Monday, August 31, 2015

अटल मंथन
बंटवारे में देर हुई है,फिर भी अभी अंधेर नहीं है
एन डी ए के घटक दलों में,दिल्ली तक तो सब सही है !
----------------------------------------------------------------------------------
भागलपुर रैली के बाद,खुलने वाला है एक राज
घटल दलों का यही निवेदन,रक्षा बंधन की रखना लाज !
दिल्ली में करके मुलाकात,चहक रहे सारे साथी
लगता है लड़ने हेतु,मिल जायेंगी सीटें काफी !
हम तो यही दुआ करें,ले-देकर मामला सुलझा लें
मतभेदों पर मौन रहें,समझदारी का परिचय दें !
----------------------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Sunday, August 30, 2015

अटल मंथन
स्वाभिमान रैली,परवान चढ़ी
महागठबंधन ने,हुंकार भरी !
-------------------------------------------------------------------------------
मोदी की मिमिक्री करके,पी एम पर वार किया
लालू ने अपने अंदाज में,मजेदार जवाब दिया !
नीतीश ने डी एन ए का,जिक्र फिर इस बार किया
मोदी से अगली रैली में,जवाब का इन्तजार किया ?
सोनिया ने प्रभावी बनने,का पूरा प्रयास किया
मीडिया ने पढ़कर दिया भाषण,अरसे बाद सुनवा दिया !
------------------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Saturday, August 29, 2015

अटल मंथन
पैंतीस प्रतिशत महिला,आरक्षण का  वादा है
डी एन ए की जांच करा लो,नीतीश का नारा है !
-----------------------------------------------------------------------------------
आप के दो सांसद निलंबित,और आप बिहार में
स्वाभिमान रैली से पूर्व,ये कैसी बहार है !
रैली से ठीक पूर्व में,लालू-नीतीश को झटके मिले
दोनों के विधायक अब,कमल के साथ खिले !
उठापटक चलती रहेगी,सोनिया भी आयेगी
मुलायम से मदद बगैर,क्या दोस्ती टिक पायेगी ?
----------------------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Friday, August 28, 2015

अटल मंथन
मीडिया प्रहरी बनकर,समाज को जगाए
सबूत जुटाकर मुजरिम को,सजा भी दिलवाए !
------------------------------------------------------------------------------
नया मामला मिलते ही,पुराना दब जाता है
समस्त चैनलों पर अब,नई बहस खुलवाता है !
राधे मां प्रकरण के सम्मुख,शीना मर्डर बहुत भारी
नित नये खुलासे हो रहे,मुंबई में हैं सभी आरोपी !
मीडिया की तारीफ में,कहना होगी एक बात
प्रायवेट जासूसी करके,जगजाहिर किये कईं राज !
------------------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Thursday, August 27, 2015

अटल मंथन
मक्खी निगलने जैसा,काम है आरक्षण
दुनिया में बस भारत में,आम है आरक्षण !
--------------------------------------------------------------------------
मेहनत किये बगैर,प्रवेश पाने की चाहत में
'आरक्षण' मिल जाए,तो समझो राहत है !
बुद्धिजीवियों के लिए,जरूर आफत है
मुफ्तखोरी की,खराब ये आदत है !
हट जाए आरक्षण,तो करेंगे स्वागत सब ?
विकसित राष्ट्र कहाए,हमारा भारत अब !
--------------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल
var, sunday
अटल मंथन
बेरहम हत्याएं,पाशविकता का प्रमाण हैं
इंसान के भेस में,कैसे कैसे हैवान हैं ?
-------------------------------------------------------------------------------------
महिलाओं के मर्डर,दिल दहलाने वाले हैं
मुंबई और इंदौर के प्रकरण,बर्बरता जताते हैं !
प्रॉपर्टी और प्रेम प्रसंग के,कारण सामने आते हैं
लालची वहशी सोच से,मानवता को लजाते हैं !
कठोर दंड का प्रावधान,कुछ रोकथाम कर पायेगा
जैसी करनी-वैसी भरनी,कहावत सार्थक बनायेगा !
-------------------------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Tuesday, August 25, 2015

