Wednesday, November 22, 2017

अटल मंथन
अच्छे दिन आएं न आएं,बी जे पी परचम लहराए
मुश्किल लगता है अभी तो,कोई इनसे सत्ता हथियाए !
-------------------------------------------------------------------------------
राहुल-अखिलेश मिलकर भी,कर न सके मुकाबला
उस यू पी में जहां जीत की,थी कुछ तो संभावना !
फिर गुजरात फतह करना,दिखता तो असंभव है
बरसों से वहां मोदी राज,एक स्वयं भू सत्य है !
और अकेले लड़कर भी,किसी दल का उद्धार नहीं
यह भी रखना होगा याद,यहां बिहार जैसे हालात नहीं !
--------------------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

No comments:

Post a Comment