Friday, September 30, 2016

अटल मंथन
ईधर कुआ उधर खाई,जान मुसीबत में आई
पाकिस्तान की दुर्दशा पर,जमकर जग हंसाई !
-------------------------------------------------------------------------------------
जला दी लंका,बजा दिया जीत का डंका
भारत के हनुमानों ने,याने वीर कमांडों ने !
कश्मीर में आतंक मचाना,महंगा पड़ा है पाक को
हो न जाए नक्शे से,अब कहीं साफ़ वो !
दुनिया का कोई भी देश,उसके साथ न आज तो
मोदी के विश्व भ्रमण का,मिलने लगा है लाभ लो !
'मोस्ट फेवर्ड नेशन' न रहे तो,अर्थ व्यवस्था चौपट है
सिंधु जल रोकने के साथ ही,प्यासे मरने की नौबत है !
अफरातफरी मची पाक में,तख्ता पलट न हो जाए कहीं
आतंकी आकाओं का मुख,बन्द करने की सजा यही !
-------------------------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Thursday, September 29, 2016

अटल मंथन
सार्क देशों ने,पाक से पल्ला झाड़ा
सीमा बनने लगी,युद्ध का अखाड़ा !
----------------------------------------------------------------------------
पाकिस्तान को उसके,घर में घुसकर मारा
जंग शुरू करने से,पहले ही दुश्मन हारा !
हथियारों का जखीरा,भले ही उसके पास है
पर चलाने से पहले ही,हाथ थर थर कांपते !
जांबाजी के दम पर,युद्ध लड़ा जाता है
पाक डरपोक होने से,'फ्रंट' पर मार खाता है !
'सर्जीकल स्ट्राइक' वैसे,आतंक के खिलाफ थी
पर यदि न सुधरा पाक,तो होगा सत्यानाश भी !
---------------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Wednesday, September 28, 2016

अटल मंथन
पाक का हुक्का-पानी,बन्द किया जाए
ताकि जल्दी से जल्दी,अकल ठिकाने आए !
----------------------------------------------------------------------------------------------
नार्थ कोरिया नाक में दम,दक्षिण कोरिया के लिए
उसी तरह पाक सिर दर्द,हमारे भारत के लिए !
आतंक के आका,ये दोनों देश बन गए
पर्दे के पीछे इन पर,चीन का वरद हस्त है !
यह त्रिकोण दुनिया के सम्मुख,बेनकाब किया जाए
विस्तारवादी नीति पर,शेष दुनिया प्रतिबन्ध लगाए !
खुश खबर -
भारत के समर्थन में,'सार्क' देश आगे आए
आर्थिक नाकेबन्दी कर,पाक को हार का स्वाद चखाएं !
---------------------------------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Tuesday, September 27, 2016

अटल मंथन
भ्रष्टाचार उजागर,होने की देर है
आरोपी की आँखों के,सम्मुख अंधेर है !
-----------------------------------------------------------------------------
दिल्ली देश की राजधानी,जहां की छपती रोज कहानी
नित नया इतिहास रचता,कोई शिकार नया फंसता !
देश भर की खबरों का ट्रेलर,दिल्ली में दिखाई देता
भ्रष्टाचार के आरोपी की,जान तक यह ले लेता !
विधायक हो या मंत्री जी,हवाला कारोबार से बचिये
पारदर्शिता के इस युग में,आप भी नोटिस की जद में !
-----------------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Monday, September 26, 2016

अटल मंथन
जहां-जहां चुनाव,वहां-वहां घाव
खेले जाते हैं जीत के,नए-नए दाव !
---------------------------------------------------------------------
स्याही छींटना,जूता फेंकना,राजनीति का फैशन है
सुर्खियां बटोरने का,त्वरित सटीक माध्यम है !
हस्ती जितनी बड़ी होगी,उतना बड़ा विज्ञापन तय
हर प्रदेश में ऐसे शहर हैं,जहां लीडर लड़ते निर्भय !
सीतापुर में राहुल तक,जब जूता भिजवाया
तो बी जे पी पर कांग्रेस ने,खुलकर आरोप लगाया !
निष्कर्ष -
छवि बिगाड़ने की राजनीति,घटिया मानी जाती है
फिर भी वोट कबाड़ने हेतु,अमल में लाई जाती है !
--------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Sunday, September 25, 2016

