Sunday, January 13, 2019

अटल मंथन
धरती पर आसमां,सितम ढा रहा
प्राकृतिक प्रकोपों का,सैलाब ला रहा !
---------------------------------------------------------------------
महाद्वीपों की धरती,बर्फ से ढकी
हिम बौछार ने,चादर बिछा दी !
उत्तराखंड,हिमाचल,और कश्मीर
रास्ते बंद हुए,समस्या गंभीर !
पर्यटकों के लिये,आनंद का अवसर
भीषण ठण्ड ने,जीना किया दूभर !
जो जहां है,वहीं अटक गया है
सड़क गुम,रास्ता भटक गया है !
यूरोप अमरीका भी,आए लपेट में
बर्फबारी में कईं,शहर लपेट गए !
मैदानी संदेश -
मकर सक्रांति पर्व की,शुभकामनाएं
छत पर पतंग उड़ाकर,ठण्ड भगाईये !
---------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

No comments:

Post a Comment