Sunday, March 24, 2019

ATAL SPEAKS - 423
HEAVENLY DEPARTURE !
==========================
EARLY OR LATE
CERTAIN IS DATE
WHY THEN AFRAID ?
FACE THE FATE !
THAT'S GREAT !
==========================
DR SHYAM ATAL 
अटल वाणी - 523
हम ईश्वर हैं !
=========================
मीन मेख निकालने से
बेहतर है हम रहें मौन
और स्वयं से पूछें रोज
मैं आखिर हूँ कौन ?
=========================
डॉ श्याम अटल  

Monday, March 11, 2019

अटल मंथन
जितने दल,उतनी राय
जल्दी चुनाव से,सब घबराय !
=====================================
रमजान में मतदान का,सवाल उठाया है
मुस्लिम वोटर से,मानो बचाया है ?
आरोप - प्रत्यारोप,चल रहे हैं
कहना कठिन है,कौन सही है ?
जो भी किया जायेगा,खोट तो निकालेंगे
हार का ठीकरा,किसी पर तो फोड़ेंगे !
राजनीति को जाति से,दूर रखना चाहिये
ओवैसी की माने तो,वोट अधिक पड़ना है !
====================================
डॉ श्याम अटल 

Friday, March 8, 2019

अटल मंथन
कट्टरवादिता तजने का,अब समय आया
साम्प्रदायिक सौहार्द को,दीजिये बढ़ावा !
------------------------------------------------------------------------------
राम मंदिर प्रकरण,आशा है हल होगा
सरकार-अदालत का,प्रयास सफल होगा !
हिन्दू और मुसलमान,'हम' बन जायेंगे
धर्म निरपेक्षता की,मिसाल कहलायेंगे !
मध्यस्थता का मार्ग,सर्वोत्तम लगता है
हार-जीत का भय,नहीं खटकता है !
=======================================
डॉ श्याम अटल 

Thursday, March 7, 2019

अटल मंथन
राफेल समय की,मांग है
हवाई जंग की,जान है !
===================================
राजनीति में भ्रष्टाचार,आम बात है
कोई दल अछूता नहीं,खास बात ये !
आरोप-प्रत्यारोप,यूं ही चलते रहेंगे
वोटर को सभी,भ्रमित करते रहेंगे !
राफेल पर आश्चर्यजनक,पोल खुली है
किसका पक्ष लिया जाए,दुविधा बड़ी है !
अदालत-सरकार का,संवाद अटपटा
आम जनता के लिये,मसाला चटपटा !
बहरहाल,
राफेल की सख्त जरूरत,आन पड़ी है
जिस कीमत पर मिले,फ्रांस से ले आईये !
( राफेल की महत्ता,युद्ध समझायेगा
यह तो किसी ने भी,सोचा न था ! )
===================================
डॉ श्याम अटल 

Tuesday, March 5, 2019

अटल मंथन
ओछी राजनीति,असहनीय है
सेना का शौर्य,वंदनीय है !
=======================================
विपक्ष का आरोप,सही नहीं लगता
चुनाव के चलते,कटाक्ष खटकता !
एक तीर से दो निशाने,लगाये सरकार ने
पाक का संहार है,विपक्ष पर प्रहार है !
पाक आया यकीनन,अत्यधिक दबाव में
आतंकी पकड़ने पड़े,ये मोदी प्रभाव है !
बहरहाल,
आतंकियों की गिरफ्तारी,ड्रामा भी हो सकती
बरतना होगी भारत को,सतर्कता और सख्ती !
======================================
डॉ श्याम अटल 

Friday, March 1, 2019

अटल मंथन
दुनिया के हीरो कहलाए
जीते जी नाम कमाए
अभिनंदन का स्वागत है
अपने देश भारत में !
==================================
भारत के सम्मुख,पाक फुस्सी बम है
साबित हो चुका अब,उसमें न दम है !
बयान वीर गीदड़ भभकी,देते थे वहां से
कट चुका है अब वह,सारे जहाँ से !
न चीन साथ दे रहा,न मुस्लिम देश संगठन
घुटने टेकने पर,हो गया है वह विवश !
न है हथियार पास,न ही दुनिया से आस
खाना खजाना बचा नहीं,भूखमरी सदैव साथ !
दुनिया में अलग थलग,पड़ चुका है आतंकिस्तान
और भारत ने बना ली है,अपने शौर्य से पहचान !
===================================
डॉ श्याम अटल