Thursday, February 28, 2019

अटल मंथन
पाकिस्तान ने घुटने टेके
आगे क्या होता है देखें ?
=================================
आतंक का काँटा उखाड़ दें तो,
कश्मीर में अमन शांति है,
पाक की हेकड़ी निकाल दें तो,
देश के चेहरे पर कांति है !
ठीक इसी राह पर
चल पड़ा हमारा भारत,
सेना पर भरोसा है,
जीत का करना है स्वागत !
एफ - 16 मार गिराने वाले,
वर्धमान का अभिनंदन,
चहुँ ओर दबाव के चलते,
जल्दी ही रिहाई संभव !
मसूद अजहर बैन होगा,
इस बार यूएन में निश्चित,
चीन जो उसका रहनुमा है,
वह भी हो गया है चित !
==================================
डॉ श्याम अटल 

Wednesday, February 27, 2019

अटल मंथन
भारत ने पाक की,रीढ़ तोड़ दी
आतंकियों की जड़,उखाड़ दी !
=======================================
पाक में बम फोड़कर,दुनिया में किया धमाका
हतप्रभ रह गए मित्र-शत्रु,काम किया ये बाँका !
सौ सुनार की,एक लुहार की,करके दिखाया
भारत ने पाक से,पुलवामा का बदला चुकाया !
नापाक बुरे लोग मारे गए,अच्छे दिन आये
पाक परस्त कश्मीरी नेता,अब कहाँ जाएं ?
मरकर मारना ही उसे आता,आत्मघात सुहाता है
युद्ध लड़ना नहीं आता,सेना देख भाग जाता है !
आतंकियों से दुनिया के,देश परेशान थे
उन्हें मार गिराया है,सो अब जियेंगे चैन से !
=======================================
डॉ श्याम अटल 

Tuesday, February 26, 2019

अटल मंथन
पानी मांग,रहा है पाक
लो आज,हो गया इंसाफ !
==================================
झूठ बोलने में,पाक माहिर है
दुनिया का सबसे,बड़ा शातिर है !
हार मानने के बजाए,पाक झूठ बोलता
मार खाकर कहता,हमला नहीं हुआ !
आत्मघात का मौका,चाहकर न मिला
आतंकियों को घर में,ही उड़ा दिया !
मसूद का तो पूरा,परिवार मारा गया
छोड़कर उन्हें,ये खुद भाग लिया !
कईं देश राहत की,अब सांस लेंगे
भारत सरकार को,शुक्रिया कहेंगे !
=================================
डॉ श्याम अटल 

Monday, February 25, 2019

अटल मंथन
दूरदर्शिता पीएम की,काबिले तारीफ है
टाइमिंग उद्घाटन की,विवाद के घेरे में ?
========================================
नेशनल वार मेमोरियल,एक अच्छी सौगात है
दुनिया के अन्य देशों में,यह गौरव की बात है !
देशभक्ति की भावना को,प्रचुर बल मिलेगा
हमारी सेना,सैनिकों का,मनोबल भी बढ़ेगा !
रक्षा सौदे अनेकानेक,समय रहते किये गए
बिन हथियार बताईये,वीर फौजी कैसे लड़ेंगे ?
=======================================
डॉ श्याम अटल 

Tuesday, February 19, 2019

अटल मंथन
लातों के भूत बातों से,नहीं मानते
अस्तित्व ही खतरे में,नहीं जानते !
===================================
इमरान को बाण लगा,नीचे उतरा
भांपकर भारत की,तरफ से खतरा !
मेहबूबा मुफ़्ती ने, वकालत कर डाली
समय मांगकर कार्रवाही,करवाना चाही !
सुरक्षा कवच हटा तो,प्राण संकट में आये
हुर्रियत के नेता घबराकर ,पटरी पर आये !
कश्मीरी उपद्रवियों को,चेतावनी दे दी गई
हथियार फेंक डालो,वरना खाओ गोली !
===================================
डॉ श्याम अटल 

Monday, February 18, 2019

अटल मंथन
समय गुजरने के साथ,मुँह खुलने लगे हैं
सरकार पर आरोप,लगने लगे हैं !
======================================
अंदर-बाहर आग लगाने,वाले हो गए कईं 
इसलिये विकास की गाड़ी,पटरी पर नहीं !
जिसे देखो वही अपनी ढपली,अपना राग बजाए
देश पर विपदा आये,बस तब ही बाज आए !
चुनाव करीब होने से,सब बने थोड़े शरीफ
सत्ता और विपक्ष में कुश्ती,हुई अजीबोगरीब !
======================================
डॉ श्याम अटल 

Sunday, February 17, 2019

अटल मंथन
हुर्रियत के नेताओं की,सुरक्षा हटाई
बेहतर तो यह है,इनकी हो जाये पिटाई !
======================================
प्रतिक्रिया कईं निर्णय,बदल देती है
आक्रामक हो तो,झुकना पड़ता है !
देश प्रेम दिखाने का,यह भी तरीका है
सोशल मीडिया से,सरकार ने सीखा ये !
जन आक्रोश के चलते,सिद्धू शो से निकाले गए
इमरान भी भारतीय क्रिकेट से,बेदखल किये गए !
पाक कलाकारों का,बॉलीवुड से बहिष्कार   
नापाक दुश्मन को देगा,एक और प्रहार !
======================================
डॉ श्याम अटल 

Friday, February 15, 2019

अटल मंथन
शोकाकुल हैं देशवासी,आतुर बदला लेने को
जल्दी मौका देखकर,जमकर धो दो !
=======================================
आक्रोशित है देश हमारा,वीरों की शहादत से
पाक की तो जन्मजात,लड़ने की आदत है !
ईरादे नापाक हैं,नाम आतंकिस्तान हो
मुंहतोड़ जवाब,अब देना है पाकिस्तान को !
देश में अस्थिरता ,उसे फैलाने न देंगे
पुलवामा के हमले का,बदला जल्दी ही लेंगे !
कश्मीर में दंगा फैलाने की,साजिश कर रहा
और स्वयं अपने घर में,भूखमरी से मर रहा !
======================================
डॉ श्याम अटल   

Thursday, February 14, 2019

अटल मंथन
पीएम की लोकप्रियता,पर प्रहार है
लोकतंत्र साजिश,का शिकार है !
======================================
शक्ति क्षीण करने का,दुस्साहस किया
पुलवामा में आतंकी,हमला किया गया !
चुनाव में व्यवधान की,कोशिश की गई
दुश्मन को बदले में,घाव मिलेंगे कईं !
छद्म युद्ध हम पर,थोपा गया है
लम्बे समय तक,यकीनन चलना है !
विजय हमारी ही होगी,पूरा भरोसा है
नापाक पाक को,मुंहतोड़ जवाब देना है !
=====================================
डॉ श्याम अटल 

Wednesday, February 13, 2019

अटल मंथन
घर घर की कहानी,कह गए पीएम
युवा दिलों पर,लिख गए गीत !
==========================================
वित्त मंत्री ने बजट बताया,पीएम ने इसे फिर समझाया
अनेक फायदे गिनवाकर,वोटरों का दिल लुभाया !
तालकटोरा स्टेडियम से,ताल ठोककर बात कही
यूथकॉन 19 से चुनाव,अभियान की शुरुआत करी !
बोलने वाला - करने वाला,और कोई दूजा न दिखा
देश तो क्या दुनिया के भी,नेताओं ने इनसे गुर सीखा !
=========================================
डॉ श्याम अटल 

Tuesday, February 12, 2019

अटल मंथन
धरना शो आने वाला है
वोटर मन भाने वाला है ?
==========================================
धरना आंदोलन विपक्ष का,हथियार बनने जा रहा
आगामी चुनाव में,सहायक बनकर आ रहा ?
चंद्र बाबू नायडू,दिल्ली में धरने पर बैठे
केंद्र से आंध्र के लिये,विशेष राज्य का दर्जा लेने !
विपक्षी दलों के सीएम,एक एक करके तैयार हैं
भविष्य में कौन बैठेगा,जनता को इन्तजार है !
उपाय -
नीतीश कुमार बन जाओ,बीजेपी का साथ निभाओ 
आँगन में कमल खिलाओ,जो चाहो सो पाओ !
=========================================
डॉ श्याम अटल

Monday, February 11, 2019

अटल मंथन
छवि का कमाल दिखाएं
वोटर अपने आप आएं !
====================================
खुद अपना नाम करो,अन्यों को बदनाम करो
तो जमती है झांकी,राजनीति बड़ी बांकी !
छवि बनाना बिगाड़ना,कोई दलों से पूछे
स्टार प्रचारक सारे,यही कर रहे !
चुनाव हो जाने तक,लीपापोती चलती रहे
वोट पा जाने पर,शिकंजा ढीला छोड़ दें !
===================================
डॉ श्याम अटल  

Sunday, February 10, 2019

अटल मंथन
डगर डगर मोदी लहर,टीवी पर हावी दिखती है
क्या पब्लिसिटी भी भईया,बेमोल यूँ बिकती है ?
========================================
साम दाम दंड भेद,चारों तरह करते प्रहार
कैसे न हो जीत चुनाव में,क्या होगी विपक्ष की हार ?
मोदी कार्ड बीजेपी का,जन मानस पर हावी है
लगता तो है यही सबको,ये वर्तमान ही भावी हैं !
छोटे छोटे प्रांतीय दल,चाहे जितना गठजोड़ करे
पर नहीं लगता पंजे को भी,उनका कोई भी तोड़ है ?
जांच के दायरे में दिग्गज,यहाँ वहाँ चक्कर खा रहे
चुनाव सिर पर आन खड़ा,कैसे वे टक्कर दे पाएंगे ?
=======================================
डॉ श्याम अटल 

Friday, February 8, 2019

ATAL SPEAKS - 422
MEDITATION !
========================
NOT THINKING
JUST BEING
HELPS YOU LISTEN
GOD'S SINGING !
========================
DR. SHYAM ATAL
अटल मंथन
कमजोर कड़ी कौन ?
समझें रहकर मौन !
======================================
ईडी की सीढ़ी चढ़कर,मुसीबतें बढ़ गईं
बयान जो दिये गए,उनकी सीडी बन गई !
शिकंजे में वाड्रा और,चिदंबरम लाये गए
संतोषजनक जवाब क्या,अफसरों को दे सके ?
आरोप साबित हों न हों,परिणाम पलट जायेंगे
आशा के अनुरूप हाथ की,मदद न कर पायेंगे ?
=====================================
डॉ श्याम अटल  

Thursday, February 7, 2019

ATAL SPEAKS - 421
THINK IT OVER !
============================
A THOUGHT IS AN
IDEA GIVEN BY GOD,
IF IMPLEMENTED
MAY CHANGE LIFE A LOT !
===========================
DR. SHYAM ATAL  
अटल मंथन
बीजेपी की मंशा है कि,पुनः सत्ता में आए
कांग्रेस चाहती है कि,तख्ता पलट जाए !
====================================
एक भी दमदार हो तो,सदन में हुँकार है
समूचे विपक्ष का,तब चीत्कार है !
तोड़ ढूंढने के लिये,गठजोड़ किया जा रहा
पर समागम विकट,मोड़ पर आ रहा !
खिलाड़ी एक एक कर,आऊट किये जा रहे 
शेष जो बचे वे,हो हल्ला मचा रहे !
जल्दी ही जन फैसला,आने वाला है
दिल्ली से शासन कौन,चलाने वाला है ?
===================================
डॉ श्याम अटल 

Wednesday, February 6, 2019


अटल मंथन
अवैध अकूत सम्पत्ति,गले की हड्डी बनी ?
भ्रष्टाचार के आरोपों ने,नींद खराब कर दी !
========================================
प्रियंका के आने से,बढ़ा विजय का विश्वास
लेकिन वाड्रा पर आरोप से,होगा नुक्सान !
विपक्ष के कईं सदस्य,पूछताछ के घेरे में
उनके लिये चुनाव के वक्त,अदालत के फेरे हैं !
मनोबल तोड़कर,चुनाव जीतने का प्रयास
विरोधियों के लिये कठिन,हो चला अभियान !
निष्कर्ष,
कांग्रेस की राह में,कईं अड़ंगे हैं
पूरे ही परिवार पर,नक्षत्र टेड़े हैं !
=======================================
डॉ श्याम अटल 

Tuesday, February 5, 2019

अटल मंथन
अदालत के सामने,नेता भी लाचार है
ममता जैसों के लिये,यही उपचार है ?
=======================================
लगता है चुनाव,हिंसक होंगे इस बार
जिसे देखिये वही,लड़ने-भिड़ने को तैयार !
गृह कलह,गृह युद्ध जैसा,दृश्य दिखाई दे रहा
लोकतंत्र पर खतरे का,माहौल बनाया जा रहा ?
अन्ना ने अनशन तोड़ा,ममता का धरना भी टूटा
इस बार मंच पर लेकिन,समूचा विपक्ष न जुटा !
======================================
डॉ श्याम अटल  

Monday, February 4, 2019

अटल वाणी - 522
मंत्र - संबंध !
=====================
नफरत छोड़ें
करें सबसे प्यार
स्वर्ग बनेगा
आपका संसार !
====================
डॉ श्याम अटल  
अटल मंथन
सही समय पर,सही काम
तो होता है,दुनिया में नाम !
=====================================
भ्रष्टाचार हटा रहे,राजनीतिक गलियारे से ?
चुन चुनकर विरोधियों पर,चुनिंदा प्रहार है !
जनता का सहयोग,सरकार संग अपार है
इसलिये भी चुनाव पूर्व,मैदान साफ है ?
महागठबंधन को तोड़ने की,युक्ति मिल गई ?
कुछेक की जुड़ने के साथ,मुक्ति हो गई ?
=====================================
डॉ श्याम अटल