Monday, June 29, 2015

अटल मंथन
काले कारनामे,वोटर न भूलेंगे
आज नहीं तो कल,सत्ता ले डूबेंगे !
--------------------------------------------------------------
काँग्रेस ने बी जे पी पर,हल्ला बोला है
बी जे पी ने जवाब में,उसे तौला है !
प्रदेश मुखियाओं की,पोल खोली जा रही
उन्हें बचाने हेतु,हस्तियां सामने आ रहीं !
ललित के सहयोगी,दोनों दल रहे हैं
इसलिये भी नित नये,पेंच उठ रहे !
-------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Sunday, June 28, 2015

अटल मंथन
मन की बातें अच्छी हैं,पर दूसरों के दिल दूषित हैं
राज धर्म बड़ी दुविधा में,कैसे चक्रव्यूह भेदन करे ?
-------------------------------------------------------------------------
राजनीति करना,बड़ा कठिन काम है
पग पग पर मीडिया का,इम्तहान है !
घोटाले किये बगैर,कुछ हांसिल नहीं होता
उजागर होने के साथ ही,हंगामा मच जाता !
आंखन देखी बात कही,अन्यथा न लीजिये
टी वी पर खबरें जानकर,मन व्यथित है !
--------------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Saturday, June 27, 2015

·
अटल मंथन
उच्च स्तरीय भ्रष्टाचार,उजागर होने लगा है
पारदर्शिता का प्रभुत्व,मीडिया की बदौलत बढ़ा है !
------------------------------------------------------------------------
दोहरे चेहरे नेताओं के,तजने के दिन आ गए
फंसने से बचाने हेतु,भजने के दिन आ गए !
नित्य नए खुलासे,अधिकारियों पर भी होते हैं
ऐसा समझा जाता है,जैसे वे कोई मोहरे हैं !
एल जी और आप की जंग में,गृह मंत्री को रपट गई
आरोपों की फेहरिस्त देखकर,आँखें फटी रह गईं !
-----------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Friday, June 26, 2015

आगे आगे देखिये,होता है क्या
ऊपर कितनी गड़बड़,अभी नहीं पता !
------------------------------------------------------------------------
ललित विदेश चले गए,चाबी लेकर हाथ में
अब उनकी मर्जी है,इनका या उनका साथ दे !
'ट्वीट' को कम न आंके,जिसे दिखाएं बगले झांके
कौन बचेगा कौन फंसेगा,यह तो ईश्वर ही जाने !
मंत्री पद जाए न जाए,बदनामी तो होती है
भारतीय राजनीति,लगता है बड़ी ओछी है !
-----------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Thursday, June 25, 2015

अटल मंथन
भविष्य दर्शन
----------------------------------------------------------
बैंकों में कामकाज की,बाढ़ आने वाली है
ग्राहकी बैंक के रास्ते,चलने वाली है !
हर काम बैंकिंग के जरिये,किया जायेगा
बैंक में नौकरियों का,पैगाम लायेगा !
व्यवस्थाएं होते होते,देर हो जायेगी
नोटों की किल्लत,अफरातफरी मचायेगी !
----------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Wednesday, June 24, 2015

अटल मंथन
व्यापार पर असर पड़ेगा,ग्राहक व्यापारी से लड़ेगा
काला धन अवश्य घटेगा,दो नंबरी अब डरेगा !
--------------------------------------------------------------------
काला धन काबू करने का,आखिर हुआ प्रयास
नकली नोट चल न सकेंगे,ऐसा भी विश्वास !
बड़े नोट पुराने सारे,बैंक में जमा कराईये
या फिर बदलाकर अपने घर,वापस लाईये !
ग्राहकों से लेन-देन में,दिक्कत अवश्य आयेगी
नए नोट न होने से,किल्लत भी हो जायेगी !
-------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Tuesday, June 23, 2015

अटल मंथन
राजनीति में नये चेहरे,रातों रात नहीं मिलते
इसलिए दलबदलू दागी,प्रत्याशी चुनाव में चलते !
-----------------------------------------------------------------------------
बेनकाब हो जाते चेहरे,फिर भी रहते खिले खिले
राजनीति का गीत है ऐसा,हर हालत में जीत है !
नहले पर दहले कईं देखे,दिग्गज भी धराशयी हुए
पर फिर भी लड़ने हेतु,धनाभाव में कभी न रहे !
डूबते सूरज पर भी,दाव लगा दिया जाता है
हारते घोड़े पर भी,अच्छा भाव आता है !
-----------------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Sunday, June 21, 2015

अटल मंथन
विश्व में मोदी ने,योग का डंका बजाया
राजपथ को योगपथ,बनाकर दिखाया !
-----------------------------------------------------------------
आपसी मतभेद भुलाकर,योग किया गया
आप ने दिल्ली में,भरपूर साथ दिया !
संतरी और मंत्री,एक जगह एकत्रित हुए
थोड़े समय के लिए सही,ऊंच-नीच भूल गए !
देश सहित दुनिया में,सही संदेश गया
योगपथ पर चलने हेतु,योगियों का शुक्रिया !
----------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Saturday, June 20, 2015

अटल मंथन
शराब बिक्री पर,अविलम्ब रोक लगाई जाए
सरकार युद्ध स्तर पर,दुष्परिणाम गिनाए !
-------------------------------------------------------------------
शराब जहरीली होती है,जानें निगल जाती है
प्राण न भी ले,परिवार में तबाही मचाती है !
सस्ते में जान लुटाना,शराबी अब छोड़ दें
कभी न पियेंगे आगे,आज से प्रतिज्ञा लें !
अमीर-गरीब दोनों वर्ग,शराब से अछूते नहीं
नशाबंदी हो जाए तो,घर सुधर जायेंगे कईं !
-------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Friday, June 19, 2015

अटल मंथन
महानगरों की तेज रफ़्तार पर,ब्रेक लग जाता है
जब इन्द्र देव का कोप,आसमान से आता है !
---------------------------------------------------------------------------
मुंबई की बारिश की,सर्वत्र अभी चर्चा है
रहवासियों पर यकीनन,खतरा बढ़ा है !
जो जहां है वहां,बुरी तरह फंसा हुआ है
जल निकासी जल्दी,करने की अपेक्षा है !
लोकल ट्रेन बंद होने से,आवाजाही ठप्प है
कुल मिलाकर जनजीवन,अस्त व्यस्त है !
-----------------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Thursday, June 18, 2015

अटल मंथन
चिंतनीय !
----------------------------------------------------------------
आत्मघात का प्रयास,अच्छा नहीं है
देश कीजनता जनाब,बच्चा नहीं है !
नेताओं के कच्चे चिट्ठे,अक्सर खुलते हैं
विरोधी दल सताने का,अवसर ढूंढते हैं !
आरोप मढ़ने वाले,अपने गिरेबान में झांके
तुरंत समझ जायेंगे,वे भी कम नहीं बांके !
----------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Wednesday, June 17, 2015

अटल मंथन
राजनीति में कदम उठाएं,सोच-समझकर
रखी जा रही एक दूजे पर,खुफिया कड़ी नजर !
-----------------------------------------------------------------------
राजनीति में बदला,बड़ी आम बात है
विशेष अवसरों पर,सबको खूब याद है !
बंद फाईलें अचानक,खुलने लगती हैं
प्रभावित नेताओं में,हड़कम्प मचती है !
कब किस पर गाज गिरे,कोई नहीं जानता
ध्यान बंटाने का,यह भी है एक रास्ता !
----------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Tuesday, June 16, 2015

ari
अटल मंथन
योग पर राजनीति,अचम्भित कर देती है
धर्म की आड़ में,विवाद पैदा करती है !
-----------------------------------------------------------------
पी एम ने योग दिवस,दुनिया को दिया
पर उसी पर मजहबी,विरोध खड़ा हुआ !
कट्टरपंथियों की,नफरतभरी आवाज है
देशवासियों से,सहयोग का आव्हान है !
दुनिया के हर इंसान को,लाभ उठाना चाहिये
योग युक्त जीवनशैली,अपनाना चाहिये !
----------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Monday, June 15, 2015

अटल मंथन
राजनीति की राह पर,रोड़े अनेक
संभलकर चला करें,मंत्री प्रत्येक !
----------------------------------------------------------------
अंग्रेज सोना लूट ले गए,भ्रष्टाचारी धन विदेश ले गए
भारत को किया खोखला,हो रहा जनता संग धोखा !
काला धन राजनीति में,निश्चित ही एक बड़ा मुद्दा है
राजनीतिज्ञों की शह पर ही,लगता है बाहर गया है !
आई पी एल मैच फिक्सिंग मामला,वाकई में बड़ा गंभीर
लगता है विपक्ष की इसने,खोल दी तकदीर !
---------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Saturday, June 13, 2015

अटल मंथन
दिल्ली की जनता के,अच्छे दिन लगता हैं आएंगे
मीडिया पीछे पड़ जाए तो,नेतागण सुधर जायेंगे !
----------------------------------------------------------------------
कूड़ेदान की किस्मत चेती,मंत्री कूड़ा उठा रहे
पर बारिश ने पानी फेरा,जस के तस हालात हैं !
दिल्लीवालों की किस्मत चेती,आखिर टूट गई हड़ताल
पर मीडिया में जारी है,जिम्मेदारों की पड़ताल !
कांग्रेस से राहुल गांधी,अगुआई करने खुद पहुंचे
उपलब्धि इसे तब मानेंगे,जब जनता के भाग्य खुले !
----------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Friday, June 12, 2015

ATAL SPEAKS - 359
YOU ARE A VIP !
-----------------------------------------------------------------------------------
GOD SPEAKS THROUGH YOU-MIND YOUR WORDS !
KEENLY WAITING FOR YOU,PEOPLE OF THIS WORLD !
-----------------------------------------------------------------------------------
DR. SHYAM ATAL
ATAL SPEAKS - 358
LOVELY MESSAGE !
-----------------------------------------------------------------------------------
LOVE IS A GLUE,TO GIVE GOD'S CLUE !
TAKE EVERYONE ALONG,AND YOU ARE STRONG !
-----------------------------------------------------------------------------------
DR. SHYAM ATAL
ATAL SPEAKS - 357
SECRET TALK !
-----------------------------------------------------------------------------------
'THOUGHTS' ARE 'THINGS'-ONE WEEPS OR SINGS !
THAT'S A TRUTH - REALIZE YOUTH !
-----------------------------------------------------------------------------------
DR. SHYAM ATAL
ATAL SPEAKS - 356
GOD'S PROMISE !
-----------------------------------------------------------------------------------
NEVER FEEL,YOU'RE ALONE-WITH GOD,FEAR IS GONE
THAT'S A WAY TO LIVE-YOU CAN ALWAYS SING !
-----------------------------------------------------------------------------------
DR. SHYAM ATAL
ATAL SPEAKS - 355
LOVE IS GOD - FORGET NOT !
---------------------------------------------------------
IF WE LOVE EVERYONE
'GOD REALIZATION' IS DONE !
---------------------------------------------------------
DR. SHYAM ATAL
अटल मंथन
जंग थमने का,नाम न ले
नित्य नए,अड़ंगे हैं !
----------------------------------------------------------------
'असहयोग आंदोलन',गांधीजी की याद दिलाये
दिली में अब भी वही,राजनीति में छाए !
अंग्रेजों के खिलाफ,पहले यह अभियान था
अब दिल्लीवासियों के,विरुद्ध खूब चला !
आपका फर्जीवाड़ा,जनता को दिखाएंगे
कार्यकाल चलने तक,शायद रोज रुलायेंगे !
----------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल
अटल मंथन
इंसान की अकल पर,तरस आता है
अपनी ही गल्तियों से,मारा जाता है !
-----------------------------------------------------------------
दुनिया विनाश की ओर,अग्रसर हो रही है
तबाही का कोई भी,अवसर न खो रही है !
दुर्घटनाएं रोजाना,कईं जानें लील जाती है
गंभीर मानवीय भूल का,प्रमाण बन जाती है !
घरेलू हिंसा भी,बढ़ती जा रही है
पारिवारिक संबंधों में,दरार आ रही है !
-----------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Thursday, June 11, 2015

अटल मंथन
मीडिया के प्रहार से
मिटेगा भ्रष्टाचार !
--------------------------------------------------------------------
पारदर्शिता इस कदर,प्रकट हो रही है
कि भ्रष्टाचार करना,सम्भव नहीं है !
मीडिया की पारखी निगाहें,सबूत ढूंढ लाती है
तुरंत देश की जनता,बेईमानी जान जाती है !
घोटालेबाज पकड़े जायेंगे,जेल की हवा भी खाएंगे
क्यूंकि बचाने वाले अब,उन्हें न बचा पाएंगे !
--------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Wednesday, June 10, 2015

अटल मंथन
किसी के अच्छे किसी के,बुरे दिन चल रहे हैं
आपके मंत्री अनचाहे ही,संकट से घिर रहे हैं !
-----------------------------------------------------------------
आप से जुड़ी खबरें,बहुत आ रहीं हैं
दिल्ली सरकार पर,कहर ढा रहीं हैं !
केजरीवाल ने जिसे भी,कानून मंत्री बनाया
कानून की चपेट में,पहले स्वयं आया !
तोमर पर गाज गिरे,अभी देर न हुई
कि घरेलू हिंसा में,धराए सोमनाथ भी !
----------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Tuesday, June 9, 2015

अटल मंथन
दिल्ली की जंग-अदालत के संग !
--------------------------------------------------------
आप पर चौतरफा,प्रहार हुआ है
कानूनमंत्री को गिरफ्तार,किया गया है !
एल जी और सी एम में,छत्तीस का आंकड़ा
स्पष्ट दिखाई देती है,बदले की भावना !
बी जे पी और कांग्रेस भी,आक्रामक हुई
संकट से निजात मिलती,दिखती नहीं !
-------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Monday, June 8, 2015

अटल मंथन
राजनीतिक मजबूरियां,मिटाने लगीं दूरियां
विलय न हुआ तो क्या,गठबंधन ने बढ़ाई खुशियां !
------------------------------------------------------------------------
मुलायम ने लालू को,मना लिया है
लालू ने समधी का,सम्मान किया है !
बिहार की राजनीति,रोचक हो गई है
नीतीश सी एम बनेंगे,खबर आई है !
सीटें बंट जाए तो,गठबंधन पर ठप्पा है
तब तक पेंच अभी,कुछ-कुछ फंसा है !
-----------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Saturday, June 6, 2015

अटल मंथन
यह आपने क्या किया,दिल्ली से सवाल हमारा
विपरीत मतदान करके,उलझा दिया भाईचारा !
------------------------------------------------------------------------------
दिल्ली में सांसद बी जे पी के,किन्तु विधायक आपके
मिलजुलकर नहीं रहते हैं,उठापटक-कमाल करें !
जहर उगलते बयान,रोज सम्मुख आते हैं
दिल्ली की जनता को,दुःख से भर जाते हैं !
सुलह-समझौते के,दूर तक आसार नहीं
राजनीतिक लाभ की खातिर,गुत्थम गुत्था हुए सभी !
------------------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Friday, June 5, 2015

अटल मंथन
चिंतनीय
------------------------------------------------------------------
हर देश में गृह युद्ध है,और देशवासी क्रुद्ध हैं
दुनिया गुजर रही है,यूँ विश्व युद्ध से !
पड़ौसी देशों से भी,किसी देश की बनती नहीं
युद्ध जैसे माहौल हैं,सीमाओं पर शान्ति नहीं !
मानव,मानव के खून का,हो चला प्यासा
कलियुग के साक्षी हम,धधक रही हिंसा की ज्वाला !
------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Thursday, June 4, 2015

अटल मंथन
मांझी की नैया,कौन पार लगायेगा ?
क्या समीकरण बी जे पी के,पक्ष में जायेगा ?
--------------------------------------------------------------------
किसी को आम,किसी को अवाम की,चिंता है बिहार में
यह तो समय बतायेगा,किसकी जीत-हार है ?
दलित की दुहाई देकर,मांझी ने चल दी है चाल
नीतीश को हरा पायेंगे,उठता है यह सवाल ?
परिणाम चाहे जो निकले,जीतन जी लड़ेंगे चुनाव
और बी जे पी की शह पर ही,खेलेंगे सारे दाव ?
--------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Wednesday, June 3, 2015

अटल मंथन
महानगर की रफ़्तार पर,रोक लगने वाली है
परिवहन को लेकर,त्राहि मचने वाली है !
-------------------------------------------------------------------------
दिल्ली में उबर,ओला,टैक्सियां नहीं चलेंगी
तीन कम्पनियों ने,अपनी साख खो दी !
दुष्कर्म की बढ़ती घटनाएं,चिंताजनक तो हैं
पर दिल्लीवासियों की,आवाजाही मुश्किल में !
अफरातफरी का माहौल,बनने वाला है
दिल्ली सरकार पर,संकट बढ़ने वाला है !
-------------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Tuesday, June 2, 2015

अटल मंथन
एक हाथ से देते हैं,दूसरे हाथ से लेते हैं
सरकार और वोटर,एक साथ रहते हैं !
---------------------------------------------------------------------
अच्छी-बुरी खबरें,आती रहती हैं
जनमानस को,घुमाती रहती हैं !
बी एस एन एल रोमिंग,फ्री कर रहे हैं
याने सिम की बिक्री,बढ़ाकर रहेंगे !
बैंक ब्याज दरें,घटाने को तैयार हैं
याने लोन लेने वालों,पर उपकार है !
--------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Monday, June 1, 2015

अटल मंथन
गठबंधन में चूक गए तो,दुःख की वर्षा सम्भव है
वोटों के अंक गणित पर,नेताओं की नजर है !
----------------------------------------------------------------------
बाद में लड़ने के बजाए,लड़ लो अभी आपस में
तय हो जाए बंटवारा,कौन-क्या बने ?
हार-जीत का पता नहीं,पर सी एम बनना चाहेंगे
नीतीश और लालू के मध्य,जिद अभी कायम है !
मांझी की महत्वाकांक्षा,भी बिहार में चर्चित है
बी जे पी से ऑफर पाने की,उनकी बड़ी हसरत है !
-----------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल