Tuesday, January 30, 2018

अटल मंथन
सीलिंग पर रोक के लिए,
आप सुप्रीम कोर्ट जायेंगे
एक बार फिर वहां,
अपनी किस्मत आजमायेंगे !
------------------------------------------------------------------
राजनीति भिड़ने का,पर्याय बनने लगी है
सत्ता के संघर्ष में,ज़ुबानी जंग छिड़ने लगी है !
दिल्ली में दो सरकारें,मानो भिड़ी आपस में
धरना-प्रदर्शन से,दिल्ली की जनता आफत में !
लाज शरम छोड़कर,दो दल कूदे मैदान में
दुनिया को दे गए,पुनः प्रतिकूल पैगाम वे !
सत्ता हथियाने का,बहाना अच्छा है
परेशान करो उसे,जो थोड़ा कच्चा है !
------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Monday, January 29, 2018

अटल मंथन
आम बजट का,बेसब्री से इन्तजार है
क्या निकलेगा पिटारे से,जिया बेकरार है !
-----------------------------------------------------------------------
देखते ही देखते,चार बरस गुजरने को आये
बहुत कुछ किया गया,फिर भी कसर बाकी है !
प्रतिभाओं का पूरी तरह,उपयोग नहीं हो पा रहा
शिक्षा और रोजगार पाने को,युवा वर्ग तरस रहा !
धन नहीं जनता के पास,महंगाई उफान पर
ऐसे में बजट क्या होगा,सोचकर लगता है डर !
बहरहाल,
लोक लुभावन घोषणाएं,होने की उम्मीद तो है
लोकसभा चुनाव हैं सिर पर,ट्रम्प कार्ड तो कईं चलेंगे !
---------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Sunday, January 28, 2018

अटल मंथन
'वन मैन शो' जारी है
अगले चुनाव की तैयारी है ?
------------------------------------------------------------------
मन की बात मन में न रखकर,मोदी बता जाते हैं
आने वाले सख्त इरादे,वे अक्सर जताते हैं !
भ्रष्टाचार पर प्रहार का,पी एम का है विचार
होने न देंगे गरीब पर,अब वे अत्याचार !
आधार से खाते जोड़कर,हिसाब लगाया जायेगा
लेन-देन का व्यवहार,खूब खंगाला जायेगा !
'भीम एप' अपनाने की,युवाओं को सलाह दी
भविष्य में केश लेस,सौदों की नींव रखी !
भ्रष्टाचारी पूर्व सी एम,आज जेल में हैं
पी एम आगे भी ऐसी,व्यवस्था कायम रखेंगे !
-------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Monday, January 22, 2018

अटल मंथन
अहंकार तजना होगा,तब बात बनेगी
वरना तो परिस्थितियां,बेकाबू होंगी !
-----------------------------------------------------------------
ऐतिहासिक फिल्में,अब न बनाई जायेंगी ?
बन गयीं यदि तो,शायद लुट-पिट जायेंगी !
अदालत में जाने से भी,बहुत लाभ नहीं है
आदेश पालन करवाने में,प्रदेश असहाय दिखे !
पद्मावत पर आपत्ति,घूमर नृत्य को लेकर है
उसे फिल्म से हटाकर,समस्या हल कर लें !
करणी सेना से निर्माता,खेद प्रकट करें
दिल दुखाने के एवज,कुछ प्रायश्चित कर लें !
फिल्म रिलीज की तारीख,अभी बढ़ा दी जाए 
समझौता होने के बाद,फिल्म दिखाई जाये !
----------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Sunday, January 21, 2018

अटल मंथन
एक तरफा खेल में,कोई न टिक पा रहा
जिसे देखिये वही,फंसता चला जा रहा !
----------------------------------------------------------
राजनीति की राह,दुर्गम होती जा रही
आप को चलने में,बड़ी कठिनाई आ रही !
राष्ट्रपति ने भी,आप का साथ नहीं दिया
अतः आप ने सुप्रीम,कोर्ट का रास्ता लिया !
हेराल्ड केस गांधी,परिवार के लिये फांस है
बीजेपी को इस प्रकरण में,स्वामी से आस है !
विपक्षी-विरोधी विकेट,गिरते चले जा रहे
एक छत्र राज का,पैगाम मानो ला रहे ?
--------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Saturday, January 20, 2018

