Wednesday, May 2, 2018

अटल मंथन
मामला गंभीर है,सवालिया चिन्ह है
अराजक तत्वों को,जल्दी कैद कीजिये !
              ( चिंतनीय )
----------------------------------------------------------------------
बाहुबलियों के सम्मुख,अफसर दीन हीन हैं
जान हथेली पर लेकर,वे कर्तव्यशील हैं !
कसौली की घटना ने,झकझोर कर रख दिया
एक महिला अधिकारी को,जान से मार दिया !
कोर्ट के आदेश की,अवहेलना बड़ी स्पष्ट है
सुप्रीम निर्णय के सम्मुख,अपराधी बेखौफ हैं !
पुलिस दल बल प्रभावहीन,और डरपोक निकला
गोली की आवाज सुनकर,दुम दबाकर भाग निकला !
---------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

No comments:

Post a Comment