Sunday, April 30, 2017

अटल मंथन
नायक,खलनायक निकले
अधिकारीगण,सतर्क रहें !
-----------------------------------------------------------------------
भूतपूर्व होते ही,आये वे गिरफ्त में
रिटायर्ड कर्नल पर,अनेकानेक आरोप हैं !
भ्रष्टाचार हर महकमे में,इसका मिला प्रमाण
वे भी निकले बेईमान,जिनने चलाये बाण !
जिसकी लाठी उसकी भैंस,कहावत चरितार्थ हुई
ये सब लेकिन बीती बातें,अब सुधरेगी सबकी छवि !
-----------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Friday, April 28, 2017

अटल मंथन
एक तीर से दो निशाने,लगाना जिसको आता है
वो जहां भी जाता है,समझो केवल छाता है !
---------------------------------------------------------------------
चप्पल वाले हवा में उड़ें,ये पी एम की चाहत है
आम जनों को यह जानकर,मन में बड़ी राहत है !
हिमाचल में घोषणा कर,चुनावी शंखनाद किया
मध्यम वर्ग वोट बैंक को,एक झटके में लुभा लिया !
राजनीति परमार्थ प्रेरक,बनती जा रही है
समूचे राष्ट्र में कमल की जड़ें,जमती जा रही हैं !
---------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Thursday, April 27, 2017

अटल मंथन
अब पाक साफ,बातें हों
और सुकून भरी,रातें हों !
----------------------------------------------------------
रोज का सिरदर्द,अब मिटा दो
दुश्मन पाक से,तुरंत बदला लो !
कायराना हरकतें,वह न छोड़ेगा
मार खायेगा,तब हाथ जोड़ेगा !
साजिश के पत्थर,अब न चलेंगे
देशद्रोहियों को,गोली मार दें !
कुपवाड़ा की कुटिल चाल,जैसे कुचली है
जांबाजी से अबकि,नापाक हस्ती मिटनी है !
----------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Wednesday, April 26, 2017

अटल मंथन
ध्यानचंद की हॉकी से,गेंद चिपक जाती थी
बी जे पी की झांकी से,इ वी एम पलट जाती है ?
--------------------------------------------------------------
आप ने दिल्ली की,बड़ी दुर्गति की
इसलिये वोटर ने,खूब पटखनी दी !
बी जे पी का कसकर,हाथ पकड़ लिया
हताश कांग्रेस का भी,साथ छोड़ दिया !
केंद्र सरकार को,आधी राहत मिल गई
एम सी डी पर कब्जे से,कुछ गर्मी घटी !
दोनों दलों की,जिम्मेदारियां बढ़ गईं हैं
अभी तक तो राज्य की,केंद्र से ठनी है !
-------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Tuesday, April 25, 2017

अटल मंथन
नक्सलियों के पर काटे,फिर से उग आये
रोज की बीमारी अबकि,जड़ से उखाड़ें !
-------------------------------------------------------------
सीमा पर तनाव है,घर में भी दबाव है
नक्सली हमले से,बड़े गहरे घाव हुए !
दो दर्जन से ज्यादा,पुलिसकर्मी मारे गए
सुकमा की शहादत से,देशवासी व्यथित हैं !
नक्सलवाद को जड़ से,मिटाने का संकल्प लें
तो गृहमंत्री के दौरे का,कोई मतलब है !
--------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Monday, April 24, 2017

अटल मंथन
कश्मीर में सिर फुटव्वल,जारी है
नए 'एक्शन प्लान' की,तैयारी है !
--------------------------------------------------------------------
पत्थरबाज जरा भी,बाज नहीं आ रहे
सेना को सताते,स्कूल न खुल पा रहे !
बातचीत के जरिये,हल खोजा जा रहा
लातों के भूतों को,बातों से भगाया जायेगा ?
मीटिंग अभी और भी होगी,समय सीमा दे दी गई
पर शुभ परिणाम की,आस किरण दिखती नहीं !
-------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Sunday, April 23, 2017

अटल मंथन
एयर इंडिया के,ब्रांड एम्बेसेडर
सीनियर सिटीजन,केयर टेकर !
-----------------------------------------------------------------
लें हवाई उड़ान,पूरे करें अरमान
एयर इण्डिया लाया है,खुशियों का पैगाम !
,कम दाम पर,सैर कीजिये
टिकट खरीदें,देर न कीजिये !
मुश्किल से,मिला है मौका
अबकि बार,नहीं ये खोना !
अन्य एयर लाइंस भी,डिस्काउंट बढ़ाए
एयर इण्डिया की भांति,दिल-दिमाग पर छाए !
------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Saturday, April 22, 2017

अटल मंथन
यू पी पर आतंकी,हमले का खतरा
बढ़ा दिया पुलिस ने,वहां पर पहरा !
-----------------------------------------------------------
नेक काम में जब,बाधा आती है
तो विकास की,गति रुक जाती है !
नयी योगी सरकार,चल रही है धुंआधार
ऐसे में आई एस ने,चल दी कुटिल चाल !
साधू के वेश में,आतंकी उधम मचाएंगे ?
यू पी के शहरों को,साजिश से दहलायेंगे ?
प्रशासन सतर्क हुआ,जनता भी चौकस रहे
संदिग्ध हरकतों की,सूचना तत्काल दे !
----------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Thursday, April 20, 2017

अटल मंथन
चीन की शह से,दुस्साहस दुगना पाक का
इरादा दिखता है उसका,आत्मघात का !
-------------------------------------------------------------
मस्तक पर आये दिन,चोट होती है
भारत माता खून के,आंसू रोती है !
पड़ौसी दुश्मन,सिरदर्द बन चुका है
अन्याय के खिलाफ,भारत न झुका है !
कड़ा सबक सिखाना,जरुरी हो गया है
क्यूंकि जमीर पाक का,सो चुका है !
--------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल
अटल मंथन
चिंतनीय
--------------------------------------------------
खाते यहां की,बजाते वहां की
दिखते हुए भी,दिखता ना जी !
सब जगह,देखी है झांकी
पर कश्मीर में,अभी है बाकी !
जल्दी ही वह,दिन आयेगा
जब रहवासी,जाग जायेगा !
और स्वयं ही,सजा सुनायेगा
दुश्मनों को,मार गिरायेगा !
राष्ट्र भक्ति,जगाने की देर
मिटने लगेगा,वहां भी अंधेर !
--------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Tuesday, April 18, 2017

अटल मंथन
राजनीति कितनी भी,तेजस्वी हो
एक दिन सूर्यास्त,होने दो !
--------------------------------------------------------------------
राजनीति व्यवसाय है,कुछ ऐसा अभिप्राय है
नोटबंदी से पहले,होता रहा प्रायः ये !
बदले की कार्यवाही,भले ही कहें इसे
पर फ्रेंड्स कॉलोनी के,घर में करोड़ों उलझे !
नेताओं का भ्र्ष्टाचार,उजागर होने लगा है
नारद केस में तृणमूल के,एक दर्जन दिग्गज उलझे !
---------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Monday, April 17, 2017

अटल मंथन
उल्टा चोर , कोतवाल को डांटे
सेना पर एफ आई आर,कैसे जायज है ?
----------------------------------------------------------------
अलगाव वादी ताकतें,कश्मीर में सक्रिय हैं
सीमा पार दुश्मन से,उन्हें पूरी शह है !
पहचानना सरल,बयान देखते जाईये
पूर्व-वर्तमान सी एम,शक के घेरे में आयेंगे !
पत्थरबाजों का समर्थन,आश्चर्यजनक है
सेना धैर्यपूर्वक सहे,हमले का जवाब न दे ?
----------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Sunday, April 16, 2017

अटल मंथन
बेहिसाब गर्मी का मौसम,सितम ढाने लगा
इन्द्र देव के फव्वारे का,इन्तजार होने लगा !
---------------------------------------------------------------
समूचा देश गर्मी की,आग में झुलस रहा
पानी की किल्लत से भी,आमजन जूझ रहा !
गर्म लू के चपेटों से,देशवासी बीमार पड़े
जब तक जरुरी नहीं,घर से बाहर न निकले !
तापमान में संतुलन,हर हाल बनाये रखिये
शीतल पेय अधिक पीकर,डिहाइड्रेशन से बचिये !
----------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Saturday, April 15, 2017

अटल मंथन
रोज नई एक झांकी देखो
गर्मी को जो मात दे
परिणाम हाथों हाथ दे !
------------------------------------------------------------------
अश्वमेघ यज्ञ का घोड़ा,देश भर में दौड़ रहा
दिल्ली में परचम फहराकर,भुवनेश्वर पहुंचा !
आरोप-प्रत्यारोप हार पर,चलते रहते हैं
पर इ वी एम की हेराफेरी,साबित कैसे करें ?
बी जे पी के विरुद्ध शेष दल,एक जुट होने चले
मिलकर भी क्या वे कड़ी,चुनौती दे सकेंगे ?
-----------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Friday, April 14, 2017

अटल मंथन
कृपया ध्यान दीजिये
कम्प्यूटर में जान फूंकिये !
--------------------------------------------------------------
इंटरनेट के जरिये,सारे काम होते हैं
सिगनल न मिलने से,बैंक जाम होते हैं !
सब काम छोड़कर,गुणवत्ता सुधारो
वरना कम्प्यूटर का डब्बा,लेकर मक्खी मारो !
विकास की डोर है,सरकार के हाथ में
सुबह से शाम तक,लगे रहो काम में !
-------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Thursday, April 13, 2017

अटल मंथन
पाकिस्तान पुनः,पगला रहा है
मार खाकर युद्ध में,हार चाहता है ?
---------------------------------------------------------------
अरमान हैं पिटने के तो,पीट ही दिया जाए
बदला लेने का,सुअवसर न खोया जाए !
जबसे कश्मीर में सुरंग का,उद्घाटन हुआ है
दुश्मन के सीने पर,सांप लोट गया है !
फुफकारे बगैर उसे,अब चैन न आये
जल्दी से पकड़कर,उसे मार गिराएं !
---------------------------------------------------------------
  डॉ श्याम अटल

Wednesday, April 12, 2017

अटल मंथन
पाकिस्तान पुनः,सिर उठा रहा है
आत्मघात की,राह पर जा रहा है !
-------------------------------------------------------------------
भारत मां के मस्तक पर,एक दुश्मन बैठा है
नेस्तनाबूत किये बिना,हमको न रहना है !
चीन की शह पर,उसका यह कहना है
उपद्रव मचाये बिना,उसको न रहना है !
तनातनी सीमा पर,भले ही न बढ़ी है
कश्मीर की जमीं पर,कईं जानें गयीं है !
------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Tuesday, April 11, 2017

अटल मंथन
बेहतरीन सड़कों पर,अवरोध न बिछाएं
हर थोड़ी सी दूरी पर,नाका न लगाएं !
---------------------------------------------------------------
स्पीड ब्रेकर का राजा,टोल प्लाजा है
रास्ता रोकने पर,वह आमादा है !
शुल्क चुकाए बगैर,राह न दिखाए
लम्बी-लम्बी लाइनों का,रोड़ा अटकाए !
कोई इसका तोड़,त्वरित ढूंढना चाहिये
समय की कीमत को,पहचान जाईये !
---------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Sunday, April 9, 2017

अटल मंथन
बी जे पी का यू पी मॉडल,देशवासी देख रहे
अन्य प्रदेश अपनाने हेतु,जमीन ढूंढ रहे !
----------------------------------------------------------------
समाजवादी पारी हो गई,अब योगी की बारी है
अगला हस्तक्षेप करने की,पूरी तैयारी है !
सामाजिक और राजनैतिक,निर्णय लिये जा रहे
त्वरित गति-हवाई तेजी,विपक्षी सम्भल न पा रहे !
मायावी समाज की नीतियां,अब न काम की
बात होती है हर दिन,वहां आत्मा राम की !
----------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Saturday, April 8, 2017

अटल मंथन
राजनीति चौपड़ का खेल
चुनाव हारे तो सब कुछ फेल !
----------------------------------------------------------------------------
21 चीनी मिलें,गले की हड्डी बनेगी
मीठा स्वाद दिया था,अब जहरीली लगेगी !
माया का जब राज रहे,तब ही सिर पर ताज रहे
और उतर जाने के बाद,पीड़ादायी याद बने !
एक एक कर सबका शासन,खूब खंगाला जायेगा
राजनीतिक भविष्य सदा के लिए,क्या चौपट हो जायेगा ?
---------------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Friday, April 7, 2017

अटल मंथन
समाजवादी योजनाएं,मुख्यमंत्री हो गईं
नाम बदलने के साथ,रंगत बदल गई !
---------------------------------------------------------------
यू पी को उत्तम प्रदेश,बनाकर रहेंगे
अनेक प्रश्नों के उत्तर,खोजे जा रहे !
जिला मुख्यालय सदैव,रोशन रहेंगे
तहसील-गाँव भी पॉवर कट,कम ही सहेंगे !
16-18 घंटे काम,रोज करना है
क्रांतिकारी फैसलों का,कीर्तिमान गढ़ना है !
----------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Thursday, April 6, 2017

अटल मंथन
समझ आती देर से,नुक्सान बहुत होता
समय के मान से,सौदा बड़ा खोटा !
      (संदर्भ - हवाई प्रतिबंध ! )
--------------------------------------------------------------
अकल से जो काम होए,अकड़ से नहीं
समझदार लोग,अहं पकड़ते नहीं !
हवा में उड़कर देखा,लक्ष्य न मिला
उल्टे जमीन पर,चलना पड़ गया !
माफी मांगने से,काम चल जाता
किन्तु अभिमानवश,व्यक्ति अड़ जाता !
संबंधों पर गांठ,जब पड़ जाती
तो पूर्ववत प्रेम,नहीं ला पाती !
---------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Wednesday, April 5, 2017

अटल मंथन
विचारणीय !
-----------------------------------------------------------------
सभी विपक्षी दलों के,पर काट दिये गए ?
बड़ बड़ अब वे,नहीं कर सकेंगे !
मौन का सन्नाटा,देखते ही बनता है
मीडिया में दिखना भी,दुर्लभ हो गया है !
योजनाबद्ध तरीके से,काम कर दिखाया है
राजनीति का पाठ,देश भर को सिखाया है !
-----------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Tuesday, April 4, 2017

अटल मंथन
हजारों करोड़ की,सौगात दे डाली
योगी सरकार के,निर्णय पर ताली !
-----------------------------------------------------------
किसानों की कर्ज माफी,एक लाख तक
यू पी की खबर पहुंची,हम-आप तक !
किसानों को अधिक,छूट की उम्मीद थी
इसलिये तबियत,बहुत ज्यादा न खिली !
गेंहू-आलू भी सरकार,खरीदने का सोच रही
किसानों को और राहत,की राह खोज रही !
----------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Monday, April 3, 2017

अटल मंथन
चिंतनीय !
-----------------------------------------------------
आतंकवाद से,कोई देश अछूता नहीं
हो रहे हमले,दुनिया में हर कहीं !
लन्दन की संसद पर,हमले के बाद
रुस भी आतंकियों के,चढ़ गया हाथ !
सेंट पीटर्स बर्ग की,मेट्रो में विस्फोट
कुछ मारे गए,कईयों को आई चोट !
आई एस से भारत को,सतर्क रहना है
इसके खात्मे का,श्रेय लेना है !
------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल