Wednesday, January 23, 2019

अटल मंथन
वाक् जाल में वोटर को,उलझाया जायेगा
सत्ता की गुत्थी को यूँ,सुलझाया जायेगा !
-------------------------------------------------------------------------
गड़े मुर्दे उखाड़कर,सनसनी फैलाईये
दांव सही बैठे तो,चुनाव जीत जाईये !
नित नये ऐलान करें,अमल में लाईये
जंचे जनता को तो,चुनाव जीत जाईये !
विपक्ष के हाथ में,पहला हथियार है
सत्ता पक्ष के पास ये,दूसरा उपहार है !
वोटर को लुभाने में,प्रत्येक दल प्रयासरत
महारथियों की लड़ाई में,सत्ता सुंदरी हतप्रभ !
------------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

No comments:

Post a Comment