Friday, May 4, 2018

अटल मंथन
कर्नाटक पर बेस्ट ऑफ लक
जीतने का सबको है हक !
   ( मेनिफेस्टो महिमा )
--------------------------------------------------------------------
भाव ताव की राजनीति में,ताव और भाव दोनों दिखे
व्यापारियों से निवेदन है,कि कूट नीतिज्ञों से सीखें !
वोट के बदले रिटर्न गिफ्ट,यकीनन स्वागत योग्य है
मतदाताओं से अनुरोध है,अयोग्य को कृपया न चुने !
स्मार्ट फोन और लेपटॉप,किसे नहीं चाहिये ?
चलिये मत दान की कतार में,अभी से लग जाईये !
अन्य दलों का ऑफर भी,देखने की तमन्ना है
हैसियत से बढ़कर ही देंगे,कुछ ऐसी अपेक्षा है !
---------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

No comments:

Post a Comment