Saturday, July 30, 2016

अटल मंथन
वैश्विक समीकरण,तेजी से बदल रहे हैं
हमारे दुश्मन चीन को,अधिक फल रहे हैं !
------------------------------------------------------------------------
दुनिया दो भागों में,बंटने लगी है
चीन-रूस की सामरिक,दोस्ती नई है !
दक्षिण चीन सागर में,संयुक्त युद्धाभ्यास करेंगे
अंतर्राष्ट्रीय कोर्ट का,फैसला नहीं स्वीकारेंगे !
विस्तारवादी नीति,केवल हड़पना जानती
दुनिया का कोई क़ानून,वह नहीं मानती !
विश्व विनाश की ओर,अग्रसर हो रहा
दादागिरी का कोई भी,अवसर न चीन खो रहा !
-----------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

No comments:

Post a Comment