Friday, June 17, 2016

अटल मंथन
भ्रष्टाचार का प्रचार प्रसार,आगे भी रहेगा जारी
क्यूंकि इसकी जड़ पर,प्रहार का प्रयास नाकाफी !
-----------------------------------------------------------------------------
बिहार शिक्षा घोटाले में,नित्य नये खुलासे
समूचे कुए में भांग घुली है,देशवासी जान ले !
'बच्चा' बेहद शातिर निकला,अपने जैसे किये तैयार
ऐसे लोगों ने ही किया,बिहार को और ज्यादा बीमार !
बिहार शिक्षा बोर्ड ने,तत्काल तबादले कर डाले
जहां भी ये अफसर जायेंगे,भ्रष्टाचार बढ़ायेंगे !
प्रदेश निकाला न भी दो,नौकरी से तो निकाल ही दो
फर्जीवाड़े की सजा दिखाकर,ट्रांसफर का इनाम न दो !
----------------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

No comments:

Post a Comment