Saturday, March 11, 2017

अटल मंथन
बी जे पी ने बाजी मारी,सभी पार्टियां उससे हारी !
पी एम मोदी जादूगर हैं,ऐसी नयी चुनावी खबर है !
--------------------------------------------------------------------
नतीजे चौकाने वाले,सबको धूल चटाने वाले
यू पी और उत्तराखण्ड में,धूम मचाने वाले !
सायकल पंचर हुई,हाथी की हवा निकली
पंजा जरा न चला,बी जे पी का हुआ भला !
पंजाबी कल्चर जरूर,कट्टर कांग्रेसी है
यहां पर अन्य दलों की,दाल न गली है !
गोवा और मणिपुर में,मुकाबला कड़ा रहा
जो अन्यों को जोड़ेगा,वह सरकार बना लेगा !
---------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

No comments:

Post a Comment