Friday, January 29, 2016

अटल मंथन
तीसरा टी 20 भी,अवश्य जीतेंगे
वर्ल्ड रैंकिंग में,प्रथम रहेंगे !
------------------------------------------------------------
वर्ल्ड कप से पहले,दावेदारी पेश की
टीम इण्डिया ने खोई साख,पुनः पा ली !
कंगारुओं को उनकी ,औकात दिखा दी
क्रिकेट में अपनी,बादशाहत कायम की !
हमारे धुरंधर उन पर,बहुत भारी हैं
गेंदबाजी-बल्लेबाजी,दोनों में हावी हैं !
--------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Tuesday, January 26, 2016

अटल मंथन
खिलाड़ी बदले,खेल बदला
ले लिया,वन डे का बदला !
----------------------------------------------------------------------
आखरी वन डे जीतकर,आत्म विश्वास जागा
फिर तो पहले मैच में,कंगारुओं को धो डाला !
'विराट' विजय मिली,'कोहली' खूब खेले
टी 20 में अब,'क्लीन स्वीप' ले लें !
'गणतंत्र दिवस' पर मानो,भाग्योदय हुआ
टी 20 रैंकिंग में फर्स्ट,आने की दुआ !
----------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Monday, January 25, 2016

अटल मंथन
गणतंत्र,आतंक को,जवाब देगा
फ्रांस का मुहिम में,साथ लेगा !
-------------------------------------------------------------------
14 समझौते,36 राफेल,की सौगात आई
फ्रांस ने भारत संग,दोस्ती की गुहार लगाई !
सौर ऊर्जा पर भी,पूर्ण सहमति बनी
बिजली संकट से राहत की,उम्मीद बंधी !
रॉक गार्डन से ओलांद ने,श्री गणेश किया
तो मेट्रो में सफर कर,अचंभा भी दिया !
--------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Sunday, January 24, 2016

अटल वाणी - 496
भक्ति योग !
-------------------------------------------
भक्त भगवान का,माध्यम है
ईश्वर उसमें तब , जागृत है !
-------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 
अटल वाणी - 495
सुविचार !
-----------------------------------------------------
मिलना-बिछुड़ना,है जीवन का सार
इसे ही कहते हैं,प्रियवर संसार !
-----------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 
अटल वाणी - 494
ईश्वर से मांगो !
------------------------------------------------------
परमपिता यकीनन,पिता से बढ़कर
जो चाहें मांगे,अधिकार समझकर !
-----------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 
अटल वाणी - 493
ईश्वरीय ज्ञान !
------------------------------------------------------------------
कहो राम चाहे कहो श्याम,सबमें बैठे हैं भगवान
जाने ना जो ये इंसान,उनको बंधु नास्तिक जान !
------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 
अटल मंथन
जहां नजर जाती है,बर्फ नजर आती है
आधी दुनिया में,जिंदगी थम जाती है !
--------------------------------------------------------------
महाशक्तियां ठंड के मारे,काँप रही हैं
जिंदगानी वहां घर बैठे ही,हांफ रही है !
सदी का भीषण बर्फीला,तूफान आया है
अमरीका-चीन-यूरोप पर,कहर ढाया है !
प्राकृतिक प्रकोपों ने,जनजीवन बर्बाद किया
इंसान को अपने आगे,बौना बना दिया !
------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Saturday, January 23, 2016

अटल मंथन
104 रनों की तेज नाबाद,पारी खेली है
जीत की जिम्मेदारी अब,पांडे ने ले ली है !
--------------------------------------------------------------
सौ सुनार की एक लुहार की,आखिर हो गई
अंतिम मैच में इण्डिया को,विजय श्री मिली !
रैंकिंग बरकरार रहेगी,इसे भी उपलब्धि माने
वरना दूसरी से तीसरी पर,फिसलने वाले थे !
टीम इण्डिया में उत्साह,फिर से लौटा है
बड़ा स्कोर 'चेज' करके,क्या खूब जीता है !
-------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Friday, January 22, 2016

अटल मंथन
अपनों से ज्यादा,परायों से खतरा
दुश्मन हमारा,साजिश रच रहा !
----------------------------------------------------------------------
गणतंत्र दिवस पर्व,आतंकियों के निशाने पे
सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई,समूचे देश में !
गिरफ्तार कईं किये गए,फिर भी खतरा बरकरार
पठानकोट से लूटी गई,इस बार एक आल्टो कार !
आतंकी संगठन मिलकर,साजिश करना चाह रहे
कामयाब न हो सकेंगे 'वे',हमें पूरा भरोसा है !
----------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Thursday, January 21, 2016

अटल वाणी - 492
रहें किसी भी देश में !
--------------------------------------------------------------
परमात्मा एक हैं,पर अभिव्यक्ति अनेक है
हर व्यक्ति उन्हीं का,चलता फिरता वेश है !
--------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल
अटल वाणी - 491
 आत्म साक्षात्कार !
-------------------------------------------------------
साधेगा जो मौन,जानेगा वह कौन ?
'आप' ही हैं भगवन,कहता मेरा मन !
-------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल
अटल वाणी - 490
घमंड का दंड !
-------------------------------------------------------------------------
'अहंकार' जिनका अलंकार है,दुःखपुरित उनका संसार है
वे स्वयं ही हैं इसके निर्माता,और कहते दोषी है विधाता !
-------------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 
अटल मंथन
चिंतनीय !
-------------------------------------------------------------------------
गृह युद्ध से दुनिया के देश,जूझ रहे हैं
आतंकवाद की पहेली रोज,बूझ रहे हैं !
आतंकियों की मारकाट से,कोई देश न रहा अछूता
आत्मघात के सिवा,सिरफिरों को कुछ न सूझता !
एक जुट हुए बगैर आतंक से,मुकाबला मुश्किल है
नरसंहार कहीं भी हो,देशवासी गमगीन हैं !
------------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 
अटल मंथन
आतंकियों के ठिकानों पर,संयुक्त प्रहार करना है
महाशक्तियों को मिलकर,आतंकवाद से लड़ना है !
----------------------------------------------------------------------------
मौत के सौदागर,सारी दुनिया में घूम रहे
कहाँ आतंक मचाएं,नये शिकार ढूंढ रहे !
बस चले तो आग लगा दे,वे सारे संसार में
खुद जलें अन्यों को जलाएं,तब कुछ बात बने !
फ्रांसीसी मेहमान को भी,धमकी भिजवा दी है
गणतंत्र दिवस पर दिल्ली,आने की मनाही है !
--------------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Tuesday, January 19, 2016

अटल वाणी - 489
दुनिया देखो  !
------------------------------------------------------------------------------
लाखों-करोड़ों 'मॉडल' बनाए,कोई दूसरे से 'मैच' न खाए
रंग भरे जीवन में अनेकों,दृष्टा भाव से सृष्टा को देखो !
------------------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 
अटल वाणी - 488
निगलता है पैसा !
----------------------------------------------------------
संसार है ही ऐसा,चलता यहां पैसा
जो दिखता ऐसा,निकलता है वैसा !
---------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 
अटल वाणी - 487
संसार का नियम !
--------------------------------------------------------------------
संसार है महासागर,और हम इसकी मछलियाँ
बड़ी छोटी को निगले,तो अचरज इसमें क्या ?
-------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 
अटल मंथन
संवेदनाहीन हैं सरकारें,क्यूं न इन्हें हम धिक्कारें ?
( मरीज वर्ग आहत है - लानत है लानत है ! )
------------------------------------------------------------------
कर्नाटक में आई सी यू पर,लक्झरी टैक्स लगायेंगे
मरीजों को आहत करके,कुछ पैसा कमाएंगे !
प्रदेश सरकार का फैसला,भर्त्सना के लायक है
अमीर कहे स्वागत है ? गरीब कहेगा लानत है !
आई सी यू में अमीर-गरीब,कोई भी भर्ती ना चाहे
फिर क्यूं टैक्स वसूलकर,ले रहे रुग्णों की आहें !
-----------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Monday, January 18, 2016

अटल मंथन
आई एस के नापाक ईरादे,नाकाम कर दिये जायेंगे
महाशक्तियों के सम्मुख,आतंकी टिक न पाएंगे !
-------------------------------------------------------------------------
नरसंहार के लिये,आई एस आई एस बदनाम है
जल्दी ही दुनिया से,मिट जायेगा नाम ये !
सीरिया में 300 लोगों का,कत्लेआम किया गया
400 अन्य अपहृत किए,और वीडियो दिखा दिया !
जबरिया धर्म परिवर्तन की,नापाक चाल है
तेल के कुओं पर भी,लालची निगाह है !
------------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Sunday, January 17, 2016

