Thursday, November 30, 2017

अटल मंथन
सत्ता से बाहर रहकर,बाजी पलटना कठिन काम
फिर भी पूरी शक्ति झोंककर,कांग्रेस कर रही प्रयास !
-----------------------------------------------------------------------------
बाहुबल से पूर्वकाल में,युद्ध जीते जाते थे
अब जनता के वोट से,राज जीते जाते हैं !
इस कला में जिसे महारथ,वह गाथा लिख पाता है
अपने वचन-कर्म अनुसार,जीतकर सत्ता में आता है !
तोड़ ढूंढ लें चाहे जितने,कारगर शायद न हों
अभी तो घर में ही चुनाव,गृह देव की जय कहो !
---------------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Wednesday, November 29, 2017

अटल मंथन
नगरी-नगरी मंदिर ढूंढे,वोट मांगते घर-घर घूमे
है चुनाव की ऐसी माया,बड़े बड़ों का सिर चकराया !
---------------------------------------------------------------------------
हार्दिक ईच्छा हर दल की,वही सरकार बनाये
फिर भी खतरे से बचने को,समझौते पर आये !
बी जे पी को छोड़ सभी ने,यही नीति अपनाई
एक सूरमा को शिकस्त,देने की चाह जताई !
आरक्षण का मुद्दा चूंकि,कांग्रेस के खाते में
इसलिए लगता नहीं बी जे पी,वही तरीका दोहराये !
पर कोई भी ऐसी घोषणा,कभी भी हो सकती है
जो चुनावी शतरंज की बिसात,रातोंरात पलट देवे !
--------------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Tuesday, November 28, 2017

अटल मंथन
पी एम मोदी-राहुल गांधी,पुनः आमने सामने
राजनीति के नये मैच में,मुकाबला घमासान है ?
-------------------------------------------------------------------------
हार-जीत होती रहती है,किस्मत फिर आजमायेंगे
गुजरात के चुनाव में अबकि,पूरी शक्ति लगायेंगे !
भक्ति करने मंदिर जायेंगे,आशीष लेकर आयेंगे
भगवान ने कितनी कृपा की,परिणाम बतलायेंगे !
नोटबंदी-जी एस टी ने,बजट जरुर बिगाड़ा है
नई राजनीति ने धन को,चुनाव में नकारा है !
वोटर ही बतला पाएंगे,बिना नोट किसको दिये वोट
और यदि कहीं खुला खजाना,तो नोटिस की तय है चोंट ?
------------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Monday, November 27, 2017

अटल मंथन
अमेरिका से बदला लेने,हिटलर फिर आया है
द्वितीय विश्व युद्ध से ज्यादा,तबाही मचायेगा !
--------------------------------------------------------------
हिटलर का पुनर्जन्म,हो गया है
पहले बालक था,बड़ा हो गया रे !
पिछली हरकतें उसे,अब तक है याद
वही कह रही हैं मानो,बदला ले आज !
डूबेगा खुद भी,डुबायेगा दुनिया साथ
किम जोंग के सिर पर,पागलपन है सवार !
मीडिया में सबसे चर्चित,हो चला नाम
खबरों की सुर्ख़ियों में,सबसे बदनाम !
--------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Sunday, November 26, 2017

अटल मंथन
हर खिलाड़ी टीम है
वाह क्या सीन है !
--------------------------------------------------------------------
श्री लंका की टीम जितने,रन कोहली ने बनाये
साबित किया कि वे स्वयं,एक टीम के बराबर हैं !
दोहरे शतक के साथ,कईं कीर्तिमान बना डाले
विराट नाम के अनुरुप,शतकों के पहाड़ खड़े किये !
मुरली-पुजारा-रोहित ने भी,शानदार शतक मारे
नागपुर टेस्ट श्रीलंकन हमसे,चौथे दिन ही हारेंगे !
पुनश्च,
इन दिनों क्रिकेट देखकर,ऐसा लगने लगा
भारत से भिड़ने में अब,हर देश डरने लगा !
टीम इंडिया क्रिकेट में,ऊपर चढ़ रही है
शेष टीमें उसके सम्मुख,नीचे उतर गयीं है !
--------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Saturday, November 25, 2017

अटल मंथन
ढूंढिये वजह
सीखिये सबक !
-----------------------------------------------------------------
यू पी में ट्रेन हादसे,सबसे ज्यादा हो रहे
लगता है निरीक्षक,इस ट्रेक पर सो रहे !
यू पी-बिहार,दहशतगर्दों के निशाने पर ?
जानना चाहिये,होता किसके ईशारे पर ?
अचानक ब्रेक लगाने से,डब्बे पटरी से उतरे ?
या कि गेप बढ़ी जॉइंट पर,ठंड की वजह से ?
मानिकपुर में भाग्यवश,बड़ा हादसा न हुआ
घायल जल्दी स्वस्थ हों,ईश्वर से कर बद्ध दुआ !
पुनश्च,
रेल यात्रा खतरे से,अफसोस खाली न रही
सोने का सुख चिरनिद्रा में बदल न जाए कहीं !
----------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 
क्रिया की प्रतिक्रिया,होकर रहती है
वाक् युद्ध की,जनक बनती है !
मुंह खोलना मना है
जवाब नहले पर दहला है !
-----------------------------------------------------------------------------
राहुल,मोदी पर जब बोले,सहयोगी अपना रुख खोले
बात आगे बढ़ने से पहले,अपने स्तर पर ही तौले !
ममता ने पद्मावती को,हरी झंडी जैसे ही दिखाई
भा ज पा की प्रतिक्रिया,खुलकर झटपट सामने आई !
शूर्पणखा की नाक का कहकर,सबको असमंजस में डाला
बिल्कुल नये प्रतीक पकड़कर,बना डाली शब्दों की माला !
----------------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Thursday, November 23, 2017

अटल मंथन
सब कुछ जायज है,राजनीति के खेल में
जैसी जिसकी समझ,वैसा देख इसे !
       ( सत्ता पाने का मंत्र ! )           
-------------------------------------------------------------
झूठे-सच्चे वीडियो,आते रहते हैं
अपनी पार्टी के गीत,गाते रहते हैं !
उद्देश्य बस एक है,वोटर का दिल जीते
और विजय श्री मिलने पर,काटे जश्न के फीते !
आरोप प्रत्यारोपों का भी,यही राज है
चुनावी वोट मिलने,तक की बात है !
------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Wednesday, November 22, 2017

अटल मंथन
अच्छे दिन आएं न आएं,बी जे पी परचम लहराए
मुश्किल लगता है अभी तो,कोई इनसे सत्ता हथियाए !
-------------------------------------------------------------------------------
राहुल-अखिलेश मिलकर भी,कर न सके मुकाबला
उस यू पी में जहां जीत की,थी कुछ तो संभावना !
फिर गुजरात फतह करना,दिखता तो असंभव है
बरसों से वहां मोदी राज,एक स्वयं भू सत्य है !
और अकेले लड़कर भी,किसी दल का उद्धार नहीं
यह भी रखना होगा याद,यहां बिहार जैसे हालात नहीं !
--------------------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Tuesday, November 21, 2017

ATAL SPEAKS - 402
GOD'S GAME !
--------------------------------------------------------------
ACTION COMES FROM LORD
THAT WAY YOU SHOULD REGARD
MEDIUM CAN BE ANYONE
THINK WHAT BEST CAN BE DONE !
--------------------------------------------------------------
DR. SHYAM ATAL 
Atal Vaani - 512
lifestyle
--------------------------------------------
Look at God in all
And behave like that
Make constant self improvement
And save the world!
--------------------------------------------
Dr. Shyam Atal
अटल वाणी - 512
जीवन शैली
--------------------------------------------
खुद में सबमें ईश्वर देखो
और वैसा व्यवहार करो
निरंतर स्व-सुधार करो
और जग का उद्धार करो !
--------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Monday, November 20, 2017

अटल मंथन
कईं फॉर्मूले अब तक आये,
किन्तु क्रियान्वित नहीं हो पाए
नए हल विचारणीय है,
सहानुभूतिपूर्वक गौर फरमाएं !
    ( संदर्भ - राम मंदिर ! )
-----------------------------------------------------------
'अमन की मस्जिद' से हल,जरुर निकलेगा
लखनऊ को शानदार,तोहफा जल्दी दें !
अयोध्या में मंदिर की,राह निकल आयी
चल पड़े इस पर यदि तो,देंगे बधाई !
पुनश्च,
सीधे मतदान से भी,समाधान सम्भव है
मुस्लिम बंधुओं से,कृपया सीधी राय लें !
------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Sunday, November 19, 2017

अटल मंथन
फूट डालकर चुनाव जीतना,राजनीतिक हथियार
देखना दिलचस्प होगा,किसका दावा है दमदार ?
--------------------------------------------------------------------------
हार्दिक ईच्छा पूरी हुई,कांग्रेस सहर्ष मान गई
आरक्षण की घोषणा होगी,कुछ सीटें भी अवश्य मिलेंगी !
बी जे पी का कहना है,कोई नुक्सान नहीं होना है
पाटीदार कईं टूटकर,आ चुके उनके खेमे में !
पर बागियों की बगावत,दिखाई देने लगी है
नेताओं की शराफत अब,गुर्राने लगी है !
चुनाव के टिकट बांटना,है सिरदर्द का काम
आगे आने वाले हैं,और भी मुश्किल मुकाम !
------------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Saturday, November 18, 2017

अटल मंथन
रिपोर्ट कार्ड दीजिये
जनता का दिल जीतिये !
------------------------------------------------------------------
जनता को समझाने का,सबसे अच्छा तरीका
विकास कार्यों का पेश करें,वार्षिक लेखा जोखा !
देशवासियों को नई-पुरानी,रैंक बताई जाए
रैंकिंग में सुधार हुआ तो,वह भी अवश्य दर्शाएं !
अंतर्राष्ट्रीय मंच से जो,अच्छी खबरें आईं
वर्तमान सरकार को,उसके लिये बधाई !
-----------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Friday, November 17, 2017

अटल मंथन
बागियों की संख्या,अबकि बढ़ सकती है
नफे नुक्सान का आकलन,अभी तो मुश्किल है !
        ( संदर्भ - गुजरात चुनाव )
----------------------------------------------------------------------
नए चेहरे लाईये,नई झांकी दिखाईये
पिछले जो बदनाम हुए,उन्हें तत्काल हटाइये !
नई घोषणाएं लाईये,नए ख्वाब दिखाईये
नए पुराने वोटरों से,जमकर वोट पाईये !
निर्दलीय चेहरे नए,अधिकाधिक शामिल करें
वह दल रहेगा लाभ में,जो सुझाव पर तामील करे !
----------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Thursday, November 16, 2017

अटल मंथन
निर्माण चाहते या विध्वंस,जैसी आपकी मर्जी
हमने तो लगाई आज,विश्व शांति की अर्जी !
( एक नेक अपील,वैश्विक आकाओं से )
-------------------------------------------------------------------
यथास्थिति कायम रखना,हर देश का फर्ज है
सीमा विवाद सुलझाने का,यह सर्वश्रेष्ठ हल है !
बंदूक-हथियारों के बल पर,कोई दूसरे से न अड़े
क्यूंकि जीतना मुश्किल युद्ध,कोई कितना ही लड़े !
एक दूजे को सहायता देना,असली वैश्विक धर्म है
भूकंप या अन्य त्रासदी में,यही नेक कर्म है !
-----------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल   

Wednesday, November 15, 2017

अटल मंथन
समझदारी से,काम लें
अयोध्या राम का,धाम है !
------------------------------------------------------------------------
राम जन्म भूमि को,प्रतिष्ठा का प्रश्न न बनाएं
मुस्लिम बंधु मान जाएं,सहयोग हेतु सामने आएं !
साकार और निराकार ईश्वर,दोनों ही सत्य है
मंदिर,मस्जिद,गुरूद्वारे,हर जगह वंदन कृत्य है !
अपनी मान्यतानुसार,अपने आराध्य की पूजा करें
और सद्भावपूर्वक एक,वृहद परिवार की तरह रहें !
-------------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Tuesday, November 14, 2017

अटल मंथन
डकैती के नए तरीके,हो रहे ईजाद
चोर पकड़े जाएं,तब कहेंगे शाबास !
---------------------------------------------------------
बैंक के लॉकर भी,सुरक्षित न रहे
फिल्मी स्टाइल में,लूट लिये गए !
मुंबई महानगरी को,निशाना बनाया
सेंधमारी का कुटिल,रास्ता अपनाया !
घटना गंभीर है,सतर्क रहना होगा
वरना अन्य कईं और,खाएंगे धोखा !
---------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Monday, November 13, 2017

अटल मंथन
येन केन प्रकारेण,वोट आना चाहिये
जब जहां मौका मिले,चोट देते जाईये !
----------------------------------------------------------------------
राहुल गांधी का एक,नया रुप सामने आया
कईं मंदिरों की चौखट पर,अबकि माथा नवाया !
जैसे को तैसा जवाब,देने का प्रयास है
राजनीति में ईश्वर से,हर दल को बेहद आस है !
पर इनके चहेते हार्दिक,मुसीबत में पड़ गए
जिनके पक्ष में कांग्रेसी,मुखिया सहित अड़ गए !
वीडियो कांड में आगे,कईं और खुलासे होना है
निश्चित ही पाटीदार समाज के,वोट कुछ तो खोना है !
---------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Sunday, November 12, 2017

अटल मंथन
विवादास्पद फिल्म चलेगी,इसमें शक नहीं
मामूली फेरबदल की,जरुरत बेशक पड़ी !
------------------------------------------------------------------
पद्मावती फिल्म का,विरोध जारी है
संजय लीला भंसाली पर,दबाव भारी है !
राजपूत समाज ने,कड़ी आपत्ति जताई
पटकथा-फिल्मांकन पर,खामियां गिनाई !
समर्थक भी मैदान में,कूद पड़े हैं
फिल्म के विज्ञापन के,अवसर बढ़े हैं !
------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Saturday, November 11, 2017

अटल मंथन
देश का खाते,दुश्मन के गीत गाते
पहले ऐसे लोगों को,कश्मीर से निकालें !
-------------------------------------------------------------
फारुख अब्दुल्ला के,बयान को धिक्कार है
जिसमें नापाक पाक से,प्यार का इजहार है !
चिदंबरम की गलती को,दोहराया गया है
दुश्मन से दोस्ती को,दर्शाया गया है !
भारत मां को परायों से,ज्यादा खतरा अपनों से है
जो दुश्मन के एजेंट बनकर,अपना हित साधते हैं !
---------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Friday, November 10, 2017

अटल मंथन
टैक्स घटाकर,महंगाई घटाई ?
सरकार ने अपनी,साख बढ़ाई !
------------------------------------------------------------------------
आवाज उठाई जाए तो,जरुर सुनी जाती है
बैठक बुलाकर हुजूर,खूब गुनी जाती है !
पर आवाज दमदार हो,विपक्ष धारदार हो
तब सरकार चेतती है,जनता का दुख देखती है !
जी एस टी घटाकर,मान बढ़ाया
रियायत का तोहफा,पसंद आया !
पुनश्च,
चलती रहे चेतावनी,तो हो घोषणा लुभावनी
खजाने में कम होगी आवक,पर पूरी राहत की चाहत !
-------------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Thursday, November 2, 2017

7

Inbox
x

Shyam Atal ujjainshyam@gmail.com

11:15 PM (19 minutes ago)
to ujjainagnipath, bcc: Imran
अटल मंथन
निर्माण कठिन,विध्वंस सरल 
पी रहा,मानव गरल !
---------------------------------------------------------------------
जहां देखिये वहीं,आतंकवाद का हमला है
मानवता मर रही,सारा संसार दहला है !
अमेरिका हो या अफगानिस्तान,रोज दहशतगर्दी है
मानवता के दुश्मनों की,लड़ने की मर्जी है !
सनकी तानाशाह किम,बर्बादी पर तुला है 
उसे उकसाने ड्रेगन,पर्दे के पीछे छिपा है !