Thursday, April 9, 2015

अटल मंथन
प्राईम टाइम शो में,मराठी फिल्मों का फरमान
राजनीतिक स्वार्थ से ध्वस्त,बॉलीवुड अरमान !
( मराठी सीखिये - बॉलीवुड को जीतिये ! )
----------------------------------------------------------------
मराठी फिल्मों में अब,हिंदी हीरो काम करेंगे ?
'प्राईम शो' में दिखने हेतु,नई लाईन पकड़ेंगे ?
हिंदी को दबाकर मराठी,ऊपर लाई जायेगी
भाषाओँ की जंग क्या,क़यामत ढायेगी ?
अदालत का दरवाजा,खटखटाया जायेगा
महाराष्ट्र सरकार को,कटघरे में लायेगा ?
--------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

No comments:

Post a Comment