अटल मंथन
आरक्षण के जिन्न को,फिर बाहर ले आए
रातोंरात 'हीरो' बनकर,हार्दिक पटेल छाए !
------------------------------------------------------------------------
हार्दिक ईच्छा है पटेल को,आरक्षण मिले
पी एम मोदी के गुजरात में,आन्दोलनरत 'वे' !
अगड़े भी पिछड़े बनने की,कोशिश में लगे
अरमान बस एक ही मन में,सीट सुरक्षित रहे !
वोट बैंक की राजनीति का,दुष्परिणाम है आरक्षण
बुद्धिजीवियों के हितों पर,कुठाराघात है आरक्षण !
-----------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Monday, August 24, 2015

अटल मंथन
महंगाई बढ़ रही है,मंदी के साथ
जनता असमंजस में,माने न माने बात !
------------------------------------------------------------------------
डॉलर के मुकाबले,रुपया हुआ सस्ता
भारत की हालत,होने लगी खस्ता !
चीन की मंदी का,हम पर असर आया
शेयर मार्केट में कईयों ने,पैसा डुबाया !
रिजर्व बैंक-सरकार,आश्वासन दे रही है
अर्थ व्यवस्था मजबूत,घबराने की बात नहीं है !
-----------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Thursday, August 20, 2015

अटल मंथन
आतंक के पुख्ता,सबूत दिये जाएँ
आतंकी नावेद को,गवाह भी बनाएं !
---------------------------------------------------------------------
पाक से आतंकवाद पर,बात शुरू होना है
भारत को इसमें,कुछ भी नहीं खोना है !
फेंटम फिल्म रीलीज,होने की देर थी
कोर्ट के जरिये हाफिज ने,बैन करवा दी !
भारत ने जवाबी ट्रेलर,दिखला दिया
अलगाववादियों को,नजरबंद करवा दिया !
-------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Wednesday, August 19, 2015

अटल मंथन 
अरब देशों से अरबों का,पी एम कारोबार करेंगे
'बिहार स्पेशल पैकेज' हेतु,मोदी मुनाफा निकाल लेंगे !
----------------------------------------------------------------------------
गल्फ रिटर्न मोदी ने,फिर हुंकार भरी 
बिहार की रैली में,पैकेज घोषणा की !
ऑफर इतना बड़ा कि,संभाले न सम्भले 
समझ नहीं आता प्रतिद्व्न्द्वी,कैसे करें हमले ?
समय पर निर्णय लेना,कोई पी एम से सीखे 
नीतीश-लालू गठबंधन,आया सकते में !
-------------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Tuesday, August 18, 2015

अटल मंथन
रुपयों की बरसात हुई,बिहार के आँगन में
भूलना न चाहिये,इस महीने सावन है !
-----------------------------------------------------------------------
मधुमक्खी के छत्ते में,हाथ नहीं डाला
संसद में नहीं पहुंचे मोदी,पिया गरल का प्याला !
खुली हवा में दुबई तक,झांकी जमाकर आए
लौटकर अगली सुबह ही,बिहार में भी छाए !
बहुत बड़ा पैकेज देकर,नव इतिहास रचा है
आम बिहारी बी जे पी की,ओर आज मुड़ा है !
------------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Monday, August 17, 2015

अटल मंथन
मानवता के रक्षक,मोदी माने जायेंगे
दुनिया के इतिहास में,जाने जायेंगे !
-----------------------------------------------------------------
पी एम मोदी यकीनन,तारीफे काबिल हैं
उनके प्रशंसकों में,हम भी शामिल हैं !
भाषण-वादे उनके,लाजवाब होते हैं
हृदय वाणी बोलते,अतः सही कहते हैं !
आतंकवाद छोड़कर,मानवता से जुड़ें
दुनिया के सभी देश,मुहिम में  साथ दें !
बातचीत का रास्ता,अपनाना चाहिये
विश्व को अब एकजुट,हो जाना चाहिये !
----------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Sunday, August 16, 2015

अटल मंथन
अंडर वर्ल्ड पर,दबाव पड़ेगा
अरब देशों पर,प्रभाव बढ़ेगा !
------------------------------------------------------------------
अरसे से पड़ौसियों की,खैर खबर न ली थी
मोदी ने यू ए ई जाकर , पूछ परख की !
शानदार स्वागत हुआ,'सेल्फ़ी' ने दिल जीत लिया
मस्जिद में भी पहुंचे वे,सारी दुनिया ने नोट किया !
मुस्लिम बंधुओं के दिल पर,अनुकूल असर पड़ेगा
देश के लिये अरबों डॉलर का,निवेश मिल सकेगा !
-----------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Thursday, August 13, 2015

अटल मंथन
फर्जी धर्मगुरुओं पर,शिकंजा कसना चाहिये
बेहिसाब कमाई का,हिसाब लेना चाहिये !
------------------------------------------------------------------------
राधे माँ की मुसीबतें,कम न हो रहीं
अग्रिम जमानत की,अर्जी रद्द हो गई !
पुलिस पूछताछ की,तैयारी पूरी हो चुकी
आरोपों की फेहरिस्त,बढ़ती जा रही !
गुरु की हत्या का,गुरु भाई ने आरोप लगाया
कहते हैं एक टी वी,आर्टिस्ट को भी धमकाया !
-------------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Wednesday, August 12, 2015

अटल मंथन
लालू-नीतीश की,देखी झांकी
पलटवार , होना है बाकी !
-----------------------------------------------------------------------------
सफेदझक पोशाक में,सीटों का ऐलान हुआ
लड़ने से पहले ही जीते,ऐसा यशोगान हुआ !
बिहार स्वाभिमान रैली में,मोदी को देंगे जवाब
लगता है डी एन ए टेस्ट,देकर करेंगे हिसाब !
कांग्रेस को सीटें तो दीं,पर परिदृश्य में नहीं रखा
परिणामों से पता चलेगा,कौन घटक दल सबसे बड़ा ?
-----------------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Tuesday, August 11, 2015

अटल मंथन
जो भी डिनर पर जाए,नमक का कर्ज चुकाए
बिखराव से बचे,टकराव की राह अपनाए !
-------------------------------------------------------------------------
केजरीवाल और ममता से,दोस्ती का हाथ बढ़ाया ?
सोनिया ने कईं नेताओं को,डिनर पर बुलाया !
नेताजी का शामिल होना,तय नजर नहीं आता
मोदी से तारीफ सुन इनसे , तोड़ न लें नाता !
लोक सभा-राज्य सभा में,रोज हंगामा
मानसून सत्र का , बदसूरत नजारा !
---------------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Monday, August 10, 2015

अटल मंथन
ढूंढ ढूंढ कर खोट निकालें,फिर दे गहरी चोट
मकसद एक ही सत्ता पाएं,वोटर से कबाड़ें वोट !
-------------------------------------------------------------------------------
मुलायम पड़े नेताजी,पर राहुल सख्त मिजाज हैं
संख्याबल में कम रहकर भी,संसद में हिसाब लें !
हल्ला बोलने में कपिल,सिब्बल भी पीछे नहीं
मोदी से मोदी के रिश्ते,खोज निकाले गए कईं !
बिहार में लालू-नीतीश ने,पी एम पर निशाना साधा
डी एन ए को मुद्दा बनाकर,बी जे पी को ललकारा !
--------------------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Sunday, August 9, 2015

अटल मंथन
मोदी गरजे तो,नेता द्वय बरसे
नीतीश लालू ने,जवाब दिया घर से !
----------------------------------------------------------------------------
राजनीतिज्ञ खतरों से,रोज खेलते
आरोप-प्रत्यारोप वे,रोज झेलते !
सत्ता की कंटीली राह पर,प्रतिदिन चलना पड़ता है
सिर पर तलवार का , वार रहता है !
बहरहाल,
मोदी ने परिवर्तन हेतु,प्रयास किया है
गया में गिरिराज ने भी,मोर्चा लिया है !
----------------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Saturday, August 8, 2015

अटल मंथन
सत्ता की चाहत में,सब कुछ जायज है
गया बंद के आव्हान पर,नक्सलवादी कायम हैं !
----------------------------------------------------------------------------
चुनाव जीतने के चक्कर में,एक दूजे पर वार करे
जुबानी जंग तेज होने का,वोटर को इन्तजार है !
बिहार में मोदी के पोस्टर,फाड़ने की देर थी
दिल्ली में नीतीश की सभा में,खूब अंधेर मची !
कौन शत्रु कौन मित्र,कहना बड़ा कठिन समझें
निकलेंगे न अपने आप वे,चाहे तो पार्टी निकाल दे !
----------------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Friday, August 7, 2015

