अटल मंथन
आरक्षण सरकार की,राजनीतिक विवशता है
किन्तु इसकी आग में,यह देश झुलसता है !
------------------------------ ------------------------------ -------------------
हजारों करोड़ की आगजनी,और लूटपाट जमकर की गई
आरक्षण मुहिम ने जलाए,व्यापारियों के प्रतिष्ठान कईं !
निर्माण कठिन,विध्वंस सरल,आंदोलन से न समस्या हल
गरीब राष्ट्र पहले से ही,कैसे विकास की होगी पहल ?
भीषण 'गृह युद्ध' से,हरयाणा तबाह हो चला है
अन्य वर्ग भी आरक्षण मांगेंगे,संकट अभी नहीं टला है !
------------------------------ ------------------------------ ---------------------
डॉ श्याम अटल
No comments:
Post a Comment