Thursday, March 23, 2017

अटल मंथन
चलते फिरते विज्ञापन,बन गए आदित्यनाथ
सख्ती बगैर सुधार नहीं,इनके मन की बात !
--------------------------------------------------------------
योगी ने यू पी में,धुंआधार पारी शुरु की
मीडिया में जिसकी,खुलकर बात हो रही !
नकल नहीं चलेगी अब,अकल लगाना पड़ेगी
परीक्षा परिणाम कहीं,कर न दे हैरान !
तकदीर बदलते ही,तस्वीर बदल जाती है
पुराने हीरो के सिर पर,अब शामत आती है !
रोमियो की फिल्म अब,और न चल पायेगी
उठक-बैठक की कसरत,हर रोज कराई जायेगी !
थाने पहुंचकर बोले सी एम,यह तो शुरुआत है
हालात सुधरने तक,बारम्बार मुलाकात है !
--------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

No comments:

Post a Comment