Friday, June 24, 2016

अटल मंथन
यूरोप का अंग है,पर अब न उसके संग है
ब्रिटेन के फैसले पर,दुनियावासी दंग हैं !
-------------------------------------------------------------
ब्रिटेन यूरोपीय,यूनियन से अलग हुआ
सबके साथ चलने में,नाकामयाब रहा !
अंग्रेजों ने आत्मघाती,कदम उठाया है
दुनिया के बाजारों को,भी डुबाया है !
पाउंड के रेट घटे,डॉलर के भाव बढ़े
शेयर मार्केट सर्वत्र ही,सूली पर चढ़े !
यूरोपीय देशों से,आर्थिक लड़ाई बढ़ेगी
सीमा पर शांति,भले ही बनी रहेगी !
बहरहाल,
भारत को चिंता की,जरूरत नहीं है
इंग्लैण्ड को बचाने में,सक्षम हम ही हैं !
-------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

No comments:

Post a Comment