Friday, March 31, 2017

अटल मंथन
खुशखबरियां मिलती रहे
तो जिंदगी खुशनुमा बने !
------------------------------------------------------------------------
डीजल-पेट्रोल के दाम घटाकर,पहली बार राहत दी
हर देशवासी के मन में,इसकी खूब चाहत थी !
परिस्थितियां अनुकूल हो तो,सबको अच्छा लगता है
संघर्ष भरे जीवन का सफर,रफ्तार पकड़ता है !
जी एस टी आने पर भी,बहुत सामान होगा सस्ता
नागरिकों को लगना चाहिये,इस सरकार में सब कुछ अच्छा !
------------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Thursday, March 30, 2017

अटल मंथन
राजनीति सबके लिए,लाभकारी नहीं
इससे बड़ी छुरी कोई,धारदारी नहीं !
--------------------------------------------------------------
आप तो ऐसे न थे,जैसे अब हैं
परिवर्तन हुआ,ये कब से ?
आई है बी जे पी,सत्ता में जबसे
हाल बदल-बिगड़,गए हैं तब से !
टिके रहना दुश्वार हो गया
परेशानी बढ़ गयी,पलटवार से
राजनीति बड़ा ही दुष्कर कार्य है
छोड़कर गल्ती की पूर्व व्यवसाय रे !
अब पछतायत होत क्या
जब चिड़िया चुग गई खेत
कार्यकाल पूरा करिये
और रहिये सदैव सचेत !
---------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Wednesday, March 29, 2017

अटल मंथन
आपके बुरे दिन आ गए
देखो वे फिर छा गए !
-------------------------------------------------------------
आप पर आये दिन,गाज गिरने लगी है
करोड़ों के जुर्माने से,शुरुवात हुई है !
आप छोड़कर सांसद,भागने लगे हैं
सोये हुए थे जो,अब जागने लगे हैं !
जिसकी लाठी उसकी भैंस,होना ही चाहिये
उपलब्धियां सस्ते में,न खोना चाहिये !
पुनश्च,
एम सी डी चुनाव,निर्णायक साबित होंगे
आपका भविष्य,निर्धारित करेंगे !
-------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Tuesday, March 28, 2017

अटल मंथन
खेलना चाहते नई पारी
अब है दिल्ली की बारी !
------------------------------------------------------------------------
आपको पटखनी,देने का इरादा है
एम सी डी चुनाव पर,अब जोर ज्यादा है !
यू पी में लोकप्रियता,भुनाने के बाद
बी जे पी ने नया एजेंडा,ले लिया हाथ !
समूचे देश से,स्टार प्रचारक बुलाये गए
जिनके जिम्मे दिल्ली फतह का,लक्ष्य सुनिश्चित है !
योगी मोदी के हीरो,अब यू पी का नेतृत्व करेंगे
ऐसे अन्य अनेकों नेता,काम छोड़ दिल्ली पहुंचेंगे !
लाल किले से भाषण देने,का मजा कुछ और है
राजधानी पर राज जमाने,हेतु पूरा जोर है !
-----------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Monday, March 27, 2017

अटल मंथन
नायक,महानायक बनने लगे
नालायक,लायक बनते दिखे !
--------------------------------------------------------------
समस्त चैनल-खबरों के,केंद्र में योगी
कचरे की तरह,साफ होंगे ढोंगी ?
सम्पर्क में आया,इनके जो भी
बेबाक बातों से कायल,हो गए वो भी !
सामाजिक बुराईयों का,उन्मूलन करेंगे
गोमती पवित्रीकरण,अभियान भी चलायेंगे !
-------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Sunday, March 26, 2017

अटल मंथन
मोदी को आदर्श मानकर,योगी चल पड़े
यू पी को सुधारने हेतु,दृढ़ संकल्प दिखे !
----------------------------------------------------------
फर्रुखाबाद में कैदियों ने,उत्पात मचाया
योगी के अभियान को,आघात पहुंचाया ?
कामचोरी सम्भव नहीं,यू पी के दरबार में
कर्मचारी काम करें,या फिर रास्ता नाप लें !
ईरादे नेक लगते हैं,ईश्वरीय प्रेरणा से
कितनी सफलता मिलेगी,अभी देखना है !
-----------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Saturday, March 25, 2017

अटल मंथन
रोड से रोमियो,गायब होने लगे
जहां भी मिले,पुलिसवाले धोने लगे !
---------------------------------------------------------
योगी खबरों की,सुर्खियों में छाये हैं
भोगी हारकर,बड़े सकपकाए हैं !
यू पी को शिखर पर,लाना चाहते
त्वरित गति से,निर्णय लिये जा रहे !
पी एम की तरह,सी एम सदैव एक्शन में
सड़क सही करेंगे,तीर्थ यात्रा करायेंगे !
नित नई घोषणाएं,की जा रही हैं
जनमानस को,ये लुभा रही हैं !
---------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Friday, March 24, 2017