अटल मंथन
देश बहुत बड़ा है,इसे सम्भालना कठिन
कितना भी बढ़िया करें,लगेंगे प्रश्नचिन्ह ?
-------------------------------------------------------------------------------
अच्छे लोगों की कद्र,इस देश में कम ही होती है
राजनीति विशेषकर,जल्दी आपा खोती है !
पी एम मोदी से अन्य,राजनीतिक दल खफा हैं
क्यूंकि बी जे पी के चलते,वे प्रदेशों से सफा हैं !
कांग्रेस और बी एस पी,विशेषकर हल्ला बोल रहे
आरोपों में दम नहीं,पर जीत चुनाव में सोच रहे !
पहले बात मन में आती है,फिर क्रियान्वित होती हैं
जनहितकारी योजनाएं,आये दिन सम्मुख आती हैं !
------------------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Saturday, September 24, 2016

अटल मंथन
पी एम ने केरल से,हुंकार भरी है
साजिशें दुश्मन की,नकार दी हैं !
--------------------------------------------------------
मोदी गरजे,शरीफ सहमे
सुरक्षित रहा न,पाक घर में !
जुबानी जंग जारी है,दोनों देश में
भारत की जनता,अभी है तैश में !
घूम रहे आतंकी,सेना के वेश में
पकड़े जाते ही,न उनकी खैर है !
कलाकार जितने भी,आये हैं पाक से
बेहतर होगा वापस,जल्दी से भाग लें !
अबकि नक्शा पाक का,बदल देना है
बलूचिस्तानी मसले पर,दखल देना है !
ढीट को ढिटाई का,सबक सिखायेंगे
कूट नीति-रण नीति,दोनों में हराएंगे !
-------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Friday, September 23, 2016

अटल मंथन
'मोस्ट फेवर्ड नेशन' का,दर्जा जाने वाला है
पाक भीख मांगने,सड़क पर आने वाला है !
----------------------------------------------------------------
पाकिस्तान की जान,भारत की मुट्ठी में
सिंधु सन्धि तोड़ने पर,पानी की छुट्टी है !
व्यापार-व्यवहार,बन्द करने की देर है
अर्थ व्यवस्था चौपट,आँखों में अंधेर है !
यूरोपियन यूनियन ने भी,चेतावनी दे डाली है
सुधर जाए पाक वरना,आर्थिक बदहाली है !
दुनिया में अलग थलग,पड़ गया है पाक
भारत को मिलेगा जबकि,सभी देशों का साथ !
--------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Thursday, September 22, 2016

अटल मंथन
'आप' का कोई,अभी जेल में है
राजनीति शतरंज से,बड़ा खेल है !
------------------------------------------------------------
'आप' के विधायकों की,गिरफ्तारी आम है
जमानत पर छूटना,तब अगली बात है !
अब तक यह तो,साफ़ हो गया
अदालत की सैर,रोज का काम हो गया !
रही सही तबियत,एल जी के हाथ में
जनता ने चुना उन्हें,क्या अब भी साथ है ?
-----------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Wednesday, September 21, 2016

अटल मंथन
सत्ता का केन्द्रीयकरण,पुरजोर हो रहा
रहा सहा विकेन्द्रीकरण भी,अब खो रहा !
------------------------------------------------------------------
आम बजट ने रेल बजट को,हड़प लिया है
बड़ी मछली ने छोटी को,निगल लिया है ?
रेल मंत्रालय सशक्त-समृद्ध,कमाऊ विभाग है
सरकार का काबिले तारीफ़,प्रयास-दिमाग है !
खाली खजाने आशा है,अब भरे रहेंगे
मालगाड़ी चलेगी वैसे,जैसा बड़े कहेंगे !
-------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Tuesday, September 20, 2016

अटल मंथन
पाक साफ़ बातें,अब की जाएं
नाइंसाफियाँ,नकार दी जाएं !
-------------------------------------------------------------------
सब काम छोड़कर,पहले पाक को निपटाओ
नापाक इरादों को,कड़ा सबक सिखाओ !
कश्मीर में अशांति के लिए,वह जिम्मेवार है
उससे युद्ध करने के लिए,भारत तैयार रहे !
सेना के ठिकाने,नष्ट करने की उसकी योजना
जवाब में आतंकी केम्पों पर,हमले की हो घोषणा !
छिपकर वार करता है,ताकि बदनाम न हो
खुल्लमखुल्ला अबकि,उसका मुंह तोड़ दो !
-------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Monday, September 19, 2016

अटल मंथन
दो-दो हाथ करने को,दुश्मन आतुर है
पी ओ के तबाह करने का,समय माकूल है !
------------------------------------------------------------------
पाक हमें उकसा रहा,आ जाओ मैदान में
आतंकवादी संगठन,सबके सब शैतान हैं !
आत्मघात किये बिना,उसे न चैन आयेगा
भारत के सिवा कौन,ये बेचैनी मिटायेगा ?
चीन और रूस से,दोस्ती की पींगें बढ़ाई हैं
इसलिए भी लड़ने की,तमन्ना जताई है !
पर ताजा खबर ने फिर,उसकी नींदें उड़ा दी
पी ओ के में युद्धाभ्यास की,रूस ने कर दी मनाही !
-----------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Sunday, September 18, 2016

अटल मंथन
जल्दी हमला कीजिये,बदला जरूर लीजिये !
-----------------------------------------------------------------------------
घर में घुसकर मारना है,अब न युद्ध हारना है
सहनशक्ति की सीमा होती है,अब सेना आपा खोती है !
दोहरी दोगली नीति,दुश्मन अपनाता है
हमले से पल्ला झाड़ता,पर एटम बम दिखाता है !
आतंक का जवाब,आतंकी तर्ज पर देना चाहिये
यह यदि नहीं जँचता,तो युद्ध का ऐलान करें !
विनाशकाले विपरीत बुद्धि,पागल पाक का यही ईलाज
जितनी जल्दी आक्रमण,उतना सफल होगा प्रयास !
---------------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Saturday, September 17, 2016

अटल मंथन
यू पी की जनता देख रही है,राजनीतिक ड्रामा
घर द्वारे सड़क पर रोज,समर्थकों का हंगामा !
----------------------------------------------------------------
सत्ता का मोह जब,जोर पकड़ता है
तो नेता जोड़-तोड़ में,भिड़ जाता है !
सत्ता के गलियारों में,विभागों की लूटपाट
लड़ाई होकर रहेगी,यदि न सांठ गाँठ !
पी डब्ल्यू डी पब्लिक की,सेवा का विभाग है
मंत्रियों के लिए इसमें,मेवा का सवाल है !
अध्यक्ष पद देने से भी,अब परहेज नहीं
टिकट बांटना काम वैसे,सिरदर्द का ही !
विभागों का बोझ कहीं,ज्यादा न हो जाए
इसलिए शिवपाल थोड़े,हल्के होकर आए !
सत्तारूढ़ दल में कोई,बाहरी बाधा घुस आई
समाजवादी परिवार की,जिसने नींदें उड़ाई !
--------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Friday, September 16, 2016

अटअटल मंथन
फिलहाल सब ठीक है-इसलिये नया गीत है !
--------------------------------------------------------------------
अखिलेश के भावी पी एम,नेताजी मुलायम हैं
और यू पी के भावी सी एम,जीते तो पुनः पुत्र रहे ?
बर्खास्त मंत्री बहाल होंगे,समाजवादी खुशहाल होंगे
पिता का पुत्र से वादा,बिचौलिए बाहर हर हाल होंगे !
आजम को अमर से राहत,लगता है मिल जायेगी
मुस्लिम वोटों की मदद से,सायकल फिर चल जायेगी ?
निष्कर्ष -
आपकी अदालत में,यादव परिवार ही छाया है
बाहर से जो भी आया है,उसे सी एम ने भगाया है !
-------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल ल मंथन
फिलहाल सब ठीक है-इसलिये नया गीत है !
--------------------------------------------------------------------
अखिलेश के भावी पी एम,नेताजी मुलायम हैं
और यू पी के भावी सी एम,जीते तो पुनः पुत्र रहे ?
बर्खास्त मंत्री बहाल होंगे,समाजवादी खुशहाल होंगे
पिता का पुत्र से वादा,बिचौलिए बाहर हर हाल होंगे !
आजम को अमर से राहत,लगता है मिल जायेगी
मुस्लिम वोटों की मदद से,सायकल फिर चल जायेगी ?
निष्कर्ष -
आपकी अदालत में,यादव परिवार ही छाया है
बाहर से जो भी आया है,उसे सी एम ने भगाया है !
-------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Thursday, September 15, 2016

अटल मंथन
परिवार वाद से मोह भंग,क्या होना चाहिये ?
अन्य दलों को अबकि बार,मौक़ा मिलना चाहिये ?
-------------------------------------------------------------------------
एक और एक ग्यारह होना थे,पर बंट गए आधे-आधे
अमर बूटी न पचा पाए,क्या रहेंगे अधूरे ही वादे ?
आजम को अवसर मिला,व्यंग्य बाण चलाने का
नाम नहीं लेता कोई,पर ऊंगली सही उठाने का !
समाजवादी परिवार दो,गुटों में बंट गया है
पिता-पुत्र की सोच में,बड़ा अंतर पड़ गया है !
राम जी की सेना से,लोहा लेंगे शिव भक्त
यह तो समय बताएगा,मुलायम किस पर सख्त ?
विपक्ष के हमले तेज हुए,राहुल-राज सक्रिय दिखे
धन की माया ऐसी है कि,राजनीति शतरंज बने !
-----------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Tuesday, September 13, 2016

अटल मंथन
जनता और अदालत में,ठनती रहती है
उपद्रवों में नेताओं की,शायद शह रहती है !
-------------------------------------------------------------------
देश को सम्भालना,निहायत टेढ़ी खीर है
कावेरी जल विवाद पर,मामला गम्भीर है !
जल का काम आग बुझाना,पर दक्षिण में आग लगी
तोड़फोड़-वाहन जलाने की,अनेकानेक घटनाएं घटीं !
तमिलनाडू और कर्नाटक में,आरपार की ठनी
सुप्रीम आदेश की अवहेलना,खुल्लमखुल्ला दिखी !
प्रदेश सरकारों के बीच,समन्वय का अभाव दिखा
ज्यादा पाने के चक्कर में,दाव बड़ा उल्टा पड़ा !
-------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Sunday, September 11, 2016

अटल मंथन
जीवन है एक 'शो' - कैसे सुपर स्टार हो ?
-----------------------------------------------------------------
नहीं लेना तो है हाथ में,नहीं देना नहीं हाथ में
जग मनोरंजन का ये,अभिनव नेक प्रयास है !
मधुमक्खी के छत्ते में,हाथ न डालना चाहिये
मन की सुख-शान्ति,कभी न खोना चाहिये !
मुम्बई महानगरी है,कईं हीरो हैं यहां
और कईं उद्योगपति,जाने सारा जहां !
सभी सुखी रहें और,कम से कम बोला करें
बोलने के पहले स्वयं,हानि-लाभ तौला करें !
दोहरे मापदण्ड बताएं,कहाँ नहीं बन्धु ?
महा संसारी मुम्बई से,सटा हुआ सिंधु !
----------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Saturday, September 10, 2016

अटल मंथन
लालू का बल,जेल से लौटा
क्या सरकार पर,असर होगा ?
------------------------------------------------------------------
शहाबुद्दीन जेल से छूटे,नीतीश पर बरसे
लालू के समर्थन में,बड़े बोल कहे !
बिहार की राजनीति में,भूचाल आने वाला है
नीतीश को परिस्थिति का,सी एम बताया है !
अब आगे आगे देखिये,होता है क्या ?
बी जे पी व अन्यों को,आरोप का मौक़ा मिला !
जमानत पर छूटकर,ये जलवे हैं
तो रिहाई के बाद कितने,फतवे निकलेंगे ?
अपराधों की राजनीति,क्या बढ़-चढ़कर होगी ?
बिहार में जंगल राज की,फिर चर्चा छिड़ी !
-----------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Friday, September 9, 2016

