Monday, April 30, 2018

अटल मंथन
एम्स-दिल्ली छूटने पर,लालू लाल हुए
रांची घर वापसी पर,राजनीतिक आरोप मढ़े !
--------------------------------------------------------------
बीमार करने के लिये,सजाए जेल पर्याप्त है
पहले से रोग है यदि,तो दोहरा आघात है !
जेल के बजाए अस्पताल,बेहतर जगह है
यदि वहां पनाह पाने की,पर्याप्त वजह है !
इलाज में राजनीति,सचमुच घुस आई है ?
लालू ने तो आरोपों की,झड़ी लगाई है !
-------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Sunday, April 29, 2018

अटल मंथन
येन केन प्रकारेण,सत्ता पुनः पायेंगे ?
योगी राज में आरक्षण,और बढ़ायेंगे ?
-----------------------------------------------------------------
गोरखपुर की प्रतिष्ठित सीट,खो देने के बाद
सी एम चेत गए,ले आये नया सुरक्षित प्लान !
आगामी चुनावों में,आरक्षण कार्ड चलायेंगे
वोट कबाड़ने के लिये,बढ़ चढ़कर दिलायेंगे ?
गठबंधन से पूर्व ही,दिया जायेगा बड़ा झटका
बी एस पी - एस पी को,पुनः संकट में पटका !
निष्कर्ष -
जातीय समीकरण का,कोई तोड़ नहीं
विजय श्री सुनिश्चित,बैठ जाये यदि सही !
---------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल  

Saturday, April 28, 2018

अटल मंथन
मोदी का मैजिक,सिर पर चढ़कर बोलता
वैश्विक नेताओं का भी,मन मयूर डोलता !
-----------------------------------------------------------------
सीमा विवाद तजकर,भारत को भजेगा
चीन एक बार फिर,सच्चा दोस्त बनेगा ?
लड़कर किसी को भी,जरा फायदा नहीं
मित्र बनकर अवश्य,व्यवसाय हो सही !
एक नवीन दुनिया का,पुनः निर्माण करेंगे
दुनिया के सम्मुख,शांति का आदर्श रखेंगे !
टहलते-नौका विहार,करते नजर आये
मोदी-जिनपिंग चाय,पर भी बतियाये !
बॉलीवुड का चीन में,भी जलवा देखा
हॉलीवुड से दंगल में,आमिर खान जीता !
निष्कर्ष -
पूरब अब पश्चिम पर,राज करेगा
भारत फिर दुनिया का,सरताज बनेगा ?
---------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल  

Friday, April 27, 2018

अटल मंथन
तेजी से बदलते दृश्य,अचम्भित कर देते हैं
पी एम के प्रयास,विश्व शांति को समर्पित हैं !
--------------------------------------------------------------------
किम जोंग ने कोरिया की,नीतियां बदलीं
उत्तर से दक्षिण जाकर,मित्रवत पहल की !
मोदी ने चीन की ओर,पुनः प्रस्थान किया
ड्रेगन ने दोस्ती का,हाथ प्रेम से थाम लिया !
40 प्रतिशत दुनियावासी,हिंदी है या चीनी है
वैश्विक नेता समझ लें,बात बड़ी ही मीठी ये !
दुनिया के दो बड़े देश,शांति वार्ता कर रहे
नापाक पाक को,क्या ये सुधार पाएंगे ?
--------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल  

Wednesday, April 25, 2018

अटल मंथन
जीते जी मरकर,जीना पड़ेगा 
आजीवन जेल में,रहना पड़ेगा !
--------------------------------------------------------------------
सम्पर्क काम न आते,ये साबित हुआ
पहुंच के बावजूद,सजा का बम फूटा !
जोधपुर में वी आई पी,कोई नहीं होता
यहां की अदालत से,सजा पाकर रोता !
सलमान हो या आसाराम,किसी को नहीं बख्शा
भाग्य जब रूठे,तो भोगिये सजा !
इस कोर्ट की अपनी,स्वतंत्र है झांकी
पहुंच भी यहां,पहुंच नहीं पाती !
निष्कर्ष,
कर्म फल भोग,अवश्यम्भावी है
आज नहीं तो कल,परिणाम बाकी है !
--------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल  

Tuesday, April 24, 2018

अटल मंथन
चलती का नाम गाड़ी
जो न पकड़े अनाड़ी
सलमान आये अगाड़ी ?
----------------------------------------------------------------
सलमान खुर्शीद का,कांग्रेस से मोह भंग ?
खून के धब्बे बयान पर,आम जन दंग !
महाभियोग का भी,खुलकर किया विरोध
कांग्रेस से मानो,ले रहे वे प्रतिशोध !
अगला कदम क्या होगा,देखने वाली बात है
दलबदलू बन जाए,तो अचम्भा न आप करें !
पुनश्च,
राहुल की राह पर,अवरोध की तरह
चल पड़े अकेले,क्या है वजह ?
--------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल  

Monday, April 23, 2018

अटल मंथन
चिंतनीय !
-------------------------------------------------------------------------
जातिवाद की राजनीति ने,देश को बर्बाद किया
आश्वासनों के लॉलीपॉप पर,वोटर ने विश्वास किया !
आरक्षण की धुरी पर,वोट बैंक टिका है
सत्ता हथियाने का,हर दल का ये हथकंडा है !
बढ़ती आबादी के,अनुपात में संसाधन नहीं
बेरोजगारी के चलते,उठापटक की होड़ मची !
महंगाई की मार का,अपना अलग ही आलम है
रुपये का अवमूल्यन देखकर,आम आदमी हतप्रभ है !
-------------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Sunday, April 22, 2018

अटल मंथन
पाक का दोस्त,हमारा बड़ा दुश्मन है
चीनी सा मीठा बोले,चखने पर जहर है !
------------------------------------------------------------------
चालबाज चीन ने,नई चाल चली
साझे सैन्य अभ्यास की,ईच्छा रखी !
किम से कहलाया,परमाणु परीक्षण रोकेंगे
शान्ति दूत बनने का,उसका ईरादा है ?
अमरीका से नजदीकियां,ड्रेगन को न सुहाए
इसलिये भी दोस्ती का,स्वांग रचाए ?
नेपाल के जरिये,हम तक पहुंचना चाहे
'वन बेल्ट वन रोड' का,निर्माण कराए ?
विदेश मंत्री चीन गईं,पी एम मोदी जाएंगे
दोनों से अनुरोध यही,बहकावे में न आयें वे !
--------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Saturday, April 21, 2018

अटल मंथन
देर है अंधेर नहीं
बदमाशों की खैर नहीं !
---------------------------------------------------------
पॉक्सो एक्ट में,शिघ्र संशोधन करेंगे
रेपिस्ट को सूली पर,भी टांग देंगे !
कड़े कानून से,अपराध का ग्राफ गिरेगा
सजा के भय से,वहशी दरिंदा डरेगा !
जन आक्रोश की,आवाज सुनी गई
कानून की गिरफ्त,अब और कड़ी हुई !
---------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Friday, April 20, 2018

अटल मंथन
अन्ना के उपवास से,प्रत्येक दल लाभान्वित है
सत्तासुंदरी वरण हेतु,नायकगण आशान्वित हैं !
-----------------------------------------------------------------------
अन्ना ने उपवास का,नारा जो दिया
सभी दलों ने सहर्ष ही,अपना लिया !
सत्ता की भूख ने,भूख हड़ताल करवाई
चंद्रा बाबू को भी इसमें,राह नजर आई !
गांधी-मोदी पहले ही,कर चुके उपवास
देखना दिलचस्प होगा,किसको मिलेगा लाभ ?
निष्कर्ष-
उपवास के अहिंसक हथियार से,
प्रत्येक दल को प्यार है -
चुनाव पूर्व आजमाने को,
हर कोई सहर्ष तैयार है !
-----------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Thursday, April 19, 2018

अटल मंथन
अध्यात्म से समाज में,सुधार आयेगा
देश के उद्धार का,आधार बनेगा ?
-----------------------------------------------------
राजनीति में संतों का,प्रभाव बढ़ा है
वर्तमान सरकारों के,सिर खूब चढ़ा है !
संतों का सम्मान बढ़ा,अच्छी खबर
उत्तरांचल ने भी लगा दी,अपनी मुहर !
एम पी में 5 संत,राज्य मंत्री बने
उत्तरांचल में 6 को,सुरक्षा कवच देंगे !
ये सभी समाज की,सेवा करेंगे ?
अन्य संत जरुर इनसे,ईर्ष्या रखेंगे !
-----------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Wednesday, April 18, 2018

अटल मंथन
एक हजार के नोट,कब आयेंगे ?
दो हजार के क्या,सचमुच जायेंगे ?
-------------------------------------------------------------
ए टी एम का चुनाव में,बड़ा रोल है
इस डब्बे से अब,नोट गोल हैं !
बैंकों की विश्वसनीयता,भी घटी है
इसलिये भी जनता,पीछे हटी है ?
2000 के नोट पर,कयास जारी है
क्या आगामी दिनों में,विपदा भारी है ?
बड़े नोटों की किल्लत,किसका षड़यंत्र है ?
या नोटबंदी का,यह नया मंत्र है ?
------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Tuesday, April 17, 2018

अटल मंथन
पासवान ने पासा फेंका
नीतीश से अपना हक हेंचा !
-----------------------------------------------------------------
दलित,महादलित हुए,सुविधाओं की खातिर
राजनीति में बैठे लोग,हैं बेहद शातिर !
न्यायपालिका में आरक्षण,भी मांगा गया
धर्मं संकट में सरकार को,यूं डाला गया !
बहती गंगा में हाथ,धोकर पाप मिटायेंगे
चुनाव पूर्व छोटे दल,अपने नखरे दिखायेंगे !
-----------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Monday, April 16, 2018

अटल मंथन
नकद नारायण गायब हैं
परेशान सब साहब हैं !
---------------------------------------------------------------------
देश में नकदी का संकट,आन खड़ा हुआ
2000 के नोट नहीं,सो और बड़ा हुआ !
साजिश के चलते उड़ाये,ऐसा कहा गया
नोटबंदी के दिनों की,याद करा गया !
ए टी एम में धन नहीं,खाली मिलते अक्सर
लाईन में लगे हैं लोग,ले रहे अवसर !
रिजर्व बैंक आपूर्ति हेतु,कटिबद्ध है
आगामी चुनाव पूर्व,जनता क्या सबक ले ?
--------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Friday, April 13, 2018

अटल मंथन
उद्योगपतियों के धन से,चुनाव लड़िये,जीतिये
बाहुबलियों के आतंक से,जनता को राहत दीजिये !
----------------------------------------------------------------------
बाहुबली को कोई भी दल,प्रवेश न दे कृपया
डूबा देगा वह आपकी,किसी भी दिन लुटिया !
देर सबेर दुष्कृत्य उसके,सामने अवश्य आयेंगे
चुनाव में जनआक्रोश का,दुष्परिणाम लायेंगे !
खुद तो हारेगा वह नेता,अन्यों को हरवायेगा
सत्ता का समीकरण सब,गड़बड़ा जायेगा !
----------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Thursday, April 12, 2018

अटल मंथन
एक मछली सारे तालाब को,गंदा करती है
प्रत्येक दल में नेताओं की,गलत भर्ती है ?
------------------------------------------------------------------
उन्नाव रेप केस,बड़ा ही गंभीर मामला है
और इसमें हस्तक्षेप की,पूरी संभावना है !
साख पर आंच का,सवाल उठता है
इसलिए भी दबाव का,प्रभाव दिखता है !
राजनीति से जुड़ा होने से,नफा नुक्सान बहुत
फूंक-फूंककर रखे जा रहे,जांच के कदम !
मीडिया की प्रभावी भूमिका,से इंकार नहीं
दूरगामी परिणाम निकलेंगे,वोटर को यकीं !
------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल  

Wednesday, April 11, 2018

अटल मंथन
कम्प्यूटर पर नतीजे,जल्दी सामने आएंगे
चुनाव में जीत होगी या हार,वोटर बतायेंगे
         (  पंच परमेश्वराय नमः )
------------------------------------------------------------------
राजनीति में रुचि रखें,तो बाबा पद त्यागें
कुर्सी के पीछे क्यूंकर,यूं ललचाकर भागे ?
फिर भी यदि प्रभावी हैं,तो टिकट पर चुनाव लड़ें
लोकप्रिय जनता के बीच,चुने जाकर दम भरें !
बाबाओं को राजनीति से,क्या लेना क्या देना ?
गुरु बनकर रहा करें,बस इतना ही कहना !
निष्कर्ष -
सत्ता सुंदरी का मोह,सभी को लुभाता है
बाबाओं को भी राज्य,मंत्री पद दिलवाता है !
------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Tuesday, April 10, 2018

अटल मंथन
जातिवाद से देश को,आजाद कराना है
पी एम का अब तक का,ये सर्वश्रेष्ठ नारा है !
-------------------------------------------------------------------
उपवास समझाने के लिये,उपवास किया जायेगा
और यह भी जान लें अबकि,मुद्दा बदल जायेगा !
आरक्षण के समर्थन और,विरोध में भारत बंद
करके रखा है जनता ने,दोनों तरह से पक्ष !
आये दिन हड़ताल का,हथियार निकल आता है
सामान्य होने से पहले,जनजीवन बिखर जाता है !
जातिवाद और आरक्षण से,मुक्ति शिघ्र दिलाइये
देश के विकास के,गतिरोधक द्वय हटाइये !
--------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 
अटल मंथन
गांधी,गांधी में फर्क है
सबके अपने तर्क हैं
खाकर बेडा गर्क है !
------------------------------------------------------------
उपवास के दिन गए,प्रभावी न रहे
भूख जो लगे तो,किस तरह सहें ?
अपने ही जाल में फंसे,जग देखकर हंसे
घर से खाकर न चले,तो नेता संकट में पड़े !
दलितों का हित एक ड्रामा,सफेदपोश तमाशा
जान गया जमाना,मुश्किल दिल जीत पाना !
------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Sunday, April 8, 2018

अटल मंथन
दलित की आड़ में,दलहित सर्वोपरि है
लोकसभा चुनाव जीता दें,प्रार्थना हरि से !
---------------------------------------------------------------------------
राजनीति के रविशंकर,दलितों को आश्वासन दे रहे
कानून कठोर करेंगे भाई,काहे व्यर्थ ही डर रहे ?
हिंसा किये बगैर रहिये,चुनाव में समर्थन करिये
फिर से सत्ता सुख दिलवाएं,हमें संसद फिर भिजवाएं !
अम्बेडकर सभी के साथी,लाड़ लड़ायें न केवल हाथी
कांग्रेस और एस पी भी,ढूंढ रहे हैं संगी-नाती !
सब वोट की माया है,दलित प्रेम जग आया है
भूले न कोई भी दल,चुनाव करीब आया है !
-------------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल  

Saturday, April 7, 2018

अटल मंथन
टाइगर आजाद हुआ,पर भारत न छोड़ेगा
फिल्मों से नाता जोड़ेगा,क़ानून न तोड़ेगा !
------------------------------------------------------------------------
फिल्मी खबरें सबसे ज्यादा,रोचक होती हैं
फेन्स की दीवानगी,भौंचक कर देती है !
सलमान के दीवाने,दीदारे यार को निकले
एयरपोर्ट से घर की राह पर,जाम में अटके !
मुंबई की सड़कों का दृश्य,देखने लायक था
मीडिया के कवरेज ने,बेल का खेल दिखा दिया !
--------------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Friday, April 6, 2018

अटल मंथन
बजट सत्र ने बजट,बिगाड़कर रखा
महंगाई का मानो,कीर्तिमान रचा !
-------------------------------------------------------
संसद संवाद का,अखाड़ा बन गई 
दुनिया के लिये,अबूझ पहेली बन गई !
काम की बात,सदन में कुछ न हुई
समय के दुरुपयोग की,कहानी घढ़ी !
धन-सम्पदा की,बर्बादी नजर आई
तनखा तजकर,सांसदों ने की भरपाई !
सत्ता के दंगल की,तैयारी दिखी
अनुशासनहीनता,चरम पर रही !
------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Thursday, April 5, 2018

अटल मंथन
छोटी गल्ती बड़ी सजा,
होना चाहिये देव कृपा !
----------------------------------------------------------------
सलमान को जेल,बहुत बड़ी सजा है
राष्ट्रपतिजी से अनुरोध,माफी देकर दया करें !
जानै अनजाने वे,बड़ी गल्ती कर गए
पर सजा के तौर पर,बहुत पीड़ा सह चुके !
साबित हुआ कानून,अंधा नहीं है
बड़े रसूखदार भी,बच सकते नहीं हैं !
सत्यमेव जयते,हम गर्व पूर्वक कहते
भारी आर्थिक जुर्माने भी,न्यायसंगत रहते ?
निष्कर्ष-
सितारे जमीं पर,फिर लौट आए
कोर्ट के आदेश पर,सजा पुनः पाए !
---------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Wednesday, April 4, 2018

अटल मंथन
नर्मदा मैया की,लो कृपा हो गई
संतों के सम्मान की,नई प्रथा चली !
-------------------------------------------------------------
लोकसभा में जाना है,तो चुनाव जीतिये
राज्यसभा सुशोभित करने,सीधे पहुंचिये !
यू पी के सी एम,नामी संत महंत हैं
चुनाव लड़कर,जीतकर,छाये हुए हैं वे !
एम पी में संतों को,विशेष दर्जा दिया
पांच को राज्यमंत्री,समकक्ष घोषित किया !
विवादों के घेरे में,आया यह फैसला
समय बतायेगा कौन दल,लाभ में रहा ?
-------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Monday, April 2, 2018

अटल मंथन
वोट की राजनीति,होने लगी धुंआधार
देश की सम्पदा पर,रोज करे प्रहार !
---------------------------------------------------------------------
भारत बंद जब जब हुआ,तोड़फोड़ का देखा तांडव
संसाधन वैसे ही कम,ऊपर से हिंसा का आलम !
जातिवाद से ऊपर,उठने का आया वक्त
सरकारी महकमे सारे,हो जाएं अब सख्त !
आरक्षण को भी तिलांजलि,दे देना चाहिये
गुणवत्ता के बल पर,प्रतिभा को आगे लाईये !
गरीब-अमीर,आर्थिक आधार,नया पैमाना हो
यदि देश के विकास का,परचम लहराना हो !
---------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल