Friday, January 25, 2019

अटल मंथन
बहुमत की सरकार से ही,स्थायी अधिकार मिलें
ओपिनियन पोल देखकर,जनता के दिल नहीं खिले !
-------------------------------------------------------------------------------
आरक्षित है देश हमारा,सभी शत्रुओं से
फिर भी संभलकर कदम ताल की,अभी जरूरत है !
सबको साथ लेकर चलना,दुष्कर कार्य है
चुनाव में स्पष्ट बहुमत,पर भी सवाल है !
विभिन्न धर्म,भाषा,दलों में,देश बंटा हुआ
एक सूत्र में बांधकर रखना,कोई न कर सका !
चाहे कोई राज करे,परिणाम त्रिशंकु न आएं
गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रहित का,ध्यान रखा जाए !
-----------------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल    

No comments:

Post a Comment