Thursday, April 6, 2017

अटल मंथन
समझ आती देर से,नुक्सान बहुत होता
समय के मान से,सौदा बड़ा खोटा !
      (संदर्भ - हवाई प्रतिबंध ! )
--------------------------------------------------------------
अकल से जो काम होए,अकड़ से नहीं
समझदार लोग,अहं पकड़ते नहीं !
हवा में उड़कर देखा,लक्ष्य न मिला
उल्टे जमीन पर,चलना पड़ गया !
माफी मांगने से,काम चल जाता
किन्तु अभिमानवश,व्यक्ति अड़ जाता !
संबंधों पर गांठ,जब पड़ जाती
तो पूर्ववत प्रेम,नहीं ला पाती !
---------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

No comments:

Post a Comment