अटल मंथन
'दुरन्तो' तुरन्त न पहुंचायेगी,किराया भी अधिक खायेगी
'राजधानी' में सफर करूं ना,और 'शताब्दी' से भी तौबा !
-----------------------------------------------------------------------------
'फ्लेक्सी' किराया सरकार के लिए,लाभ का सौदा
रेल विभाग को कमाई का,बड़ा शानदार मौक़ा !
कहेंगे हम तो इसे बंधुओं,यात्रीगणों से किया धोखा
सस्ती टिकट लेने के चक्कर में,जल्दी बुकिंग होगा !
फिर केंसल करवाने पर,नुक्सान भी ज्यादा होगा
रेल सफर सिरदर्द बनाकर,राष्ट्र विकास को रोका ?
पुनश्च,
ट्रेन,हवाई जहाज को,टक्कर कभी ना दे पायेगी
फ्लेक्सी किराए की नकल कर,राजस्व अवश्य कमायेगी !
-----------------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Thursday, September 8, 2016

अटल मंथन
'आम आदमी पार्टी' को,आवाज दी पंजाब ने
दम हो तो सामने आये,'पोल खोल साहब' के !
------------------------------------------------------------------------------
सिद्धू को बी जी पी ने,नया चेहरा दिया
गुरु ने 'आवाज ए पंजाब' का,गठन कर लिया !
केजरीवाल को नाको चने,चबवाएंगे
खूँटा जो गाड़ा सी एम ने,उखड़वायेंगे !
पंजाब चुनाव रोचक दौर में,पहुँच गए हैं
वोटों के विभाजन से,अप्रत्याशित परिणाम निकलेंगे !
सरकार 'त्रिशंकु' बनी तो,जनता को नुक्सान है
एक दूसरे की टांग खींचना,आज-कल रोज का काम है !
----------------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Wednesday, September 7, 2016

अटल मंथन
पाकिस्तान युद्ध पर,आमादा है
मुंहतोड़ जवाब,भारत का वादा है !
------------------------------------------------------------------------
दोनों शरीफ बदमाश बने,हाफिज सईद के हाथ चढ़े
सिरफिरों की इस तिकड़ी से,युद्ध के हालात बने !
चीन की शह पर पाक,खूब उछलने लगा है
देश की सीमाओं पर खतरा,मंडराने लगा है !
सी आई ए से रॉ को यह,खुफिया रिपोर्ट भी आई है
चीन-पाक ने कोरिया को,परमाणु सामग्री भिजवाई है !
बारूद के ढेर पर,दक्षिण एशिया को बिठा दिया
आत्मघाती आतंकी बनकर,जीवन जीना हराम किया !
------------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Tuesday, September 6, 2016

अटल मंथन
क्या निकट भविष्य में,युद्ध होने वाला है ?
दक्षिण चीन सागर ने,माहौल बिगाड़ा है !
----------------------------------------------------------------------
दोहरा चेहरा रखे बिना,राजनीति नहीं होती
चर्चा संग सीमा पर,जंगी तैनाती की जाती !
पाक चीन की गोद में,बैठ गया है
और यही वजह भारत से,ऐंठ रहा है !
ओबामा को समुचित मान,नही दिया गया
अतिथि बनकर पहुंचे,पर दुश्मन माना गया !
चीन की गुस्ताखियाँ,बढ़ती ही जा रहीं
लड़ाकू विमानों की तैनाती ने,चिंता बढ़ा दी !
भ्रह्म्मोस की मौजूदगी का,मानो तोड़ निकाला है
यू एस - वियतनामी दोस्ती ने,उन्हें हिला डाला है !
---------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Monday, September 5, 2016

अटल मंथन
नवनिर्माण व्यवस्थित करना,
वरना तबाही से लड़ना !
जाती बारिश ने चेताया,
हे मानव ! कुछ समझ में आया ?
-----------------------------------------------------
जिस भी शहर में,बारिश होती
उस शहर की,पोल खुल जाती !
जल भराव सम्भाले,नहीं सम्भल पाता
रहवासी वहां का,मुसीबत में पड़ जाता !
कोलकाता अबकि बार,गिरफ्त में आया
बारिश ने वहां पर,गदर मचाया !
-------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Sunday, September 4, 2016

अटल मंथन
धन यहां कबाड़ा,और वहां पर गाड़ा
पीछे पड़ो कितना भी,अभी तो पछाड़ा !
---------------------------------------------------------------------
देश की बैंकों से धन लिया,विदेश में निवेश किया
जब पर्याप्त कमा लिया,देश सहर्ष छोड़ दिया !
माल्या अब इंग्लैण्ड की,शोभा बढ़ा रहे हैं
पूर्व प्रेषित पैसों से,मौज उड़ा रहे हैं !
विजय गाथाएं ऐसी,अनेक सुनाई जा रहीं
विजय पताकाएं परदेस में,खूब फहराई जा रहीं !
सब कुछ जप्त हो जाए,तो भी लाभ का सौदा है
पूंजीपतियों के प्रभाववश,जिम्मेवार यहां सोता है !
नई कहावत -
अब पछतायत होत क्या,जब चिड़िया चुग गई खेत
सावधान ! आगे न खेले,बहुरूपिया यह खेल !
-------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Saturday, September 3, 2016

अटल मंथन
विस्तारवादी चीन में,जी 20 समिट दिखावा है
हड़पने वाले देश का,दुनिया के संग छलावा है !
---------------------------------------------------------------------
पाकी-चीनी नेताओं की,मूर्खता पर हंसी आती है
युद्ध में बेवजह क्यूं ये,धरती झोंकी जाती है ?
यह तो बिल्कुल साफ़ है,जनता न झगड़ा चाहती
पर सत्ता पर काबिज चेहरों को,चाहत ये ना भाती !
अव्वल तो सीमा विवाद,हर देश का अपने पड़ौसी से
पर यथास्थिति कायम रखना,हर मुल्क का दायित्व है !
राष्ट्र वाद की आड़ में,अपनों पर अत्याचार करे
क्या हांसिल है हिंसा से,दुश्मन जरा विचार करे !
--------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Friday, September 2, 2016

अटल मंथन
मन की बात का नया अंदाज,रेडियो छोड़ टी वी पर बात
'इंटरव्यू' की दी सौगात,जग प्रसिद्ध हुए हाथों हाथ !
-----------------------------------------------------------------------------------
 आई बी एन सातवें आसमान पर,नाम चढ़ा जनता की जुबान पर
हर मुद्दे पर दिया जवाब,पी एम मोदी ने कही मन की बात !
काले धन पर सही कहा है,भ्रष्टाचार अवश्य घटा है
बेईमानी के रास्ते बन्द,सुनकर-देखकर दर्शक दंग !
जी एस टी से सारा देश,एक सूत्र में स्वतः बंधेगा
टैक्स घटेगा,समय बचेगा,और इंस्पेक्टर राज हटेगा !
कश्मीर समस्या बड़ी पुरानी,हर सरकार पर पड़ी है भारी
कश्मीरियों को विश्वास में लेकर,जन्नत बनाने की है तैयारी !
अम्बेडकर की स्मृति में,पंच तीर्थ नव निर्मित किये
दलितों के नए मसीहा जानकर,अन्य दल चिंतित हुए !
लेकिन जातिवादी राजनीति से,ऊपर उठना चाहिये
प्रदेश विकास के मुद्दे पर ही,चुनाव लड़ना चाहिये !
----------------------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Thursday, September 1, 2016

अटल मंथन
'आप' पर पंजाब में,संकट के बादल
चुनाव पूर्व हो गए,'वे' गंभीर घायल !
---------------------------------------------------------------
दोहरा व्यक्तित्व जब,सामने आता है
तो जग में तमाशा,स्वयमेव बन जाता है !
महिला बाल विकास मंत्री,चरित्रहीन निकले
और स्वयं की वकालत कर,दीन-हीन बने !
मंत्री जी सन्तरी से बदतर,हालात में पहुंचे
आप तो ऐसे न थे,जग में हंसी के पात्र बने !
एक के बाद एक आपके,मंत्री 'आउट' हो रहे
राजनीतिक पतन की नई,दास्ताँ पर रो रहे !
वह दिन दूर नहीं जब,आप सभी आउट होंगे
पी एम और एल जी से पंगे,अब शायद गायब होंगे !
--------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल