Sunday, December 10, 2017

शिवोपासना शहर की,प्राचीन परंपरा
अग्निपथ के आयोजन पर,पुलकित वसुंधरा !
------------------------------------------------------------------------
इन्तजार की घड़ियां,लो हुईं समाप्त
विचार यज्ञ में हम सब,होंगे उपस्थित आज !
ठाकुर साहब की स्मृति को,पुनः जीवंत बनायेंगे
महाकाल की नगरी में फिर,शिव प्रताप गुण गायेंगे !
रघुरमन जी मैनेजमेंट के,फंडे आज बताएंगे
जो हम सबका जीवन यापन,आनंदप्रद बनायेंगे !
अमर उजाला अरुणोदय,होने पर हो जाता है
आदित्य पंच देवों में एक,दर्शन प्रतिदिन दे जाता है !
सचिन क्रिकेट खेले सो खेले,एस पी पद पर भी शोभित है
इनकी मॉडल कदकाठी पर,उज्जयिनी वासी मोहित हैं !
संकेत मिलते ही कलेक्टर,जनसेवक के भेस में आते
राष्ट्रपति द्वारा पुरस्कृत,होकर बारम्बार छाते !
विक्रम की कीर्ति का गान,मंदिर में ही करना है
अग्निपथ पर चलने का,संदेश समाज को देना है !
--------------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

No comments:

Post a Comment