Sunday, May 31, 2015

अटल मंथन
आबादी बढ़ेगी तो,महंगाई भी बढ़ना है
आमदनी बढ़ाकर ही,अब इससे लड़ना है !
---------------------------------------------------------------------------
मन की बात कही बड़ी अच्छी,और लगी हमको ये सच्ची
पर महंगाई मुंह उठाए,पीड़ित जनता कहाँ  जाए ?
सर्विस टैक्स बढ़ाकर,राजस्व जुटाएगी सरकार
जिससे गरीब वर्ग पर,लगता है होगा उपकार !
कुल मिलाकर पी एम ने,अब तक किया है अच्छा काम
पर कश्मीरी गठबंधन ने,किया देश को बहुत निराश !
---------------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Saturday, May 30, 2015

अटल मंथन
अकल जब तक न आयेगी,
जिंदगी स्वर्ग न बन पायेगी !
------------------------------------------------------------------
स्वर्ग को नर्क बनाना,मानव से पूछो
कश्मीर में हिंसा वालों को,दानव ही कहो !
श्रीनगर में जीवन,अस्तव्यस्त रहता है
टूरिस्ट भी वहां,अब जाने से डरता है !
रोजी रोटी रहवासियों की,मुश्किल में पड़ी
भारत माँ के मस्तक पर,संकट की घड़ी !
------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Friday, May 29, 2015

अटल मंथन
जो डर गया,सो मर गया
जो निडर बना,वह तर गया !
--------------------------------------------------------------------
संगठन में शक्ति है,तो सरकार भी घबराती है
चुपचाप वही करती है,जो जाति विशेष चाहती है !
न केवल रेल विभाग को,करोड़ों का फ़टका लगा
यात्रियों को असुविधाओं के,चलते भी झटका लगा !
और जातियां प्रेरित होंगी,आंदोलन कर हक़ मांगे
सोये हुए शेरों को कहेंगी,आरक्षण हेतु जागे !
--------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Thursday, May 28, 2015

अटल मंथन
आवागमन ठप्प है,और सरकारें मस्त हैं !
-------------------------------------------------------------------
आरक्षण ने इस देश का,सत्यानाश किया है
वोटों के लिये नेताओं ने,विश्वासघात किया है !
दुनिया में कहीं और,ऐसे शासन नहीं चलाया जाता
यहाँ तो जब देखें तब,बुद्धि पर पड़ता डाका !
गुर्जर आंदोलन से,जनजीवन तहस नहस
कोर्ट ने सही पूछा,सिखाते क्यूं नहीं उन्हें सबक ?
------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Tuesday, May 26, 2015

अटल मंथन
'वन मैन शो' का,जमाना दीवाना
पी एम मोदी हैं,ऊर्जा का खजाना !
------------------------------------------------------------
मोदी के कद के सम्मुख,सचमुच सब बौने हैं
पी एम पर आरोप,लगाने वाले भी ओछे हैं !
महज एक साल में,कईं काम कर डाले
हजारों करोड़ का,विदेशी निवेश ले आए !
'किसान चैनल',खेती को उन्नत बनायेगा
कृषि प्रधान देश को,शीर्ष पर पहुंचायेगा !
-------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Monday, May 25, 2015

अटल मंथन
पी एम मथुरा,सी एम दिल्ली में,उपलब्धियां गिना रहे
कितना कुछ किया अब तक,जनता को बता रहे !
--------------------------------------------------------------------------
दो सरकारों में टक्कर से,जनता का है फायदा
बचके रहना रे बाबा,कहने का है कायदा !
द्रुतगति से भ्रष्टाचार,मिटने के दिन आ गए
दिल्ली से शुरुआत करेंगे,देश भर में मुहिम चलायेंगे ?
एक बरस और सौ दिनों की,तुलना जनता को करना है
बी जे पी और आपको,समन्वयपूर्वक रहना है !
-------------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Sunday, May 24, 2015

