Saturday, January 12, 2019

अटल मंथन
हाथी से दोस्ती,और हाथ से कट्टी ?
अखिलेश ने पढ़ना,सीखी नई पट्टी !
------------------------------------------------------------------------------
समय की मांग ने,करीब ला दिया
एस पी-बी एस पी का,गठजोड़ करा दिया !
गठबंधन से कांग्रेस को,अलग रखा गया
प्रेक्षकों द्वारा आत्मघाती,कदम कहा गया !
राजनीतिक सिल्वर जुबली,ऐसी भी मनती है
25 साल अलग रहकर,दोस्ती छनती है !
बेहतर प्रशासन,देने की चाहत है ?
साथ आ जाने से,मन में राहत है !
बुआ ने बबुआ को,पढ़ना सिखा दिया
पढ़कर बोलने का,अंदाज भा गया !
------------------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

No comments:

Post a Comment