Tuesday, March 28, 2017

अटल मंथन
खेलना चाहते नई पारी
अब है दिल्ली की बारी !
------------------------------------------------------------------------
आपको पटखनी,देने का इरादा है
एम सी डी चुनाव पर,अब जोर ज्यादा है !
यू पी में लोकप्रियता,भुनाने के बाद
बी जे पी ने नया एजेंडा,ले लिया हाथ !
समूचे देश से,स्टार प्रचारक बुलाये गए
जिनके जिम्मे दिल्ली फतह का,लक्ष्य सुनिश्चित है !
योगी मोदी के हीरो,अब यू पी का नेतृत्व करेंगे
ऐसे अन्य अनेकों नेता,काम छोड़ दिल्ली पहुंचेंगे !
लाल किले से भाषण देने,का मजा कुछ और है
राजधानी पर राज जमाने,हेतु पूरा जोर है !
-----------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

No comments:

Post a Comment