Sunday, December 31, 2017

नए वर्ष की अपेक्षाएं,प्रस्तुत हैं दरबार में
मर्जी महारथियों की,जो बैठे हैं सरकार में !
--------------------------------------------------------------------
नए वर्ष से नयी आशा,देशवासी करते हैं
सरकार कृपया ध्यान दे,सरकारी महकमे पे !
सरकार जन-धन कम,लेने में यकीन करे
और अधिक रियायतों की,पुरजोर अपील है !
सभी व्यापारियों के धंधे में,खूब बरकत आये
घूमे न कहीं कोई भी,अपना मुंह लटकाये !
वित्तीय वर्ष जनवरी से,दिसंबर कर दिया जाए
तो आम नागरिकों को,सुविधाजनक लग पाए !
गरीब होशियार को शिक्षा में,वजीफा दीजिये 
और शिक्षा पूरी करने पर,उससे काम लीजिये !
----------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Saturday, December 30, 2017

अटल मंथन
अकेले दिल्ली में,अनेक बाबा हैं
जिनके दुष्कर्मों से,देश जागा है !
-----------------------------------------------------------
एक और बलात्कारी,बाबा धराया
किन्तु अभी तक,गिरफ्त में न आया !
वीरेंद्र कहे है,स्वयं को देव
पर निकला वह तो,जैसे दैत्य !
मीडिया की बदौलत,प्रकाश में आया
तब सोया सरकारी,महकमा जागा !
अन्य कईं पापी,कतार में खड़े हैं
जिनके नाम भी,बहुत बड़े हैं !
जागरुकता से,जरुर पकड़ायेंगे
आज नहीं तो,कल जेल जायेंगे !
---------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Friday, December 29, 2017

अटल मंथन
जीवन का भरोसा नहीं
मौत संभव हर कहीं !
----------------------------------------------------------------------
दुर्घटना कब कहां घटेगी,कोई नहीं जानता
खुशी के पल दुख में बदलें,कोई नहीं चाहता !
मुंबई महानगरी में,हृदय विदारक हादसा घटा
एक पब में जन्मदिन का जश्न,मातम में बदल गया !
शॉर्ट सर्किट जैसी वजह से,अग्निकांड भीषण हुआ
अफसोस 14 न रहे,पर घायल स्वस्थ हों यही दुआ !
बी एम सी की कार्यशैली पर,प्रश्न चिन्ह लगा
भ्रष्टाचार से ऊपर उठिये,दोहराये न हादसा !
--------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Thursday, December 28, 2017

अटल मंथन
जैसा चाहती है,वैसा कर पाती है
सरकार बहुमत का,लाभ उठाती है !
---------------------------------------------------------------------------
तीन तलाक बिल लोकसभा में,पारित हो गया
आशा है राज्य सभा से,खारिज न होगा !
महिला सशस्त्रीकरण की दिशा में,बढ़ता कदम है
मुस्लिम समुदाय की हितैषी,सरकार हरदम है !
तीन साल की सजा के साथ,हर्जाना-जुर्माना भी लगेगा
बस इसी सख्ती के चलते,पुरुष वर्ग अवश्य डरेगा !
नववर्ष का यादगार,तोहफा दिया गया है
केवल स्वार्थी वर्ग-दल ही,इस कदम का विरोध करेंगे !
--------------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Wednesday, December 27, 2017

अटल मंथन
विजय गान गुजरात में,फिर दोहराया गया
पाक को बाज आने से,फिर चेताया गया !
--------------------------------------------------------------------------------
सबका साथ सबका विकास,सम्भव है यह सचमुच आज
वही कर पायेगा इसको,जो रखता है शक्ति पास !
सूझबूझ का परिचय देकर,सभी राज्यों के,प्रधान बुलाये
और उन्हें साथ बैठाकर,आम चुनाव का बिगुल बजाये !
नीतीश कुमार और योगी ने,अभी से कमान संभाल ली
शिवसेना के विरोध के बावजूद,अपनी कूटनीतिक चाल चली !
---------------------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल
अटल मंथन
नए ओसामा को,ठिकाने लगाना है
नए साल का तोहफा,मिलने वाला है !
------------------------------------------------------------
पाकिस्तान के साथ,मनमुटाव जारी है
तीसरी स्ट्राइक की,पूरी तैयारी है !
सर्दी बढ़ने से,सीमा पर सरगर्मी बढ़ी
नजदीक आने लगी,युद्ध की घड़ी ?
इस बार लगता है,हाफिज की बारी है
दिन चल रहे हैं,उस पर भारी ये !
खेली जायेगी अबकी,जो खूंख्वार पारी
तो उतरेगी सिर से,कश्मीर की दावेदारी !
------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Monday, December 25, 2017

अटल मंथन
रेल्वे को सुधारने का,संकल्प लिया है
दो महानगरों को,फिलहाल चुना है !
--------------------------------------------------
मोदी ने योगी संग,जोड़ी बनाई
साथी को मेट्रो की,सैर कराई !
सी एम केजरीवाल को,किनारे किया
कोई भी श्रेय,लेने न दिया !
विकास की नई,दास्ताँ सुनाई
मुंबई में भी,ए सी ट्रेन चलवाई !
क्रिसमस पर देश को,तोहफा दिया
अटल जी को बर्थ डे,विश भी किया !
अंधविश्वास को भी,तमाचा मारा
योगी में देखा,सहयोगी प्यारा !
--------------------------------------------------
 डॉ श्याम अटल  

Sunday, December 24, 2017

अटल मंथन
रोहित की कप्तानी भी,बेहद कामयाब रही
क्रिकेट के उज्जवल भविष्य की,संभावनाएं दिखीं !
---------------------------------------------------------------------
टी 20 की रैंकिंग में ,नंबर दो पर आये
टीम इण्डिया के खिलाड़ी,मुंबई में भी छाए !
सबने मिलकर रनों का,पर्याप्त योगदान दिया
जिसकी बदौलत अंतिम,मैच भी जीत लिया गया  !
बॉलिंग और फील्डिंग में भी,तालमेल दिखा 
श्री लंका को हारकर,स्वदेश लौटना पड़ेगा !
--------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Saturday, December 23, 2017

अटल मंथन
यह तो होना ही था
एक दिन रोना ही था !
-----------------------------------------------------------
भूतपूर्व होते ही,अभूतपूर्व सजा
'राजनीतिक विद्वेषवश',लालू ने कहा !
चारा घोटाला एक,चर्चित काण्ड रहा
 6 केस में दूसरे का,यह परिणाम निकला !
चार  प्रकरण अभी भी,बाकी बने रहेंगे
पहले में सजा के बाद,जमानत पर छूटे थे !
विपक्षी एकता की,कोशिश में पूरे जुटे थे
किन्तु किस्मत के तार,उनसे अभी रुठे थे !
भ्रष्टाचारियों के लिये,स्पष्ट संदेश है
घोटाले अब नहीं चलेंगे,अपने देश में !
----------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Friday, December 22, 2017

अटल मंथन
कमाल किया रे
पछाड़ दिया रे !
-----------------------------------------------------------------
रोहित ने दौड़ाया,राहुल ने छकाया
श्री लंका को,क्रिकेट खेलते न आया !
शतकीय प्रहार से,हुए वे बेहाल
चली न उनकी कोई,जवाबी चाल !
रनों के पहाड़ पर,चढ़ न पाए
लांघने के चक्कर में,गिरकर नीचे आये !
टक्कर देने की कोशिश में,चकरा गए
श्री लंकाई चीते,कुछ ज्यादा घबरा गए !
वे न खेल सके,बॉलिंग न झेल सके
हुए सभी धड़ाम,बन गया अपना काम !
टी 20 सीरीज में,श्री लंका पराजित
इंदौरी महाविजय से,क्रिकेटप्रेमी हर्षित !
--------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल  
अटल मंथन
चारा घोटाले पर भी,फैसला आने वाला है
लालू का क्या होगा,कोड़ा पड़ने वाला है ?
-------------------------------------------------------------
घोटालेबाजों के फिर,अच्छे दिन आये ?
अच्छी किस्मत की बदौलत,वे बच पाए !
2 जी और आदर्श घोटाले,साबित न हो पाए
इनसे जुड़े आरोपी,अब निर्दोष कहलाये !
सत्ता का सुख मुख्यमंत्री,बनकर सबने भोगा
भूतपूर्व होते ही किन्तु,आरोपों में झोंका ?
-------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Thursday, December 21, 2017

अटल मंथन
2 जी घोटाले पर,प्रश्न चिन्ह लगा
समूचा देश,अचरज में पड़ा !
----------------------------------------------------------------------
जहां देखिये वहीं घोटाला,पकड़ में आता नहीं हवाला
सभी आरोपी बरी हो जाते,स्वतंत्रता का जश्न मनाते !
कांग्रेस ने राहत पाई,अब हमले की नीति अपनाई
सी बी आई अपील करेगी,ऊपर जाकर फिर पकड़ेगी !
राजा फिर से हो गए राजा,कनिमोझी की व्यर्थ थी सजा
राजनीतिक किरदारों पर भी,चढ़ जाता संकट गहरा !
---------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Wednesday, December 20, 2017

अटल मंथन
हमारी सेना को,सदैव सजग रहना है
दुश्मन को उसकी,औकात बता दो !
-----------------------------------------------------------------
हाफिज की आजादी से,अमेरिका नाराज है
पाकिस्तानी सेना का ये,आतंकी सरताज है !
सरहद के पार,धार्मिक जेहाद भी उभरा
सिखों पर धर्म परिवर्तन,का दबाव बढ़ा !
इधर ड्रेगन लद्दाख में,जासूसी कर रहा
सर्दी के मौसम में,गर्मी पुरजोर भर रहा !
नए वर्ष में साजिश की,पूरी गुंजाईश है
चीन-पाक दोनों की,सम्मिलित ख्वाहिश है ?
----------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल  

Monday, December 18, 2017

अटल मंथन
गुजरात-हिमाचल में,बी जे पी छाई है
कांग्रेस ने टक्कर की,नीति अपनाई है !
---------------------------------------------------------------
एक्जिट पोल गलत,साबित हुए
सीटों के आंकड़े,गड़बड़ा गए !
मीडिया के अनुमान,सही न बैठे
जिसके दम पर,नेता फजूल ऐंठे !
बी जे पी को सीटें,कुछ कम मिली हैं
मतलब लोकप्रियता,कम खिली है !
बहरहाल,
दक्षिण में परचम,अभी बाकी है
शेष देश में,कमल की झांकी है !
-------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Friday, December 15, 2017

अटल मंथन
सजा का डर,समझदार बनायेगा
जिम्मेदारी का अहसास,आस बंधायेगा !
---------------------------------------------------------------------
तीन तलाक बिल को,मंजूरी मिली
मुस्लिम पीड़िताओं के दिल को,तसल्ली हुई !
शादियां हर समाज में,टूटने लगी हैं
रोक लगाने हेतु,सरकार का कदम सही है !
शादी करने से पहले,सोचना पड़ेगा
साथ न निभा सके तो,दुष्परिणाम भोगना पड़ेगा !
---------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Thursday, December 14, 2017

अटल मंथन
एक्जिट पोल ने वोटर की,नब्ज टटोली
कांग्रेस के दावों की,पोल खोली ?
--------------------------------------------------------------------
समय पूर्व परिणाम जानना,मानव मन की चाहत
ऐसे में अनुमानित आकलन,भी दे जाता राहत !
राजनीति के चाणक्यों ने,एक्जिट पोल किया
गुजरात और हिमाचल में,कमल खिला दिया !
बी जे पी के दावे और भी,एक कदम आगे
18 को ही पता चलेगा,माने या न माने !
शीत सत्र से पहले ही,दिल्ली की ठंड भगाई
होगी शुरु सदन में अब,शब्दों की लड़ाई ?
--------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Wednesday, December 13, 2017

अटल मंथन
रोहित नहीं शर्माये,खुलकर सामने आये
208 रन बनाये,नॉट आउट रहकर छाए !
--------------------------------------------------------------------
मोहाली में माहौल,कुछ और ही था
रोहित का डबल,धमाके पर जोर था !
जैसा चाहा वैसा खेला,श्री लंका को खूब पेला
जीत आ गई झोली में,सीरीज हुई बराबरी पे !
अब तीसरे वन डे में,पुनः मजा चखाना है
घायल चीतों को फिर से,धूल चटाना है !
पुनश्च,
विराट को बधाई,रोहित की ओर से
जोश दिलाने हेतु,इटालियन छोर से !
------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Tuesday, December 12, 2017

ATAL SPEAKS - 410
STAMP OF EXCELLENCE !
-------------------------------------------------------------------
THERE IS ALWAYS A SCOPE
FOR IMPROVEMENT IN OUR NATURE
WRITE IT IN YOUR HEART TODAY
WITH YOUR SIGNATURE !
-------------------------------------------------------------------
DR SHYAM ATAL 
अटल मंथन
तोड़ ढूंढना,मुश्किल है
ऑफर देते,दिल से वे !
------------------------------------------------------------------
सी प्लेन के जरिये,गुजरात का विकास दिखाया
पी एम ने प्रचार में,पूरा दम खम लगाया !
साबरमती से धरोई तक,नभ में उड़ान भरी
फिर अम्बाजी के मंदिर में,पूजा-अर्चना की !
शो कईं देखे,पर ऐसा अनूठा न देखा
आखिर फिर दिखा दिया,विपक्ष को ठेंगा ?
------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Monday, December 11, 2017

अटल मंथन
राहुल कांग्रेस के,अध्यक्ष चुने गए
पार्टी पर चुनाव में,आरोप लगे नए !
-----------------------------------------------------------------
गुजरात के चुनाव में,पाकिस्तान भी कूदा
कहना कठिन बयान,सच्चा या कि झूठा !
सत्ता पर कब्जे की खातिर,शब्दों की लड़ाई
पूर्व प्रधान मंत्री तक की,हो गई खिंचाई !
अहमद पटेल नाम,फिर से शक के घेरे में
क्यूंकि वे भी उस दिन थे,अय्यर के डेरे में !
हानि-लाभ का सौदा,ज्यूं ही उजागर हुआ
चुनावी सभा में,अभिव्यक्त किया गया !
-----------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Sunday, December 10, 2017

शिवोपासना शहर की,प्राचीन परंपरा
अग्निपथ के आयोजन पर,पुलकित वसुंधरा !
------------------------------------------------------------------------
इन्तजार की घड़ियां,लो हुईं समाप्त
विचार यज्ञ में हम सब,होंगे उपस्थित आज !
ठाकुर साहब की स्मृति को,पुनः जीवंत बनायेंगे
महाकाल की नगरी में फिर,शिव प्रताप गुण गायेंगे !
रघुरमन जी मैनेजमेंट के,फंडे आज बताएंगे
जो हम सबका जीवन यापन,आनंदप्रद बनायेंगे !
अमर उजाला अरुणोदय,होने पर हो जाता है
आदित्य पंच देवों में एक,दर्शन प्रतिदिन दे जाता है !
सचिन क्रिकेट खेले सो खेले,एस पी पद पर भी शोभित है
इनकी मॉडल कदकाठी पर,उज्जयिनी वासी मोहित हैं !
संकेत मिलते ही कलेक्टर,जनसेवक के भेस में आते
राष्ट्रपति द्वारा पुरस्कृत,होकर बारम्बार छाते !
विक्रम की कीर्ति का गान,मंदिर में ही करना है
अग्निपथ पर चलने का,संदेश समाज को देना है !
--------------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Saturday, December 9, 2017

ATAL SPEAKS - 409
LIVE TODAY !
--------------------------------------------
PLAN YOUR DAY
IN THE BEST WAY
GOT A LOT
YOU SHOULD SAY !
------------------------------------------
DR SHYAM ATAL
अटल वाणी - 519
 यशो गान !
(जीवन व्यवहार ! )
-------------------------------
जिस देव-मानव की
स्तुति करेंगे
वही कृपावंत होकर
कल्याण करेंगे
-------------------------------
डॉ श्याम अटल

Friday, December 8, 2017

Atal Vaani - 518
Dialogue is necessary!
--------------------------------------
Silence of differences
Break up
Debate is fuzzy
Leave the place!
--------------------------------------
Dr. Shyam Atal
-
अटल वाणी - 518
संवाद जरूरी है !
--------------------------------------
मतभेदों का मौन
तोड़कर बोलिये
बहसबाजी फजूल हो
तो स्थान छोड़िये !
--------------------------------------
डॉ श्याम अटल
ATAL SPEAKS - 408
IDEAL DEAL !
-------------------------------------------------
TAKE THINGS EASY
NO HURRY-WORRY-FURY
THEN ONLY YOU CAN
WORK AS A JURY !
------------------------------------------------
DR SHYAM ATAL
अटल मंथन
संकल्प सिद्ध होये,तो बात बने
अभी तो सिर्फ,जज्बात हैं !
------------------------------------------------------------
बयान दिये बगैर,राजनीति होती नहीं है
जबान फिसल जाने पर,नुक्सान भी सही है !
संतुलन बनाये रखना,कठिन काम है
गुजराती कांग्रेस पर,बड़ा दबाव है !
वोट पड़ने से पहले,हवा बदल दी ?
ऊपर से संकल्प की,चाल चल दी !
विकास के नये वादे,किये गए हैं
वोटर को लुभाएंगे,कह नहीं सकते !
-----------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Thursday, December 7, 2017

Atal Vaani - 517
The hard truth !
--------------------------------------------
Dual life to every person,
Have to live
From yourself and from the world,
You have to fight!
-------------------------------------------
Dr. Shyam Atal
अटल वाणी - 517
कटु सत्य !
--------------------------------------------
दोहरा जीवन हर व्यक्ति को,
जीना पड़ता है
अपने से भी और संसार से,
लड़ना पड़ता है !
-------------------------------------------
डॉ श्याम अटल
ATAL SPEAKS - 407
RELATIONSHIP
--------------------------------------------
BUILDING DIFFICULT
BREAKING EASY
DON'T YOU THINK
IT MAKES ONE DIZZY ?
-------------------------------------------
DR SHYAM ATAL
अटल मंथन
बयानबाजी बे जोड़ है
माफी मांगो दौड़ के !
------------------------------------------------------
अय्यर-सिब्बल ने,मेहनत पर पानी फेरा
बी जे पी ने कांग्रेस को,फिर से घेरा !
जबान फिसलकर,नीचता पर आ गयी
वोटिंग से पहले,मुसीबत छा गयी !
मीडिया में , छिछालेदारी हो रही
माफी मांगने पर भी,ईज्जत खो ही दी !
राहुल के लिये,ये खबर अच्छी नहीं
दौड़-धूप करके भी,बने वे अपयशी !
निष्कर्ष -
किस्मत के सितारे,यदि बुलंद हैं
तो आत्मघात करके,प्रतिद्वंद्वी ध्वस्त हैं !
------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Wednesday, December 6, 2017

अटल मंथन
आरक्षण चुनाव में,मुद्दा न बने
चाहे राजनीतिक,दल कोई भी हो !
-------------------------------------------------------
धीरे-धीरे आरक्षण,घटना चाहिये
जबकि इसकी मांग,बढ़ती जा रही !
गुणवत्ता पर अब नहीं,तो कब गौर करेंगे ?
हम भी चलें समय के,संसारी दौर से !
गरीब बुद्धिमान की,शिक्षा मुफ्त करें
जातिपात का भेदभाव,अब न और रहे !
------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Tuesday, December 5, 2017

ATAL SPEAKS - 406
CHOICE IS YOURS !
---------------------------------------------
LOVE OR HATE
RETURNS BACK
LIKE AN ECHO
KNOW PLEASE THAT !
--------------------------------------------
DR SHYAM ATAL
Atal Vaani - 516
Millennium spell
--------------------------------------------
The more you run, the more you win
Health is delicious, song is music
The brother of the world, this is the way
Workout is the meeting of everyone!
-------------------------------------------
Dr. Shyam Atal
अटल वाणी - 516
शतायु मंत्र
--------------------------------------------
जितना चलोगे,उतनी जीत है
सेहत का मधुर,गीत-संगीत है
जग की बंधु,यही रीत है
कसरत ही,हम सबकी मीत है !
-------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 
अटल मंथन
गुजरात चुनाव में,5 दिसंबर 'तूफानी दिवस'
'ओखी' के प्रभाववश,कईयों की रैली ध्वस्त !
------------------------------------------------------------
राम मंदिर राजनीतिक,मुद्दा बन गया है
कांग्रेस को शक के,घेरे में लाता है !
शिया-सुन्नी वक्फ बोर्ड में,चल रही तकरार
शिया को शाबासी,क्यूंकि लगे समझदार !
सुन्नी बोर्ड कांग्रेस के,हाथ में हथियार ?
मंदिर बनवाने को वे,जरा नहीं तैयार !
2019 के चुनाव की,सिब्बल को चिंता
तब तक कोर्ट में सुनवाई की,मांगी अलविदा !
सुप्रीम निर्णय यही रहा,यह सम्भव नहीं है
8 फरवरी को पुनः,अदालत में हाजरी दें !
-----------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Monday, December 4, 2017

ATAL SPEAKS - 405
LEARN TO BEHAVE
FOR MORE TO HAVE !
--------------------------------------------
DO NOT BE A
FAULT FINDER
WITH TEETH ALWAYS
AS GRINDER !
-------------------------------------------
DR SHYAM ATAL
Atal Vaani - 515
The words are mantras!
-------------------------------------
Promise will come true
You will be famous
Think carefully
Whenever you open your mouth!
------------------------------------
Dr. Shyam Atal
अटल वाणी - 515
शब्द मंत्र हैं !
-------------------------------------
वचन सिद्ध होंगे
आप प्रसिद्ध होंगे
सोच समझकर बोलिये
जब भी मुख खोलिये !
------------------------------------
डॉ श्याम अटल 
अटल मंथन
हाफिज तो मोहरा है
मुशर्रफ असली चेहरा है
कानून पाक में बहरा है !
-------------------------------------------------------------
हाफिज को छुड़ाने में,मुशर्रफ का हाथ है
साबित हो चुका ये,दोनों साथ-साथ हैं !
आतंकी को राजनीतिक,चोला पहना रहे
2018 में नापाक,चुनाव लड़वा रहे !
ईरादे नेक नहीं हैं,भारत से पूर्ण द्वेष है
सफल रहा गठबंधन तो,युद्ध का संदेश है !
पुनश्च,
पूर्व राष्ट्रपति,पी एम बनने की जुगत में ?
आतंक की मदद से,पार करेंगे हद वे ?
-----------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Sunday, December 3, 2017

अटल वाणी - 514
हॉबी हो केरियर !
------------------------------------
जिसे जो आता है
उसे वह सुहाता है
प्रसिद्धि के पहाड़ पर
शिखर तक जाता है !
------------------------------------
डॉ श्याम अटल
ATAL SPEAKS -404
SECRET OF HEALTH
-----------------------------------------------------------
WALKING AND DEEP BREATHING
ARE BEST FOR HEART
YOU SHALL STAY HEALTHY
AND LIVE LONG !
-----------------------------------------------------------
DR SHYAM ATAL
अटल मंथन
प्रदूषण के बहाने , लग गए ठिकाने
हार से बचना चाहते,सो आत्मघात पर आ गए !
         ( चीतों की चीत्कार ! }
---------------------------------------------------------------------------------
कोटला टेस्ट सुर्ख़ियों में आया,दिल्ली का प्रदूषण मैदान में छाया
श्री लंका ने नखरा दिखाया,क्षेत्र रक्षण हेतु मास्क लगाया !
कोहली को विराट गुस्सा आया, गरजकर दोहरा शतक बनाया
एक और कीर्तिमान बनाया,सचिन-सहवाग तक खुद को पहुंचाया !
श्रीलंकाई चीते न रहे अब,चित हो चुके हैं कईं बार
अभी तो दो दिन ही गुजरे,पर लटक रही हार की तलवार !
--------------------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Saturday, December 2, 2017

ATAL SPEAKS - 403
THINK BEFORE YOU SPEAK !
-------------------------------------------------------------
CONTROL ON SPEECH AND
ANGER IS ESSENTIAL
THAT WILL HELP YOU TO
CONQUER THE WORLD !
-------------------------------------------------------------
DR SHYAM ATAL 
अटल वाणी - 513
ईश्वरानुभूति !
-------------------------------------------------
निद्रा में निराकार,जागृत में साकार
ईश्वर दर्शन कीजिये
प्रतिदिन दोनों तरह से,
संसार का आनंद लीजिये !
------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 
अटल मंथन
सीमाएं सुरक्षित हैं,चिंता न करें
सेना की क्षमता पर,हमें गर्व है !
-----------------------------------------------------------------
विपिन रावत ने,राहतदायी बातें कहीं
जिससे देशवासियों ने,राहत की सांस ली !
सेनाध्यक्ष के बयान,मायने रखते हैं
देश की जनता को,आश्वस्त करते हैं !
चीनी सीमा पर,फिलहाल शान्ति है
पाक पहले से अब,कम आतंकी है !
नोट न मिलने से,दुश्मन चोटग्रस्त है
सेना का आधुनिकीकरण,सरकार का लक्ष्य है !
--------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Friday, December 1, 2017

अटल मंथन
योगी ने यू पी में,झंडे गाड़े
जीत लिये तकरीबन,सारे अखाड़े !
-----------------------------------------------------
योगी ने मोदी को,तोहफा दिया
गुजराती चुनाव में,सहारा मिला !
पी एम और शाह के,चेहरे खिले
अमेठी में हार के,मजे चखा दिये !
दुगने उत्साह से,चुनाव लड़ेंगे
गृह प्रदेश में पुनः,राज करेंगे ?
पुनश्च,
यू पी में लहर,कायम है
योगी के मेयर,नायक हैं !
----------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल   

Thursday, November 30, 2017

अटल मंथन
सत्ता से बाहर रहकर,बाजी पलटना कठिन काम
फिर भी पूरी शक्ति झोंककर,कांग्रेस कर रही प्रयास !
-----------------------------------------------------------------------------
बाहुबल से पूर्वकाल में,युद्ध जीते जाते थे
अब जनता के वोट से,राज जीते जाते हैं !
इस कला में जिसे महारथ,वह गाथा लिख पाता है
अपने वचन-कर्म अनुसार,जीतकर सत्ता में आता है !
तोड़ ढूंढ लें चाहे जितने,कारगर शायद न हों
अभी तो घर में ही चुनाव,गृह देव की जय कहो !
---------------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Wednesday, November 29, 2017

अटल मंथन
नगरी-नगरी मंदिर ढूंढे,वोट मांगते घर-घर घूमे
है चुनाव की ऐसी माया,बड़े बड़ों का सिर चकराया !
---------------------------------------------------------------------------
हार्दिक ईच्छा हर दल की,वही सरकार बनाये
फिर भी खतरे से बचने को,समझौते पर आये !
बी जे पी को छोड़ सभी ने,यही नीति अपनाई
एक सूरमा को शिकस्त,देने की चाह जताई !
आरक्षण का मुद्दा चूंकि,कांग्रेस के खाते में
इसलिए लगता नहीं बी जे पी,वही तरीका दोहराये !
पर कोई भी ऐसी घोषणा,कभी भी हो सकती है
जो चुनावी शतरंज की बिसात,रातोंरात पलट देवे !
--------------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Tuesday, November 28, 2017

अटल मंथन
पी एम मोदी-राहुल गांधी,पुनः आमने सामने
राजनीति के नये मैच में,मुकाबला घमासान है ?
-------------------------------------------------------------------------
हार-जीत होती रहती है,किस्मत फिर आजमायेंगे
गुजरात के चुनाव में अबकि,पूरी शक्ति लगायेंगे !
भक्ति करने मंदिर जायेंगे,आशीष लेकर आयेंगे
भगवान ने कितनी कृपा की,परिणाम बतलायेंगे !
नोटबंदी-जी एस टी ने,बजट जरुर बिगाड़ा है
नई राजनीति ने धन को,चुनाव में नकारा है !
वोटर ही बतला पाएंगे,बिना नोट किसको दिये वोट
और यदि कहीं खुला खजाना,तो नोटिस की तय है चोंट ?
------------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Monday, November 27, 2017

अटल मंथन
अमेरिका से बदला लेने,हिटलर फिर आया है
द्वितीय विश्व युद्ध से ज्यादा,तबाही मचायेगा !
--------------------------------------------------------------
हिटलर का पुनर्जन्म,हो गया है
पहले बालक था,बड़ा हो गया रे !
पिछली हरकतें उसे,अब तक है याद
वही कह रही हैं मानो,बदला ले आज !
डूबेगा खुद भी,डुबायेगा दुनिया साथ
किम जोंग के सिर पर,पागलपन है सवार !
मीडिया में सबसे चर्चित,हो चला नाम
खबरों की सुर्ख़ियों में,सबसे बदनाम !
--------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Sunday, November 26, 2017

अटल मंथन
हर खिलाड़ी टीम है
वाह क्या सीन है !
--------------------------------------------------------------------
श्री लंका की टीम जितने,रन कोहली ने बनाये
साबित किया कि वे स्वयं,एक टीम के बराबर हैं !
दोहरे शतक के साथ,कईं कीर्तिमान बना डाले
विराट नाम के अनुरुप,शतकों के पहाड़ खड़े किये !
मुरली-पुजारा-रोहित ने भी,शानदार शतक मारे
नागपुर टेस्ट श्रीलंकन हमसे,चौथे दिन ही हारेंगे !
पुनश्च,
इन दिनों क्रिकेट देखकर,ऐसा लगने लगा
भारत से भिड़ने में अब,हर देश डरने लगा !
टीम इंडिया क्रिकेट में,ऊपर चढ़ रही है
शेष टीमें उसके सम्मुख,नीचे उतर गयीं है !
--------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Saturday, November 25, 2017

अटल मंथन
ढूंढिये वजह
सीखिये सबक !
-----------------------------------------------------------------
यू पी में ट्रेन हादसे,सबसे ज्यादा हो रहे
लगता है निरीक्षक,इस ट्रेक पर सो रहे !
यू पी-बिहार,दहशतगर्दों के निशाने पर ?
जानना चाहिये,होता किसके ईशारे पर ?
अचानक ब्रेक लगाने से,डब्बे पटरी से उतरे ?
या कि गेप बढ़ी जॉइंट पर,ठंड की वजह से ?
मानिकपुर में भाग्यवश,बड़ा हादसा न हुआ
घायल जल्दी स्वस्थ हों,ईश्वर से कर बद्ध दुआ !
पुनश्च,
रेल यात्रा खतरे से,अफसोस खाली न रही
सोने का सुख चिरनिद्रा में बदल न जाए कहीं !
----------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 
क्रिया की प्रतिक्रिया,होकर रहती है
वाक् युद्ध की,जनक बनती है !
मुंह खोलना मना है
जवाब नहले पर दहला है !
-----------------------------------------------------------------------------
राहुल,मोदी पर जब बोले,सहयोगी अपना रुख खोले
बात आगे बढ़ने से पहले,अपने स्तर पर ही तौले !
ममता ने पद्मावती को,हरी झंडी जैसे ही दिखाई
भा ज पा की प्रतिक्रिया,खुलकर झटपट सामने आई !
शूर्पणखा की नाक का कहकर,सबको असमंजस में डाला
बिल्कुल नये प्रतीक पकड़कर,बना डाली शब्दों की माला !
----------------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Thursday, November 23, 2017

अटल मंथन
सब कुछ जायज है,राजनीति के खेल में
जैसी जिसकी समझ,वैसा देख इसे !
       ( सत्ता पाने का मंत्र ! )           
-------------------------------------------------------------
झूठे-सच्चे वीडियो,आते रहते हैं
अपनी पार्टी के गीत,गाते रहते हैं !
उद्देश्य बस एक है,वोटर का दिल जीते
और विजय श्री मिलने पर,काटे जश्न के फीते !
आरोप प्रत्यारोपों का भी,यही राज है
चुनावी वोट मिलने,तक की बात है !
------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Wednesday, November 22, 2017

अटल मंथन
अच्छे दिन आएं न आएं,बी जे पी परचम लहराए
मुश्किल लगता है अभी तो,कोई इनसे सत्ता हथियाए !
-------------------------------------------------------------------------------
राहुल-अखिलेश मिलकर भी,कर न सके मुकाबला
उस यू पी में जहां जीत की,थी कुछ तो संभावना !
फिर गुजरात फतह करना,दिखता तो असंभव है
बरसों से वहां मोदी राज,एक स्वयं भू सत्य है !
और अकेले लड़कर भी,किसी दल का उद्धार नहीं
यह भी रखना होगा याद,यहां बिहार जैसे हालात नहीं !
--------------------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Tuesday, November 21, 2017

ATAL SPEAKS - 402
GOD'S GAME !
--------------------------------------------------------------
ACTION COMES FROM LORD
THAT WAY YOU SHOULD REGARD
MEDIUM CAN BE ANYONE
THINK WHAT BEST CAN BE DONE !
--------------------------------------------------------------
DR. SHYAM ATAL 
Atal Vaani - 512
lifestyle
--------------------------------------------
Look at God in all
And behave like that
Make constant self improvement
And save the world!
--------------------------------------------
Dr. Shyam Atal
अटल वाणी - 512
जीवन शैली
--------------------------------------------
खुद में सबमें ईश्वर देखो
और वैसा व्यवहार करो
निरंतर स्व-सुधार करो
और जग का उद्धार करो !
--------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Monday, November 20, 2017

अटल मंथन
कईं फॉर्मूले अब तक आये,
किन्तु क्रियान्वित नहीं हो पाए
नए हल विचारणीय है,
सहानुभूतिपूर्वक गौर फरमाएं !
    ( संदर्भ - राम मंदिर ! )
-----------------------------------------------------------
'अमन की मस्जिद' से हल,जरुर निकलेगा
लखनऊ को शानदार,तोहफा जल्दी दें !
अयोध्या में मंदिर की,राह निकल आयी
चल पड़े इस पर यदि तो,देंगे बधाई !
पुनश्च,
सीधे मतदान से भी,समाधान सम्भव है
मुस्लिम बंधुओं से,कृपया सीधी राय लें !
------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Sunday, November 19, 2017

अटल मंथन
फूट डालकर चुनाव जीतना,राजनीतिक हथियार
देखना दिलचस्प होगा,किसका दावा है दमदार ?
--------------------------------------------------------------------------
हार्दिक ईच्छा पूरी हुई,कांग्रेस सहर्ष मान गई
आरक्षण की घोषणा होगी,कुछ सीटें भी अवश्य मिलेंगी !
बी जे पी का कहना है,कोई नुक्सान नहीं होना है
पाटीदार कईं टूटकर,आ चुके उनके खेमे में !
पर बागियों की बगावत,दिखाई देने लगी है
नेताओं की शराफत अब,गुर्राने लगी है !
चुनाव के टिकट बांटना,है सिरदर्द का काम
आगे आने वाले हैं,और भी मुश्किल मुकाम !
------------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Saturday, November 18, 2017

अटल मंथन
रिपोर्ट कार्ड दीजिये
जनता का दिल जीतिये !
------------------------------------------------------------------
जनता को समझाने का,सबसे अच्छा तरीका
विकास कार्यों का पेश करें,वार्षिक लेखा जोखा !
देशवासियों को नई-पुरानी,रैंक बताई जाए
रैंकिंग में सुधार हुआ तो,वह भी अवश्य दर्शाएं !
अंतर्राष्ट्रीय मंच से जो,अच्छी खबरें आईं
वर्तमान सरकार को,उसके लिये बधाई !
-----------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Friday, November 17, 2017

अटल मंथन
बागियों की संख्या,अबकि बढ़ सकती है
नफे नुक्सान का आकलन,अभी तो मुश्किल है !
        ( संदर्भ - गुजरात चुनाव )
----------------------------------------------------------------------
नए चेहरे लाईये,नई झांकी दिखाईये
पिछले जो बदनाम हुए,उन्हें तत्काल हटाइये !
नई घोषणाएं लाईये,नए ख्वाब दिखाईये
नए पुराने वोटरों से,जमकर वोट पाईये !
निर्दलीय चेहरे नए,अधिकाधिक शामिल करें
वह दल रहेगा लाभ में,जो सुझाव पर तामील करे !
----------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Thursday, November 16, 2017

अटल मंथन
निर्माण चाहते या विध्वंस,जैसी आपकी मर्जी
हमने तो लगाई आज,विश्व शांति की अर्जी !
( एक नेक अपील,वैश्विक आकाओं से )
-------------------------------------------------------------------
यथास्थिति कायम रखना,हर देश का फर्ज है
सीमा विवाद सुलझाने का,यह सर्वश्रेष्ठ हल है !
बंदूक-हथियारों के बल पर,कोई दूसरे से न अड़े
क्यूंकि जीतना मुश्किल युद्ध,कोई कितना ही लड़े !
एक दूजे को सहायता देना,असली वैश्विक धर्म है
भूकंप या अन्य त्रासदी में,यही नेक कर्म है !
-----------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल   

Wednesday, November 15, 2017

अटल मंथन
समझदारी से,काम लें
अयोध्या राम का,धाम है !
------------------------------------------------------------------------
राम जन्म भूमि को,प्रतिष्ठा का प्रश्न न बनाएं
मुस्लिम बंधु मान जाएं,सहयोग हेतु सामने आएं !
साकार और निराकार ईश्वर,दोनों ही सत्य है
मंदिर,मस्जिद,गुरूद्वारे,हर जगह वंदन कृत्य है !
अपनी मान्यतानुसार,अपने आराध्य की पूजा करें
और सद्भावपूर्वक एक,वृहद परिवार की तरह रहें !
-------------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Tuesday, November 14, 2017

अटल मंथन
डकैती के नए तरीके,हो रहे ईजाद
चोर पकड़े जाएं,तब कहेंगे शाबास !
---------------------------------------------------------
बैंक के लॉकर भी,सुरक्षित न रहे
फिल्मी स्टाइल में,लूट लिये गए !
मुंबई महानगरी को,निशाना बनाया
सेंधमारी का कुटिल,रास्ता अपनाया !
घटना गंभीर है,सतर्क रहना होगा
वरना अन्य कईं और,खाएंगे धोखा !
---------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Monday, November 13, 2017

अटल मंथन
येन केन प्रकारेण,वोट आना चाहिये
जब जहां मौका मिले,चोट देते जाईये !
----------------------------------------------------------------------
राहुल गांधी का एक,नया रुप सामने आया
कईं मंदिरों की चौखट पर,अबकि माथा नवाया !
जैसे को तैसा जवाब,देने का प्रयास है
राजनीति में ईश्वर से,हर दल को बेहद आस है !
पर इनके चहेते हार्दिक,मुसीबत में पड़ गए
जिनके पक्ष में कांग्रेसी,मुखिया सहित अड़ गए !
वीडियो कांड में आगे,कईं और खुलासे होना है
निश्चित ही पाटीदार समाज के,वोट कुछ तो खोना है !
---------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Sunday, November 12, 2017

अटल मंथन
विवादास्पद फिल्म चलेगी,इसमें शक नहीं
मामूली फेरबदल की,जरुरत बेशक पड़ी !
------------------------------------------------------------------
पद्मावती फिल्म का,विरोध जारी है
संजय लीला भंसाली पर,दबाव भारी है !
राजपूत समाज ने,कड़ी आपत्ति जताई
पटकथा-फिल्मांकन पर,खामियां गिनाई !
समर्थक भी मैदान में,कूद पड़े हैं
फिल्म के विज्ञापन के,अवसर बढ़े हैं !
------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Saturday, November 11, 2017

अटल मंथन
देश का खाते,दुश्मन के गीत गाते
पहले ऐसे लोगों को,कश्मीर से निकालें !
-------------------------------------------------------------
फारुख अब्दुल्ला के,बयान को धिक्कार है
जिसमें नापाक पाक से,प्यार का इजहार है !
चिदंबरम की गलती को,दोहराया गया है
दुश्मन से दोस्ती को,दर्शाया गया है !
भारत मां को परायों से,ज्यादा खतरा अपनों से है
जो दुश्मन के एजेंट बनकर,अपना हित साधते हैं !
---------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Friday, November 10, 2017

अटल मंथन
टैक्स घटाकर,महंगाई घटाई ?
सरकार ने अपनी,साख बढ़ाई !
------------------------------------------------------------------------
आवाज उठाई जाए तो,जरुर सुनी जाती है
बैठक बुलाकर हुजूर,खूब गुनी जाती है !
पर आवाज दमदार हो,विपक्ष धारदार हो
तब सरकार चेतती है,जनता का दुख देखती है !
जी एस टी घटाकर,मान बढ़ाया
रियायत का तोहफा,पसंद आया !
पुनश्च,
चलती रहे चेतावनी,तो हो घोषणा लुभावनी
खजाने में कम होगी आवक,पर पूरी राहत की चाहत !
-------------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Thursday, November 2, 2017

7

Inbox
x

Shyam Atal ujjainshyam@gmail.com

11:15 PM (19 minutes ago)
to ujjainagnipath, bcc: Imran
अटल मंथन
निर्माण कठिन,विध्वंस सरल 
पी रहा,मानव गरल !
---------------------------------------------------------------------
जहां देखिये वहीं,आतंकवाद का हमला है
मानवता मर रही,सारा संसार दहला है !
अमेरिका हो या अफगानिस्तान,रोज दहशतगर्दी है
मानवता के दुश्मनों की,लड़ने की मर्जी है !
सनकी तानाशाह किम,बर्बादी पर तुला है 
उसे उकसाने ड्रेगन,पर्दे के पीछे छिपा है !
--------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

7

Inbox
x

Shyam Atal ujjainshyam@gmail.com

11:15 PM (19 minutes ago)
to ujjainagnipath, bcc: Imran
अटल मंथन
निर्माण कठिन,विध्वंस सरल 
पी रहा,मानव गरल !
---------------------------------------------------------------------
जहां देखिये वहीं,आतंकवाद का हमला है
मानवता मर रही,सारा संसार दहला है !
अमेरिका हो या अफगानिस्तान,रोज दहशतगर्दी है
मानवता के दुश्मनों की,लड़ने की मर्जी है !
सनकी तानाशाह किम,बर्बादी पर तुला है 
उसे उकसाने ड्रेगन,पर्दे के पीछे छिपा है !
--------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Tuesday, October 31, 2017

अटल मंथन
जी एस टी की दरों पर,पुनर्विचार कीजिये
यदि संभव हो तो,और राहत दीजिये !
----------------------------------------------------------------
वर्ल्ड बैंक ने भारत के,सुधारों को सराहा है
अब यही पैमाना,देश का सहारा है !
विदेशी निवेशकों ने,भी यदि स्वीकारा
तो शायद हो सकता है,आर्थिक उद्धार हमारा !
अंदरुनी हालात किन्तु,अच्छे न कहे जा रहे
धंधे की मंदी के चलते,व्यवसायी निराश हैं !
----------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Monday, October 30, 2017

अटल मंथन
डेरे के सच्चे सौदों पर,चौकस निगाहें मीडिया की
घर बैठे खबर दे जाती,वहां के हर इन्सां की !
-------------------------------------------------------------------
हनीप्रीत हवालात में,चाबी जसमीत के पास में
डेरे का संचालन होगा,अब बेटे के हाथ में !
नसीब खुले पुत्र के,दादी माँ की बदौलत
राम रहीम की मंजूरी से,निकला है नया मुहूरत !
फिर भी डेरा विपदाओं से,घिरा हुआ आज है
उत्तराधिकारी कोई बने,सिर पर काँटों का ताज है !
पुनश्च,
आरोपों की झड़ी से,बचना मुश्किल दिखता है
मीडिया की रिपोर्टिंग से,सरकारी दबाव बढ़ता है !
-------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल  

Sunday, October 29, 2017

अटल मंथन
वन मैन शो,श्रीकांत का देखा
टीम वर्क क्रिकेट में दिखा
बैडमिंटन हो या क्रिकेट
भारत की हर जगह है जीत !
--------------------------------------------------------------
खेल में भारत के,दिन अच्छे चल रहे
क्रिकेट और बैडमिंटन में,तो कमाल हो रहे !
न्यूजीलैंड का वन डे में,सफाया किया
2 - 1 से सीरीज पर,कब्जा ले लिया !
श्रीकांत फ्रेंच ओपन के,सुपर विजेता बन गए
किस्मत के धनी सिंगल्स,बारम्बार जीत रहे !
-------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Saturday, October 28, 2017

अटल मंथन
भारत मां का मुकुट है,कश्मीर हमारा स्वर्ग है
हर कीमत पर रक्षा करना,सरकार का फर्ज है !
--------------------------------------------------------------------
चिदंबरम ने धारा,370 की वकालत की
कश्मीर के संदर्भ में,ये दुखद बयानबाजी थी !
कांग्रेस ने भी अफ़सोस,बयान का समर्थन किया
बी जे पी के साथ यह,जनता को भी नहीं भाया !
कश्मीर पर दावा देश को,कभी न तजना चाहिये
सेना के दम पर भले ही,शासन वहां चलाइये !
-------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Friday, October 27, 2017

अटल मंथन
आतंकवाद गुजरात में,चुनावी ट्रम्प कार्ड
कांग्रेस और बी जे पी में,बढ़ गई तकरार !
---------------------------------------------------------------------
विजय अभियान रुपानी ने,चलाना चाहा
अहमद पटेल का राज्यसभा से,इस्तीफ़ा माँगा !
ताजातरीन खुलासे में,एक आतंकी ढूँढा
जिसने पटेल के हॉस्पिटल में,काम भी किया !
गुजरात चुनाव ने सर्दियों में,गर्मी बढ़ा दी है
कांग्रेस और बी जे पी ने,कांफ्रेंस बुला ली है !
--------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Thursday, October 26, 2017

अटल मंथन
मंदिर है या मकबरा,समझो देवालय
दुनिया के नक्शे में ताज,भारत का गौरव !
---------------------------------------------------------------
ताज पर विवाद,थमा नहीं है
पर माहौल अभी,जमा नहीं है !
ताज पर ताजा,तस्वीरें आयी हैं
योगी जी ने वहां,झाड़ू लगाई है !
भारत माता की जय,बोली गई
बहस की नई,राह खोली गई !
सुर्खियां बटोरने का,अवसर पकड़ा
उम्मीद है पर्यटन को,बढ़ावा देगा !
--------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Tuesday, October 24, 2017

अटल मंथन
कश्मीर में शांति का,पैगाम भेजा है
वरना जंग का,अंजाम देखा है ?
---------------------------------------------------------------------
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे को,रण वे बना दिया
भारतीय लड़ाकू विमानों ने,जलवा दिखा दिया !
जंग का वायु सेना को,अभ्यास करा दिया
जंगी हवाई जहाजों ने,भरपूर भरोसा दिया !
पाकिस्तान और चीन में,हड़कंप मच गया
जब भारत ने इरादों को,जग जाहिर किया !
----------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Sunday, October 22, 2017

अटल मंथन
गृह प्रदेश का गढ़ जीतना,पी एम के लिए जरुरी है
केवल सी एम के दम पर,शायद ईच्छा न पूरी है !
-------------------------------------------------------------------------
 फेरी चलाकर,रैली सजाकर,गुजरात की नस टटोली
आगामी चुनाव के चलते,निकली पी एम की टोली !
हार्दिक पटेल का तोड़ ये ढूंढा,उसे अकेला छोड़ दो
पर उसके अनुयायियों को,बी जे पी में जगह दो !
अल्पेश-जिग्नेश की नाकेबंदी,अभी तक न हो पाई
अल्प संख्यकों को न्याय की,देते जाओ दुहाई !
-------------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Saturday, October 21, 2017

अटल मंथन
फिल्म के विषय भी,अक्सर बदलते रहते हैं
जिस काल में जी रहे,उसकी कथा कहते हैं !
--------------------------------------------------------------------
जी एस टी और नोटबंदी,अब फिल्मों का विषय
होने लगा सरकार के,कृत्य पर संशय ?
बहस विरोध बारी बारी,सामने आने लगे
कांग्रेसी फिल्मी समर्थन का,राग गाने लगे !
फिल्म निर्माता दुविधा में,दृश्य हटाए या नहीं ?
विषय उठाकर कहीं उसने,गल्ती तो न की ?
------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Tuesday, October 17, 2017

अटल मंथन
राजनीति सेवा संग मेवा,दे ऐसा व्यवसाय है
एक जन्म में कईं जन्मों की,लक्ष्मी कृपा का सार है !
           ( धन तेरस विशेष ! )
---------------------------------------------------------------------
राजनीतिक लेन देन,करोड़ों के होते हैं
जब विधायक दल बदलने,का लाभ लेते हैं !
भ्रष्टाचार उस दृष्टि से,राजनीति में कायम है
जनता बताये किन्तु,क्या यह जायज है ?
काला धन राजनीति से,जब तक न बाहर लायेंगे
इसके दुरुपयोग के किस्से,रोज छनकर आयेंगे !
-------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Monday, October 16, 2017

अटल मंथन
बिछड़े यार मिले - टूटे तार जुड़े !
----------------------------------------------------------------
मोदी के खेमे में,नीतीश जुड़ गए
पी एम की ओर,एक सी एम मुड़ गए !
बिहार फतह करने का,यह भी एक अंदाज है
लालू-तेजस्वी के,तनबदन में आग है !
महिषासुर कहकर,अपमान किया जा रहा
परिवर्तन रैली का,आगाज किया जाएगा !
अपने गिरेबाँ में,यादव परिवार झांककर देखे
आत्मग्लानि के चलते,मुख न दिखा सकेंगे !
-----------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Sunday, October 15, 2017

अटल मंथन
हथियारों पर खर्चा,जितना बढ़ता जाता है
आम नागरिक अर्थ भार से,उतना दबता जाता है !
-----------------------------------------------------------------------
सीमा पर शान्ति,भारत के लिए ख़्वाब है
चीन-पाक लड़ने को,सदैव बेताब हैं !
अपना घर सम्भले ना,दूसरों के घर झांकते
विनाश के दीवाने ये,दुष्परिणाम न जानते !
बेशुमार धन हथियारों पर,खर्च किया जाता
यदि अमन पसंद रहते तो,देश समृद्ध कहलाता !
----------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल  

Saturday, October 14, 2017

अटल मंथन
सुप्रीम निर्णय,मानना पड़ता है
दिल को जबकि,बड़ा अखरता है !
------------------------------------------------------------
कब किस पर गाज गिरे,पता नहीं चलता
पटाखा व्यापारियों को,फिर मिला झटका !
दिल्ली में बिक्री पर,रोक जारी रहेगी
प्रदूषण से बचाने की,पूरी तैयारी दिखी !
दिवाली मनाने का,मजा किरकिरा हुआ
वक्त के साथ बदलना,जरुरी लगा !
------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Friday, October 13, 2017

अटल मंथन
केंद्र के साथ तालमेल में,एम पी सबसे आगे है
प्रदेश वासियों के,सचमुच भाग्य जागे हैं !
---------------------------------------------------------------------
केंद्र की नीतियों पर,मध्य प्रदेश चल रहा
पेट्रोल-डीजल पर,वेट यकीनन कम हुआ !
मोदी के पद चिन्हों पर,शिव राज चल पड़े
नित नई योजनाओं का,ऐलान कर रहे !
दिल से मन की बातें,न केवल सुनी जातीं
एक कदम आगे चलने की,कोशिश रहती जारी !
----------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Wednesday, October 11, 2017

अटल मंथन
दुर्घटनाएं थमने का,नाम नहीं लेतीं
वाहन चालकों की,कम नहीं गल्ती !
-----------------------------------------------------------------
एक दूजे से आगे,निकलने की होड़ है
वाहन चालकों की,सड़क पर दौड़ है !
ओवरटेकिंग दोनों ओर से,समझ के बाहर है
दाएं-बाएं होना मुश्किल,ऐसे 'फायर' हैं !
हेड-टेल लाइट बगैर ही,वाहन दौड़ते रात में
भीषण दुर्घटना के जनक,ये बेहद खतरनाक हैं !
जान हथेली पर लेकर,चलना ठीक नहीं
मान सकें तो मान लें,आज से सीख यही !
-----------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Tuesday, October 10, 2017

चिंतनीय !
-----------------------------------------------------------------
राधे मां के दिन आये,ऐसा लगता है
आध्यात्म की आड़ में,वहां भी धंधा है !
टी वी चैनल कईं खुलासे,रोज करते हैं
पर अधिकारीगण,क्या उससे डरते हैं ?
लगता है पहले पुख्ता,सबूत जुटाए जाएंगे
फिर राम रहीम की भांति,आरोप लगाएंगे !
धार्मिक आस्थाओं का,यह एक विकृत रुप है
फिर भी अब तक अचरज,आवाज चुप है !
---------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Monday, October 9, 2017

अटल मंथन
राहुल गांधी को कवरेज,मिलने लगा है
विपक्षी जागरण से,लोकतंत्र का भला है !
---------------------------------------------------------
मोदी के गढ़ में,राहुल पहुंचे
राहुल के घर,बी जे पी पहुंची !
यू पी-गुजरात,हुए आमने सामने
अमेठी में स्मृति,का भी नाम है !
व्यापारी जी एस टी,से परेशान हैं
इसी ज्यादती पर,कांग्रेस का ध्यान है !
पी एम की पुनः,परीक्षा होने वाली है
वोटर की नई,प्रतिक्रिया आने वाली है
---------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Sunday, October 8, 2017

अटल मंथन
फिल्मी जोड़ी जेल में
क्या कुदरत का खेल है !
--------------------------------------------------------------------------
महत्वाकांक्षाएं जमींदोज हुईं,जेल की रोटी नसीब हुई
वजन घटाना आसान हुआ,सेहत में सुधार दिखा !
राम रहीम और हनी प्रीत,दोनों ही दुबले हो गए
शारीरिक स्वास्थ्य सुधरा,पर मनोरोगी दिखने लगे !
फिल्मी हसीन जोड़ी अब,कांतिहीन सी हो गई
राजा को रंक बनाकर,दुष्कर्मों की सजा मिली !
-------------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Friday, October 6, 2017

अटल मंथन
अरुणोदय हुआ है,थोड़ी झिझक के बाद
अपनों के प्रयास,जनता रखेगी याद !
--------------------------------------------------------------
जी एस टी ने दिवाली को,सोना बनाया
जौहरियों के भाग्य को,थोड़ा चमकाया !
तीन महिने कमाओ,एक बार रिटर्न दो
बारम्बार वकीलों को,फीस मत दो !
लक्ष्मी जी तेरस पर,अपार धन बरसाए
प्रकाश पर्व पर,स्वदेशी दिये जलाएं !
चैन से व्यापार करो,गुण गाओ सरकार के
ईश्वर से दुआ है,आपका उद्धार करें !
-------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Thursday, October 5, 2017

अटल मंथन
सख्ती में नरमी,दिखी पहली बार
आवाज होना,चाहिये दमदार !
----------------------------------------------------------------
आवाज उठाने पर,सुनी जाती है
मीटिंग बुलाकर,गुनी जाती है !
बच्चे गर रोये,मां चुप कराती है
बच्चे की तकलीफ,जान जाती है !
जी एस टी को लेकर,राहत की उम्मीद है
घोषणा पर अमल,जग की रीत है !
पेट्रोल-डीजल की,कीमतें घटवाई
चुनाव पूर्व,अपनी साख बढ़ाई !
आगे आगे देखिये,होता है क्या
दिवाली पर तोहफा,मिलेगा नया ?
-----------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Wednesday, October 4, 2017

अटल मंथन
विकसित देशों के समकक्ष,आने में बड़ी देर लगेगी
तब तक जन मानस को,नई नीतियां अंधेर लगेंगी ?
---------------------------------------------------------------------------
पी एम ने, उपलब्धियां गिनाई
विरोधियों ने,खामियां बताई !
दोनों सही,अपनी अपनी जगह
कहाँ चूक हुई,ढूंढिये वजह !
इंटरनेट में स्पीड नहीं,कम्प्यूटराइज्ड हुए काम सभी
सब खरीद सकते नहीं,इसलिये भी दिक्कत भई !
प्रशिक्षित श्रेणी में,कम हैं लोग
कईं नियम,बन गए हैं रोग !
पुनश्च,
कम्प्यूटर जी का जंजाल,नहीं चले तो अटके काम
अपना हाथ जगन्नाथ,देता है सदैव साथ !
--------------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Monday, October 2, 2017

अटल मंथन
मरने का जिन्हें,शौक है
उन्हें फिर किसका,खौफ है ?
----------------------------------------------------------------
पूरी दुनिया,आतंक की शिकार है
जहां देखिये वहीं,नर संहार है !
लास वेगास में कईं,लाशें बिछीं
सैकड़ों की संख्यां में,मानवता घायल हुई !
आई एस ने दुष्कृत्य की,जिम्मेदारी ली
किन्तु अमेरिका ने,सिरे से नकार दी !
अन्यों की तरह,यू एस भी लपेट में आया
अकड़वश लेकिन,स्वीकार नहीं पाया !
भारत पाक सीमा पर तो,रोज हमले चलते हैं
आतंकी मरते हैं,पर नहीं डरते हैं !
--------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Friday, September 29, 2017

अटल मंथन
दिन पलटते लगे न देर - लो होने लगी अंधेर !
  ( संदर्भ - एल्फिंस्टन रेल्वे ब्रिज हादसा )
----------------------------------------------------------------------
रेल्वे पर फिर विपदा,हो गया एक और हादसा
अनचाहे दुर्घटना घट गई,अनमोल जानें सस्ते में गईं !
हादसे पर हादसे,लोकप्रियता घटाते हैं
दुर्भाग्यवश सरकार को,दोषी ठहराते हैं !
विपक्ष को विरोध का,मौक़ा स्वतः मिल जाता है
जनमानस भी जनहानि,देखकर हिल जाता है !
दिन रात की तरह,अच्छे बुरे दिन आते हैं
कभी इन्हें हंसाते हैं,कभी उन्हें रुलाते हैं !
अस्तु,
मृतकों को श्रद्धांजलि,घायल जल्दी निरोगी हों
ठोस कदम उठाइये,दुर्घटनाएं पुनः न हों !
----------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Thursday, September 28, 2017

अटल मंथन
कड़वा सच,सुनना पड़ता है
मंदी से सबका,वास्ता है !
--------------------------------------------------------------------------
पिता पुत्र दो सोच हैं,राजनीति में फजीहत का काम
मुलायम-अखिलेश मतभेद,कमा चुके काफी नाम !
एक नई जोड़ी फिर उभरी,यशवंत-जयंत के रूप में
जो कभी स्वयं भूप थे,वे कैसे अब चुप रहें ?
खुलकर बोलने का मजा,यशवंत ले रहे हैं
खिलाफ बोलने की सजा,जयंत दे रहे हैं ?
हर चैनल पर बहस का,एक नया मुद्दा उठा
सरकार के मंत्रियों को,स्पष्टीकरण देना पड़ा !
--------------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल  

Wednesday, September 27, 2017

अटल मंथन
सीमा पर छिटपुट,जंग जारी है
नापाक दुश्मन को,तबाही भारी है !
--------------------------------------------------------------------
आतंक का आदान प्रदान,चल रहा है
दुश्मन को इन दिनों,कम फल रहा है !
ऑपरेशन अर्जुन ने,भारी तबाही मचाई
पाकिस्तानी सेना,घबराई-गिड़गिड़ाई !
आत्मसमर्पण के सफेद,झंडे दिखा दिये
बी एस एफ ने बॉर्डर पर,जीत के झंडे गाड़ दिये !
म्यांमार में आतंकी,शिविरों को नष्ट किया
उग्रवादियों को कब्र में,दफन कर दिया !
-------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल  

Tuesday, September 26, 2017

अटल मंथन
ममता रहित राजनीति को,कैसे बखाने ?
जिसके दिल पर गुजरती है,वे ही पीड़ा जाने !
-----------------------------------------------------------------
विपक्ष बी जे पी की,झोली में गिरने लगा
चहुँ ओर सरकारी,कोप से घिरने लगा ?
नारायण तक बी जे पी की,शरण में आये
राजनीतिक महारथियों को,जमकर भाए !
मुकुल रॉय को दीदी ने,स्वयं छोड़ दिया
बगावत का नव रात्रि,बिगुल जैसे ही सुना !
जोड़ तोड़ से भरी है,सत्ता की राजनीति
सरकारी शरण में है,सबकी सदगति ?
--------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Monday, September 25, 2017

अटल मंथन
एक पंथ दो काज,बना रहेगा सिर पर ताज !
------------------------------------------------------------------------
अच्छे काम सराहे जाते,वोटर को भी लुभायेंगे
सौभाग्य योजना के जरिये,गरीब लाभ उठायेंगे !
बिजली कनेक्शन मुफ्त मिलेगा,रोशन होगा प्रत्येक घर
दिवाली से ठीक पहले,पी एम ने दे दिया है वर !
सर्वे सुखिनो भवन्तु,चरितार्थ किया जायेगा
वसुधैव कुटुंबकम के,पथ पर चला जायेगा
-------------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Saturday, September 23, 2017

अटल मंथन
डोकलाम संकट सुलझा,तो कश्मीर कौन बड़ी बात
दुश्मनी तजकर देंगे अब,सुलह की सौगात ?
-------------------------------------------------------------------
अमरीकी रक्षा मंत्री,भारत आ रहे हैं
पाक को कैसे निपटाएं,प्लान बनायेंगे ?
यू एन में सुषमा ने,पाक की पोल खोली है
टेररिस्तान क्यूँकर कहा,जमकर बोली है !
कश्मीरी मुद्दे पर,चीनी मिठास घटी है
पाक से ड्रेगन की,अनबन हो चली है ?
-------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Friday, September 22, 2017

अटल मंथन
यू एन में भारत की,ताकत बढ़ी है
चीन के रुख में,परिवर्तन की घड़ी है !
---------------------------------------------------------
भारत ने पाक को,टेररिस्तान सही कहा
चीन ने भी पाक को,कश्मीर पर हड़काया !
दोनों खबरों की,बड़ी अहमियत है
दुनिया को बदलते,रुख की समझ है !
मगर नापाक इरादे,थमते नहीं हैं
सीमा पर गोलाबारी के,दृश्य कईं हैं !
कूटनीतिक जीत का,जश्न मनाइये
कल गर युद्ध हो,तो वहां भी हराइये !
--------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Thursday, September 21, 2017

अटल मंथन
कंगारुओं को,पुनः पछाड़ा
जीत लिया,जंग का अखाड़ा !
-------------------------------------------------------
पहले लंका में,डंका बजाया
अब घर में जीत का,गीत गाया !
वन डे में नंबर 1,बनाकर छोड़ा
छोड़ दिया अश्वमेघ,यज्ञ का घोड़ा !
कुलदीप ने हेट्रिक से,हिट किया गेम
कोहली ने कोहनी से,जीत लिया मैन !
-------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल  

Wednesday, September 20, 2017

अटल मंथन
प्रकृति और मानव,दोनों ही घातक हैं
वर्चस्व की लड़ाई,संसार विनाशक है !
-------------------------------------------------------------
प्राकृतिक प्रकोपों से,मानव त्रस्त है
फिर भी दुनिया के देश,लड़ने में व्यस्त हैं !
मेक्सिको में भूकंप ने,तबाही मचाई
250 जानें गईं,कराही जिंदगानी !
मुंबई से निकलना,दूभर हो गया
बारिश ने रेलों का,रास्ता रोका !
ट्रम्प ने अपना कार्ड,चल दिया है
कोरिया को निशाने पर,ले लिया है !
------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Tuesday, September 19, 2017

अटल मंथन
जो जहां है,वहीं ढूंढ रहा है
नेपाल तफ्तीश में,घूम रहा है !
---------------------------------------------------------------------
डेरे की सच्ची कथाएं,जारी रहेंगी
हनीप्रीत को पकड़ने की,तैयारी चलेगी !
हनीप्रीत का पता लगाने,हर कोई बेताब है
जैसे खोज निकालने पर,मिलेगा कोई ख़िताब उसे !
चैनलों में होड़ चल रही,नए किस्से लाने की
दर्शक वृन्द बेताब सुनने को,खबर पकड़े जाने की !
----------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Monday, September 18, 2017

अटल मंथन
अफरातफरी मचाने की,साजिश रची जा रही
रोहिंग्या के भेस में,घुसपैठ कर चुके आतंकी ?
-----------------------------------------------------------------------
राष्ट्र की सुरक्षा में,बड़ी सेंध लगाई जा रही
रोहिंग्या की बाढ़,भारत में भिजवाई जा रही !
कहने को शरणार्थी हैं,पर वे रिटायर्ड फौजी
आई एस के हत्थे चढ़कर,उधम मचाएंगे रोज ही !
अंतर्राष्ट्रीय मुद्दा बनाकर,घेरने की फ़िराक में
मुस्लिम जगत से जोड़कर,देश को बदनाम करें !
सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में,सही अर्जी लगाई है
अपने हक में फैसला होते ही,हिंदुस्तान को बचाइए !
----------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Sunday, September 17, 2017

अटल मंथन
सजा में इजाफे की,गुंजाइश है बाकी
मटियामेट हुई,सजाई गई झांकी !
------------------------------------------------------------------
जीवन को समझिये,सांप,सीढ़ी का खेल
डंस ले सांप तो,हो जाये शिखर से जेल !
राम रहीम पर ईश्वर ने,जरा रहम न की
क्यूंकि कुकर्मों से जुड़ते,उसने शरम न की !
बेवफाई माया की,जग का अनिवार्य सत्य है
फल भोगना पड़ेंगे,दुष्टों को अपने दुष्कृत्य के !
------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Saturday, September 16, 2017

अटल मंथन
सत्य कथाएं जरुरत से,ज्यादा उपलब्ध हैं
डेरे के सच्चे सौदों की,तहकीकात में !
-----------------------------------------------------------------
पहले काल्पनिक कथाएं,लिखी जाती थी
आज हकीकत में जीते हैं,जिंदगानी भी !
पहले टी वी सीरियल,फ़िल्में बनाना पड़ती थी
अब न्यूज चैनल में ही,कईं भांति देख लीजिये !
प्रसारण की दौड़ में,नित नए कथानक हैं
कीर्तिमान बन जाएं इतने,एपिसोड वाले !
----------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Friday, September 15, 2017

अटल मंथन
आक्रमण,आत्म रक्षा का,सर्वोत्तम उपाय है
किम जोंग की हरकतों का,क्या यही अभिप्राय है ?
----------------------------------------------------------------------------
उत्तर कोरिया चीन की,नाजायज औलाद है
जिसके दम पर किम जोंग के,हौसले फौलाद हैं ?
जापान को भड़काने हेतु,मिसाइल ऊपर से दागी
जिसे देखकर जापान ने भी,स्वाभिमान वश छाती तानी ?
दुनिया का सबसे सनकी,शासक किम जोंग है
जिसकी दुर्बुद्धि के चलते,विश्व युद्ध के खतरे बढ़े !
समय रहते कोई उपाय,शीघ्र निकाला जाए
दुनिया का इस पागल से,अमेरिका पीछा छुड़वाए !
--------------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Thursday, September 14, 2017

अटल मंथन
बुलेट ट्रेन का अनुभव लेने,मुंबई जायेंगे
और वहां से अहमदाबाद का,टिकट कटायेंगे !
--------------------------------------------------------------------------
ध्रुवीकरण की राजनीति में,जापान हमारे साथ हैं
चीन को भी समझाने के,बीजिंग में प्रयास किये !
दोस्ती जापान की,काबिले तारीफ़ निकली
ब्याज मुक्त सा ऋण देकर,बस लाभ की तरफदारी की !
आतंकवादी साजिशें,रचते रहेंगे
अमन पसंद देश मिलकर,उनसे निपटेंगे !
--------------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल  

Wednesday, September 13, 2017

अटल मंथन
महंगाई ने व्यवसाय,चौपट किया है
टैक्स की मार से,कराहने लगा है !
------------------------------------------------------------------------------------
पेट्रोल महंगा होता जा रहा,महंगाई बढ़ा रहा
समय रहते न रोका तो,लोकप्रियता घटायेगा !
दैनिक उपयोग की वस्तुएं भी,महंगी होती जा रहीं
जी एस टी की बदौलत ,पकड़ में नहीं आ रहीं !
आगामी चुनावों में,जन आक्रोश दिख सकता है
आम नागरिक परेशान है,वोट बैंक बदल सकता है !
__________________________________________________
डॉ श्याम अटल 

Tuesday, September 12, 2017

अटल मंथन
बच्चा घर से जाता है,स्कूल खतरे के साथ
जब तक घर नहीं आता,पालक झेलते तनाव !
-----------------------------------------------------------------
प्रद्ययुम्न मर्डर केस,अभी नहीं सुलझा
विविध मान्यताओं के बीच,और भी उलझा !
तय मानकों का पालन,अक्सर नहीं होता
इस वजह से भी पालकगण,खाते हैं धोखा !
मीडिया की सक्रियता से,नए निर्देश  आयेंगे
उम्मीद है नाइंसाफी से,राहत दिलायेंगे !
बच्चों की खातिर पालक,सड़क पर उतरे
भागदौड़ की जिंदगी में,अप्रत्याशित खतरे !
----------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Monday, September 11, 2017

अटल मंथन
राम रहीम पर,कथानक खत्म हो
तो हमारी कलम से भी,छंद बंद हों !
----------------------------------------------------------------
धर्म की आड़ में,दुष्कर्म किये जाते हैं
धर्म को बदनामी का,टीका लगाते हैं !
मीडिया की निगाहों से,बच कर रहा
कैसे बाबा आँखों में,धूल झोंकता रहा ?
पारदर्शिता के युग में,भक्त अज्ञानी हैं
सरकारी महकमे कैसे,अनजान रहे ?
खुफिया पुलिस तंत्र,विकसित किया जाए
जो भक्तों के भेस में,आश्रमों की जांच करे !
-----------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Sunday, September 10, 2017

अटल मंथन
पाप का घड़ा,जब फूटता है
तो राम रहीम का,भाग्य रुठता है !
----------------------------------------------------------
अंतहीन कहानियां,सामने आ रहीं
साधू के भेस में,शैतान को दिखा रही !
हर चैनल पर,नये नये किस्से
आँखें खोलने के,लिये बहुत है !
बड़े बड़े आश्रम,शक के घेरे में
शायद गड़बड़ हो,वहां भी डेरे में !
धन सम्पदा का,आकलन कठिन
दुष्कर्मों के,फलस्वरूप दुर्दिन !
--------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Saturday, September 9, 2017

अटल मंथन
कोरिया ड्रेगन का पिटठू है,अमरीका को जंग की धमकी दे
पाक चीन का मिटठू है,भारत से युद्ध की गलती पे ?
--------------------------------------------------------------------------------
दुनिया का कोई देश,जरा सुरक्षित नहीं
हमले के भय से,हर कोई आक्रांत है !
आतंकियों की नासमझी तो,समझ में आती है
पर राष्ट्र प्रमुखों की मति,क्यूंकर मारी जाती है ?
प्रत्येक देश को चाहिये,गृह युद्ध से बचे
और सीमाओं पर,यथास्थिति कायम रखे !
--------------------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Friday, September 8, 2017

अटल मंथन
ऑपरेशन क्लीन,हिम्मत का काम है
सिरसा में अभी,कर्फ्यू का आलम है !
--------------------------------------------------------------------------
दुनिया की खबरें पता नहीं,पर देसी खबर एक ही है
डेरा के सच्चे सौदों पर,हरयाणा पुलिस सचेत है !
आश्रम आलीशान है,भक्ति के नए प्रारूप में
अन्यों को हिदायत है,जरा पाक साफ़ रहा करें !
धर्माचरण से विपरीत कहीं भी,अब आगे न चलने वाला
लगने लगा है जनता को,कुछ अन्यों पर भी लगेगा ताला ?
भविष्य दर्शन -
जिसने जिसने डेरा पकड़ा,उसका बेड़ा गर्क होगा ?
डेरे से जुड़े रहने पर,जीवन अब नर्क होगा ?
------------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Wednesday, September 6, 2017

अटल मंथन
पत्रकार आसान शिकार
हर जगह दुश्मन तैयार !
---------------------------------------------------------------------
पत्रकारिता जोखिम से,भरा काम है
कट्टरवादिता के चलते,खतरे जान के !
गौरी की हत्या,नारी का अपमान है
पूजी जाती रही यहां,देवी समान वे !
कारण पता लगाना,नहीं है आसान
जांच बिठाने भर से,नहीं चलेगा काम !
राजनीतिक कारणों की,अक्सर चर्चा होती है
फिर तो रेल हादसे भी,शंकास्पद कहलायेंगे ?
--------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Tuesday, September 5, 2017

नामी की बदनामी बनी,टी वी पर सुनामी
ढूंढी जा रही है,किरदार गुमनामी !
---------------------------------------------------------------------------
राम रहीम की खबरों का,अंत नहीं होता
क्यूंकि वह कोई संत नहीं,केवल था धोखा !
राम रहीम पर पेशकश की,मीडिया में होड़ मची है
चटपटी खबरों के पीछे,तेज दौड़ लगी है !
सर्वश्रेष्ठ चैनल का निर्णय,अब जनता के हाथ में
जिसके सबसे ज्यादा दर्शक,वह खिताब ले !
हनीप्रीत की तलाश में,दिनरात प्रयास किये जा रहे
जो चैनल ढूंढ निकाले,वह प्रथम अपने आप है !
----------------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 
अटल मंथन
चिंतनीय !
-----------------------------------------------------------------
दीवाली के पहले कईं,दीवाले निकलेंगे ?
लगता है निवेशकों के,पैसे और भी डूबेंगे !
एक की टोपी दूजे सिर पर,जिसने किया काम
होने लगे एक एक करके,सबके सब धड़ाम !
कोर्ट की इन पर जबसे,कसी गई लगाम
देने काबिल न- रहे,कईं तरह के लगान !
जिस दिन धन मिल जाए,समझे पाया इनाम
अभी तो सबके मन में चलता,संशय का संग्राम !
----------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Monday, September 4, 2017

अटल मंथन
जैश का जोश घटा,लश्कर पर संकट बढ़ा
ब्रिक्स घोषणा पत्र में,अलकायदा हत्थे चढ़ा !
----------------------------------------------------------------
युद्ध में हार जीत,बाद की बात है
अभी तो ब्रिक्स देश,भारत के साथ है !
चीन का यू टर्न,विस्मयकारी है
पाक के आतंक का,विरोध जारी है !
भारत की कूटनीतिक,जीत की घड़ी
ड्रेगन को अपनी हार,मानना पड़ी !
दोहरा चेहरा आखिर,त्यागना पड़ा
दुनिया में शराफत का,ड्रामा किया ?
-----------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल  

Sunday, September 3, 2017

अटल मंथन
मोदी मंत्रिमंडल का,विस्तार हुआ
त्वरित विकास की,हमारी दुआ !
---------------------------------------------------------------
बारी बारी सबको,पारी खेलना है
टर्न यदि गया तो,संगठन देखना है !
नए मंत्री नए चेहरे,दिखने लगे
पद प्रतिष्ठित होते ही,ऊर्जा से भरे !
एक नहीं दो नहीं,कईं बदले गए
किसी नई क्रान्ति के,साक्षी बनेंगे ?
रिपोर्ट कार्ड सभी का,देखा जायेगा
कौन चुनाव में पार्टी को,जीता पायेगा !
---------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Friday, September 1, 2017

अटल मंथन
जैसा करोगे,वैसा भरोगे
आज नहीं तो,कल फंसोगे !
------------------------------------------------------------------------
राम रहीम अब जेल में,खत्म हो गया खेल रे
सलाखें जीते जी मौत है,और ऐसा रोज है !
वी आय पी अब साधारण हुए,खाना खाना भूल गए
अंदर की सारी खबरें,अन्य कैदी बता रहे !
श्रमशील बनना होगा,जिससे सेहत सुधरेगी
अन्य संदिग्ध सबक लें,गुनाह करने से बचें !
-------------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Thursday, August 31, 2017

अटल मंथन
बाढ़ आती है,कहर ढाती है
अनमोल जानें,चली जाती हैं !
------------------------------------------------------------------------
मुंबई की बारिश ने अबकि,कईं तरह से सताया
आवागमन अवरुद्ध हुआ,घर व्यक्ति पहुंच न पाया !
सड़क पर जल भराव से,मेन होल दिखाई न दिया
एक काबिल नामी चिकित्सक,अनचाहे बेमौत मरा !
जर्जर भवन उखड़ा जड़ से,भरभराकर गिर पड़ा
अपने ही रहवासियों की,कब्रगाह बना !
-----------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Tuesday, August 29, 2017

आर्थिक तबाही का,डर मन में बैठा
चीन ने भारत के,सम्मुख घुटना टेका !
-------------------------------------------------------------
डोकलाम में बिना लड़े,चीन को हराया
भारत ने ड्रेगन को,पीछे हटाया !
अकल आई देर से,पर आ ही गई
जहर उगलने वाली,चीनी मीठी हुई !
पी एम के दौरे से पूर्व,ईंट बजा दी गई
ब्रिक्स सम्मेलन में शिरकत,शान से होगी !
-------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Monday, August 28, 2017

अटल मंथन
सच्चा सौदा,निकला खोटा
डेरे ने आखिर,दिया धोखा !
------------------------------------------------------------
धर्म की आड़ में,किये गलत काम
तथाकथित संत,हो गए बदनाम !
धर्मप्राण जनता के,प्राण हरते रहे
मुंह खोलने से,लोग बाग डरते रहे !
दुष्कर्मों की दास्ताँ,बड़ी लम्बी निकली
कुछेक प्रमाणित होते ही,सजा हो गई !
निष्कर्ष -
कर्मफल भोग आखिर,सामने आते हैं
जैसे कर्म वैसे फल,भोगे जाते हैं !
कानून के हाथ,बड़े लम्बे होते हैं
सजा सुनकर,अपराधी रोते हैं !
-------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Tuesday, August 22, 2017

अटल मंथन
तलाक पर विवाद,अब व्यर्थ है
सुप्रीम सोच का,सार्थक अर्थ है !
-------------------------------------------------------------
तीन तलाक पर अदालती,फैसला आया है
महिलाओं को दमन चक्र से,बाहर लाया है !
कुरीतियों पर रोक का,प्रशंसनीय प्रयास है
बुरा लगे मर्दों को भले,पर सार्थक बात है !
वोट बैंक में आमूलचूल,परिवर्तन आयेंगे
चुनाव में सरकार को,शाबासी दिलायेंगे !
------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Sunday, August 20, 2017

अटल मंथन
मानवीय गल्तियां,अब और न हों
सुरक्षा प्रबंधों में,अधिक सुधार करो !
--------------------------------------------------------------
प्रभु पर जनता का,भरोसा उठने लगा है
रेल दुर्घटनाओं का,कीर्तिमान बनने लगा है !
रेल यात्राएं बड़े,खतरों से भरी हुई हैं
यात्रियों के सम्मुख,संकट की घड़ी है !
रेल्वे स्टाफ,अव्वल तो संख्या में कम
ऊपर से लापरवाही,दिखने लगी हर दम !
पुनश्च,
बुलेट ट्रेन फिलहाल,ख्वाब में चला करे
तकनीकी तैयारियां,पर्याप्त नहीं है !
गति से प्रथम सुरक्षा,अब हमारा ध्येय हो
समय रहते पहले,पुरानी पटरियां बदलो !
-------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Saturday, August 19, 2017

अटल मंथन
जापानी तीर से,ड्रेगन घायल हुआ
दिमाग दुरुस्त हो जल्दी,कीजिये दुआ !
-----------------------------------------------------------
डोकलाम चीन के,गले की हड्डी है
न थूकते बने,न निगल ही सके !
ढूंढ रहा रास्ता,बच निकलने का
पर अभिमान है,अपने सम्मान का !
पाक को गले लगाकर,एक और गल्ती की
नापाक आतंकी,हरकतें सीख लीं !
----------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल  

Friday, August 18, 2017

अटल मंथन
जमीन समंदर बन जाती
देखी न जाती तबाही !
---------------------------------------------------------------------
प्राकृतिक प्रकोप से,विध्वंस हो जाता है
पुनः निर्माण में बड़ा,वक्त लग जाता है !
अबकि बारिश में पुल,कईं जगह टूटे
जिनसे गुजरते लोग,उफनते पानी में डूबे !
कार की जलसमाधि भी,हृदय विदारक दृश्य थी
पुल पर पानी अधिक,तो पार करियेगा नहीं !
--------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल   

Thursday, August 17, 2017

अटल मंथन
दुनिया की आबादी,लगता घटकर रहेगी
विविध तरीकों से,जानें जाती रहेंगी !
-------------------------------------------------------------
बार्सिलोना आया,आतंक की चपेट में
बेकसूर जानें गयीं,कईं घायल हो गए !
बिहार में सैलाब ने,तबाही मचा रखी
नेपाल से गंडक नदी,सीमाएं लांघ गई !
चीन को युद्ध का, जूनून चढ़ा है
विश्व की तबाही का,प्लान रचा है ?
--------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Monday, August 14, 2017

अटल मंथन
दुश्मन के नापाक इरादे,कभी न पूरे होंगे
सबक सीख लिया देश ने,खाकर 62 के धोखे !
----------------------------------------------------------------------------
आजादी के अवसर पर,आजादी को खतरा ?
चीन बदलता रहता रोज,बयानों का पैंतरा !
सीमा पर एक नहीं,दो दुश्मन तैनात हैं
भारत को युद्ध में हराना,मानो उनका ख़्वाब है !
हिन्दुस्तान के जांबाज,पर अग्निपरीक्षा दे चुके
ड्रेगन की नाक के नीचे,पाकी कैम्प तबाह किये !
----------------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Sunday, August 13, 2017

अटल मंथन
जीवन कहीं भी,सुरक्षित नहीं
खतरे मंडरा रहे,हर कहीं !
------------------------------------------------------------------
भारी बारिश के चलते,जमीन पोली हो रही
आवागमन की राह पर,अड़चनें बढ़ीं !
हिमाचल में हाय वे पर,पहाड़ गिरे
सवारी बस यात्री,मौत के मुंह में गए !
बाढ़ ने भी कईं जगह,तांडव मचा रखा
इंद्र देव से प्रार्थना,जल संग दर्शाये दया !
-----------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Saturday, August 12, 2017

अटल मंथन
पी एम,सी एम पर,नजर रखे
तो देश भर में,खबर बने !
------------------------------------------------------------------------------
ऑक्सीजन के अभाव में,मरीज कईं स्वर्ग सिधारे
योगीराज में गोरखपुर के,अस्त होते दिखे सितारे !
सरकार और अधिकारियों में,तालमेल का अभाव है
इसलिए चिकित्सा क्षेत्र में,उपजा दुष्प्रभाव ये !
एक दूसरे पर दोष मढ़कर,जिम्मेदारी से बचते दिखते
पर हादसे और भी होंगे,समय रहते यदि नहीं सीखते !
------------------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Friday, August 11, 2017

अटल मंथन
भूटान के अस्तित्व पर,खतरा मंडरा रहा
डोकलाम के नाम पर,ड्रेगन निगलना चाह रहा ?
--------------------------------------------------------------------------
शक्ति प्रदर्शन के लिए,चीन बेचैन है
अहंकार करके,बेमौत मरेगा रे !
दुनिया जान चुकी,उसकी दुराचारी सोच
आदत के मुताबिक़,देता रोज धौंस !
गीदड़ भभकियों से,भारत नहीं डरने वाला
सेना के साथ साथ,ईश्वर हमारा रखवाला !
पुनश्च,
जन विस्फोट इतना कि,जमीन का टोटा पड़ता है
इसलिए बम विस्फोट से,पड़ौसियों से लड़ता है ?
---------------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल  

Thursday, August 10, 2017

अटल मंथन
महंगाई बढ़ी,कमाई घटी
आर्थिक संकट,की घड़ी ?
------------------------------------------------------------------
जी एस टी क्या होता है,लगने पर जाना
हर चीज का भाव हो गया,अब सवाया !
फोन के बिल जो पहले भरे,वे बढ़ चढ़कर आये
लगने लगा कईंयों के,इसने बजट बिगाड़े !
आमदनी अब पहले जैसी,किसी की ना रही
और प्रत्येक वस्तु की कीमत,बेतहाशा बढ़ी !
निष्कर्ष -
गरीब अमीर,दोनों पर भारी
जी एस टी की,सरकारी सवारी !
------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल