Saturday, May 5, 2018

अटल मंथन
चुनाव हर रोज हुआ करे
तोहफे हर रोज बंटा करे !
--------------------------------------------------------
जनता का पैसा,जिसके भी हाथ में
वही हाथ खोलकर,लुटा दे आप पे !
सत्ता पाने की,जी तोड़ कोशिश में
कीजिये वादे,पूरी करेंगे ख्वाहिशें !
काबिज होते ही,खजाना सरकार का
लूट लें या लुटा दें,अधिकार है आपका !
आश्वासनों पर सारा,दारोमदार है
नए लुभावने प्रलोभनों का,इन्तजार है !
----------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

No comments:

Post a Comment