अटल मंथन
ढोंगी बाबाओं की,अब खैर नहीं है
दुनिया को खबर होते,देर नहीं है !
------------------------------------------------------------------------------------
'राधे माँ' का जो सच,सामने आया है
उसने देवी के भक्तों को,बहुत लजाया है !
आने वाले दिन उनके लिये,अच्छे नहीं है
टी वी के दर्शक यकीनन,बच्चे नहीं हैं !
औरंगाबाद पुलिस ने पकड़ा,विदेश भागना मुश्किल है
मुंबई पुलिस को साबित करना,कि वो असली मुजरिम है !
-----------------------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Thursday, August 6, 2015

अटल मंथन
छापेमार लड़ाई,दुश्मन कर रहा है
उसी की तर्ज पर,मुंहतोड़ जवाब दें !
--------------------------------------------------------------------
आतंक रुकने का,नाम नहीं ले रहा
रूप बदल-बदलकर,ऊधम मचाता !
पुलिस पोस्ट पर,फायरिंग जारी है
मार गिराने की,सेना की तैयारी है !
पकड़े जाने पर,पाक बदल जाता है
जबकि पिता आतंकी को,अपना बताता है !
-------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Wednesday, August 5, 2015

अटल मंथन
चिंतनीय !
-----------------------------------------------------------------------
5 अगस्त काले दिवस की,तरह सम्मुख आया
प्रकृति और पाक दोनों ने,खूब ऊधम मचाया !
रेल हादसे हरदा में,एक साथ दो-दो घटे
बुलेट ट्रेन न लाना कभी,रेल यात्री डर से सहमे !
जिन्दा आतंकी के रूप में,कासिम कब्जे में आया
अमरनाथ यात्रा पर दिखा,फिर से आतंक का साया !
-----------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Tuesday, August 4, 2015

अटल मंथन
राजनीति की दुर्दशा,अब देखी न जाए
हे भगवान बताएं,कौन इन्हें समझाए ?
--------------------------------------------------------------------
संसद में गतिरोध,मिटाये नहीं मिटता
लोकतंत्र व्यवहारिक,मूल्यों को नहीं सीखता !
कोई भी दल आरोपों से,मुक्त नहीं है
अंदरुनी सत्य यह , जानते सभी हैं !
फिर भी स्वयं को पाक साफ,दूसरों को दागी कहते
और वोटर असहाय,रोज झगड़े देखते !
-------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Monday, August 3, 2015

अटल मंथन
दुश्मनी का दूसरा नाम,राजनीति है
सिद्धांतों से ज्यादा जिसमें,स्वार्थ नीति है !
-------------------------------------------------------------------------
सत्ता पर कब्जे की चाहत में,विविध दल चुनाव लड़ते
हारने वाले हारकर भी,हार नहीं स्वीकार करते !
बहुमत में जो दल आ जाए,उसे सताया जाता है
प्रकरण ढूंढकर मुखियाओं को,सीधे फंसाया जाता है !
आरोप साबित हो नहीं पाते,ज्यादातर यूँ बच जाते
सदन कहीं भी चल नहीं पाते,जनप्रतिनिधि हल्ला मचाते !
-------------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Sunday, August 2, 2015

अटल मंथन
चिंतनीय !
-----------------------------------------------------------
सर्वदलीय बैठक,आज होने वाली है
संसद को चलाने का,प्रयास जारी है !
कांग्रेस ने मंसूबे,प्रकट कर दिये
इस्तीफे लिये बगैर,काम न होने देंगे !
याने हंगामा,पूर्ववत जारी रहेगा
दुनिया को नाकामी का,संदेश देगा !
------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Saturday, August 1, 2015

अटल मंथन
बिहारी अंदाज में,राजनीति जारी है
किस गठबंधन की,अधिक तैयारी है ?
---------------------------------------------------------------------
पेट्रोल-डीजल सस्ता करके,केंद्र ने वाहवाही लूटी
बिहार चुनाव होने वाले हैं,सही समय पर छूट दी !
चुनाव के मद्देनजर,'ट्रांसफर कार्ड' भी सामने आया
नीतीश की मनमानी को,कोई कानून न रोक पाया !
चुनाव परिणाम चाहे जो निकले,होगा जनता का भला
शत्रुघ्न किसका साथ देंगे,अब तक पता न चला !
----------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल