Thursday, March 7, 2019

अटल मंथन
राफेल समय की,मांग है
हवाई जंग की,जान है !
===================================
राजनीति में भ्रष्टाचार,आम बात है
कोई दल अछूता नहीं,खास बात ये !
आरोप-प्रत्यारोप,यूं ही चलते रहेंगे
वोटर को सभी,भ्रमित करते रहेंगे !
राफेल पर आश्चर्यजनक,पोल खुली है
किसका पक्ष लिया जाए,दुविधा बड़ी है !
अदालत-सरकार का,संवाद अटपटा
आम जनता के लिये,मसाला चटपटा !
बहरहाल,
राफेल की सख्त जरूरत,आन पड़ी है
जिस कीमत पर मिले,फ्रांस से ले आईये !
( राफेल की महत्ता,युद्ध समझायेगा
यह तो किसी ने भी,सोचा न था ! )
===================================
डॉ श्याम अटल 

No comments:

Post a Comment