ATAL
जब दिल मांगे मोर,थमता नहीं है शोर !
--------------------------------------------------------------------
मांझी ने समझौते का,मन बनाया
बी जे पी का बैनर भी,गले लगाया !
पासवान ने एक बार फिर,पासा फेंका
अमित शाह का ध्यान,अपनी ओर खींचा !
दूसरे की थाली में,घी ज्यादा क्यों ?
एल जे पी व आर एल एस पी को,और सीटें दो !
-------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Saturday, September 12, 2015

अटल मंथन
शत्रु भले ही वार करे,बी जे पी तैयार है
मांझी की नाव का,उसे इंतजार है !
----------------------------------------------------------------------
बिहार के चुनाव,रोचक होते जा रहे
नित नए दल मैदान में,सामने आ रहे !
मुलायम का चुनाव लड़ना,मोदी को जंचा
ओवैसी के आने से,नया तहलका मचा !
वोटों का बंटवारा,होकर रहेगा
बी जे पी को लाभ,अवश्य मिलेगा !
----------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Friday, September 11, 2015

अटल मंथन
चिंतनीय !
------------------------------------------------------------------
भारत का लोकतंत्र,ध्वस्त होने वाला है ?
क्यूंकि नींव में भ्रष्टाचार का,बोलबाला है !
यू पी सरकार ने यादवसिंह को,बचाना चाहा
मुलायम परिवार का संबंध,सामने आया ?
मिल बांटकर खा रहे थे,आयकर की नजर पड़ी
दिन के बाद रात होती है,आई संकट की घड़ी !
------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Thursday, September 10, 2015

ATAL SPEAKS - 362
GOOD AND BAD !
-------------------------------------------------------------------------------
MOST OF THE PEOPLE CRITICIZE,THAT'S THEIR NATURE
FEW GOOD PERSONS HELP OTHERS,THEY ONLY CARE !
-------------------------------------------------------------------------------
DR. SHYAM ATAL
ATAL SPEAKS - 361
HAVE THEM AS YOUR OWN !
-------------------------------------------------------------------------
BORN GOOD PEOPLE ARE,RARE TO FIND
THEY ARE THE ONES,WHO ARE ALWAYS KIND !
-------------------------------------------------------------------------
DR. SHYAM ATAL
ATAL SPEAKS - 360
TIP FOR A TOPPER !
--------------------------------------------------------------------------------------------
TO COMPLETE ASSIGNMENTS,SHOULD EVER BE A PRIORITY
REMEMBER THAT'S EVERY STUDENT'S,FOREMOST DUTY !
--------------------------------------------------------------------------------------------
DR. SHYAM ATAL

Wednesday, September 9, 2015

अटल मंथन
नृशंस हत्याकांड,दिल दहलाते हैं
पाशविक कृत्य,मानवता को लजाते हैं !
--------------------------------------------------------------------------------
बहुमूल्य जिंदगियां,मौत के आगोश में
जनता व्यथित,मन में बड़ा आक्रोश है !
मर रहीं महिलाएं,आत्मघात करके
क्यूंकि पति उनके,शराब की गिरफ्त में !
कुछ अन्य बेरहमी से,मार दी गईं
समाज में विकृतियां,बढ़ती जा रहीं !
-------------------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Tuesday, September 8, 2015

अटल मंथन
करे कोई , भरे कोई
अपराधी जबकि,हैं दोनों ही !
------------------------------------------------------------------------------
बड़ों का भ्रष्टाचार,उजागर होने लगा है
रईस तबका अपनी,नींदें खोने लगा है !
धन-सम्पदा तो जाती ही है,मान भी जाता है
बदकिस्मत बंदा जेल की,हवा भी खाता है !
प्रायवेट और सरकारी का,तालमेल बिगड़ा
मिलीभगत का सौदा,पड़ता बहुत महंगा !
------------------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Monday, September 7, 2015

अटल मंथन
नित नये तुरुप के पत्ते,खुल रहे हैं
वोटर-जनता के दिल,क्या खिल रहे हैं ?
-----------------------------------------------------------------------------
वन रेंक वन पेंशन ने,फौजियों का दिल जीता
पी एम ने घोषणा कर,सेना में जोश भरा !
और भी कईं घोषणाएं,लुभावने अंदाज में की
समय देखकर करते हैं,मोदी सारे काम सही !
ईरादे यदि नेक हैं तो,जनता जरूर सराहेगी
बिहार के चुनाव में,क्या बी जे पी को जीता देगी ?
-----------------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Friday, September 4, 2015

अटल मंथन
बिहार चुनाव से पहले,उठापटक जारी है
एन डी ए में सीटों का,बंटवारा अभी बाकी है !
---------------------------------------------------------------------------------
नेताजी कब पलट जाए,कोई नहीं जानता
चलती का नाम गाड़ी,हर कोई मानता !
बी जे पी के खेमे में,हर्ष की लहर है
टी वी में हर चैनल पर,पुरजोर बहस है !
जमानत भले ही जप्त हो,पर अपमान का बदला लेंगे
एस पी के विद्रोही स्वर,गठबंधन को हरवा देंगे !
--------------------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Thursday, September 3, 2015

अटल मंथन
मुलायम तीर से,दो निशाने
लालू और नीतीश,पहचाने !
--------------------------------------------------------------------------
मुलायम हुए कठोर,चुनाव का रोचक दौर
शरद आये सकते में,क्या निपट जाएंगे सस्ते  में ?
लालू बिंदास बोल रहे,समधियों में मतभेद चलता है
पर जनता दल का टूटना,जनता को तो खलता है !
यादव वोट बंट जाएंगे,बी जे पी को लाभ पहुंचाएंगे
समाजवादी बिहार में,क्या समीकरण गड़बड़ायेंगे ?
--------------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Wednesday, September 2, 2015

अटल मंथन
सीज फायर पाक तोड़ता,और आरोप भारत पर मड़ता
अमरीकी दबाव के चलते,चीन का पल्ला पकड़ता !
-----------------------------------------------------------------------------------
लगता है चीन की शह पर,पाकिस्तान उछल रहा
पर लड़ना खुद उसको होगा,यह शायद भूल रहा !
हौंसले भारतीय सेना के,यकीनन बुलंद हैं
जहां भी घुसपैठ करेंगे,मुंह तोड़ जवाब देंगे !
छोटी लड़ाई हो जाने दें,बड़ी के लिए तैयार रहें
बांग्लादेश बनने की कहानी,शायद उन्हें न याद है !
----------------------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Tuesday, September 1, 2015

अटल मंथन
मीडिया मार्गदर्शक है,जांच एजेंसियां ध्यान दें
मीडिया दिखाये तो दिखता है सच,वरना जारी है गपशप !
--------------------------------------------------------------------------------
जहां न पहुंचे रवि,वहां पहुंचे मीडिया
बच नहीं सकता,कोई भी छलिया !
मीडिया में होड़ बनी रहे,नंबर वन की रेस चले
तो जन-मन पर संकट,जल्दी से जल्दी टले !
सिद्धार्थ को ढूंढ निकाला,मुंबई पुलिस रही नाकाम
शीना मर्डर केस में अब,निकलेगा जल्दी परिणाम !
---------------------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Monday, August 31, 2015

अटल मंथन
बंटवारे में देर हुई है,फिर भी अभी अंधेर नहीं है
एन डी ए के घटक दलों में,दिल्ली तक तो सब सही है !
----------------------------------------------------------------------------------
भागलपुर रैली के बाद,खुलने वाला है एक राज
घटल दलों का यही निवेदन,रक्षा बंधन की रखना लाज !
दिल्ली में करके मुलाकात,चहक रहे सारे साथी
लगता है लड़ने हेतु,मिल जायेंगी सीटें काफी !
हम तो यही दुआ करें,ले-देकर मामला सुलझा लें
मतभेदों पर मौन रहें,समझदारी का परिचय दें !
----------------------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Sunday, August 30, 2015

अटल मंथन
स्वाभिमान रैली,परवान चढ़ी
महागठबंधन ने,हुंकार भरी !
-------------------------------------------------------------------------------
मोदी की मिमिक्री करके,पी एम पर वार किया
लालू ने अपने अंदाज में,मजेदार जवाब दिया !
नीतीश ने डी एन ए का,जिक्र फिर इस बार किया
मोदी से अगली रैली में,जवाब का इन्तजार किया ?
सोनिया ने प्रभावी बनने,का पूरा प्रयास किया
मीडिया ने पढ़कर दिया भाषण,अरसे बाद सुनवा दिया !
------------------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Saturday, August 29, 2015

अटल मंथन
पैंतीस प्रतिशत महिला,आरक्षण का  वादा है
डी एन ए की जांच करा लो,नीतीश का नारा है !
-----------------------------------------------------------------------------------
आप के दो सांसद निलंबित,और आप बिहार में
स्वाभिमान रैली से पूर्व,ये कैसी बहार है !
रैली से ठीक पूर्व में,लालू-नीतीश को झटके मिले
दोनों के विधायक अब,कमल के साथ खिले !
उठापटक चलती रहेगी,सोनिया भी आयेगी
मुलायम से मदद बगैर,क्या दोस्ती टिक पायेगी ?
----------------------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Friday, August 28, 2015

अटल मंथन
मीडिया प्रहरी बनकर,समाज को जगाए
सबूत जुटाकर मुजरिम को,सजा भी दिलवाए !
------------------------------------------------------------------------------
नया मामला मिलते ही,पुराना दब जाता है
समस्त चैनलों पर अब,नई बहस खुलवाता है !
राधे मां प्रकरण के सम्मुख,शीना मर्डर बहुत भारी
नित नये खुलासे हो रहे,मुंबई में हैं सभी आरोपी !
मीडिया की तारीफ में,कहना होगी एक बात
प्रायवेट जासूसी करके,जगजाहिर किये कईं राज !
------------------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Thursday, August 27, 2015

अटल मंथन
मक्खी निगलने जैसा,काम है आरक्षण
दुनिया में बस भारत में,आम है आरक्षण !
--------------------------------------------------------------------------
मेहनत किये बगैर,प्रवेश पाने की चाहत में
'आरक्षण' मिल जाए,तो समझो राहत है !
बुद्धिजीवियों के लिए,जरूर आफत है
मुफ्तखोरी की,खराब ये आदत है !
हट जाए आरक्षण,तो करेंगे स्वागत सब ?
विकसित राष्ट्र कहाए,हमारा भारत अब !
--------------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल
var, sunday
अटल मंथन
बेरहम हत्याएं,पाशविकता का प्रमाण हैं
इंसान के भेस में,कैसे कैसे हैवान हैं ?
-------------------------------------------------------------------------------------
महिलाओं के मर्डर,दिल दहलाने वाले हैं
मुंबई और इंदौर के प्रकरण,बर्बरता जताते हैं !
प्रॉपर्टी और प्रेम प्रसंग के,कारण सामने आते हैं
लालची वहशी सोच से,मानवता को लजाते हैं !
कठोर दंड का प्रावधान,कुछ रोकथाम कर पायेगा
जैसी करनी-वैसी भरनी,कहावत सार्थक बनायेगा !
-------------------------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Tuesday, August 25, 2015

अटल मंथन
आरक्षण के जिन्न को,फिर बाहर ले आए
रातोंरात 'हीरो' बनकर,हार्दिक पटेल छाए !
------------------------------------------------------------------------
हार्दिक ईच्छा है पटेल को,आरक्षण मिले
पी एम मोदी के गुजरात में,आन्दोलनरत 'वे' !
अगड़े भी पिछड़े बनने की,कोशिश में लगे
अरमान बस एक ही मन में,सीट सुरक्षित रहे !
वोट बैंक की राजनीति का,दुष्परिणाम है आरक्षण
बुद्धिजीवियों के हितों पर,कुठाराघात है आरक्षण !
-----------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Monday, August 24, 2015

अटल मंथन
महंगाई बढ़ रही है,मंदी के साथ
जनता असमंजस में,माने न माने बात !
------------------------------------------------------------------------
डॉलर के मुकाबले,रुपया हुआ सस्ता
भारत की हालत,होने लगी खस्ता !
चीन की मंदी का,हम पर असर आया
शेयर मार्केट में कईयों ने,पैसा डुबाया !
रिजर्व बैंक-सरकार,आश्वासन दे रही है
अर्थ व्यवस्था मजबूत,घबराने की बात नहीं है !
-----------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल