Sunday, September 18, 2016

अटल मंथन
जल्दी हमला कीजिये,बदला जरूर लीजिये !
-----------------------------------------------------------------------------
घर में घुसकर मारना है,अब न युद्ध हारना है
सहनशक्ति की सीमा होती है,अब सेना आपा खोती है !
दोहरी दोगली नीति,दुश्मन अपनाता है
हमले से पल्ला झाड़ता,पर एटम बम दिखाता है !
आतंक का जवाब,आतंकी तर्ज पर देना चाहिये
यह यदि नहीं जँचता,तो युद्ध का ऐलान करें !
विनाशकाले विपरीत बुद्धि,पागल पाक का यही ईलाज
जितनी जल्दी आक्रमण,उतना सफल होगा प्रयास !
---------------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

No comments:

Post a Comment