Friday, December 22, 2017

अटल मंथन
कमाल किया रे
पछाड़ दिया रे !
-----------------------------------------------------------------
रोहित ने दौड़ाया,राहुल ने छकाया
श्री लंका को,क्रिकेट खेलते न आया !
शतकीय प्रहार से,हुए वे बेहाल
चली न उनकी कोई,जवाबी चाल !
रनों के पहाड़ पर,चढ़ न पाए
लांघने के चक्कर में,गिरकर नीचे आये !
टक्कर देने की कोशिश में,चकरा गए
श्री लंकाई चीते,कुछ ज्यादा घबरा गए !
वे न खेल सके,बॉलिंग न झेल सके
हुए सभी धड़ाम,बन गया अपना काम !
टी 20 सीरीज में,श्री लंका पराजित
इंदौरी महाविजय से,क्रिकेटप्रेमी हर्षित !
--------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल  

No comments:

Post a Comment