Saturday, April 30, 2016

अटल मंथन
भ्रष्टाचार मिटने की देर
लग जायेगा धन का ढेर !
--------------------------------------------------------------------
'भूतपूर्व' होते ही,'समन' आ जाते हैं
भ्रष्टाचार हुआ है,हकीकत बताते हैं !
'वर्तमान' रहते हुए,जब पकड़े जाते हैं
तो भी बेहिसाब आंकड़े,सामने आते हैं !
नौकरशाही पर जब,सरकारी गाज गिरती है
पारदर्शिता की तब तब,आवाज उठती है !
--------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Friday, April 29, 2016

अटल मंथन
सुप्रीम कोर्ट के निर्णय को,चुनौती देना मुश्किल है
'स्टे' की कोशिश करेंगे,पर संस्थान हिल गए !
---------------------------------------------------------------------------------------
समूचे देश में 'नीट' के जरिये,प्रवेश दिये जायेंगे
मेडिकल टेस्ट में भ्रष्टाचार को,जड़ से ही मिटायेंगे !
प्रायवेट कॉलेज और राज्य सरकारें,सकते में आ गईं
करोड़ों की कमाई तो दूर,घाटे की नौबत आ गई !
इस 'यू टर्न' के दूरगामी,परिणाम अवश्य आयेंगे
जिनको भी नुक्सान हुआ,वे कोर्ट में 'अपील' लगायेंगे !
-----------------------------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Tuesday, April 26, 2016

अटल मंथन
दाग अच्छे हैं
मतदाताओं को जंचते हैं !
-----------------------------------------------------------------------------
दागी हैं तो क्या हुआ,मतदाता मान देते हैं
चुनाव लड़ने की देर है,जीत दिला देते हैं !
चला करे अदालत में,मुकदमे पर मुकदमे
सिंहासन गर मिले तो,शायद ही डोले !
जय ललिता और करुणानिधि में,मुख्य मुकाबला है
देखना दिलचस्प होगा,कौन  कुर्सी पर  कब्जा करे !
-----------------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Monday, April 25, 2016

अटल मंथन
कर्मफल भोग हेतु,समीकरण बदलते रहते हैं
सत्ता के सिरमौर भी,अपना पद खोते हैं !
-------------------------------------------------------------------
कईं बार क्रिकेट मैच,अम्पायर खेलते हैं
हार-जीत को,उलट पलट देते हैं !
राजनीति में भी ऐसी,घटनाएं घटतीं
उलट  फेर   होते ,देर  नहीं लगती  !
होता वही  है जो ,मंजूरे खुदा होता है
पर माध्यम तो ईश्वर का,बन्दा ही होता है !
-------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Friday, April 22, 2016

अटल मंथन
 राजनीति का आई पी एल,खेला जा रहा है
उत्तराखंड में विजेता कौन,प्रश्न चिन्ह लगा है !
-------------------------------------------------------------------
राजनीतिज्ञ जनता द्वारा,चुने जाते हैं
पर फिर अदालत द्वारा,गुने जाते हैं !
 सत्ता पर कायम रहने का,खेल चलता है
बेदखल करने हेतु,दखल भी मिलता है !
सुप्रीम कोर्ट तक अक्सर,लड़ाई चलती है
उससे पहले दिग्गजों की,नींदें उड़ती हैं !
--------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Thursday, April 21, 2016

अटल मंथन
अदालत की शरण में,पहुंचेंगे दोनों दल ?
लगता है जल्दी ही,निकलेगा सुप्रीम हल !
-----------------------------------------------------------------------
उत्तराखंड राजनीति में,सर्वाधिक चर्चित प्रदेश
रोजाना की उठापटक,देख रहा है देश !
राष्ट्रपति शासन को,चुनौती दी गई
हाई कोर्ट के आदेश से,सरकार बहाल हुई !
राजनीतिक शतरंज ने,सरगर्मी बढ़ा दी
पहाड़ी प्रदेश से,ठंडक भगा दी !
---------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Wednesday, April 20, 2016

राजनीतिक अड़ंगे,जब रोज डाले जाते हैं
रिक्शे-टैक्सी वाले भी,बेईमानी दिखाते हैं !
--------------------------------------------------------------------------
एल जी और आप के बीच,दिल्ली सेंडविच बनी हुई
सरकारी नियुक्ति पर,अभी 'जंग' चल रही !
आड-इवन पर भी,सवाल उठाये जा रहे
रिक्शा-टैक्सी वाले,कमाई में जुट गए !
पैसा देते भी यात्रा,सुरक्षित नहीं लगती
ऊंच-नीच घट जाए तो,दोहरी मार पड़ी !
-------------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Tuesday, April 19, 2016

अटल मंथन
जियो और जीने दो,हमारी सोच है
न जियो न जीने दो,उनकी खोज है !
----------------------------------------------------------------------------
मोदी कश्मीर आएं तो,पाकिस्तान घबराता  है
गोलाबारी करके,सीमा पर ध्यान बंटाता है !
आंतकी हरकत करने को,उसका मन ललचाता है
भले ही जवाबी हमले में,मात सदैव खाता है !
और हमारे पी एम हैं कि,'विकास' को संकल्पित हैं
पर पाक को निपटाने के,विकल्प सभी खुले रखे !
--------------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Monday, April 18, 2016

अटल मंथन
अच्छे बुरे निर्णय
और चुनावी समीकरण !
----------------------------------------------------------------
नित नई राजनीति,नीतीश कर रहे
राजनीतिक जीवन में,रंग भर रहे !
शराबबंदी का,बिहार में स्वागत है
पड़ौसी प्रदेश यू पी,पर आफत है ?
आरक्षण बढ़ाया जाए,यह ठीक नहीं
गुजरात में उपद्रव की,हद हो गई !
----------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Sunday, April 17, 2016

अटल मंथन
चिंतनीय !
--------------------------------------------------------------
जलवायु परिवर्तन,देखने में आ रहा
गर्मी का कहर,समय पूर्व ढा रहा !
भूकम्प का प्रकोप भी,आए दिन हो रहा
जापान-इक्वाडोर में,दहशत फैला रहा !
मानवीय भूलों का,कुपरिणाम मिलने लगा
ईश्वर से प्रार्थना,अब न और दे सजा !
-------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Saturday, April 16, 2016

अटल मंथन
ख़ुशी अचानक गम में,बदल जाती है
दिल दहलाती दुर्घटनाएं,जब सामने आती हैं !
------------------------------------------------------------------------------------------------
सड़कें कितनी भी चौड़ी बनाएं,सकड़ी पड़ जाती हैं
आगे निकलने की होड़ में,दुर्घटना घट जाती है !
तेज गति ने कहर  बरपाया ,जीवन  अस्तव्यस्त बनाया
हमारे देश में हादसों ने,मानो नव कीर्तिमान रचाया !
आये दिन सड़कें रक्त रंजित,गाड़ियों में आग लगी हुई
ह्रदय विदारक हादसों ने,असमय कीमती जानें लीं !
---------------------------------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Thursday, April 14, 2016

अटल मंथन
मेरठ में तेंदुए ने,आतंक मचाया 
वन विभाग को,खूब नचाया !
-------------------------------------------------------------------------------
वन्य प्राणी इन दिनों,जंगल विहीन हैं
मानव ने उनके घर,छीन लिये हैं !
शहरीकरण बढ़ने से,शेर-चीते नाराज हैं
घरों में घुसकर,उठा रहे आवाज 'वे' !
इंसान की जान को भी,खतरा कम नहीं है
पिंजरे में रहे शेर ,उपाय यही  है !
--------------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल  

Wednesday, April 13, 2016

अटल मंथन
पानी की ताकत को,कम न आंके
आई पी एल आयोजक,बगले झांके !
----------------------------------------------------------------------
महाराष्ट्र के सूखे ने,असर दिखाया
13 आई पी एल मैचों को,बाहर करवाया !
कुछ मैच इंदौर को,मिल सकते हैं
एम पी को इस तरह से,फायदा ही है !
कमाई के बड़े गढ़,ध्वस्त हो गए
अदालत के सम्मुख,आयोजक पस्त हो गए !
---------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Tuesday, April 12, 2016

अटल मंथन
सूखे से सामना बदकिस्मती,जीवन धरा पर बेशकीमती !
डीजल-पेट्रोल गुड्स ट्रेन बाद में,अभी  केवल पानी याद है !
----------------------------------------------------------------------------------
जल बिन मछली,ज्यूँ मर जाती
जल बिन जनता,जी नहीं पा रही !
लातूर में सरकार ने,प्यासों की सुधि ली
पानी टेंकरों से भरी,ट्रेन भेज दी !
समस्या गम्भीर है,जीवन का सवाल है
पानी की किल्लत से,कईं जगहों पर बवाल है !
----------------------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Monday, April 11, 2016

अटल मंथन
सांई पर संवाद का,मौका नहीं चूकते
शंकराचार्य विवाद का,अवसर ढूंढते !
----------------------------------------------------------------------------
देवतागण नाराज हैं,क्यूंकि सांई पूजे जाते
महाराष्ट्र में सूखे का,शंकराचार्य कारण बताते !
विवादास्पद बयान देने में,'वे' बड़े माहिर हैं
सूर्खियां बटोरने में,पुनः कामयाब रहे !
मीडिया पर सर्वत्र,भर्त्सना की जा रही
इस बार बदनामी का,टीका लगा रही !
----------------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Saturday, April 9, 2016

अटल मंथन
दिल्ली में कार,बेकार है
मई माह का,इन्तजार है !
--------------------------------------------------------------------------
ध्यानाकर्षण के लिए,अब जूता फेंका जाता है
फेंकनेवाला रातोंरात,प्रसिद्धि पाता है !
 'आप' की तर्ज पर,एक 'आम आदमी सेना' है
भ्रष्टाचार की सी डी देखो,उसका ये कहना है !
सी एन जी स्टिकर में,घोटाले का आरोप है
दिल्ली सी एम ध्यान दें,खुलासे पर संज्ञान लें !
--------------------------------------------------------------------------
डॉ  श्याम  अटल 

Friday, April 8, 2016

अटल मंथन
दोस्त,दोस्त ना रहा
कलियुग की यही व्यथा !
( पनामा प्रहार ! )
-----------------------------------------------------------
अमर बातें,सामने आ रहीं
मित्र को मुसीबत में,फंसा रही !
अमिताभ का काम,अजिताभ देखते थे
यह भी एक,बहुत बड़ा पेंच है !
सहारा देने का,समय ना रहा
और बेपनाह धन है तो,लगाएं कहां ?
--------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Thursday, April 7, 2016

अटल मंथन
लातों के भूत बातों से,नहीं मानते
अफ़सोस अपनी औकात,नहीं जानते !
------------------------------------------------------------------
पाकिस्तान ने शान्ति वार्ता,स्थगित कर दी
पलटी खाकर अपनी,बदनीयती दिखा दी !
जम्मू-कश्मीर का मुद्दा,पुनः उठाया
पहले इसे हल करना,जरूरी बताया !
भरोसेमंद पड़ौसी नहीं,दुश्मन है यह तो
चीन की शह पर दी गई,धमकी है यह तो !
----------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Wednesday, April 6, 2016

अटल मंथन
महाराष्ट्र में,जल संकट भारी है
प्यास की मजबूरी,महामारी है !
-----------------------------------------------------------------------
गर्मी शुरू होते ही,पानी की किल्लत हुई
महाराष्ट्र में जनता,पेय जल को तरस गई !
आई पी एल के आयोजकों को,हाई कोर्ट ने लताड़ा
खेलने अन्य प्रदेश जाएं , कर दिया ईशारा !
अदालत गम्भीर है,सूखे से प्राण बचाइए
सरकार की शामत है,जल कहीं से भी लाइए !
----------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Tuesday, April 5, 2016

अटल मंथन
'स्टैंड अप योजना',पी एम जब लाते हैं
दिल्ली के सी एम तब,हंगामा मचाते हैं !
-----------------------------------------------------------------------
राजनीतिक महत्वाकांक्षा,उल जलूल बुलवाती है
पी एम तक पर अफलातून,आरोप जड़वाती है !
पाक जे आई टी रिपोर्ट,लीक पर शुरू हंगामा
केजरीवाल ने साधा फिर,केंद्र पर निशाना !
ज़ुबानी जंग लड़ने में,ये जनाब माहिर हैं
राष्ट्रीय नेता बनने के,चक्कर में बने शातिर वे !
---------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Sunday, April 3, 2016

अटल मंथन
वेस्टइंडीज ने इंग्लैण्ड को,पछाड़ दिया
विश्व विजेता का,पुनः खिताब लिया !
-----------------------------------------------------------
ब्रेथवेट क्रिकेट का,नया युवराज है
जिसने इंग्लैण्ड के,छक्के छुड़ा दिए !
महिला टीम भी,विश्व कप जीती
आस्ट्रेलिया को,करारी हार दी !
बदकिस्मती ने भारत को,बाहर किया
केरेबियन्स को विजेता,बना दिया !
----------------------------------------------------------
 डॉ श्याम अटल 

Saturday, April 2, 2016

अटल मंथन
आनंदी की मृत्यु ने,कईं सवाल खड़े किये
हत्या अथवा आत्महत्या,कहना कठिन है !
---------------------------------------------------------------------
जीवन में अवसाद से,मरने का मन करता है
कोई यदि तब रोक दे,तो ही जीवन बचता है !
प्रगति से जल भुनकर,दुश्मन कईं बन जाते हैं
प्रेम प्रसंग भी अक्सर,नाजुक सा दिल दुखाते हैं !
साक्ष्य के अभाव में,आरोपी बच जाते हैं
अंत तक भी रहस्य,खुल नहीं पाते हैं !
--------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

हमारे देश में,हम ही हारे
क्रिकेटप्रेमी,बेहद निराश हैं !
-----------------------------------------------------------------------------
रोहित ने छक्के मारे जी,पर फिर भी हम हारे जी
दुर्भाग्यवश वे आउट हुए,रन खाते में कम पड़ गए !
भाग्यशाली विराट निकले,रन भी बनाए विकेट भी लिया
पर इस बार कप्तान का,भाग्य ने साथ नहीं दिया !
दो आउट बोगस निकले,नो बाल के छक्के भी पड़े
गेल आउट हो गए तब भी,सेमीफाइनल न जीत सके !
------------------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

महाशक्ति के रूप में,भारत भी उभरने लगा
रोबोटिक हथियारों का,निर्माण स्वयं करने लगा !
------------------------------------------------------------------------------
पर्रिकर के प्रदेश में,'डिफेन्स एक्सपो' शुरू हुआ 
जनता ने रक्षा तैयारियों का,जायजा लिया !
1055 कम्पनियों ने,इसमें शिरकत की
47 देशों की भागीदारी,'मेक इन इण्डिया' भी !
नयी रक्षा नीति के तहत,स्वदेशी को बढ़ावा देंगे
डी आर डी ओ से विकसित रोबोट,दुश्मन को पछाड़ देंगे !
------------------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल