Monday, January 21, 2019

अटल मंथन
सत्ता का सदुपयोग,चुनाव करीब आने पर
अचम्भा जरा नहीं,संत हितैषी कहलाने पर !
-----------------------------------------------------------------------------
कुम्भ के चलते,एक फरमान आया है
साधुओं के लिये,पेंशन प्लान लाया है !
प्रयागराज से योगिराज,एक नये दौर में
चुनावी लाभ लेने का,प्रयत्न पुरजोर है !
राम मंदिर अयोध्या की,नाराजगी मिटायेंगे
यूपी की जनता से,पुनः कमल खिलवायेंगे ?
खजाने का मुंह खोलकर,वोटर को लुभाना है
और भी कईं तरह से,वोट बैंक बढ़ाना है !
---------------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

No comments:

Post a Comment