अटल मंथन
आतंक पर प्रहार की,योजना तैयार है
अनुकूल समय का,बस इन्तजार है !
---------------------------------------------------------------------
आतंकियों से निपटने हेतु,भारत-फ्रांस एक हुए
गणतंत्र दिवस परेड पर,राष्ट्रपति होलांदे आयेंगे !
संयुक्त सैन्य अभियान,शिघ्र ही चलाया जायेगा
जो दहशदगर्द शैतानों का,सफाया करके आयेगा !
सीमाओं पर नाकेबंदी,हाईटेक लेजर वाली होगी
पठानकोट जैसी घटनाएं,जिससे आगे नहीं होंगी !  
---------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Saturday, January 16, 2016

अटल मंथन
'आईडिया' यदि है,आपके पास
तो रख सकते,सरकार से आस !
----------------------------------------------------------------------------------------
'स्टार्ट अप योजना' पी एम ने शुरू की,तो राहुल ने आदतन बुराई कर दी
अचरज इसलिये भी हुआ,क्योंकि राष्ट्रपति जी ने समर्थन दिया !
युवा नौकरी के पीछे न भागे,स्वरोजगार शुरू करें
सरकारी व्यवधान न होंगे,बल्कि भरपूर मदद देंगे !
'मेक इन इण्डिया' को बढ़ावा मिलेगा,देश समृद्धिशाली बनेगा
'ब्रेन ड्रेन' होने से बचेंगे,नकारात्मक सोच अवश्य घटेंगे !
----------------------------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Friday, January 15, 2016

अटल मंथन
आपकी खबर मुंबई में भी,अब विचाराधीन हुई
दिल्ली की तर्ज पर,क्या ऑड-ईवन हो जायेगी ?
-----------------------------------------------------------------------
बड़ी कार तो छोड़िये,छोटी भी काम की न रही
ऑड-ईवन की उलझन में,15 दिन जरा न चली !
छोटी कार को एक मानिये,और बड़ी को लगभग दो
गलत दिन निकले सड़क पर,तो जुर्माना डबल करो !
टू व्हीलर और महिलाएं भी,सुना है आपके एजेंडे में,
सचमुच शामिल किये गए तो,दिल्ली प्रदूषण मुक्त है !
------------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Thursday, January 14, 2016

अटल मंथन
आतंक का कहर,सारी दुनिया में पसरा
अछूता न बचा इससे,कोई देश बेचारा !
--------------------------------------------------------
जहां देखिये वहीं,आत्मघाती हमले हो रहे
बेकसूर नागरिक बेशकीमती,जानें खो रहे !
जकार्ता में कईं सीरियल,ब्लास्ट किये गए
आई एस ने विस्फोट के,जिम्मे ले लिए !
पाक बेशक आतंकियों का,पनाहगार है
ओबामा ने सही कहा,'वो' गुनहगार है !
-------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Wednesday, January 13, 2016

अटल वाणी - 486
देव मानुष !
--------------------------------------
ईश्वर एक रूप अनेक
पसंद करे है जो प्रत्येक
वह बंदा है सबसे नेक !
--------------------------------------
डॉ श्याम अटल 
अटल मंथन
दिल्ली में रईस कार वाले,बेकार किये गए
बिहार में अमीर घराने,लक्झरी टैक्स देकर जिए !
------------------------------------------------------------------
प्रदेश सरकारें नित नए,फरमान ला रही
अमीर-गरीब के बीच की खाई,पाटने जा रही !
बिहार में लक्झरी टैक्स,इसका ज्वलंत प्रमाण है
लालू-नीतीश की जोड़ी का,संहारक राम बाण है !
ब्रांडेड फूड,महंगी मिठाई,और साड़ी पर टैक्स दो
खाली सरकारी खजाने,शिघ्रातिशिघ्र भर दो !
-----------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Tuesday, January 12, 2016

अटल बोलता है - 377
भगवान की कृपा !
-------------------------------------------------- ---------------------------------
अपने अभिभावक और मार्गदर्शक के रूप में, भगवान में विश्वास है
निर्णय सही हो सकता है, और भविष्य उज्ज्वल होगा!
-------------------------------------------------- --------------------------------
डॉ। श्याम अटल
ATAL SPEAKS - 378
SUCCESSFUL LIFE !
-----------------------------------------------------------------
LIFE IS VERY VAST,AS WELL AS FAST
FLOURISH THOSE,WHO TRY TILL LAST !
-----------------------------------------------------------------
DR. SHYAM ATAL
ATAL SPEAKS - 377
GRACE OF GOD !
-----------------------------------------------------------------------------------
HAVE FAITH IN GOD,AS YOUR GUARDIAN AND GUIDE
DECISIONS WOULD BE RIGHT,AND FUTURE BRIGHT !
-----------------------------------------------------------------------------------
DR. SHYAM ATAL
अटल वाणी - 485
आप सहमत हैं ?
---------------------------------------------
धरा ही स्वर्ग है,धरा ही नर्क है
देव-दानव युद्ध,यहां अनवरत है !
---------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 
अटल मंथन
भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज,रोचक रहेगी
उम्मीद है टीम इण्डिया,आगे अवश्य जीतेगी !
---------------------------------------------------------------
पहला मैच जीतना था,अफ़सोस हार गए
रोहित के 171 नाबाद,किन्तु विश्व रिकार्ड बने !
सरन ने शुरूआती मैच में,जौहर दिखलाये
कंगारुओं के 3 विकेट,सस्ते में चटकाए !
विराट खेल देखकर लगा,वाह क्या टीम है
अन्य खिलाड़ी साथ दें तो,यकीनन लीड है !
--------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Monday, January 11, 2016

अटल मंथन
लातों के भूत बातों से,कभी न मानेंगे
जब तक दर्द की पीड़ा,स्वयं न जानेंगे !
----------------------------------------------------------------
बातचीत बनती नहीं,पर लगता है की जायेगी
पाकिस्तान के झांसे में,क्या सरकार आयेगी ?
दिए गए सबूत आदतन,नकार दिये गए
जैसा सोचा था वैसे ही,जवाब तैयार किए !
आगे भी खानापूर्ति भर,कर दी जायेगी
उम्मीद नहीं कोई कार्रवाही,नतीजे लायेगी !
---------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Saturday, January 9, 2016

अटल मंथन
नफे नुक्सान की जिम्मेवारी,पाक के माथे
आतंकवादी वारदात में,जैश का हाथ है !
-----------------------------------------------------------
पाकिस्तान जासूसी से,'बाज' आए अब
सीमा पार से कबूतर,उड़ा रहा जब तब !
पी एम ने बॉर्डर का,हवाई दौरा किया है
राम देव ने हमले का,सुझाव दिया है !
आगामी 24 घंटे,निर्णायक साबित होंगे
दिए गए सबूतों पर,क्या 'वे' एक्शन लेंगे ?
-----------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Friday, January 8, 2016

अटल मंथन
हाय कोर्ट ने निर्णय,सुरक्षित रखा है
दिल्ली ने खट्टा-मीठा,स्वाद चखा है !
-------------------------------------------------------------------------
गरीब-अमीर के बीच की खाई,पाटी जा रही
ऑड-ईवन सिस्टम चलाकर,सरकार समता ला रही ?
गलत गाड़ी निकालने पर,चालान कट जाते हैं
खाली सरकारी खजाने,फटाफट भर जाते हैं !
आम आदमी पार्टी से,आम नागरिक प्रसन्न है
कारें सड़क पर आधी रह गईं,ऑफिस जल्दी पहुंच रहे !
-----------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Thursday, January 7, 2016

अटल मंथन
आपसी रिश्तों पर,आंच आयेगी
बनावटी जांच , यदि की जायेगी !
----------------------------------------------------------------------------------
पाक को सबूत दे दिए गये,वे जो हमें मिले अब तक
और पूछा है एक सवाल,कार्रवाही करेंगे आप कब तक ?
आतंकियों पर रुख देखने के बाद,चर्चा पर निर्णय लिया जायेगा
पाक यदि वादे से मुकर गया,तो वार्ता पर विराम लग जायेगा !
फैसला शिघ्र सामने आने वाला है,जो नई नीति निर्धारित करेगा
या तो दुश्मनी की दीवार पाटेंगे,या फिर युद्ध का आगाज करेंगे ?
---------------------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Wednesday, January 6, 2016

अटल मंथन
चिंतनीय !
----------------------------------------------------------------------
ऑड-ईवन फॉर्मूले से,दिल्ली परेशान है
सरकार और जनता के,बीच घमासान है !
अदालत ने असुविधा का,संज्ञान लिया है
केजरीवाल सरकार से,प्रश्न किया है !
कार के बदले टैक्सियां,प्रदूषण फैला रहीं
उम्मीद है राहत की,खबर जल्दीआयेगी !
----------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Tuesday, January 5, 2016

ATAL SPEAKS - 376
JUST A MINUTE !
------------------------------------------------------------------
LIVE LIFE,A DAY AT A TIME
PLANNING HOURS,WOULD BE FINE !
------------------------------------------------------------------
DR. SHYAM ATAL 
 अटल वाणी - 484
ज्ञान गंगा स्नान !
-----------------------------------------------------------------
दिव्य दृष्टि से देखने पर,ईश्वर सर्वत्र है
यूँ समझ लीजिये,बस उनका ही अस्तित्व है !
-----------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 
अटल मंथन
अफवाहों के दौर से,यह देश गुजर रहा है
दुश्मनों को अभी,कुछ ज्यादा फल रहा है !
--------------------------------------------------------------------
शरीफ आतंकियों के,हाथ की कठपुतली हैं
इसलिए सीमा पार से,बदले की आग सुलगी है !
दोहरा चेहरा पाक का,फिर उजागर हुआ है
अफगानिस्तान में भी,हम पर हमला बोला है !
गले की हड्डी बना हुआ है,आत्मघात पर तुला हुआ है
न जीता न जीने देता,नापाक पड़ौसी है ही ऐसा !
--------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Monday, January 4, 2016

अटल मंथन 
जेब ढीली करें तो,ऑड-ईवन से मुक्ति है
यदि आप तैयार हैं तो,पढ़िये आज युक्ति ये !
-----------------------------------------------------------
कार वाले अमीर हैं,सो अमीरी टैक्स दें 
महीने में पंद्रह दिन,चालान कटा लें !
चालान की राशि,दान समझी जायेगी 
सरकारी खजाने में,शोभा पायेगी !
'टैक्स फ्री' मानकर,चलना चाहिये 
इतनी रियायत तो,दी जायेगी ?
----------------------------------------------------------
dr, shyam atal 

Sunday, January 3, 2016

अटल मंथन
कहने को पाक,पर इरादे नापाक
खून खराबा ना करे,तो तबियत नासाज !
------------------------------------------------------------
आतंक का पर्याय,पड़ौसी पाक है
दुनिया के सम्मुख,बात अब साफ़ है !
नव वर्ष में सर्वत्र,आत्मघात पर तुला
जेहाद की जिद में,जीवन को भूला !
पागलपन का,भूत सवार है
अफगानिस्तान में भी,क्रूर प्रहार है !
------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Saturday, January 2, 2016

अटल मंथन
भारत - पाक मैत्री,आतंकी नहीं चाहते
आ गए इसलिए वे,मुलाकात की राह में !
------------------------------------------------------------------
समाधान-
आतंकी ठिकानों को,नष्ट करना चाहिये
कहो कैसी रही ?,फिर प्रश्न करना चाहिये !
छद्म युद्ध का एक जवाब,खुला युद्ध हो अब
देखे जिसे आँखें फाड़ के,दुनिया सबकी सब !
पहल पाक ने की है,इसलिए हमको दोष नहीं
ऐसा सबक सिखाया जाए,खो बैठें वे होश अभी !
-----------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Friday, January 1, 2016

अटल मंथन
कतार में लगना सीख लें,चलकर सेहत भी बनाएं
समय अवश्य अधिक लगेगा,पर अपना वजन घटाएं !
--------------------------------------------------------------------------
दिल्ली में बेरोजगारों को,रोजगार मिलेगा
यदि ऑटो-टैक्सी चालक,बनने का निर्णय लेगा !
अतिरिक्त कार की जगह,एक टैक्सी ले डालिये
अपने ड्रायवर के साथ तब,रोज ऑफिस जाईये !
बस और मेट्रो के फेरे,कितने भी बढ़ाये जाएं
समय पर ऑफिस ये दोनों,शायद ही पहुंचाए !
-------------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल