Wednesday, August 31, 2016

अटल मंथन
रूस और पाकिस्तान,पल्टी खाने में आगे
पुराने मित्रों को छोड़,चीन की ओर भागे !
-----------------------------------------------------------------
सैन्य सन्तुलन हेतु,नए करार किये गए
चीन और पाक पर,मानसिक प्रहार किये गए !
रक्षा मंत्री-विदेश मंत्री,'एक्शन' में आए
अमरीकी समकक्षों से,दोस्ताना हाथ मिलाए !
चीन की नाक में,नकैल कस दी गई
आतंक से परहेज की,पाक को नसीहत दी गई !
पाक ने चूंकि चीन का,पल्ला पकड़ा है
भारत को देना पड़ा,झटका तगड़ा ये !
विश्व युद्ध हेतु नए,समीकरण तैयार हैं
चीन को हराने का,अबकि विचार है !
------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Tuesday, August 30, 2016

अटल मंथन
चन्दा मांग रहा है बन्दा
हाफिज ने खोला नया धंधा
पी एम के पैकेज से,
करेगा जंगी मुकाबला ?
-------------------------------------------------------------------
पाक अपने ही मुल्क में,अत्याचारी है
जिससे उसके ही,विघटन की तैयारी है !
भारत ने कमजोर नस,सही पकड़ी है
अंतरराष्ट्रीय मंच पर,बड़ी पटकी है !
अपने ही घर में उसे,घेरने की देर है
बिन मांगे 'पीओके' दे,तब ही खैर है !
पुनश्च,
सिंध-बलोचिस्तान का,विद्रोह वाजिब है
मारे जा रहे बाशिंदे यहां,नापाक साजिश से !
------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Monday, August 29, 2016

बयान तीर की तरह,कमान पर चढ़े
राजनीतिक दल आपस में,बहस में भिड़े !
-------------------------------------------------------------
जुबान पर लगाम,जो नेतागण लगाएं
तो उनकी राजनीति,प्रकाश में कैसे आए ?
सत्तासीन बेफिक्री से,बयान देते हैं
सत्ताविहीन संजीदगी से,दिल पर लेते हैं !
बयानों पर विवाद,शुरू हो जाता है
मीडिया पर संवाद,जनता को भाता है !
बीजेपी मंत्री-सांसद,इन दिनों सुर्खियों में
स्कर्ट और बीफ पर,मन 'महेश' 'उदित' हुए !
------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Sunday, August 28, 2016

अटल मंथन
पत्थरबाजों को पकड़ें,प्राथमिकता से
कश्मीर में कर्फ्यू का,मुख्य कारण हैं वे !
----------------------------------------------------------
पी एम ने कश्मीर पर,मन की कही
सी एम ने मुलाकात,पिछले दिनों की !
2000 करोड़ का,पैकेज भी दिया
आशा है धन का,सदुपयोग होगा !
मानसिकता बदले बिना,लाभ न होगा
खाना नहीं है,दुश्मन से धोखा !
---------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Saturday, August 27, 2016

अटल मंथन
यू पी में साम्प्रदायिक तनाव,उकसाया जा रहा ?
25 वर्ष पुराना दमन,सही ठहराया जा रहा !
---------------------------------------------------------------------
वोट की खातिर बन गए शातिर,नेताजी हमारे
अयोध्या गोली काण्ड को,जायज ठहरा रहे !
चुनाव में वोटों का गणित,पक्ष में बैठना चाहिये
इधर जाएं या उधर जाएं,अब तय हो जाना चाहिये !
परम्परागत वोट कोई भी,दल न छोड़ना चाहेगा
राम मन्दिर मुद्दे को,धर्म से जोड़ना चाहेगा !
लखनऊ का रास्ता मानो,अयोध्या होकर जाता है
चुनाव पूर्व सभी को,घटनाक्रम याद आता है !
---------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Friday, August 26, 2016

अटल मंथन 
सीमा पर शांति,बनाए रखे
विकास पर पाक,विचार करे !
------------------------------------------------------------------
पाक को कश्मीर की,जिद छोड़ना चाहिये
यथास्थिति से नाता,जोड़ना चाहिये !
पी ओ के पर भारत,दावा करता रहे
पाक पर दबाव,बनाना जारी रखे !
'पेलेट गन' से मुकाबला,अब 'मिर्ची बम' करेगा
'डाई मार्कर'-'स्टन गन' का,विकल्प भी चलेगा !
सी एम की पी एम से मुलाक़ात,असर दिखाना चाहिये
कश्मीर को कर्फ्यू से,जल्दी निजात दिलाईये !
----------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Wednesday, August 24, 2016

अटल मंथन
चुनाव जब आते हैं,हिंसा बढ़ जाती है
पुलिस-प्रशासन की,नींदें उड़ जाती हैं !
---------------------------------------------------------------
यू पी चुनाव की,तैयारियां शुरू हुईं
लखनऊ में प्रदर्शनों की,बाढ़ आ गई !
समाजवादी सरकार को,गिराना लक्ष्य है
विरोधी दल इस हेतु,आंदोलनरत हैं !
दलबदल पर भी,अमल किया जा रहा
बहुजन समाज,बी जे पी,बनना चाह रहा !
एस पी को तोड़ने का,भरसक प्रयास होने दें
यादवों को जोड़ने का,सत्ता पक्ष को जिम्मा दें !
---------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Tuesday, August 23, 2016

अटल मंथन
कश्मीर का कर्फ्यू,चिंताजनक है
सरकार हालात पर,पूर्ण संज्ञान ले !
-------------------------------------------------------------
पाक के प्रभाव में,कश्मीरी आने लगे हैं ?
आतंकियों से जुड़कर,तबाही मचाने लगे हैं ?
विपक्षी दल पिछले दिनों,राष्ट्रपति से मिला
प्रधानमंत्री से मिलकर,उनको भी ज्ञापन दिया !
समस्या गम्भीर है,इसमें शक नहीं
राजनीतिक हल ढूंढा जाए,जल्दी और सही !
------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Monday, August 22, 2016

अटल मंथन
खेल को केरियर बनाकर,बेशुमार धन कमाइये
अगले ओलम्पिक के लिए,अभी से जुट जाइये !
----------------------------------------------------------------
पदक मिलने की देर थी,उपहारों की बौछार हुई
खेलों के प्रति महिलाओं में,नूतन उमंग उठी !
ओलम्पिक समाप्त हुआ,पहलवान बेरंग लौटे
रियो की धरती पर थे,भारत के भाग्य खोटे !
खेल पुरस्कारों से कईं,खिलाड़ी नवाजे गए
आशा है प्रेरित होकर,उभरेंगे कुछ सितारे नए !
----------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Sunday, August 21, 2016

अटल मंथन
धरा पर जीवन जीना,दूभर होता जा रहा
मानव के अस्तित्व पर,खतरा मंडरा रहा !
--------------------------------------------------------------------
सर्दी,गर्मी और बरसात में,वर्षा सबसे भारी
बाढ़ से बचाव की करना है,आगे पूरी तैयारी !
एम पी,यू पी,राजस्थान,बिहार,हर प्रदेश चपेट में
रास्ते में पड़ने वाले घर सारे,आ गए लपेट में !
हृदय विदारक दृश्य देखकर,दिल बहुत दुखता है
बारिश न हो तो सूखे की,अपनी अलग व्यथा है !
------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Saturday, August 20, 2016

अटल मंथन
जल प्रकोप आगे भी,होते रहेंगे
कब तक हम यूं ही,सोते रहेंगे ?
---------------------------------------------------------------
बनारस-इलाहाबाद में,बाढ़ का कहर
गंगा-यमुना ने मिलकर,जीना किया दूभर !
नदियों को जोड़ने से,लाभ ही लाभ है
धुंआधार बारिश से,बचाव अपने आप है !
नदियों के पास आवास,नहीं होने चाहिये
घरों को जलमग्न,होने से यूं बचाइये !
-------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Friday, August 19, 2016

अटल मंथन
सिल्वर मैडल जीतकर,भारत की शान बढ़ाई
करोड़ों प्रशंसकों की,सिंधु को हार्दिक बधाई !
-----------------------------------------------------------------------
सिंधु ने सुहाना खेल दिखाया,कैरोलिना को खूब दौड़ाया
भले ही मैच गंवाया,पर तीन गेम लम्बा खिंचवाया !
कम उम्र-कम अनुभवी,पर हौंसला कम नहीं
और शालीनता इतनी,विजेता से गले मिली !
पिछली बार तो 'ब्रांज' था,अबकि बार पाया 'सिल्वर'
ओलम्पिक बेडमिंटन में,अगली बार 'गोल्ड' का नम्बर ?
सिंधु के केरियर की,यह तो शुरुआत है
विश्व विजेता बनने की,सम्भावनाएं अपार हैं !
-----------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Thursday, August 18, 2016

अटल मंथन
सिंधु और साक्षी की जीत ने,ओलम्पिक में प्राण फूंके
पुरुष वर्ग भी पहलवानी में,आशा है कुछ पदक लाएंगे !
-------------------------------------------------------------------
साक्षी ने पहलवानी दिखाई,ब्रांज मेडल लेकर आई
सिंधु ने प्रेरणा पाई,बैडमिंटन फाइनल में जगह बनाई !
नारी शक्ति साबित हो गई,अन्यों को आगे लाएगी
नरसिंह की शक्ति उम्मीद है,पहलवानों को धूल चटाएगी !
गोल्ड मेडल बैडमिंटन में,पक्का लगने लगा है
सिंधु का संकल्प सिद्ध हो,यह देश दुआएं देता है !
------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Wednesday, August 17, 2016

अटल मंथन
लातों के भूत,बातों से न मानेंगे
दर्द दिये बगैर,दर्द वे न जानेंगे !
--------------------------------------------------------
पाक छापामार,लड़ाई लड़ रहा है
भारतीय सेना को,क्रुद्ध कर रहा है !
आक्रमण उसका,सुरक्षा हमारी
इस तकनीक से हमें,क्षति है भारी !
उसी की तर्ज पर,युद्ध छेड़िये
दुश्मन की सारी,अकड़ हेड़िये !
आक्रामक बने बगैर,आतंक न रुकेगा
अकल तभी आयेगी,जब पड़ौसी ठुकेगा !
--------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Sunday, August 14, 2016

अटल मंथन
पाक को अपने ही यहां,उलझाना चाहिये
चीन से मिलीभगत पर,धमकाना चाहिये !
-----------------------------------------------------------
पत्थरबाजी 'पी ओ के' में,करवाई जाए
पाक को उसी की तर्ज पर,मात दी जाए !
आतंक की पीड़ा का,उसे भी अहसास कराएं
'पी ओ के' में रहकर-घुसकर,शिकस्त दे आएं !
दुश्मन की हर चाल को,नाकाम करना है
'पी ओ के' को जल्दी ही,स्वतन्त्र कराना है !
-----------------------------------------------------------
डॉ. श्याम अटल

Saturday, August 13, 2016

अटल मंथन
पदक तालिका खाली है
कैसे बजाएं ताली रे !
{  पदक की पीड़ा  }
-----------------------------------------------------------------
पदक के इन्तजार में,देख रहे हैं ओलम्पिक
मन करता है रियो जाकर,ले आएं खुद एक !
स्वर्ण-रजत-कांस्य पदक,कुछ भी चलेगा
जो भी खिलाड़ी लायेगा,जनता को जंचेगा !
भारत बहुत बड़ा,पर खेल में पिछड़ गया
चीन हमसे भी बड़ा,पर हमें पछाड़ दिया !
उद्योगपति यहां के,दुनिया में नाम कमा रहे
खिलाड़ियों को गोद लें,उन्हें आगे बढ़ा दें !
प्रतिभा की कद्र नहीं,हमारे हिंदुस्तान में
फिर भी अपने बूते पर,चर्चित है संसार में !
पुनश्च,
राजनीति के खेल में,हमारा कोई सानी नहीं
पर खिलाड़ी गोद ले ले,ऐसा कोई दानी नहीं !
-----------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Friday, August 12, 2016

अटल मंथन
'पी ओ के' हमारा है,कश्मीर के साथ
फैसला कर लीजिये,करके दो-दो हाथ !
-------------------------------------------------------------
'सर्वदलीय बैठक' का,नतीजा लो आ गया
फैसला जो लिया गया,जनता को भा गया !
सुरक्षा से समझौता,नहीं किया जायेगा
पाक से 'पी ओ के',वापस लिया जायेगा !
परमाणु सन्धि की,एक ओर बात करे
दूसरी ओर पत्थरों से,अवाम पर आघात करे !
पाक की ड्रामेबाजी,समझ से बाहर है
दुनिया की नजर में वह,आतंकी आफत है !
------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Thursday, August 11, 2016

अटल मंथन
ट्राफिक नियमों का,पालन करें
वाहन चलाते समय,संयम बरतें !
-----------------------------------------------------------
दिल्ली में एक शख्स,कुचलकर मरा
राहगीरों ने उस पर,ध्यान न दिया !
संवेदनहीनता की,हद हो गई
मानवता खून के,आंसू रो पड़ी !
सड़क पर दुर्घटनाएं,बढ़ती जा रहीं
तेज रफ्तार वाहनों की,बाढ़ आ गई !
ट्राफिक सिग्नल तोड़कर,निकल जाते हैं
बीच रास्ते में फिर,आपस में टकराते हैं !
जल्दबाजी दुर्घटना में,तब्दील हो जाती है
लापरवाही वश कईं,जानें चली जाती हैं !
----------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Wednesday, August 10, 2016

अटल मंथन
आतंकी बहादुर बोला,पाक की पोल खोला !
------------------------------------------------------------------------
कश्मीर पर आंच न आने देंगे,उल्टे 'पी ओ के' ले लेंगे
गृहमंत्री राजनाथ कह रहे,उनकी बात में वाकई दम है !
स्वाधीनता दिवस सम्मुख है,सर्वदलीय बैठक लेंगे
कश्मीर पर चर्चा होगी,दुश्मन का ईलाज ढूंढेंगे !
आतंकवादी राजधानी में,घुसने की फिराक में
पहुंचने से पहले ही,उन सबको भी दबोच डालें !
ड्रामेबाज पाकिस्तान कभी,हाथ नहीं धरने देगा
सेना के सहारे आतंकी,आगे भी अवश्य भेजेगा !
------------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Tuesday, August 9, 2016

अटल मंथन
सकारात्मक सोच सर्वत्र,स्वर्ग का निर्माण करे
उपद्रवी नजरिया मानवता के,केवल प्राण हरे !
----------------------------------------------------------------------------
नापाक से पाक सम्भलता नहीं,कश्मीर पर हक़ जताने लगे
पेशावर से करांची तक,14 को ट्रेन चलाने चले !
बुरहान को शहीद बताकर,कश्मीर से ट्रेन सजाई है
नहीं सुधरेगा पड़ौसी दुश्मन,यह एक कटु सचाई है !
स्वतंत्रता दिवस की ओर,दोनों देश अग्रसर हैं
दुश्मनी दिखाने का मानो,यह एक सुअवसर है !
कश्मीरियों से पी एम बोले,पत्थर युग से बाहर आओ
पर्यटन को बढ़ावा देने,लेपटॉप लेकर स्वर्ग बनाओ !
---------------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Sunday, August 7, 2016

अटल मंथन
स्थानीय प्रशासन,जिम्मेदारी निभाए
स्वाधीनता के नाम पर,मनमानी रुकवाए !
--------------------------------------------------------------
कट्टरवादिता देश को,नुक्सान पहुंचा रही
मजहबी चोला ओढ़ाकर,विद्रोह करा रही !
इलाहाबाद के स्कूल का,प्रकरण विचारणीय
राष्ट्रगान पर रोक लगाना,कृत्य निंदनीय !
एफ आई आर वाजिब है,कड़ी कार्रवाही हो
मीडिया को उजागर हेतु,धन्यवाद दो !
-------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Saturday, August 6, 2016

अटल मंथन
गौ रक्षा जरूरी है,गौ सेवा के साथ
'गोलोक' के आकांक्षी,साधु सन्तों के प्राण !
-----------------------------------------------------------------
टाउन हाल में जन अदालत,दिल्ली में लगी
पी एम ने विविध विषयों पर,खुलकर चर्चा की !
गौ रक्षक-गौ सेवक में,अंतर करना बताया
प्लास्टिक थैलियां घातक हैं,यह पाठ भी पढ़ाया !
जयपुर की गौशाला में,लापरवाही से गायें मरीं
जबकि करोड़ों मिलती थीं,सरकारी सब्सिडी !
गौ वंश भी इस बार,चुनावी मुद्दा बनेगा
गुजरात-पंजाब में,जिसका असर दिखेगा !
----------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Friday, August 5, 2016

अटल मंथन
वोट की ताकत,सबकी बराबर
चैन मिलेगा,सत्ता पलटाकर ?
-------------------------------------------------------------
राजनीति में दलितों का, अहम रोल होगा
उन्हें अपने पक्ष में लेना,हर दल का गोल होगा !
यू पी और गुजरात में,प्रारूप दिखाई पड़ रहा
सत्ताधीश से सत्ताधीन,इसी मुद्दे पर लड़ रहा !
कानपूर में 14 पुलिसकर्मी,निलम्बित किये गए
एक दलित की मौत पर,तत्काल दण्डित किये गए !
ऊना के लिये दलितों की,पदयात्रा है चर्चा में
संगठित शक्ति से अबकि,पाएंगे ऊंचा दर्जा 'वे' ?
------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Thursday, August 4, 2016

अटल मंथन
कथनी और करनी का अंतर,कम न आंका जाए
पाक के गिरेबान में,जरा ठीक से झाँका जाए !
----------------------------------------------------------------------------
नवाज से मीठा कोई न बोले,और पीठ में छुरा भी भौंके
बयान सुनकर दुनिया चौंके,देता है दुश्मन रोज धोखे !
गृहमंत्री गृह लौट आये हैं,बिना खाना खाये
मीडिया के कवरेज पर थे,बन्दिशों के साये !
क्या कुछ वे संसद में कहेंगे,अब तक जान न पाए
पर खबर अच्छी नही होगी,अनुभव से अनुमान लगाएं !
क्यूं न 'सार्क' समाप्त करें,जब सदस्य देश ही वारदात करे
कथनी और करनी में अंतर,का आघात क्यूंकर सहें ?
---------------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Wednesday, August 3, 2016

अटल मंथन
जी एस टी से बचना अब,नामुमकिन लगता है
18 प्रतिशत टैक्स से,गरीब वर्ग डरता है !
-----------------------------------------------------------------------------------
केंद्र सरकार अमीर होगी,राज्य सरकार गरीब
स्वीकृति मिलने का मतलब,सभी प्रदेश शरीफ !
विविध दरों में एकता का,दिया गया सन्देश
प्रादेशिक सरकारें चिंतित,कहीं केंद्र करे न भेद ?
कड़वी दवाई मानकर,ग्रहण करेगी जनता
असर करेगी देर से,अभी तो यही लगता !
टैक्स चोरी जरूर रुकेगी,खजाने में धन आयेगा
लक्ष्य पूर्ति के लिए,जी एस टी जाना जायेगा !
पुनश्च,
जरूरत की चीजें होंगी महंगी,बड़ी वस्तुएं सस्ती
अमीरों को लाभ मिलेगा,अन्य वर्ग अवश्य पिसेगा !
-----------------------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Tuesday, August 2, 2016

अटल मंथन
आतंकी देश पाक में,सार्क शांति सम्मेलन
याने जले पर नमक छिड़ककर,खाना जख्म !
----------------------------------------------------------------------------
हाफिज के विरोध के बाद भी,राजनाथ पाक जा रहे
शरीफ उनकी सुरक्षा में,कमांडो बढ़ा रहे !
नवाज और हाफिज दोनों,एक ही 'वाणी' बोलते
दोहरा चेहरा इनका,दुनिया आज देख ले !
बन्दूक के बल पर शान्ति,लाने का प्रयास है
सार्क सम्मेलन सफल रहेगा,कैसे कोई आस रखे ?
राजनीति आतंकवादियों,के कब्जे में कैद है
पाक सेना के हाथ में,कठपुतली का खेल है !
---------------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Monday, August 1, 2016

अटल मंथन
पी एम के गृह प्रदेश में,सी एम से इस्तीफ़ा लिया
आंदोलन की राजनीति में , पहला गढ़ जीता ?
-----------------------------------------------------------------------------------
गुजरात सरकार के खिलाफ,उतरे आंदोलनकारी
विचार करना चाहिये , क्या वे हैं प्रदेश हितकारी ?
पाटीदारों ने गुजरात को,पहले थोड़ा हिलाया
असंतुष्टों ने अपने साथ,तब दलितों को मिलाया !
आंदोलन के स्वाद का,आनन्द चखाया
आनन्दी बहन ने फेस बुक पर,इस्तीफ़ा भिजवाया !
उम्रदराज होने पर,नया युवा नेता चाहिए
पटेल के बदले पटेल या फिर,दलित दाव चलाएंगे ?
अन्य प्रदेशों में झंडे,फहरा चुकी है बी जे पी
गृह प्रदेश में विपक्ष ने,इसलिये भी साजिश की !
--------------------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल