Thursday, July 14, 2016

अटल मंथन
स्वर्ग की शान्ति,अफसोस भंग हुई
तबाही देखकर,दुनिया गमगीन हुई !
-------------------------------------------------------------------------------
कश्मीरी अवाम,आत्मघात पर तुली हुई
अलगाव को मदद देकर,मुसीबत मोल ली !
आतंकियों को शरण देकर,व्यवसाय चौपट किया
भूखे मरने की नौबत में,परिवारों को पहुंचा दिया !
चंद सिक्कों की खातिर,कुछ युवक बिक गए
अमरनाथ यात्रियों पर,पत्थर फेंके गए !
हवाला के जरिये पाक ने,बेशुमार धन पहुंचाया
स्वर्ग को नर्क बनाने का,खुराफाती मन बनाया !
साजिश सफल न होने देंगे,चाहे दुश्मन चालें खेले
संयुक्त राष्ट्र में मात खिलाई,अब मोर्चे पर करो धुनाई !
-------------------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

No comments:

Post a Comment