Thursday, April 30, 2015

अटल मंथन
कभी पास , कभी फेल
राजनीति , रोमांचक खेल !
-----------------------------------------------------------------
निष्पक्ष निर्णय,कोई नहीं देता
दलगत राजनीति से,बंधे हैं नेता !
नेता को निर्दलीय,होना चाहिये
वोटर से अनुरोध,अब उन्हें जिताईये !
राजनीति में बड़े,बदलाव की जरूरत है
नेतागिरी करने की,कईयों की हसरत है !
-----------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल
अटल मंथन
दो की लड़ाई में,तीसरे ने लाभ चखा है
बस इसी सोच ने,जनता को जिन्दा रखा है !
------------------------------------------------------------------
दिमागदार लोग,राजनीति में आते हैं
लच्छेदार भाषणों से,सर्वत्र छाते हैं !
जिस दल से चुने गए,उसके लिए मर मिटते
बहसबाजी करने में,किसी से नहीं डरते !
वोटर रूपी जनता,भ्रमित हो जाती है
दोनों ही पक्षों की बातें,सही नजर आती है !
-----------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल
अटल मंथन
बुरे काम का,बुरा नतीजा
सत्य ज्ञान,देती है गीता !
-------------------------------------------------------------
छोटे भ्रष्टाचार पहले,पकड़े जाते थे
बड़े भ्रष्टाचारी अब,जकड़े जाते हैं !
कर्म फल विधान,भगवान ने रचा है
जिससे जगत का,हर बंदा बंधा है !
बड़ी मछलियाँ फंसती रहे तो,देश का कल्याण है
नाक में नकैल कसने को,अदालत रूपी बाण है !
------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल
अटल मंथन
सेवा कम , मेवा ज्यादा
राजनीति का , है ये वादा !
------------------------------------------------------------------
सरकारें जाते ही,भ्रष्टाचार उजागर होता
नई सरकार बनते ही,पासा पलट जाता !
पहले करनी का फल,देर से मिला करता था
अब दुष्कर्मों की सजा,जल्दी मिलती और ज्यादा !
जीवन के पूर्वार्ध में,समृद्धि और प्रसिद्धि देखी,
पर उत्तरार्ध आते ही,बदनामी से इज्जत उतरी !
-----------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Wednesday, April 29, 2015

ATAL SPEAKS - 356
THINK IT OVER - FOR A FAVOR !
---------------------------------------------------------------------------------
BORN GOOD PERSONS,HAVE NO EQUIVALENTS
AND THEY ARE PREFERABLE,OVER TALENTS !
---------------------------------------------------------------------------------
DR. SHYAM ATAL
ATAL SPEAKS - 355
HEALTH IS WEALTH - ASSESS YOURSELF !
---------------------------------------------------------------------------------
THOSE WHO ARE WEALTHY,MAY NOT HAVE HEALTH
THOSE WHO ARE HEALTHY,MAY NOT HAVE WEALTH !
---------------------------------------------------------------------------------
DR. SHYAM ATAL
ATAL SPEAKS - 354
DO YOUR WORK,NOW PLEASE !
------------------------------------------------------------------------
WORK IS A 'PRESSURE',BEFORE IT'S DONE
IT GIVES 'PLEASURE',WHEN IT'S DONE !
------------------------------------------------------------------------
DR. SHYAM ATAL
अटल मंथन
बहस के लिये मंत्रीगण,तैयार रहें
नित नये दिग्गज,सामने आयेंगे !
---------------------------------------------------------------------
किसानों के मुद्दे पर,सर्वत्र बहस हो रही
संसद और मीडिया भी,इससे अछूते नहीं !
मंत्रियों को सदन में,और चैनल पर भी बोलना
विपक्ष को दोनों जगह,खुलकर खामियां खोलना !
बहस लम्बी खिंचने लगे तो,दूसरी चैनल याद आए
वहां पर कुछ अन्य नेता,पहुंचते ही जान खाएं !
---------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Tuesday, April 28, 2015

अटल मंथन
आपकी डिग्री भी आई,शंका के घेरे में
अफ़सोस आप पर,दुर्भाग्य के फेरे हैं !
--------------------------------------------------------------------
पहले शिक्षा अब क़ानून,शंका के घेरे में आया
इन दोनों विभागों ने,राजनीति को खूब लजाया !
फर्जी डिग्री लेकर तोमर,कानून मंत्री बन गए
पूछा जब उनसे तो बोले,आरोप सच नही है !
स्मृति की बात करें तो,तब भी आरोप यही था
पर कुछ भी न बिगड़ सका,और पद कायम रहा !
----------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Monday, April 27, 2015

अटल मंथन
क्रांतिकारी सलाह मानकर,दुनिया का भला करें
आतंकियों को मदद क्यूं,जब 'वे' हमलावर हैं ?
-----------------------------------------------------------------------------
अमरीका आत्मघात पर,तुला हुआ है
आतंकियों को अनजाने ही,मदद करता है !
आर्थिक मदद बंद करे,और हथियार न दे
तो आई एस आई एस की जुर्रत नही कि,पलटवार करे !
भारतीय पर्याप्त हैं,अमरीका चलाने को
और अधिक संख्या में,अपने यहां आने दो !
----------------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Sunday, April 26, 2015

अटल मंथन
प्राकृतिक विपदाएँ,भेस बदलकर आ रहीं
मानव का धरती पर,जीना दूभर बना रहीं !
----------------------------------------------------------------
नेपाल के भूकम्प ने,भारत को भी हिला दिया
मोदी ने दोस्ती का,हाथ तुरंत बढ़ा दिया !
देशवासियों ने और,दुनिया ने सराहा
नेपाली बंधुओं को,मिला कुछ सहारा !
बिगड़े मौसम के चलते,उड़ानें रद्द हुईं
हालात सुधरने में अभी,दिन लगेंगे कईं !
----------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Saturday, April 25, 2015

अटल मंथन
भूकम्प से कोई देश,अछूता नहीं
इस बार नेपाल ने,पीड़ा सही !
---------------------------------------------------------
चीन,रेल नेपाल तक,लाने की फिराक में
जिसके लिये एवरेस्ट में,करेंगे सूराख वे !
बिना कुछ किये ही,भूकम्प आ गया
मानो दुनिया को एक,सबक सीखा गया !
जमीन खुद-खुदकर,पोली हो गई
ठोस निर्माण आगे और,सहेगी नही !
संवेदनाएं पीड़ितों के,साथ हमारी
ईश्वर से प्रार्थना,अब रोके तबाही !
---------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Thursday, April 23, 2015

अटल मंथन
अहंकार आड़े आता है,दुश्मनी बढ़ाता है
राजनीति का नया स्वरूप,जनमन को नहीं सुहाता है !
---------------------------------------------------------------------------
किसान गजेन्द्र की मौत ने,हर दल को हिला दिया
आरोप-प्रत्यारोपों का,नया माहौल बना दिया !
मुआवजा देने हेतु सबमें,होड़ लगी हुई है
राजनीतिक रण जीतने की,दौड़ लगी हुई है !
अपनी ढपली अपने राग,अब न और पीटिये
सर्वदलीय बैठक बुलाकर,पुनरावृत्ति रोकिये !
----------------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Wednesday, April 22, 2015

अटल मंथन
किसानों के मुद्दे पर,राजनीति हो रही है
चली गई चालें,गलत पड़ रहीं हैं !
-------------------------------------------------------------------
जंतर-मंतर पर आत्मघात,बड़ा दुखदायी है
आपको किसान रैली,रास नहीं आई है !
राजनीति होती रही,भाषण जारी रहे
इसे संवेदनहीनता,न कहें तो क्या कहें ?
हर पार्टी किसानों की,हितैषी बनी हुई है
फिर भी उनकी मौतें,रोज हो रहीं हैं !
-------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Tuesday, April 21, 2015

अटल मंथन
टोल से मुक्ति,टैक्स से राहत
हर वाहन,मालिक की चाहत !
-----------------------------------------------------------------
टोल मुक्त देश,अवश्य प्रगति करेगा
समय-धन की बचत से,लाभ मिलेगा !
राजस्व जुटाने का,अन्य उपाय खोजिये
'चेक नाका' के तौर पर,उपयोग कर लीजिये !
सदैव राह रोकना,जरा उचित नहीं है
अपराधियों की नाकेबंदी,जरूरत पड़े कीजिये !
---------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Monday, April 20, 2015

अटल मंथन
जुबाँ फिसलते,देर लगे ना
कट्टर पंथ से, बड़े झगड़ा !
----------------------------------------------------------------------
बयानों के तीर,खूब चलाए जाते हैं
रोजाना की राजनीति में,कयामत ढाते हैं !
आरोप-प्रत्यारोप,जमकर लगाये जाते हैं
शब्दों की सीमाएं,नेता लांघ जाते हैं !
गिरिराज ने सोनिया पर,अशोभनीय टिप्पणी की
राउत ने भी मतदान बाबत,गलत बात कही !
----------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Sunday, April 19, 2015

अटल मंथन
दो दलों की लड़ाई में,किसानों का भला है
रामलीला का कार्यक्रम,उन्हें निश्चित फला है !
--------------------------------------------------------------------
संशोधन किये बगैर बिल,'वे' पास न होने देंगे
भूमि अधिग्रहण के मुद्दे पर,हंगामा संसद में करेंगे !
उम्मीद है किसानों को,कुछ लाभ अवश्य मिलेगा
राहुल की ताजपोशी को,मनमोहन का समर्थन रहेगा !
राजनीति किसानों पर,केंद्रित की जा रही
उनका हितैषी कहलाने की,होड़ सामने आ रही !
-------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Saturday, April 18, 2015

अटल मंथन
देश की धरती पर लौटते ही,जमीनी मुद्दे से राहुल जुड़े
राजनीतिक भविष्य की तलाश में,किसानों की ओर मुड़े !
---------------------------------------------------------------------------------
बैंकॉक में दो माह रहकर,राहुल भारत लौट आये हैं
किसान रैली की 'राम लीला',दिल्ली में करने वाले हैं !
प्रधानमंत्री भी विदेशी दौरे,करके स्वदेश लौट आये हैं
और देश की जनता के लिए,ढेरों सौगात वे लाये हैं !
भूमि अधिग्रहण बिल और मुआवजा,दो बहस के मुद्दे बड़े हैं
कुरुक्षेत्र की याद दिलाकर,सरकार के सामने सभी दल खड़े हैं !
----------------------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Friday, April 17, 2015

अटल मंथन
कश्मीर पर आरपार के,मूड में पाकिस्तान ?
सीमा पार से आ रहे,आतंकी जहरीले बयान !
-------------------------------------------------------------------
कैदी ने रिहा होते ही,ऊधम मचाई
बदले में पुनः जेल की,सलाखें पाईं !
पर नुक्सान बहुत ज्यादा,हुआ हमारा
मसरत और हाफिज ने,खेल बिगाड़ा !
श्रीनगर में पत्थरबाजी,जमकर हुई
अमरनाथ यात्रा से पूर्व,साजिश रची गई ?
------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Thursday, April 16, 2015

अटल मंथन
घर बैठे कुछ भी नही मिलता,बाहर जाना पड़ता है
दौरा करने की देर है,अंधियारा मिटने लगता है !
---------------------------------------------------------------------
घर बैठे रहने से,कुछ नहीं मिलता
पर उनके घर चल दिये,तो चेहरा खिलता !
कनाडा से पांच साल तक,यूरेनियम मिलेगा
उपलब्धि बड़ी है,कहना पड़ेगा !
अब यदि कोई दुश्मन,हमसे लड़ेगा
तो परमाणु शक्ति के भय से,जरा तो डरेगा !
------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Wednesday, April 15, 2015

अटल मंथन
मसरत की जुर्रत पर,अचम्भा होता है
कश्मीर पर भारत का,नियंत्रण खोता है !
--------------------------------------------------------------------
पी डी पी सरकार,पाक परस्त है
जेल से रिहा होते ही,मसरत मस्त है !
श्रीनगर की रैली में,देशद्रोही नारे लगे
पाकिस्तानी झंडे तक,फहराये गये !
मीडिया ने तीखे,तेवर दिखाए
सरकार ने सख्ती के,वादे दोहराए !
-------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Tuesday, April 14, 2015

अटल मंथन
'सिर फुटव्वल' राजनीति का,अनिवार्य अंग है
नित नए बवाल देखकर,देश की जनता दंग है !
--------------------------------------------------------------------
जनता परिवार के,विलय का ऐलान होगा
बिहार के वोटर पर,मानो ये एहसान होगा ?
कांग्रेस और आप,स्वयं को न संभाल पा रहे
एक ही घर के सदस्य,हल्ला मचा रहे !
लक्ष्य बस एक है,सत्ता हथियाना है
मिले ना मिले बाद में,सिर फुटवाना है !
-------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Monday, April 13, 2015

अटल मंथन
अपनों के विरोध से,दिल घबराता है
दिल्ली में सी एम भी,असहाय हो जाता है !
-----------------------------------------------------------------
'आप' को कायम रखना,कठिन काम है
अब भी पार्टी में,बड़ा घमासान है !
चुनाव तो जीत गए,पर अपने ही घर में हारे
लगता है खाली गए,लोकपाल के नारे !
महत्वाकांक्षा आपको,कहीं का नहीं रखती
नित नए गुटों में,आप बंट रही !
------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Sunday, April 12, 2015

ATAL SPEAKS - 353
SAVE ENERGY - HAVE ENERGY !
---------------------------------------------------------------------------------
LEARN TO SPEAK,LESS AND LOW
A LONG WAY THEN,YOU CAN GO !
---------------------------------------------------------------------------------
DR. SHYAM ATAL
ATAL SPEAKS - 352
PLAY THE GAME - WIN A NAME !
---------------------------------------------------------------------------------
IF YOU 'LOVE' LOT,THEN A LOT COMES BACK
YOU BECOME A 'TRUMP CARD',EQUAL TO AN ACE !
---------------------------------------------------------------------------------
DR. SHYAM ATAL
अटल वाणी - 464
युक्ति !
----------------------------------------------
प्रभु से प्रीत रखो,जीत सदा होगी
भक्ति के गीत गाओ,मुक्ति मिलेगी !
----------------------------------------------
डॉ श्याम अटल
अटल वाणी - 463
धैर्य की परीक्षा में,ज्यादातर 'फैल' हैं !
----------------------------------------------
सहनशक्ति लोगों की,कम होती जा रही
मुख खोलते ही,दूसरों को खा रही !
---------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 
अटल वाणी - 462
साक्षात्कार का अवसर !
----------------------------------------------
'मौन' में परमात्मा,प्रकट हो सकते हैं
वरना तो अक्सर ही,अव्यक्त रहते हैं !
---------------------------------------------
डॉ श्याम अटल
अटल मंथन
गठबंधन सरकार,प्रेमपूर्वक राज करे
पंडितों के पुनर्वास की,तभी बात करें !
---------------------------------------------------------------
कश्मीरी पंडितों की,वापसी उचित नहीं
माहौल अभी वहां,रहने लायक नहीं !
जो क्षेत्र सैनिकों के,दम पर नियंत्रण में
पुनर्वास का प्रयास,विपदा को निमंत्रण है !
जल्दबाजी जरा भी,न की जानी चाहिये
पहले पर्यटकों को,बेख़ौफ़ कश्मीर घुमाईये !
---------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Saturday, April 11, 2015

अटल मंथन
दो अरब यूरो की मदद,ले आये फ्रांस से
जर्मनी में छाने का,अब मोदी का प्लान है !
--------------------------------------------------------------------------
पूर्व पी एम,मोदी की तरह,गतिमान न थे
अविराम चलते रहने में,इनका कीर्तिमान है !
देश और दुनिया की,खबर लेते रहते
फ्रांस-जर्मनी-कनाडा,अबकि एजेंडे में !
भारत को खुशहाल,बनाने का प्रयास है
रॉफेल रक्षा सौदा,दुश्मनों को जवाब है !
--------------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Friday, April 10, 2015

अटल मंथन
विस्तारवादी चीन है,आतंकवादी पाक
दुनिया के नक्शे पर,जैसे दो बड़े दाग !
--------------------------------------------------------------------
चीन और पाक दोनों,भारत के लिये सिरदर्द
बनते हैं यदा-कदा ही , जैसे कोई हमदर्द !
कश्मीर को अशांत रखते,पाक के नापाक ईरादे
लखवी को रिहा करके,और भी क़यामत ढाते !
चीन ने सीमा पर , गुस्ताखी बढ़ाई
एवरेस्ट को चीरकर,नेपाल पर रेल चढ़ाई !
-------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Thursday, April 9, 2015

अटल मंथन
प्राईम टाइम शो में,मराठी फिल्मों का फरमान
राजनीतिक स्वार्थ से ध्वस्त,बॉलीवुड अरमान !
( मराठी सीखिये - बॉलीवुड को जीतिये ! )
----------------------------------------------------------------
मराठी फिल्मों में अब,हिंदी हीरो काम करेंगे ?
'प्राईम शो' में दिखने हेतु,नई लाईन पकड़ेंगे ?
हिंदी को दबाकर मराठी,ऊपर लाई जायेगी
भाषाओँ की जंग क्या,क़यामत ढायेगी ?
अदालत का दरवाजा,खटखटाया जायेगा
महाराष्ट्र सरकार को,कटघरे में लायेगा ?
--------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Wednesday, April 8, 2015

अटल मंथन
ऑपरेशन 'राहत' को,सर्वत्र सराहा जा रहा
विपक्षी दलों को यह,किन्तु न सुहा रहा !
-----------------------------------------------------------------
यमन में युद्ध से भी,बदतर हालात हैं
भारतीयों को छुड़ाने के,पूर्ण प्रयास हैं !
चार हजार नागरिक,घर लौट चुके हैं
शेष भी स्वदेश जल्दी,लाये जायेंगे !
छब्बीस देशों ने भारत से,मदद मांगी है
जनरल सिंह को उपलब्धि पर,हार्दिक बधाई !
-----------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Tuesday, April 7, 2015

अटल मंथन
राजनीति इन दिनों,किसानों पर केंद्रित है
सोनिया के देशव्यापी,दौरे का असर कहें ?
-------------------------------------------------------------------
बेमौसम बरसात ने, फसल बिगाड़ दी
किसान परेशान हुए,कईयों ने जान दी !
आखिर केंद्र और,राज्य सरकार जागी
यू पी में राहत पैकेज की,घोषणा कर डाली !
अन्य कईं प्रदेश भी,आये थे चपेट में
आशा है उन्हें भी,मुआवजे की भेंट मिले !
-------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल