Thursday, January 31, 2019

अटल मंथन
भीषण सर्दी से,जीवन अस्त व्यस्त है
रहवासी दुनिया के,त्रस्त पस्त हैं !
======================================
बर्फबारी ने अब तक के,कीर्तिमान तोड़े
यूरोप-अमरीका पर,पड़ रहे हथौड़े !
पहाड़ी प्रदेशों पर भी,बर्फ की चादर बिछी
जिंदगी  की रफ्तार,हमारे यहां भी थमी !
पर्यावरण की परीक्षा में,नाकामयाब रहे
धरा पर जीवन,विनाश की ओर अग्रसर है !
======================================
डॉ श्याम अटल 

Wednesday, January 30, 2019

अटल मंथन
अन्ना का अनशन शुरु,सिद्धि का इन्तजार है
बीजेपी मनाने की,कोशिश में बेकरार है !
===========================================
चुनाव सिर पर आने से,अब काम कम ही होने हैं
ऐसे में सरकार पर,आरोपों के कईं रोड़े हैं !
आरोप-प्रत्यारोपों से,सर्दी में गर्मी आयेगी
बजट सत्र में घमासान,छिड़ती जरूर दिख जायेगी !
लोकपाल पर तुरत फुरत,निर्णय न कोई होना है
नई सरकार के जिम्मे ही,प्रसंग पुनः ये उठना है !
===========================================
डॉ श्याम अटल 

Tuesday, January 29, 2019

ATAL SPEAKS - 420
EARTHLY WAY !
==============================
WITNESS LIFE,
AS ONE GOD
IMPROVISE DEAR,
YOUR THOUGHT !
THEN SHALL FIND,
HEAVEN HERE
WOULD BE FREE,
FROM EVERY FEAR !
=============================
DR. SHYAM ATAL
अटल मंथन
मंदिर बनाने पर,बीजेपी को फायदा
विरोध करने का,विपक्ष का कायदा !
---------------------------------------------------------------------------
राम मंदिर राजनीति में,उलझ गया है
जिसे बनवाने को,जतन नित नया है !
हिन्दू-मुस्लिम वोटों का,समीकरण बैठाते
इसलिये भी एकतरफा,निर्णय न ले पाते !
नफा नुक्सान का जायजा,फिर लिया जा रहा
उम्मीद है जल्दी कोई,हल निकल आयेगा !
साधु-संतों का दबाव,पुरजोर बना रहेगा
कुम्भ मेले से आगाज,बारम्बार होता रहेगा !
आश्वासनों से वोटों की,झोली न भरने वाली है
सो सरकार ने अदालत में,पुनः अर्जी लगाई है !
--------------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Monday, January 28, 2019

अटल मंथन
सरकार गिराना,अपनी बनाना
सब सम्भव है इस युग में ,
खरीदी बिक्री गुपचुप होती,
हर कोई न सज्जन है !
( कर्नाटक का नाटक )
-------------------------------------------------------------------------------------
राजनीति में सबको साथ,लेकर चलना कठिन काम
जोड़तोड़ बिठाने का,पूरा रहता है इंतजाम !
पैसे की लालच के चलते,काम बने आसान
पद की चाहत का सबके,मन में रहता अरमान !
अहंकार को चोंट लगे तो,सम्भव है बड़ा नुक्सान
बचकर चलिये ,बचकर रहिये,हो न जाएं कहीं बदनाम !
------------------------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Sunday, January 27, 2019

अटल मंथन
देश के प्रति योगदान,सराहा जाता है
देर सबेर भारत रत्न से,नवाजा जाता है !
---------------------------------------------------------------------------
भारत में रत्न अनेक हैं,अब खोजे गए
देश के इतिहास में,पहली बार 3 चुने !
भारत रत्न पर रामदेव का,अपना राग है
जिन्हें अभी दिया गया,वह उनका भाग्य है !
समूचे देश की एकता को,ध्यान में रखा गया
सुदूर सीमावर्ती प्रांतों से,भी उन्हें चुना गया !
चुनावी गलियारों में,हलचल जरूर मचेगी
लाभ की गारंटी हेतु,उंगलियाँ भी उठेंगी !
-------------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Friday, January 25, 2019

अटल मंथन
बहुमत की सरकार से ही,स्थायी अधिकार मिलें
ओपिनियन पोल देखकर,जनता के दिल नहीं खिले !
-------------------------------------------------------------------------------
आरक्षित है देश हमारा,सभी शत्रुओं से
फिर भी संभलकर कदम ताल की,अभी जरूरत है !
सबको साथ लेकर चलना,दुष्कर कार्य है
चुनाव में स्पष्ट बहुमत,पर भी सवाल है !
विभिन्न धर्म,भाषा,दलों में,देश बंटा हुआ
एक सूत्र में बांधकर रखना,कोई न कर सका !
चाहे कोई राज करे,परिणाम त्रिशंकु न आएं
गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रहित का,ध्यान रखा जाए !
-----------------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल    
ATAL SPEAKS - 418
BELIEVE IT OR NOT !
==========================
GOD IS EVERYWHERE
IN EVERYONE
WHEN YOU LEARN IT
LESSON IS DONE !
=========================
DR SHYAM ATAL 

Thursday, January 24, 2019

ATAL SPEAKS - 417
THINK IT OVER !
==========================
HAPPINESS IS A
STATE OF MIND,
HOW YOU REACT
MAKES THE RHYME !
==========================
DR. SHYAM ATAL 

Wednesday, January 23, 2019

अटल मंथन
वाक् जाल में वोटर को,उलझाया जायेगा
सत्ता की गुत्थी को यूँ,सुलझाया जायेगा !
-------------------------------------------------------------------------
गड़े मुर्दे उखाड़कर,सनसनी फैलाईये
दांव सही बैठे तो,चुनाव जीत जाईये !
नित नये ऐलान करें,अमल में लाईये
जंचे जनता को तो,चुनाव जीत जाईये !
विपक्ष के हाथ में,पहला हथियार है
सत्ता पक्ष के पास ये,दूसरा उपहार है !
वोटर को लुभाने में,प्रत्येक दल प्रयासरत
महारथियों की लड़ाई में,सत्ता सुंदरी हतप्रभ !
------------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Tuesday, January 22, 2019

अटल मंथन
राजनीति का अभिनय से,घनिष्ठ नाता है
क्या चुनावी मैदान में,उतरने का वादा है ?
-------------------------------------------------------------------------
चुनाव फिल्मी हो जाए,तो दोहरा मजा है
नेतागिरी संग एक्टिंग,मिलकर धूम मचा दे !
'स्टार वार' आने वाला है,नए अंदाज में
बीजेपी और कांग्रेस के,पास वे चेहरे हैं !
अभिनेत्रियां रंगमंच से,चुनावी मंच पर आयेंगी
क्या वे अपने विरोधियों को,हरा पायेंगी ?
करीना और माधुरी,ऐसे दो नाम हैं चर्चा में
जनता कैसे यकीं करें,जब तक न ये पर्चा भरें ?
-------------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 
ATAL SPEAKS - 416
OH , NO !
===============================
APPRECIATION IN LIFE
SHOULD BE MANDATORY
ALAS ! ON EARTH
CRITICISM IS CUSTOMARY !
===============================
DR. SHYAM ATAL

Monday, January 21, 2019

अटल मंथन
सत्ता का सदुपयोग,चुनाव करीब आने पर
अचम्भा जरा नहीं,संत हितैषी कहलाने पर !
-----------------------------------------------------------------------------
कुम्भ के चलते,एक फरमान आया है
साधुओं के लिये,पेंशन प्लान लाया है !
प्रयागराज से योगिराज,एक नये दौर में
चुनावी लाभ लेने का,प्रयत्न पुरजोर है !
राम मंदिर अयोध्या की,नाराजगी मिटायेंगे
यूपी की जनता से,पुनः कमल खिलवायेंगे ?
खजाने का मुंह खोलकर,वोटर को लुभाना है
और भी कईं तरह से,वोट बैंक बढ़ाना है !
---------------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 
ATAL SPEAKS - 415
SHORT & SWEET
============================
MIND BLOWING,
TALK IT BECOME
WHEN PLEASES,
LISTENERS EVERYONE !
============================
DR. SHYAM ATAL

Sunday, January 20, 2019

ATAL SPEAKS - 414
TAKE CARE !
===========================
CARE AND CONCERN
WHEN SHOWN
A LOT OF GRIEVANCES
ARE GONE !
===========================
DR. SHYAM ATAL 

Saturday, January 19, 2019

अटल मंथन
जुबानी जंग का,ऐलान हो गया
चुनावी बिगुल का,उद्घोष जो सुना !
------------------------------------------------------------------------
रैलियों के लिये दिन,जाना जायेगा
चुनाव के लिये महत्व,माना जायेगा !
महागठबंधन की तस्वीर,सामने आई
देश की तकदीर ,जो आगे बनायेगी ?
सब मिलकर लड़ेंगे,एक से मुकाबला करेंगे
तानाशाही का आरोप,हर समय मढ़ेंगे !
चौकीदार-थानेदार,खेल पर दारोमदार है
दोनों के पास ,शब्दरूपी हथियार है !
बागी गण भी,खुलकर सामने आये
विपक्ष की एकता पर,जोर जताये !
वोटर के हाथ में है,देश का भविष्य
जिससे जुड़ा है,पूंजीपतियों का निवेश !
------------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Wednesday, January 16, 2019

अटल मंथन
टीएमसी की रैली में,आमंत्रित हैं अन्य दल
सब मिलकर खोजेंगे राह,कैसे हों सफल ?
--------------------------------------------------------------------
चुनावी गतिविधियां,नजर आ रही हैं
वोटर की नजरों को,वे लुभा रही हैं !
रैलियां हर रोज ही,की जा रही हैं
सहयोगियों को मंच पर,बुलवा रही हैं !
शक्ति प्रदर्शन,गठबंधन का दिखायेंगे
क्षेत्रीय दलों को वे,केंद्र बिंदु बनायेंगे !
बाहर से ताकतवर,अंदर से फुस्सी बम ?
सरकारी नीतियों ने,हर लिया दम खम ?
---------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Tuesday, January 15, 2019

अटल मंथन
'ऑपरेशन कमल',अस्तित्व में आ रहा ?
कर्नाटक में,सरकार गिरा रहा ?
--------------------------------------------------------------------------------
त्रिशंकु की तर्ज पर,बनी हुई सरकारें
5 साल चलने देंगे,या औंधे मुंह गिरायेंगे ?
राजनीतिक महत्वाकांक्षा,उठापटक करवाती है
अफवाहें उड़ाकर भी,अफरातफरी मचाती है !
दो निर्दलीय विधायकों ने,समर्थन वापस लिया
कांग्रेस ने खरीद फरोख्त का,आरोप मढ़ दिया !
लोकसभा चुनाव पूर्व,नाटकीय परिदृश्य है
बदला लेने का मानो,सुनहरा अवसर है !
------------------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल  

Sunday, January 13, 2019

अटल मंथन
धरती पर आसमां,सितम ढा रहा
प्राकृतिक प्रकोपों का,सैलाब ला रहा !
---------------------------------------------------------------------
महाद्वीपों की धरती,बर्फ से ढकी
हिम बौछार ने,चादर बिछा दी !
उत्तराखंड,हिमाचल,और कश्मीर
रास्ते बंद हुए,समस्या गंभीर !
पर्यटकों के लिये,आनंद का अवसर
भीषण ठण्ड ने,जीना किया दूभर !
जो जहां है,वहीं अटक गया है
सड़क गुम,रास्ता भटक गया है !
यूरोप अमरीका भी,आए लपेट में
बर्फबारी में कईं,शहर लपेट गए !
मैदानी संदेश -
मकर सक्रांति पर्व की,शुभकामनाएं
छत पर पतंग उड़ाकर,ठण्ड भगाईये !
---------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Saturday, January 12, 2019

अटल मंथन
हाथी से दोस्ती,और हाथ से कट्टी ?
अखिलेश ने पढ़ना,सीखी नई पट्टी !
------------------------------------------------------------------------------
समय की मांग ने,करीब ला दिया
एस पी-बी एस पी का,गठजोड़ करा दिया !
गठबंधन से कांग्रेस को,अलग रखा गया
प्रेक्षकों द्वारा आत्मघाती,कदम कहा गया !
राजनीतिक सिल्वर जुबली,ऐसी भी मनती है
25 साल अलग रहकर,दोस्ती छनती है !
बेहतर प्रशासन,देने की चाहत है ?
साथ आ जाने से,मन में राहत है !
बुआ ने बबुआ को,पढ़ना सिखा दिया
पढ़कर बोलने का,अंदाज भा गया !
------------------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Tuesday, January 8, 2019

अटल मंथन
फिल्म अभी बाकी है
आरक्षण की झांकी है !
-----------------------------------------------------------------------------------------
राजनीतिक शतरंज,खूब खेली जा रही
वोटर को रिझाने हेतु,नई स्कीम आ गई !
बुरा दलों को न बनना,तो आरक्षण स्वीकारें
और इसी के बल पर,अगले चुनाव में दहाड़ें !
आरक्षण बिल संसद में,बहुमत से पास हुआ
चुनाव में विजय वरण की,वोटर्स भी करेंगे दुआ !
10 प्रतिशत से शुरुआत को,ट्रेलर मानें अभी
जातिवाद घटेगा जिस दिन,लाभान्वित होंगे सभी !
हिन्दू,मुस्लिम,सिख,ईसाई,अब पहले से बेहतर भाई
बीजेपी की मोदी नीति,मास्टर स्ट्रोक कहलाई !
संदेश -
कल का काम आज किया,आज का कर डाला अभी
न करते तो मुश्किल में पड़ते,बिल पास होने की खुशी !
--------------------------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Friday, January 4, 2019

अटल मंथन
राम मंदिर बनना चाहिये,सब आगे आएं
मिल बैठकर उलझा मुद्दा,जल्दी सुलझाएं !
--------------------------------------------------------------------------------
5 साल में अनेक बार,राम मंदिर बन जाता
सरकार ने प्राथमिकता से,नहीं लिया भ्राता !
आगामी चुनाव से पहले,भाजपा जन अदालत में
भरोसा नहीं करते राम भक्त,कार्य होगा पक्ष में !
अदालत में अनेक बार,सुनवाई हो चुकी होती
पर अब नहीं लगता किसी,फैसले पर मुहर लगेगी !
विचारणीय  -
सरकार और न्याय पालिका,दोनों की परीक्षा है
जातिवाद का पल्ला पकड़कर,राजनीति घातक है !
------------------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल    

Wednesday, January 2, 2019

अटल मंथन
राफेल पर रार
संसद में तकरार !
===================================
संसद की बहस से,जो संदेश जायेगा
चुनाव परिणाम बनकर,सामने आयेगा !
जो ज्यादा अच्छे से,घोटाला समझायेगा
वो वोटर वर्ग को,अपनी ओर लुभायेगा !
संसद स्थगित हो या,लटका रहे मामला
चुनाव पूर्व पर काटने के,प्रयास से सामना !
पुनश्च,
सबूत के अभाव में,बरी हो जाने दो
चुनाव तक झंडी,हरी हो जाने दो !
---------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल