Wednesday, May 16, 2018

अटल मंथन
प्यार और जंग में,सब कुछ जायज
करें न अचम्भा,यदि बिकें विधायक !
-------------------------------------------------------------------
बहुमत से चूक गए,इसलिये झुक गए
कांग्रेसी सरकार बनाने से,अबकि रुक गए !
देवेगौड़ा को पटाने,दोनों दल आतुर हैं
कांग्रेस और बीजेपी ने,प्रलोभनों के डोरे डाले !
राष्ट्रीय दल दिलेर बने,क्षेत्रीय दलों की चांदी हुई
राजनीति के दांवपेंच में,लॉटरी मानो लग गई !
असंतुष्टों की कमी नहीं है,स्वार्थ भरे संसार में
करोड़ों के ऑफर को,कैसे यूँ ही ठुकरा दें ?
येन केन प्रकारेण,सत्ता पर कब्जा कीजिये
जमाना चाहे जो कहे,कूट नीति पर चलिये !
-----------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

No comments:

Post a Comment