Friday, September 9, 2016

अटल मंथन
'दुरन्तो' तुरन्त न पहुंचायेगी,किराया भी अधिक खायेगी
'राजधानी' में सफर करूं ना,और 'शताब्दी' से भी तौबा !
-----------------------------------------------------------------------------
'फ्लेक्सी' किराया सरकार के लिए,लाभ का सौदा
रेल विभाग को कमाई का,बड़ा शानदार मौक़ा !
कहेंगे हम तो इसे बंधुओं,यात्रीगणों से किया धोखा
सस्ती टिकट लेने के चक्कर में,जल्दी बुकिंग होगा !
फिर केंसल करवाने पर,नुक्सान भी ज्यादा होगा
रेल सफर सिरदर्द बनाकर,राष्ट्र विकास को रोका ?
पुनश्च,
ट्रेन,हवाई जहाज को,टक्कर कभी ना दे पायेगी
फ्लेक्सी किराए की नकल कर,राजस्व अवश्य कमायेगी !
-----------------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

No comments:

Post a Comment