अटल मंथन
गुस्सा अकल को खा जाता है
अकलमन्द बौरा जाता है
दखल भी काम नहीं आता है !
--------------------------------------------------------------------------
मानवीयता राजनीति से,दूर होती जा रही
आये दिन दुर्व्यवहार की,खबरें आ रहीं !
एक सांसद के उड़ने पर,रोक लगा दी गई
एयरलाइन्स फेडरेशन द्वारा,सख्ती बरती गई !
अहंकार जब बढ़ जाता,ईश्वर सहन नहीं करते
हो चाहे कोई नेता,योगक्षेम वहन न करते !
क्षमा चाहना बात गलत ना,मानव धर्म की यह पहचान
धैर्य का परिचय देना चाहिये,रखकर ह्रदय विशाल !
--------------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Thursday, March 23, 2017

अटल मंथन
चलते फिरते विज्ञापन,बन गए आदित्यनाथ
सख्ती बगैर सुधार नहीं,इनके मन की बात !
--------------------------------------------------------------
योगी ने यू पी में,धुंआधार पारी शुरु की
मीडिया में जिसकी,खुलकर बात हो रही !
नकल नहीं चलेगी अब,अकल लगाना पड़ेगी
परीक्षा परिणाम कहीं,कर न दे हैरान !
तकदीर बदलते ही,तस्वीर बदल जाती है
पुराने हीरो के सिर पर,अब शामत आती है !
रोमियो की फिल्म अब,और न चल पायेगी
उठक-बैठक की कसरत,हर रोज कराई जायेगी !
थाने पहुंचकर बोले सी एम,यह तो शुरुआत है
हालात सुधरने तक,बारम्बार मुलाकात है !
--------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Tuesday, March 21, 2017

अटल मंथन
छोटे व्यापारी कहीं,सड़क छाप न हो जाएं ?
थोक व्यवसायी कहीं,सब मलाई हड़प न जाएं ?
--------------------------------------------------------------
नयी नीतियों से,अफरातफरी का माहौल है
कईं कम्पनियों का समझो,अब डब्बा गोल है !
बड़ी मछलियां छोटी को,निगलने लगीं
छोटी आपस में जुड़कर,मैदान संभालेंगी ?
यू पी में दो दल मिलकर भी,जैसे न टिक सके
उद्योग जगत में इनका भी,भविष्य अधर में ?
-------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Monday, March 20, 2017

अटल मंथन
योगियों की परम्परा में,राजनीति कम होती है
पर जब भी यह होती है,प्रदेश शिखर को छूती है !
---------------------------------------------------------------------
आदित्यनाथ चमके सूरज से,सूरत उनकी फायर ब्रांड
हो न पाएंगे यू पी में,अब कोई गलत काण्ड !
गोरखपुर से यू पी के,विकास की गंगा बहायेंगे
और पड़ौसी नेपाल से भी,नजदीकियां बढ़ायेंगे ?
राम मन्दिर मुद्दे को,आशा है अवश्य सुलझायेंगे
अयोध्या में अमन-चैन की,बंसी वे बजवायेंगे ?
--------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Sunday, March 19, 2017

अटल मंथन
अन्य वोट काटकर,अपने वोट छांटकर
यू पी में सत्ता पाई,योगी जी को बधाई !
---------------------------------------------------------------
पहले सत्ता में थे भोगी,अब आये हैं योगी
डिप्टी सी एम एक नहीं,अबकि हो गए दो जी !
सत्ता बदलते ही,सलामी बदल जायेगी
नौकरशाही राजनीति के,अनुरूप ढाली जायेगी !
विपक्ष सहमा हुआ है,उनके आक्रामक तेवर से
सबको साथ लेकर चलेंगे,तो वे सफल होंगे !
---------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Monday, March 13, 2017

अटल मंथन
होली की हिलोर में,बी जे पी के वारे न्यारे
कमरतोड़ नोटबंदी से,अन्य सभी दल हारे ?
-------------------------------------------------------------------
जाति के समीकरण,काम नहीं आते
जनहित के काम ही,जनता को भाते !
युवातुर्क न चल सके,कोई तर्क न चले
मोदी के नेतृत्व में,बी जे पी वाले भले !
पिता पुत्र में मतभेद,अब भी जारी है
अखिलेश की नजर में,गठबंधन आज भी भारी है !
-------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Sunday, March 12, 2017

अटल मंथन
राज्यपाल के न्यौते का,इन्तजार है
4 राज्यों पर बी जे पी का,अधिकार है ?
---------------------------------------------------------
पुराने मुख्यमंत्री,इस्तीफा दे रहे हैं
नए शपथ लेने को,उत्सुक हो रहे हैं !
गोवा और मणिपुर में,जोड़तोड़ जारी है
बी जे पी सरकार बनाये,ऐसी तैयारी है !
कांग्रेस का काँटा,पंजाब जब चुभायेगा
अमरिंदर पर आप जैसा,पलटवार पायेगा ?
---------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Saturday, March 11, 2017

अटल मंथन
बी जे पी ने बाजी मारी,सभी पार्टियां उससे हारी !
पी एम मोदी जादूगर हैं,ऐसी नयी चुनावी खबर है !
--------------------------------------------------------------------
नतीजे चौकाने वाले,सबको धूल चटाने वाले
यू पी और उत्तराखण्ड में,धूम मचाने वाले !
सायकल पंचर हुई,हाथी की हवा निकली
पंजा जरा न चला,बी जे पी का हुआ भला !
पंजाबी कल्चर जरूर,कट्टर कांग्रेसी है
यहां पर अन्य दलों की,दाल न गली है !
गोवा और मणिपुर में,मुकाबला कड़ा रहा
जो अन्यों को जोड़ेगा,वह सरकार बना लेगा !
---------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Friday, March 10, 2017

अटल मंथन
कईं रोयेंगे,कुछ गाना गाएंगे
क्यूंकर चुनाव लड़ा,पछतायेंगे !
--------------------------------------------------------------
एक्जिट पोल ने बी जे पी को,बढ़त दिलाई है
हकीकत जनता के सम्मुख,अभी न आयी है !
भविष्य दर्शन पहले भी,मीडिया का सही रहा
आंकड़े घोषित होने पर ही,हार जीत का है मजा !
नेताओं की आँखों से,रात की नींद उड़ी हुई
चौबीस घण्टों में देखेंगे,बांछें खिली हुई !
---------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Thursday, March 9, 2017

अटल मंथन
चुनाव प्रचार,परीक्षा पूरी हुई
परिणामों की,प्रतिक्षा शुरू हुई !
-------------------------------------------------------------
मीनमेख निकालकर,व्यवधान डालकर
चुनाव प्रचार थमा,जीत की आस में !
पूरी शक्ति झोंककर,और सीना ठोककर
अमित ने दावा किया,चार राज्य जीतेंगे !
रोड शो का जमाना है,वोटर को लुभाना है
बहुमत लाना है,सरकार बनाना है !
-----------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Sunday, March 5, 2017

अटल मंथन
जोड़ तोड़ जारी है,आखरी चरण में
यू पी में सत्ता की,ओर बढ़ते कदम हैं ?
---------------------------------------------------------
दो दल मिलकर लड़ रहे,एक के खिलाफ
ऐसे में ढूंढ निकाली,नयी राज की राह !
दो दिन तक रैली की,बनारस में पी एम ने
चुनावी लड़ाई लड़ेंगे,वे पूरी शक्ति से !
जनमानस रीझ गया,तो वोट की कमाई है
नोटबंदी के चलते,अचूक विधि अपनाई है !
--------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 
अटल मंथन
काशी विश्वनाथ पर,सबको भरोसा है
अपनी समझ में सबने,श्रेष्ठ परोसा है !
---------------------------------------------------------------
प्रत्येक पार्टी यू पी में,जीत के दावे कर रही
सुनकर उनकी बातें,थमती नही मन में हंसी !
अँधेरे में ढेर सारे,तीर चलाये जा रहे
लग जाए तो लक्ष्य भेदे,वरना स्वयं को ढहाये !
चैन से होली खेलिये,जीत के सपने देखिये
और यदि सच में हारे तो,हिम्मतपूर्वक झेलिये !
----------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Friday, March 3, 2017

अटल मंथन
नेताओं के पिटारे से,चुनावी बम फूटते हैं
ज्यूं होली की पिचकारी से,विविध रंग छूटते हैं !
-------------------------------------------------------------------
बनारस में होलिकादहन,करने की तैयारी है
प्रत्येक दल के प्रशंसकों की,संख्या यहां भारी है !
पी एम के सवालों का,अभिषेक तोड़ ढूंढते हैं
विवाद को तूल देने हेतु,राहुल साथ घूमते हैं !
माया के हाथी को केवल,एक बयान देते देखा
बी एस पी को न चुनने पर,आरक्षण बन्द होगा !
------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Wednesday, March 1, 2017

अटल मंथन
जहां कहीं से बोले,दूसरों की पोल खोले
पी एम से भिड़ने को,सब एक साथ हो लें !
-------------------------------------------------------------------------
इकट्ठे लड़ें या अलग-अलग,बी जे पी को हराना मुश्किल
लेकर वह साथ चले,पी एम मोदी का दिल !
खबरें चुन चुनकर,वे चुटकी लेते हैं
फिर सरे आम सभा में,पटखनी देते हैं !
नारियल पानी है या ज्यूस ? नया सवाल उठाया
मणिपुर में पेड़ या दक्षिण में ? अकल का पाठ पढ़ाया !
------------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल