Friday, September 15, 2017

अटल मंथन
आक्रमण,आत्म रक्षा का,सर्वोत्तम उपाय है
किम जोंग की हरकतों का,क्या यही अभिप्राय है ?
----------------------------------------------------------------------------
उत्तर कोरिया चीन की,नाजायज औलाद है
जिसके दम पर किम जोंग के,हौसले फौलाद हैं ?
जापान को भड़काने हेतु,मिसाइल ऊपर से दागी
जिसे देखकर जापान ने भी,स्वाभिमान वश छाती तानी ?
दुनिया का सबसे सनकी,शासक किम जोंग है
जिसकी दुर्बुद्धि के चलते,विश्व युद्ध के खतरे बढ़े !
समय रहते कोई उपाय,शीघ्र निकाला जाए
दुनिया का इस पागल से,अमेरिका पीछा छुड़वाए !
--------------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

No comments:

Post a Comment