अटल मंथन
अब न देर करें
दुश्मन को ढेर करें !
-----------------------------------------------------------------
26 जनवरी करीब देखकर,पाक नापाक हुआ
सीमा की कईं चौकियों पर,युद्ध का माहौल बना !
अनेक मोर्चे खुल चुके हैं,भयावह तस्वीर है
मरने लगे वे नागरिक,खराब जिनकी तकदीर है !
गणतंत्र दिवस की तैयारी में,दिल्ली जुटी हुई है
सीमा पर भी तैनाती की,जरुरत आन पड़ी है !
----------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Friday, January 19, 2018

अटल मंथन
राष्ट्रपति के पाले में,गेंद डाल दी गई है
आपका आगे क्या होगा,वे ही निर्णय लेंगे !
--------------------------------------------------------------------
आप यदि बी जे पी होते,तो दुर्दिन न देखते
आपके 20 विधायक तब,सम्पूर्ण सुख भोगते !
चुनाव आयोग ने चमकाया,हाय कोर्ट ने समझाया
बीजेपी और कांग्रेस ने,इस्तीफा तक मंगवाया !
जेटली संग केजरीवाल का,खाना पच नहीं पाया
मुलाकात के तुरंत बाद,तनावी फरमान आया !
लाभ के पद दिल्ली में खतरा,अन्य राज्य में चल जाते
दिल्ली में केंद्र से पंगा,दुष्परिणाम तो लायेंगे !
-------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल  

Thursday, January 18, 2018

अटल मंथन
एक की जीत दूसरे की हार
आड़े आ जाता अहंकार !
-----------------------------------------------------------------
पद्मावत फिल्म पर,सबकी निगाह है
विरोध के कीर्तिमान का,इम्तहान है !
फिल्म निर्माण नहीं आसान,पहली बार जाना
बदल गया है,दर्शक वर्ग और जमाना !
चोरी छिपे देखने को,सब आमादा हैं
सुप्रीम निर्णय के तहत,तो हॉल में जाना है !
पुनश्च,
करणी सेना इन दिनों,बहुत चर्चा में
दो विचारों का टकराव,दर्दनाक है !
---------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल  

Wednesday, January 17, 2018

अटल मंथन
देव-दानव युद्ध,सतत जारी रहेगा
भारत का पलड़ा,सदैव भारी रहेगा !
----------------------------------------------------------------
भारत-पाक रिश्ते,नदी के दो किनारे हैं
जो न कभी मिलने वाले,न कभी सुधरेंगे !
हाफिज का साहेब होना,नापाक प्रमाण है
सरकार और आतंकी,वहां एक समान है !
गले की हड्डी बना पड़ौसी,थूक सकें न निगल सकें
सीमा की सुरक्षा में ही,सेना अपनी लगी रहे !
किस्मत खराब थी भारत की,जो हुआ बंटवारा
तब से आज दिन तक,नहीं रुका खून खराबा !
----------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Tuesday, January 16, 2018

अटल मंथन
आवाज उठाना गुनाह है
उठायें तो कौन पनाह दे ?
     ( चिंतनीय ! )
-----------------------------------------------------------------
राजनीति से कोई,संस्था अछूती नहीं
जगजाहिर न होने से,अनुभूति नहीं !
परदे के पीछे क्या होता,दिखता नहीं
दिखने भी लगे तो,व्यक्ति सीखता नहीं !
मन में बात छिपाकर,रखना मुश्किल हो चला
पेट में बात पचा न सके,तो जग का हुआ भला ?
----------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Monday, January 15, 2018

अटल मंथन
इजरायली हथियार से भी,
प्रहार किया जायेगा-
पाक से दुश्मनी का,
इजहार किया जायेगा !
-------------------------------------------------------------
समुद्र सीमा नहीं लांघता,पाक लांघता है
धरती पर जबकि वह,एक प्यादा है !
सेना दिवस पर सेना का,देश को वादा है
आतंक को जड़मूल से,जल्दी मिटाना है !
ऑपरेशन आल आउट में,जैश के 6 आउट हुए
मैच यूं ही चलता रहा,तो युद्ध जीत लेंगे !
-------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Sunday, January 14, 2018

