Friday, September 13, 2019

अटल वाणी - 567
*जीवन दर्शन*
**********************
निश्चिंत होकर जियें
जो वे कराएं कीजिये
सृष्टि को समझिये
दृष्टि अपनी खोलिये !
**********************
डॉ श्याम अटल
अटल वाणी - 566
*अंशावतार*
*******************
वही जन्मता
वही है मरता
तू खेले-देखे
साँसें भरता !
काहे भईया
आहें भरता
और बेवजह
डरा करता !
*******************
डॉ श्याम अटल
अटल वाणी - 565
*अमरता*
********************
वही लड़ा
वही मरा
खेल देखा
तू डरा !
********************
डॉ श्याम अटल
अटल वाणी - 564
*दिव्य दृष्टि*
*******************
वे प्रकट ही हैं
पर दिखते नहीं
ज्ञान चक्षु चाहिये
चर्म चक्षु नहीं !
*******************
डॉ श्याम अटल

Friday, September 6, 2019

अटल वाणी - 563
*ईश्वर साक्षात्कार*
**********************
प्रभु पूजा की तरह
मैं व्यक्ति पूजा करता हूँ
ईश दर्शन का साक्षी
हर रोज बनता हूँ !
**********************
डॉ श्याम अटल

Wednesday, September 4, 2019

अटल वाणी - 562
*देव - माया*
---------------------------------
राम नाम
सत्य है
शेष सब
नृत्य है !
---------------------------------
डॉ श्याम अटल