Tuesday, June 28, 2016

अटल मंथन
भारत में चीनी निवेश पर,अविलम्ब रोक लगाएं
आर्थिक मोर्चे पर चीन को,पराजय का पाठ पढ़ाएं !
---------------------------------------------------------------------------
परम्परागत दुश्मन से,सहयोग कभी न मिलेगा
चीन सदैव भारत की,प्रगति में रोड़ा बनेगा !
पाकिस्तान का मित्र उससे,मित्रता क्यूं न निभायेगा ?
आर्थिक मोर्चे पर भारत,पर दोनों को हरायेगा !
चीनी साजोसामान खरीदना,बंद कर देवें हम यदि
तो ड्रैगन की अकल ठिकाने,आ जाये बंधु अभी !
एन एस जी में चीन से,उम्मीद थी बेकार
क्यूंकर दुश्मन करेगा,हिंदुस्तान से प्यार ?
बहरहाल,
एम टी सी आर की सदस्यता से,क्षतिपूर्ति हो गई है
मिसाइल तकनीक पर यह उपलब्धि,एन एस जी से बड़ी है !
---------------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

No comments:

Post a Comment