अटल मंथन
गुर्जर आंदोलन,गलत है
भगवान उन्हें,समझ दे !
--------------------------------------------------------------
आरक्षण का जिन्न,फिर बाहर आया
रेलयात्रियों को,पुनः निशाना बनाया !
राजस्थान सरकार,हरकत में आई
आंदोलनकारियों को,समझा न पाई !
बैसला का फैसला,मुसाफिरों पर जुल्म है
लचर नीतियों वाला,लाचार मुल्क है !
--------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Saturday, May 23, 2015

अटल मंथन
मीडिया के पोल ने,पोल खोली
विलय न हुआ तो,हार होगी !
--------------------------------------------------------------
बिहार में कांटे का,मुकाबला तभी होगा
जब जनता परिवार,मिलकर चुनाव लड़ेगा !
सीटों के झगड़े से,गठबंधन खटाई में
सबको लगे दूसरे दल,ज्यादा मलाई में !
अपना वजूद कोई भी पार्टी,खोना नहीं चाहती
बी जे पी से अकेले,भिड़ने में घबरा रही !
--------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Friday, May 22, 2015

अटल मंथन
अधिकारों का अतिक्रमण,'आप' न करें
'एल जी' को भी हस्तक्षेप का,पूरा हक है !
-------------------------------------------------------------------------
देश दिल्ली से चलता है,जहां केंद्र की सत्ता है
दिल्ली पूर्ण राज्य नहीं,खींचतान इसलिये भी बढ़ी !
बी जे पी संग सारे सांसद,आपके पास बहुमत में विधायक
यही वजह अहम टकराए,कौन बने दिल्ली का नायक ?
एक साल पूरे होने पर,मोदी जी दुनिया में चर्चित
एक सौ दिन चलाकर दिल्ली,आप हो रहे क्यूं व्यथित ?
--------------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Thursday, May 21, 2015

अटल मंथन
बात जान लें,खरी-खरी
स्वार्थ है,सर्वोपरि !
-----------------------------------------------------------------
राजनीतिक रागद्वेष,सुखपूर्वक न जीने दे
समस्त ऊर्जा शक्ति,लड़ने-भिड़ने में लगे !
राजनीतिज्ञों की बनिस्बत,आम आदमी सुखी है
बहुमत के बाद भी,केंद्र और राज्य दुखी हैं !
एक दूसरे की टांग खींचने,में माहिर हैं नेता
समन्वय की बात,कोई भी दल नहीं कहता !
----------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Wednesday, May 20, 2015

अटल मंथन
दिल्ली पर राजनीतिक,संकट कायम है
तालमेल न होने से,नायक-खलनायक हैं !
----------------------------------------------------------------
जी का जंजाल,राजनीति बन गई है
चुनी गई सरकार की,भी दुर्गति है !
कईं तरह से डंडे,चलाये जाते हैं
फैसले क्रियान्वित,नहीं हो पाते हैं !
लगता है अदालत तक,प्रकरण जायेगा
जहां से कोई सम्मानजनक,निर्णय आयेगा !
------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Tuesday, May 19, 2015

अटल मंथन
सी एम-एल जी की लड़ाई में,कूद पड़े कईं और पक्ष 
राजनीति करने में,'वे' भी हैं पूर्ण रूपेण दक्ष !
----------------------------------------------------------------------
'आप' पर बंदिशें,लगाई गईं
शिकायत राष्ट्रपति तक,पहुंचाई गईं !
केंद्र सरकार,खेल देख रही है
दिल्ली की जनता को,कोस रही है !
कर्मचारियों में,भय का माहौल है
गृह मंत्री के रुख पर,भी दारोमदार है !
----------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Monday, May 18, 2015

अटल  मंथन
दिल्ली में 'जंग', जारी है
'आप' की क्या,तैयारी है ?
---------------------------------------------------------------
कल किसकी दुर्गति,आज नहीं पता
पर होगी जरूर,यदि की है खता !
ईश्वर के राज में,जो भी घटता है
उस समय की वह,महत्वपूर्ण घटना है !
कर्मफल भोगने को,रहिये तैयार
हो रहा है अनुकूल,समय का इन्तजार !
--------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Sunday, May 17, 2015

अटल मंथन
केजरीवाल ने भरी हुंकार
रिजिजू जवाब लेकर तैयार !
------------------------------------------------------------
देश की राजधानी,दिल्ली की फजीहत है
जहां जुबानी जंग,छिड़ी हुई है !
केंद्र और राज्य सरकार में,तालमेल नहीं बैठ रहा
बी जे पी और आप का,अहम ऐंठ रहा !
सुलह के आसार,जरा नहीं दिखते
आने वाले दिन,निर्णायक साबित होंगे !
-----------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Saturday, May 16, 2015

अटल मंथन
कहीं मौसम की मार है,कहीं आतंक के वार हैं
जूझने के लिए,मानव बेबस लाचार है
घोर कलियुग का साक्षी,बन गया संसार ये !
------------------------------------------------------------------------
दैत्यों ने जिंदगी,नर्क बना दी है
सज्जनों को अकारण,ही सजा दी है !
न जीते न जीने देते,सुख-चैन दुनिया का हरते
आत्मघाती हथियार के जरिये,सबको मारते और मरते !
प्राकृतिक विपदाएँ भी,थमने का अब नाम न लें
भूकंपी तांडव रचाकर,सैकड़ों हजारों जानें लें !
-------------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Friday, May 15, 2015

अटल मंथन
दोहरी रणनीति पर,पड़ौसी चीन कायम है
नक्शे से छेड़छाड़ की,अहम शिकायत है !
------------------------------------------------------------------
समझौते चौबीस किये,दस अरब डॉलर के
पर दोनों देशों के बीच,सीमा विवाद कायम है !
पैदाइशी दुश्मनों से,दोस्ती बड़ी कठिन
मन मिलते नहीं,संबंधों पर प्रश्न चिन्ह !
बहरहाल मिलते रहने में,बुराई मत जानिये
ध्रुवीकरण के चलते,नोक झोंक तय जानिये !
-------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Thursday, May 14, 2015

अटल मंथन
जनता की शुभकामनाएं,सदैव आपके साथ हैं
ईश्वर से अनुरोध है,मोदी के सिर पर हाथ रखें !
-------------------------------------------------------------------------
पांच पांडव-सौ कौरव,की भांति अब भी लोग हैं
लड़ने-भिड़ने में ही,सारी शक्ति वे झोंकते !
महाभारत से भी बढ़कर अब, महादुनिया का युद्ध है
जिसे देखिये वही देश,पड़ौसियों से क्रुद्ध है !
विश्व शांति की मुहिम पर,अश्वमेघ सा यज्ञ छेड़ा
हमारे पी एम ने दुनिया को,कुछ हद तक आखिर जोड़ा !
------------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Wednesday, May 13, 2015

अटल मंथन
सरकारी घटक में,फूट है
विपक्ष जबकि,एकजुट है !
------------------------------------------------------------------
जिस थाली में खाते,उसमें छेद करते
सहयोगी कहते,क्यूं हमसे भेद करते ?
सरकार पर आरोप लगाते,सभी सहयोगी दल
विपक्ष तो पहले ही विरोधी,हो न समस्या हल !
कुल मिलाकर अपना पराया,रोज दिखता है
कदम मिलाकर चलना नेता,नहीं सीखता है !
------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Tuesday, May 12, 2015

अटल मंथन
भूकम्प से समूचा,एशिया हिला
दिल्ली को दहशत में,डाल दिया !
--------------------------------------------------------------
भारत के इर्द गिर्द,भूकम्प के झटके आते हैं
नेपाल में विशेषकर,तबाही मचाते हैं !
जन जीवन अस्त व्यस्त,हो जाता है
सम्भलने का मौका भी,नहीं मिल पाता है !
भूकम्प की तबाही से,सभी देश सबक लें
बमबारी से तौबा,करने की कसम लें !
-------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Monday, May 11, 2015

अटल मंथन
अदालत के जरिये,जब राजनीति की जाती है
तो सबूतों के अभाव में,बरी भी कराती है !
-----------------------------------------------------------------------
राजनीति अदालत के,भरोसे भी चलती है
भ्रष्टाचार की पोल,बस वहीँ पर खुलती है !
किसी की भी गाड़ी,कहीं भी अटक जाए
यदि राजनीतिज्ञ नैतिक,आचरण से भटक जाए !
शुद्धिकरण हर हाल में,हो ही जाता है
भले ही दुर्भावना से,केस लगाया जाता है !
------------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Sunday, May 10, 2015

ari
अटल मंथन
वक्त के साथ,मतभेद मिट जाते हैं
नये समीकरण,सामने आते हैं !
------------------------------------------------------------
स्टील प्लांट ने,दिल पिघलाया
पी एम - सी एम को,खूब मिलाया !
ममता और मोदी,एक मंच पर
जनहित में आई,अच्छी खबर !
'मेक इन इंडिया',बंगाल में पहुंचा
'टीम इंडिया'का,नया रूप देखा !
-----------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Saturday, May 9, 2015

अटल मंथन
अतिशयोक्ति नहीं हकीकत है
ईरादे नेकनीयत हैं !
------------------------------------------------------------------
नित नए कार्यक्रम,लेकर मोदी आते हैं
और पहले से भी ज्यादा,जनमानस पर छाते हैं !
पेंशन और बीमा योजनाएं,अत्यंत लाभदायक हैं
लगभग नगण्य प्रीमियम पर,रक्षाकवच प्रदायक हैं !
ऊर्जावान प्रधानमंत्री पर,भारत माँ को गर्व है
सकारात्मक बदलाव से,दुनिया को बनायेंगे स्वर्ग 'वे' !
---------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Friday, May 8, 2015

अटल मंथन
सलमान पर संवाद,जारी है
बॉलीवुड में हर्ष,भारी है !
----------------------------------------------------------------
शुक्रवार सलमान को,खूब फला है
दीन दुखियों का उन्होंने,किया भला है !
जमानत मिलना यकीनन,उपलब्धि कहलायेगी
अन्यों में रिहाई की,आशा जगायेगी !
कोर्ट-कचहरी से,किसी का पाला न पड़े
कईं बड़े नामचीन,अभी जेल में पड़े !
----------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Thursday, May 7, 2015

ari
अटल मंथन
अजीबोगरीब है राजनीति,जहाँ चलती  दोहरी नीति !
-------------------------------------------------------------------------
अमरीका के मोस्ट वांटेड,पाकिस्तान में रहते हैं
भारत के खिलाफ रोज,जहर 'वे' उगलते हैं !
फिर भी उन्हें पकड़ पाना,दोनों देशों के बस में नहीं
वीडियो मूवी के इस युग में,सबकी आँखें मुंदी हुईं !
संबंध तोड़ ले पाक से,अमरीका की ताकत नहीं
आतंकियों के अनचाहे ही,दुनिया जुल्म सह रही !
---------------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Wednesday, May 6, 2015

अटल मंथन
अपील का अधिकार,है सबके पास
मिलता जरा देरी से,पीड़ितों को इंसाफ !
---------------------------------------------------------------
असली लोकतंत्र,दुनिया में भारत में
जहां छोटे-बड़े का,भेदभाव नहीं है !
बड़ी से बड़ी हस्ती,जेल भेज दी जाती है
चाहे वह जीवन के,किसी क्षेत्र से आती है !
शिक्षाविद-राजनीतिज्ञ,उद्योगपति अछूते नहीं
धर्माचार्य-फ़िल्मी हीरो,सब पर गाज गिरी !
-------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Tuesday, May 5, 2015

अटल मंथन
सलमान से हमें,सहानुभूति है
कल अदालत में,फैसले की घड़ी है !
----------------------------------------------------------------------
अदालत में केस हो तो,तनाव हो ही जाता है
सुखपूर्वक सोने में,खलल पड़ जाता है !
संजय को जेल में देखकर,दुर्भाग्य पर तरस आता है
कानून की नजर में,सबको समान देखा जाता है !
अदालत का फैसला,सदैव सर्वमान्य है
चाहे कोई कितना भी,बड़ा गणमान्य है !
----------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल