Monday, May 30, 2016

अटल मंथन
रहवासी तनाव में,क्या होगा आगे ?
सरकार दबाव में,आंदोलन कैसे रोकें ?
-------------------------------------------------------------------------
हाई कोर्ट ने आरक्षण,मान्य नहीं किया
जाट वर्ग ने आंदोलन का,पुनः नारा दिया !
हरयाणा में पिछली बार,बड़ा नुक्सान हुआ
इतिहास न दोहराया जाए,ईश्वर से दुआ !
जिसकी लाठी उसकी भैंस,पर कायम आंदोलनकारी
लोकतंत्र के लिये यह,बेहद विघटनकारी !
------------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Saturday, May 28, 2016

अटल मंथन
बादल फटने से,प्राणों का संकट
शुरू होते ही,तीर्थ यात्रा बंद !
------------------------------------------------------
चार धाम यात्रा,दुर्गम सफर
मौसम ने ढाया,बारिश का कहर !
सड़कें बह गईं,मकान ढह गए
जो जहां थे,वहीं रह गए !
पहाड़ों पर बर्फ,पिघलने लगी
बहुमूल्य जिंदगियां,सहमने लगीं !
--------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Friday, May 27, 2016

अटल मंथन
कोहली पर बोली,लगाना मुश्किल है
विराट विजय चाहें,प्रशंसक दिल से !
------------------------------------------------------------------------
दुनिया के बाजार में,विराट नंबर तीन हुए
अबकि बार आई पी एल में,रिकॉर्ड रन धुने !
क्रिकेट का गौरव बढ़ाया,सचिन से सम्मान पाया
नेहरा से आशीष फोटो,इंटरनेट पर खूब छाया !
बल्ला न चले तो भी,जीत के हकदार 'वे'
और यदि गरजा तो,रनों की बरसात है !
----------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Thursday, May 26, 2016

अटल मंथन
सहारनपुर के सहारे,यू पी में खुद को उतारे
पी एम मोदी जानते हैं,चुनाव करीब आ रहे !
----------------------------------------------------------------------
'विकास पर्व',मनाया जा रहा है
उपलब्धियों की,गाथा गा रहा है !
लोकप्रियता निःसन्देह,अभी बरकरार है
गरीब वर्ग के उत्थान हेतु,कटिबद्ध सरकार है !
विपक्ष ने ताने मारे,पर बी जे पी के सम्मुख हारे
ताजा चुनाव परिणामों ने भी,दिखा दिये दिन में तारे !
------------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Wednesday, May 25, 2016

अटल मंथन
आज कश्मीर बंद है,घुसपैठ की जंग है
नापाक ईरादों से,देशवासी तंग हैं !
-----------------------------------------------------------------
भारत का दुर्भाग्य यही कि,पड़ौसी दुश्मन है
चीन और पाक दोनों ही,बड़े सिरदर्द बने !
विस्तारवादी नीति के तहत,नेपाल को निगला
बिहार तक लायेगा ट्रेन,ड्रेगन का नया शगूफा !
रेल मंत्री करें खुलासा,ऐसा न होने देंगे
रक्षा मंत्री वचन दें अस्मत,यूँ खोने न देंगे !
-----------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Monday, May 23, 2016

अटल मंथन
प्रशस्ति गान - सिंहस्थ सम्मान !
--------------------------------------------------------------------
कुम्भ मेला निर्विघ्न,सम्पन्न हुआ
हर्षित हैं नगरवासी,प्रभु ने सुनी दुआ !
प्राकृतिक विपदाएं,नगण्य सी रहीं
भक्त और संतों पर,कृपा अपार की !
आतंकवादियों से भी,खतरा कम न था
महाकाल से संरक्षण,किन्तु पूरा मिला !
क्षिप्रा स्नान की,भक्तों में होड़ थी
घाट पर पहुंचने की,चहुं ओर दौड़ थी !
क्षिप्रा जल शुद्धि ने,मन सभी का मोहा
अमृत लाभ लेकर,रचा गया है दोहा !
प्रवचन-भजन-सत्संग,और नित्य संत दर्शन
अमिट छाप लेकर,मुदित है मन का दर्पण !
पुलिस और प्रशासन,चले थे 'अग्निपथ' पर
प्रशस्ति और बधाई,विदाई विजय रथ पर !
'महा नगर' बना दिया,उज्जैन को 'शिव राज' ने
शहरवासियों की सुध,लेते रहें आगे भी 'वे' !
-------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Saturday, May 21, 2016

अटल मंथन
सत्यमेवजयते !
-----------------------------------------------------------------------
क्षेत्रीय दलों की जीत,क्षेत्रवाद बढ़ाती है
लोकतंत्र के लिये किन्तु,मुसीबत बन जाती है !
मुख्य राष्ट्रीय धारा में,ये प्रदेश नहीं जुड़ पाते
भाषा की बाधावश भी ये,अलग-थलग पड़ जाते !
राष्ट्रीय दलों को और,अधिक मेहनत की जरूरत है
समूचे देश को एक सूत्र में,पिरोने की हसरत है !
------------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Friday, May 20, 2016

अटल मंथन
सिंहस्थ का आकर्षण,चरम पर पहुंचा
क्षिप्रा तट पर,जनसैलाब उमड़ा !
---------------------------------------------------------------------------
आज कुम्भ मेले का,समापन धूमधाम से
आये असंख्य भक्त,दूरदराज - गाँव से !
असह्य गर्मी जीना,दूभर कर रही है
श्रद्धालुओं की संख्या,कीर्तिमान गढ़ रही है !
संतों के दर्शन को,शिष्यगण प्रतीक्षारत
लू की लपटों के संग,मानो वे तपस्यारत !
सिंहस्थ की छटा निराली,समापन की हुई तैयारी
अंतिम स्नान और अरदास,अमृत मंथन का अहसास !
---------------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Thursday, May 19, 2016

अटल मंथन
उत्तर और पूर्वी सीमा पर,आशा है घुसपैठ रुकेगी
दुश्मन की ललचाई निगाहें,घूरने की जुर्रत न करेंगी !
-----------------------------------------------------------------------
वोटर्स ने नारी शक्ति पर,विश्वास जताया है
ममता-ललिता ने जय का,इतिहास रचाया है !
केरल लेफ्ट का गढ़ है,आज भी अच्छी पकड़ है
कांग्रेस दक्षिण में किन्तु,आने लगी सड़क पे !
असम में बी जे पी ने,वाकई तीर मारा है
कांग्रेस कहे पांडिचेरी,अब भी हमारा है !
-------------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Wednesday, May 18, 2016

अटल मंथन
अंतिम स्नान,बनायेगा कीर्तिमान
होने लगा है,अभी से चक्का जाम !
-----------------------------------------------------------------------------
सुस्ती उड़ रही भक्तों की,दौड़े चले आ रहे
एक झलक कुम्भ मेले की,पाना सभी चाह रहे !
सड़कों पर गाड़ियों का,जाल बिछा हुआ है
जहां देखिये वहीं पर,जाम लगा हुआ है !
अंतिम तीन दिन और,संतों के दर्शन कर लें
कब जाने किसके आशीष,फलीभूत होने लगें !
उज्जैन शहर श्रद्धालुओं से,भरा हुआ है
मौसम अनुकूल साथ दे,सिंहस्थ प्रेमियों की दुआ है !
-------------------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Monday, May 16, 2016

अटल मंथन
असम में पहली बार,बी जे पी सरकार
बंगाल में दूसरी बार,ममता का अधिकार !
--------------------------------------------------------------------
राजनैतिक पंडितों की,भविष्यवाणी आ गई
अभी तक तो इसने,हर बार धूम मचाई !
हर चैनल का एक ही राग,इसलिये सुनने लायक
कांग्रेस हो जायेगी,अबकि असम से गायब !
ममता की बंगाल में,जहां वापसी होगी
जयललिता को वहीं,गद्दी छोड़ना पड़ेगी !
बी जे पी राष्ट्रव्यापी,लोकप्रियता पा रही
कांग्रेस छोटे प्रदेशों में,सिमटती जा रही !
--------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Sunday, May 15, 2016

अटल मंथन
वाहन में ज्यादा सवारी,चालक के लिये घातक है
चूक जरा सी होने पर,दुर्घटना से मातम है !
-------------------------------------------------------------------
सड़क दुर्घटनाएं बढ़ रहीं,चालक की गलती से
हर किसी को गंतव्य तक,पहुंचने की जल्दी है !
दोनों तरफ से 'ओवरटेकिंग',किया जाता है
गाड़ी घुमाने का मौका भी,नहीं मिल पाता है !
यातायात नियमों का उल्लंघन,आम बात है
'ओवरलोडिंग' का भी,दुर्घटनाओं में हाथ है !
-------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Saturday, May 14, 2016

अटल मंथन
कुम्भ मेले में आने की,भक्तों में होड़ है
साधन चाहे जो मिले,उज्जैन को दौड़िए !
------------------------------------------------------------------
अंतर्राष्ट्रीय विचार महाकुंभ,उज्जैन में हुआ
सिंहस्थ मेले को,गरिमामय बना गया !
कईं बड़ी हस्तियां,शरीक होने आई
शिवजी के राज को,हृदय से बधाई !
समय के साथ अमृत मंथन,का स्वरूप बदला
श्री लंका से मैत्री लाये,राष्ट्रपति सिरिसेना !
क्षिप्रा में नर्मदा जल लाकर,मानो अमृत घोला
डुबकी लगाकर पुण्य कमाया,भक्त वृन्द बोला !
-----------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Friday, May 13, 2016

अटल मंथन
सुधरिये वरना,अदालत सुधारेगी
विरोधी पार्टियां,हिम्मत न हारेंगी !
-------------------------------------------------------------------
राजनीति में मिलावट,बढ़ती जा रही है
इसलिए गिरावट,अपने चरम पर है !
पारदर्शिता अपनाने से,राजनीतिज्ञ फंस रहे
अदालत में मामले,विपक्षी पटक रहे !
अवसर मिलते ही,दरवाजे खटखटाए जाते हैं
पर व्यस्ततावश प्रकरण,देर से सुलझ पाते हैं !
-------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Thursday, May 12, 2016

अटल मंथन
बारिश ने बिगाड़ा,पर भक्तों ने संवारा
सिंहस्थ मेले का,आकर्षक नजारा !
--------------------------------------------------------------------
देखते ही देखते,कुंभ पूर्णत्व की ओर
लगने लगी श्रद्धालुओं की,डुबकी की दौड़ !
शाम ढलते ही,रौनक बढ़ जाती है
मेला क्षेत्र पहुंचने की,होड़ लग जाती है !
संतों की सेवा में,सरकार जुटी हुई
फिर भी कुछ महात्माओं की,टोली रूठी हुई !
वर्षा से नुक्सान की,भरपाई बड़ी मुश्किल
पर आस्था की पराकाष्ठा ने,जीत लिया दिल !
--------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Wednesday, May 11, 2016

अटल मंथन
अदालत ने इन्साफ किया,रावत को बहाल किया
हरिशचन्द्र अब भी हैं , पर मुश्किल से मिलते वे !
-----------------------------------------------------------------------------------
अधिकारों का अतिक्रमण,होता रहता है
आरोप-प्रत्यारोप,चलता रहता है !
हस्तक्षेप न्यायालय का,लेना पड़ता है !
निर्णय शिरोधार्य,करना पड़ता है !
खरीद फरोख्त का,प्रयास तो रहता है
पर क्रियान्वन बड़ा,कठिन पड़ता है !
----------------------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Tuesday, May 10, 2016

अटल मंथन
सत्ता का संघर्ष,चलता रहता है
भाग्यवान दल को,अवश्य फलता है !
---------------------------------------------------------------------
विपक्ष का काम है,सवाल करना
सरकार का काम है,हलाल करना !
कोशिशें दोनों तरफ से,होती हैं भरपूर
लोकतंत्र अक्सर साबित,होता मजबूर !
उठापटक चलती रहती,समय गुजर जाता
लो चुनाव लड़कर,फिर अन्य सामने आता !
-----------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Monday, May 9, 2016

अटल मंथन
जहां विश्वास,वहां भगवान
कहे सिंहस्थ का,सिंहनाद !
-------------------------------------------------------
आस्था की डुबकी,लगाई गई
पापों से मुक्ति,पाई गई !
अक्षय तृतीया का,मोक्षदायी स्नान
श्रद्धालुओं के लिए,अमृत कुंभ पान !
कुंभ के इतिहास में,नया कीर्तिमान
धर्म की ध्वजा का,हुआ गुणगान !
क्षिप्रा के तट पर जारी,अमृत का मेला
संत समागम का श्रद्धालु,चूकें न मौका !
पुनश्च,
इंद्र देव ने भी,उपस्थिति दर्शाई
बारिश तो आई,पर कहर न ढाई !
-------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Saturday, May 7, 2016

अटल मंथन
नतीजे का,इन्तजार है
लोकतंत्र,वाकई बीमार है !
--------------------------------------------------------------------
राजनीति में निपटाने का,काम चलता है
कभी संभलता है मसला,कभी न फलता है !
राजनीति से बाहर जो भी,दल रहता है
उसके कारनामों का अब,चिठ्ठा खुलता है !
अगस्ता हेलीकॉप्टर पर,चढ़ाई कर दी है
अभी तो बेनतीजा लड़ाई,चलती दिखती है !
--------------------------------------------------------------------
डॉ  श्याम अटल
अटल मंथन
विराट ने,धोनी को हराया
बैंगलोर,पूणे पर छाया !
------------------------------------------------------------------------------
आई पी एल में विराट कोहली ने,गजब किया
दो शतक लगाकर,कीर्तिमान रच दिया !
दुर्भाग्य बस इतना कि,बैंगलोर अभी पीछे है
आशा है अब दावेदारी,पेश कर सकेंगे !
खेल पुरस्कार हेतु सरकारी,निर्णय का स्वागत है
हर तरह से यह क्रिकेटर,सम्मान के लायक है !
------------------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Friday, May 6, 2016

अटल मंथन
राजनीति कोर्ट की,निगरानी में
पारदर्शिता की,कहानी है ये !
----------------------------------------------------------------------------------------
सत्ता काँटों का ताज,पर पाने को सब बेताब
कुर्सी रहेगी या जायेगी,हो जायेगा जल्दी हिसाब !
10 मई को फ्लोर टेस्ट है,उत्तराखंड पर फैसला होगा
शक्ति परीक्षण के परिणाम,देखना वाकई रोचक होगा !
बागी वोट न देंगे इसलिए,कांग्रेस का पलड़ा भारी है
बी जे पी को अब भी भरोसा,जीत की उनकी बारी है !
----------------------------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Thursday, May 5, 2016

बहुमूल्य जीवन,दाव पर लगा
ह्रदय को पहुंची,असह्य पीड़ा !
---------------------------------------------------------------------------------------
संभावित 'चांडाल योग',टाला न जा सका
हो गया उज्जैन कुम्भ में,आखिर हादसा !
बेमौसम प्रकोप ने,सिंहस्थ का स्वरूप बिगाड़ा
आंधी-बारिश और तूफ़ान ने,कर दिया कबाड़ा !
देवासुर संग्राम,यकीनन आज भी जारी है
पर देवों की अमृत विजय की,पूरी तैयारी है !
प्राकृतिक विपदाओं के सम्मुख,सरकार लाचार है
पंचक्रोशी यात्रियों की,संख्या भी अपार है !
युद्ध स्तर पर प्रशासन,राहत कार्य में जुटा हुआ
श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य लाभ हेतु,ईश्वर से करबद्ध दुआ !
-----------------------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Wednesday, May 4, 2016

वकीलों की संसद में,चांदी है
दलीलों से उड़ती,आंधी है !
(संदर्भ - अगस्ता हेलीकॉप्टर डील )
------------------------------------------------------------------------
सौदा कोई भी हो,शक के घेरे में आ जाता है
 समय देखकर,पिटारे से निकाला जाता है !
दूध के धुले ईमानदार,मिलना वैसे मुश्किल है
पर जब आरोप लगे तो,जवाब दें मिलके !
घोटाला हकीकत है,पर साबित करना कठिन
कोड वर्ड के कईं अर्थ,जो न होने देंगे अनर्थ !
भ्रष्टाचार पर संसद में,बहस चल रही है
आशा है ग्राफ में,गिरावट लायेगी !
-----------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Tuesday, May 3, 2016

अटल मंथन
बारिश होते ही,उत्तराखंड की आग बुझेगी
और देशवासियों की,जानलेवा प्यास बुझेगी !
---------------------------------------------------------------------------
समूचा देश गर्मी में,झुलस रहा है
ऊपर से जलसंकट से,जूझ रहा है !
बारिश 'गर जल्दी आए,तो समस्या हल है
इंद्र देव से प्रार्थना,बरसे बादल-जल दे !
जंगल कटने से,जल स्तर घटा है
आबादी बढ़ने से,पेय संकट बढ़ा है !
---------------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Monday, May 2, 2016

अटल मंथन
भारत की पीड़ा,बस भारत ही जाने
कितने तरह के हैं,यहाँ रोज हंगामे !
-----------------------------------------------------------------
आबादी अत्यधिक,और पड़ौसी दुश्मन
एक नहीं दो - दो,सीमा पर मुश्किल !
जातिगत राजनीति से,आरक्षण को बल
विद्यार्थी जीवन से ही,नफरत प्रति पल !
अमीर-गरीब के बीच की खाई,पाटे नहीं पटती
भ्रष्टाचार पर नकैल,कभी नहीं कसती !
बिजली और पानी को,तरसती जनता
सड़कों पर जाम,रोज की घटना !
-----------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Sunday, May 1, 2016

अटल मंथन
अमेरिका-आस्ट्रेलिया में,जंगली आग आम है
पर भारत में इस बार,अचम्भे की बात है !
---------------------------------------------------------------------------------
उत्तराखंड में पहाड़ों पर,भीषण आग लगी
प्रयास विफल रहे,बुझाए न बुझ रही !
देव भूमि का दर्द, अब देखा नहीं जाता
और अधिक त्वरित मदद का,कीजिये वादा !
समस्या गम्भीर है,गाँव ज्वलनशील हैं
बहुमूल्य जिंदगियों को,जल्दी बचाईये !
---------------------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल