Wednesday, February 28, 2018

अटल मंथन 
दूध का धुला कोई नहीं 
भ्रष्टाचार है हर कहीं !
-------------------------------------------------------------
भ्रष्टाचारी रोजाना,पकड़े जाते हैं
राजनीतिक विद्वेष का,आरोप मड़ाते हैं ?
अपनों को छोड़ा जाता,पराये रोज धराते हैं
सत्ताधीश अघोषित,अधिकार जताते हैं ?
जनता जानने लगी,परिणाम भी दिखने लगे
उलटफेर देखकर,हर कोई अचम्भित है !
एन डी ए से मोहभंग,की शुरुआत हुई
चंद्रा बाबू ने भी,अपनी सोच बदली ?
------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Tuesday, February 27, 2018

अटल मंथन
बैंकों से भरोसा,उठने लगा है
जनता से भाग्य,रुठने लगा है !
-----------------------------------------------------------------------
घोटालेबाज घोटाला करके,घूम रहे हैं
और जांच दल उन्हें,सर्वत्र ढूंढ रहे हैं !
आज नहीं तो कल,उम्मीद है पकड़े जायेंगे
पर क्या अधिकारी उन्हें,भारत ला पायेंगे ?
सजा कभी वे पाएंगे,इसमें तो संदेह है
कैसे धन लौटायेंगे,जब मिल-बांटकर खायेंगे ?
पर्दा उठना मुश्किल है,कईं चेहरे नकाब में
आँख मूंदकर रखिये वरना,मिल जायेंगे खाक में !
--------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Monday, February 26, 2018

अटल मंथन
ह्रदयाघात से नहीं,टब में डूबकर मृत्यु हुई
खून में शराब मिली,परिचितों ने मनाही की !
         ( संदर्भ - श्री देवी प्रकरण )
---------------------------------------------------------------------
दुबई में मौत,संदेहास्पद मानी जाती है
पहले भी ऐसी घटनाएं,वहां घट चुकी हैं !
विदेशी रिपोर्ट से,देशवासी सहमत नहीं
विशेषज्ञ भी इसे,बिलकुल न पचा पा रहे !
कुछ तो दाल में काला है,समय का हवाला है
नए तथ्य सामने आएंगे,राज से पर्दा उठायेंगे !
मीडिया की तहकीकात,जल्दी रंग दिखायेगी
होली से पहले-पहले,सत्य सामने ले आएगी ?
--------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 
अटल मंथन
बड़ी खबर,दुखद खबर
कम उम्र में,खतम सफर !
---------------------------------------------------------------------------
श्री देवी का स्वर्गारोहण,फिल्मी दुनिया की क्षति है
हर शख्स का महाप्रयाण,इस संसार की नियति है !
आवागमन सृष्टि का नियम,इससे कोई अछूता नहीं
पर अमर होने का उपाय,कर्मशील प्रतिभा हो सभी !
पुस्तक और फिल्में अच्छी,तो दशकों याद रखी जातीं
सिने जगत में बनी रहेगी,इस अभिनेत्री की भी झांकी !
--------------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल   

Friday, February 23, 2018

अटल मंथन
अहिंसक लड़ाई,सामने आई
बिना रक्तपात के,सम्पदा लुटाई !
-------------------------------------------------------------
जो जो धन परदेस ले गए,वे थे सब परदेसी
भारत में चूंकि जन्मे थे,इसलिये थे वे देसी !
अंग्रेजों ने राज किया जब,लूट के सोना ले गए
ये भी उसी तर्ज पर बंधु,सपरिवार चले गए !
जिसने भी जितना धन,बाहर भिजवाया
बैंक भले ही लुट गए,कभी न वापस आया !
चोरी और सीनाजोरी,कर रहे नीरव मोदी
किसके दम पर इतना,अकड़ रहे कहो जी ?
-------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल  

Thursday, February 22, 2018

अटल मंथन
राजनीतिज्ञों-कारोबारियों को,पहले बेल होती थी
किन्तु एक कदम आगे,अब सीधे जेल होती है !
-------------------------------------------------------------------------
जेल में जाने वालों की,संख्या बढ़ रही तेजी से
छोटे-मोटे अपराधी नहीं,अब बड़े उद्यमी चेहरे !
हजारों करोड़ के घोटाले,रोज पकड़ में आ रहे
आरोपी यदि देश में है,तो जेल भिजवाये जा रहे !
जो देश से भाग गए,उन्हें वापस लाया जायेगा
खोई साख पाने के लिये,जेल में डाला जायेगा !
आम्रपाली ग्रुप को भी,सुप्रीम चेतावनी मिल गई है
वक्त पर काम न हुआ तो,उन्हें भी जेल भिजवायेंगे !
लगता है सारे जेलखाने,जल्दी भर दिये जायेंगे
कुछ भले ही छूट जाएं,पर नई सोच जगायेंगे !
----------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Wednesday, February 21, 2018

अटल मंथन
माल्या को माला पहनाओ,नीरव के हीरों की
नीरव को भी विदेश भगाओ,किंग फिशर जी !
-------------------------------------------------------------------
रिश्ता ढूंढो मित्र हैं दोनों,एक थैली के चट्टे बट्टे
मुफ्त का माल खाकर,लगता हो गए हट्टे कट्टे !
बैंकों के संबंधी बनकर,खूब दहेज ले डाला
दामादों का क्या बिगड़ेगा,होता रहे हंगामा !
इन दोनों को टक्कर देने,तीसरा सामने आया
पर रोटोमेक गाथा लिखकर,भी नहीं टिक पाया !
------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Tuesday, February 20, 2018

अटल मंथन
कोई डाका डाले ऐसे,कोई डाका वैसे
घपलेबाजों को चाहिये,ऐश के लिये पैसे !
-------------------------------------------------------------
सरकार ने जनता को,बैंकिंग से जोड़ा
बैंकों के महा फ्राड ने,भरोसा तोड़ा !
बड़े चोर खजाना सारा,लूट ले जाते हैं
ऋणी किसान आत्मघाती,राह अपनाते हैं !
अधिकारी,सरकारी,और व्यापारी लाभ में
मिल-बांट झोली भरते,अधिकारों की आड़ में !
-------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Monday, February 19, 2018

अटल मंथन
बड़े नकारते हैं,धन डकारते हैं
इन दिनों सरकारी,रेडार पर हैं !
-----------------------------------------------------------
नित नए प्रकरण,प्रकाश में आ रहे
कर्ज भरा जीवन,अंधकारमय है !
नोटबंदी के दूरगामी,असर दिखने लगे
जमा कराते नोट,पर वे तो छिन गए ! 
रातोंरात वाहवाही,तबाही में बदली
मिलना है मुश्किल,बचने की कोई गली !
----------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Sunday, February 18, 2018

अटल मंथन
नीरव से आवाज उठी,देखो बेईमान
सरकारें सोती रहीं,जनता हैरान !
-------------------------------------------------------------
कांग्रेस बी जे पी फिर,हुई आमने सामने
आधे आधे समय तक,दोनों के कार्यकाल रहे !
हजारों करोड़ रुपये,क्या सचमुच डूब गए ?
बैंकिंग सिस्टम की साख पर,दाग लगा गये !
हीरे जो चमकते थे,वे नकली निकल गए
हर विभाग में खोटे सिक्के,भरे पड़े हैं !
------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Saturday, February 17, 2018

अटल मंथन
बड़े ज्यादातर,फर्जी निकलते हैं
सम्भल जा अभी से,बचाव सीख ले !
------------------------------------------------------------
जनता के लिए बैंक से,जुड़ना जरुरी है
और अक्सर लुटना भी,उसकी मजबूरी है !
खोजने पर और कईं,घोटाले निकलेंगे
देश को जिम्मेदार,क्या जवाब देंगे ?
धन डायमंड के रुप में,नीरव की मुट्ठी में
जनता के पसीने की,कमाई लूट ली है !
------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Friday, February 16, 2018

अटल मंथन
चुपचाप बैठकर,देखिये न दृश्य
हो रहे हैं देश में,आर्थिक दुष्कृत्य !
-----------------------------------------------------------------
पी एन बी के शेयर,धड़ाम से नीचे आये
निवेशकों के दिल,अंदर ही अंदर घबराये !
अन्य बैंकों को भी नीरव,झांसा दे गया
हजारों करोड़ बटोरकर,विदेश भाग गया !
क्या अब बैंकों का भी,दिवाला निकलेगा
भ्रष्टाचार का खेल,देश को ले डूबेगा ?
-----------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Thursday, February 15, 2018

अटल मंथन
बैंक यदि बेईमान है
तो जनता का कौन ध्यान रखे ?
--------------------------------------------------------
बैंक पर-सरकार पर,प्रश्न चिन्ह लगा
घोटाले होते रहते हैं,घूसखोर सगा ?
भ्रष्टाचारी होते हैं,पर दिखाई न देते
हजारों करोड़ बैंक से,लोन में लेते !
आरोप-प्रत्यारोप,यहां भी चलेंगे
पर दोषी को सजा होगी,इसमें संशय है !
-------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Wednesday, February 14, 2018

अटल मंथन
पाक-चीन को छोड़कर,सबने हाथ जोड़े
अकड़ रहे हैं ये दोनों,अब भी थोड़े-थोड़े !
-------------------------------------------------------------------
पी एम मोदी वर्ल्ड लीडर हैं,इसमें शक नहीं
आपत्ति उठाने का,किसी को हक नहीं !
दो बातें जिनने दिल जीता,निकली दमदार
फिलीस्तीन अब समझौते का,कर रहा इन्तजार !
खाड़ी में मंदिर उद्घाटन,इतिहास बना गया
अयोध्या देवालय का,तोहफा भी लायेगा ?
------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Tuesday, February 13, 2018

अटल मंथन
चिंतनीय !
-------------------------------------------------------------------------
पाकिस्तान ने आतंकी,संगठनों पर रोक लगाई
कागजी खानापूर्ति कर,दुनिया से छुट्टी पाई !
आतंकवादी हमले,कश्मीर में रोज हो रहे 
छापामारी युद्ध होने से,हम कुछ ज्यादा खो रहे !
उसी तर्ज पर उससे बढ़कर,लड़ाई लड़ना होगी
देश की आन-शान की खातिर,मुंहतोड़ जवाब दो जी !
-------------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Wednesday, February 7, 2018

अटल मंथन
चार पूर्व सी एम,आज जेल में हैं
भ्रष्टाचार का खेल,अब न चलने देंगे !
----------------------------------------------------------------
शोरगुल होता रहा,पी एम बोलते रहे
बाधित होते हुए भी,अबाधित कहते रहे !
वाक पटु लीडर,सदन में खुलकर बोले
165 मिनट के भाषण से,विपक्ष के दिल डोले !
अरबों रुपये का एन पी ए,कांग्रेस की देन बताया
बैंकों से चहेतों को,लोन दिलाकर लुटवाया !
लोकसभा चुनाव प्रचार,लोकसभा से शुरु किया
एक मत से हर किसी ने,यही बयान दिया !
विज्ञापन का आधार -
विज्ञापन जनता को,जागरुक करने के लिए
इसलिये सरकार ने,बड़ी प्रचुरता से दिए !
----------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Saturday, February 3, 2018

अटल मंथन
महंगाई सरकार बढ़ाये
प्रजा इसे समझ न पाए !
------------------------------------------------------------------
जहां से भी सम्भव है,कमाया जा रहा है
जनता को यूं ही,चलाया जा रहा है ?
सरकार को धन की,सख्त जरुरत है
जहां से भी मिले,लेने की हसरत है !
पेट्रोल-डीजल इसका,एक उदाहरण है
सरकार नियंत्रित उपक्रमों,की यही रामायण है !
सरकारी-प्रायवेट डिपो,ऐसे अनेक हैं
बड़े घरानों संग भी,व्यवहार नेक है !
-----------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Friday, February 2, 2018

अटल मंथन
दिन-रात की तरह शुभाशुभ,
परिणाम आते रहते हैं
चाहे कोई राज करे,
पर महंगाई आसमान छुए !
-----------------------------------------------------------------
नक्कारखाने में तूती सी,आवाज बना विपक्ष
जनता के सैलाब के सम्मुख,कैसे रखे पक्ष ?
मीडिया का समर्थन उसको,जो देश पर राज करे
तो विरोधी कैसे अपना,टी वी पर प्रचार करे ?
जनता जिसे चाहे उसे,बैठा दे सिंहासन पर
सिंह गर्जना सुनकर ही,ज्यादातर नेता हाशिये पर !
----------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल  

Thursday, February 1, 2018

अटल मंथन
कोई कहे अच्छा बजट,कोई कहे बुरा
क्या चुनाव जीतने का,लक्ष्य होगा पूरा ?
-------------------------------------------------------------
एक हाथ दिया,दूसरे हाथ वापस लिया
लेन-देन का व्यवहार,तुरंत पूरा किया !
आशाएं जनता की,कभी पूरी नहीं होतीं
आश्वासन देने में कभी,कसर नहीं रहती !
सरकारी तनख्वाह बढ़ी,प्रायवेट में चिंता दिखी
सरकार को देने के बाद,हैसियत ही न बची !
झुनझुने कईं दिये,वोट बैंक के लिए
दो पाटन के बीच में,मध्यमवर्गीय पिसे !
जो जिस क्लास में हैं,वहीं बने रहेंगे
विकास की कोशिशें,अवश्य जारी रखेंगे !
बी जे पी शासित प्रधान,प्रशस्ति गाते दिखे
विपक्षी दल शिकायती,बैंड बजाते रहे !
-----------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल