Friday, February 19, 2016

अटल मंथन
सबको आरक्षण चाहिये
किन्तु कहाँ से लाईये ?
-----------------------------------------------------------------
ओ बी सी कोटे पर,हर जाति की निगाह है
चाहत है हर वर्ग की,इसमें प्रवेश पा सके !
गुजरात के बाद अब,हरियाणा में हल्ला बोला
पटेलों के बाद अब,जाटों ने सरकार को तौला !
आंदोलन किये बगैर,कोई सुनवाई नहीं होती
हिंसक हुए बगैर राह,कभी भी नहीं निकलती !
प्रत्येक वर्ग सरकारी,मेहमान बनना चाहता
योग्यता के दम पर,जो सम्भव नहीं हो पाता !
अचरज है आरक्षण,सिर्फ भारत में लागू है
और आंदोलनकारी,हद से ज्यादा बेकाबू हैं !
----------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

No comments:

Post a Comment