ATAL SPEAKS - 411
REACH ON TOP !
-----------------------------------------
HOPES SHOULD
NEVER DROP
SHOW SHOULD
NEVER FLOP !
-----------------------------------------
DR SHYAM ATAL 
Atal Vaani - 520
Basic mantra
--------------------------------------
Pay attention to karma
Not on fruit
Who will do this
Successful!
--------------------------------------
Dr. Shyam Atal
अटल वाणी - 520
मूल मंत्र
--------------------------------------
कर्म पर ध्यान दें
फल पर नहीं
जो यह करेगा
सफल वही !
--------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Saturday, January 13, 2018

अटल मंथन
एक तीर से दो निशाने
लग जाए तो नहीं हर्जा
भूतपूर्व से आरोप जुड़े
तो होगी रोज नयी चर्चा !
( वित्त की पीड़ा ! )
----------------------------------------------------------------
जितना बड़ा धंधा,उतनी बड़ी बेईमानी
हर घर-घराने की,बनती यही कहानी !
पर मुश्किल होने लगी,बेईमानी छिपानी
आये दिन दिखने लगी,सरकारी छापेमारी !
गाड़ी पटरी पर आने में,वक्त बहुत लग जाना है
उद्देश्य नेक यही लगता,भ्रष्टाचार मिटाना है !
निष्कर्ष -
जैसा खाते हैं,वैसी डकार आती है
पारखी निगाहें गुनाह,भांप जाती है !
------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Friday, January 12, 2018

अटल मंथन
सैटेलाइट का शतक,मार दिया रे
इसरो ने बड़ा,कमाल किया रे !
----------------------------------------------------------
अंतरिक्ष में भारत ने,फिर उड़ान भरी
पहले से भी ऊंची,यह छलांग थी !
अमेरिका-कनाडा,सब शरण में आये
चीन-पाक पर,नजर के उपाय भाये !
ब्रिटेन-फ्रांस को भी,उड़ाया शान से
दुनिया में इसरो का,खूब नाम है !
श्री हरि कृपा यदि,बनी रहे तो
भारत पुनः,विश्व सिरमौर हो !
--------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल  
अटल मंथन
जगत में सुखपूर्वक,जीना नहीं आसान
जीवन में पग-पग पर,मचा घमासान !
----------------------------------------------------------------
न्यायपालिका जनता की,अदालत में आई है
वहां उठते असंतोष की,खबरें साथ लाई है !
मीडिया का वर्चस्व,सामने आया है
जनता के मंतव्य को,ऊँचा ठहराया है !
राजनीति ज्यूं वोटर के,वोट पर टिकी हुई
अन्य महकमों की भी,निर्भरता दिखने लगी !
अनुशासन हीनता,अफसोस सामने आई है
परदे के पीछे से,दबाव की खबरें लाई हैं ?
कौन सच्चा कौन झूठा,कहना मुश्किल है
कौन अच्छा कौन बुरा,जान लें दिल में !
---------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Thursday, January 11, 2018

अटल मंथन
सत्ता परम सुख देती है
भूतपूर्व अनेक दुख झेलते हैं
राजनीति कांटों का ताज है
नेता खतरों से खेलते हैं !
( नवीन प्रकरण )
-----------------------------------------------------------
भ्रष्टाचार पर जिसे चाहें,फंसा सकते हैं
इस शिष्टाचार से कोई भी,अछूते नहीं हैं ?
सरकार में रहने वाले,अधिक सुरक्षित हैं
सत्ता जब तक न बदले,बच सकते हैं !
सत्ताएं बदलती रहें,तो राष्ट्र हित में होगा ?
कोई भी धराने के डर से,देगा न धोखा !
----------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Wednesday, January 10, 2018

अटल मंथन
दुनिया को खुश करने की जरुरत नहीं है
देशवासियों को खुश रखना है
गुणवत्ता पर जोर देना है तो
स्वदेशी धन-प्रतिभा का उपयोग करना है !
    ( नव दृष्टि ! )
----------------------------------------------------------------------
एफ डी आई के लाभ अपनी जगह,पर हानियां भी सम्भव है
मुझे जो दिखाई देता है,कहने की यह कोशिश है !
हमारे 'मैन पॉवर' का,पूरा उपयोग नहीं हो पायेगा
बेरोजगारी बढ़ने से,जन असंतोष जरुर बढ़ जायेगा !
हमारी विदेशी मुद्रा,बढ़ने के बजाए घटने लगेगी
विदेशी कंपनियां कमाकर,धन स्वदेश ले जायेंगी !
हमारी आबादी अत्यधिक है,सो हम निर्यात पर ध्यान दें
आयात यदि बढ़ाएंगे तो,केवल त्राहि-त्राहि मचायेंगे !
----------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Tuesday, January 9, 2018

अटल मंथन 
प्रकृति के सम्मुख,मानव असहाय है
ईश्वर से प्रार्थना,जल्दी बचाय ले !
---------------------------------------------------------------------
समुद्री पानी पर तैरती,थोड़ी सी धरती
या तो बर्फ से ढकी,या मरु भूमि बनने लगी !
यूरोप और अमेरिका पर,बर्फ की चादर बिछी है
आस्ट्रेलिया में भीषण गर्मी,असहनीय हो चली है !
बिना युद्ध ही प्रकृति,मारने पर आमादा है
ऐसे में वर्ल्ड वार को,भूल जाए जमाना ये !
भारतीय उपमहाद्वीप पर,तापमान सबसे बेहतर
दुनिया में रहने लायक,बचने वाली यही जगह !
-------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Monday, January 8, 2018

अटल मंथन
प्राकृतिक प्रकोपों से,भगवान बचाये
जन दरख्वास्त,दरबार में लगाएं !
------------------------------------------------------------
बर्फ की सफेद चादर,दुनिया पर छा गई
कंपकंपाती सर्दी,लो फिर से आ गई !
सुपर पॉवर अमेरिका,सबसे ज्यादा चपेट में
यूरोप,चीन,भारत भी,आये लपेट में !
डल झील जमने लगी,सड़कों पर जाम लगे
लोग घरों में दुबके,जगत के काम रुके !
पहाड़ों पर जीना,और भी दूभर हुआ
दिल्ली में दर्जनों ने,ठंड से दम तोड़ दिया !
-----------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Sunday, January 7, 2018

अटल मंथन
सावधानी हटी,दुर्घटना घटी
प्राणों पर , संकट की घड़ी !
--------------------------------------------------------------------
सड़क दुर्घटनाएं,थमने का नाम न लें
ड्रायवर की लापरवाही,रोज प्रमाण है !
कोहरे की चादर में,सड़क पर कुछ नहीं दिखता
संभलकर चलना कोई,सवार नहीं सीखता !
ट्राफिक के नियमों की,अक्सर अनदेखी होती
अवसर पाकर दुर्घटनाएं,जानें ले लेतीं !
सिगनल को नकारकर,चालक दौड़े है
दूसरों का हक मारकर,अपनी टांग तोड़े है !
बेक लाइट बगैर गाड़ियां,हाई वे पर मिलतीं
रात्रि में भीषण टक्कर,का कारण बनती !
--------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Saturday, January 6, 2018

अटल मंथन
राजनीति में घोटाले अब,दण्डनीय अपराध है
सबक सीख लें नेतागण,कल जाने किस पर गाज गिरे !
---------------------------------------------------------------------------
लालू मीडिया में छाते थे,अब पुनः छाये हैं
सजा के बहाने सही,बुरा नाम कमाए हैं !
देवघर में घोटाला होने से,चारा चर्चा में आया
बिना जान लिये इसने,दोषियों का दिल जलाया !
बिहार की राजनीति में,एक बार फिर भूचाल आयेगा
2019 के चुनाव का,जेल से संचालन हो पायेगा ?
साढ़े साती लगी परिवार पर,साढ़े तीन साल की सजा हुई है
अन्य सदस्यों पर भी विविध,प्रकरणों में गाज गिरी है !
--------------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Friday, January 5, 2018

अटल मंथन
समीकरण बदलते,देर न लगे
पाक के आका,अमेरिका से डरे !
---------------------------------------------------------------------
मुफ्त मदद पाते थे,और खा जाते थे
हिसाब मांगा तो,बगले झांकने लगे !
पाक कंगाल हुआ,भूखे मरने की नौबत में
ट्रम्प कार्ड चलने पर,तीर निशाने पर लगे !
मोदी की मानकर,अमरीकी नीतियां बदलीं
दुश्मन पर प्रहार की,सर्वोत्तम घड़ी !
किम जोंग ने भी अपनी,हार मान ली है
समय रहते अपनी,औकात जान ली है !
चहुं ओर से,खुश खबर आ रही है
सुन सुनकर चीन की,जान जा रही है !
---------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल  

Thursday, January 4, 2018

अटल मंथन
दोनों गुप्ता निडर हैं,आपके नए लीडर हैं
पी एम से टकरायेंगे,सी एम को बचायेंगे ?
-------------------------------------------------------------------
केजरीवाल बिक गए,इसमें दो राय नहीं
आपके लिये पायेंगे,करोड़ों की आय सही !
गुप्ता द्वय ने उन्हें खरीदा,टूट गया विश्वास
अब वोटर से पुनः,वापसी की न रखें आस !
नोटबंदी का असर,केजरीवाल पर दिख रहा
नए नोट लेने हेतु,धन कुबेर से मिल रहा ?
करोड़ों में खेलते थे,अब दिवालिया हो गए
इसीलिये नीति बदलकर,पुनः समृद्ध आप हुए ?
----------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Wednesday, January 3, 2018

अटल मंथन
 तीन तलाक बिल,राज्य सभा में अटका
कांग्रेस ने सरकार को,दे दिया झटका !
---------------------------------------------------------------------
राज्य सभा में अनुशासनहीन,हंगामे की हद हो गई
सदन में निर्विघ्न कार्यवाही,विपक्ष ने न चलने दी !
राज्य सभा से बाहर भी,गर्मागर्म बहस देखी
एक पक्ष ने दूसरे की,बोलती ही बंद कर दी !
राजनीति में अड़ना ही,हर दल की पहचान है
अपने प्रतिद्वंद्वी पर चढ़ना,नेतागिरी का काम है !
सवाल इस बिल का नहीं,हर बिल का हश्र यही होना
कूटनीति दिल ना तोड़े,तो वोट बैंक पड़ जाए खोना !
----------------------------------------------------------------------
 डॉ श्याम अटल

Tuesday, January 2, 2018

अटल मंथन
महाराष्ट्र की अस्मिता पर,असहनीय चोंट की
शौर्य दिवस कायराना कृत्य,नीयत में खोट थी !
----------------------------------------------------------------------------------
अंग्रेजों ने पेशवा को हराया,तो दलितों ने जश्न मनाया
200 सौ साल पुराने प्रकरण में,अकल पर तरस आया !
परिस्थितिवश भूल हुई तब,उसे भूल जाना था
हिन्दू आपस में लड़ें अब,यह तो किसी को न भाना था !
राजनीतिक रोटियां सिकने लगीं,अफ़सोस कोरेगांव हिंसा पर
महाराष्ट्र बंद किया जायेगा,किसी कुटिल साजिश के तहत ?
पुनश्च,
राजनीतिक रंजिश के चलते,यकीनन ये सब हुआ है
कट्टरवादी सोच-वोट का,सम्मिलित असर दिखा है !
-------------------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Monday, January 1, 2018

अटल मंथन
वैश्विक समीकरण,तेजी से बदल रहे हैं
विश्व युद्ध की ओर,दुनिया को धकेल रहे हैं ?
---------------------------------------------------------------------
ट्रम्प की समझदारी से,अमेरिका जागा है
पाक को मदद न देने का,उसका नया नारा है !
समय रहते दुश्मन ने,चीन को पटाया है
ड्रेगन की शरण में,अब सीधा आया है !
समस्या का तोड़ फिर भी,है भारत के पास
अमेरिका के अलावा रखिये,रूस से भी आस !
इधर सनकी कोरियन किम,पागल हो गया है
यू एस को परमाणु हमले,की धमकी दे रहा है !
--------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल